Web Media Chhattisgarh
स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
ताजा खबर
नेशनल लोक अदालत में 2.39 लाख से अधिक मामलों का निपटारा, 1639 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का सेटलमेंट
नेशनल लोक अदालत में 2.39 लाख से अधिक मामलों का निपटारा, 1639 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का सेटलमेंट स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार दैनिक ह...
Advertisement Department
-
फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नियुक्ति का मामला स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार *दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)* 14/07/2...
शनिवार, मार्च 14, 2026
खैरागढ़ में नेशनल लोक अदालत: 41,355 मामलों का हुआ निराकरण, 3.15 करोड़ रुपये से अधिक की अवार्ड राशि पारित
बुधवार, फ़रवरी 18, 2026
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय परिवार में शोक: मुख्य न्यायाधीश की माताजी को शांति हवन में दी गई श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय परिवार में शोक: मुख्य न्यायाधीश की माताजी को शांति हवन में दी गई श्रद्धांजलि
स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)
बुधवार 18/02/2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की माताजी स्वर्गीया श्रीमती कुसुम सिन्हा की स्मृति में 18 फरवरी 2026 को सायं शांति हवन एवं शोक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य न्यायाधीश के शासकीय आवास, बोदरी स्थित उच्च न्यायालय आवासीय परिसर में सम्पन्न हुआ।वैदिक रीति से आयोजित शांति हवन के उपरांत भजन संध्या एवं श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित जनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने स्वर्गीया श्रीमती कुसुम सिन्हा के सरल, स्नेहमयी एवं संस्कारवान व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए कहा कि उनके आदर्शों एवं आशीर्वाद ने सदैव परिवार को कर्तव्यपरायणता और सेवा की भावना से प्रेरित किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, विधि मंत्री गजेंद्र यादव, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, विधायक सुशांत शुक्ला सहित न्यायपालिका, प्रशासन, पुलिस एवं विधि जगत से जुड़े अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना के साथ हुआ।
गुरुवार, फ़रवरी 12, 2026
राजनांदगांव : आबकारी विभाग की कार्रवाई - ग्राम ग्वालिनडीह नाला के किनारे अज्ञात 20 लीटर महुआ शराब एवं 90 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त
राजनांदगांव : आबकारी विभाग की कार्रवाई - ग्राम ग्वालिनडीह नाला के किनारे अज्ञात 20 लीटर महुआ शराब एवं 90 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त
सोमवार, फ़रवरी 09, 2026
सामाजिक बहिष्कार से परेशान व्यक्ति ने उठाया आत्मघाती कदम, प्रशासन पर उठे सवाल
सामाजिक बहिष्कार से परेशान व्यक्ति ने उठाया आत्मघाती कदम, प्रशासन पर उठे सवाल
स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)
सोमवार 09/02/2026
गंडई | कटंगी गांव में कथित सामाजिक बहिष्कार और मनमाने तरीके से अर्थदंड वसूला जाता है।शीतलाल के अनुसार, गांव के कथित समाज प्रमुख सुद्धू निर्मलकर, राजू रजक, निरंजन रजक, कुलेश्वर रजक, विजय रजक और तुलसु निर्मलकर गांव में अपनी मनमानी व्यवस्था चलाते हैं। जब उसने इस अवैध व्यवस्था का विरोध किया, तो उसे सामाजिक रूप से बहिष्कृत कर दिया गया। पीड़ित का कहना है कि गांव में उसके बच्चों को अन्य बच्चों से बात करने से रोका जाता है, कोई उससे संवाद नहीं करता और किसी भी सामाजिक बैठक में शामिल होने पर उसे भगा दिया जाता है। इस तरह के लगातार मानसिक उत्पीड़न से वह गहरे मानसिक तनाव में चला गया।शीतलाल ने बताया कि उसने इस मामले की शिकायत गंडई थाना, कलेक्टर कार्यालय, गृह मंत्रालय और मानवाधिकार आयोग तक कई बार की,लेकिन कहीं भी उसकी शिकायत पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासनिक उपेक्षा से हताश होकर उसने आत्महत्या करने जैसा कठोर कदम उठाने का प्रयास किया। घटना के बाद क्षेत्र में प्रशासनिक संवेदनशीलता और ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक बहिष्कार जैसी कुप्रथा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने शिकायतों की पुनः समीक्षा की संभावना जताई है। वही सामाजिक बहिष्कार के बाद प्रशासनिक कार्रवाई न होने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपनी बात रखते हुए कहा कि समाज में इसी तरह के मामले को अनदेखा करने के कारण ही धर्मांतरण जैसे मामले बढ़ते जा रहे हैं। तथा अपने ही समाज के प्रति नकारात्मकता बढ़ती जाती है। ऐसे मामलों पर प्रशासन को तात्कालिक कार्रवाई करनी चाहिए साथ ही सामाजिक बहिस्कार के खिलाफ समाज में हो रहे मनमानी पर रोक लगाने हेतु तत्काल कानून बननी चाहिए।कुछ लोगों ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में सामाजिक बहिष्कार के बाद प्रशासनिक कार्रवाई न होने के कारण धर्मांतरण की घटनाओं में वृद्धि देखी जाती रही है। कई जगहों से सामने आए मामलों ने प्रशासन की भूमिका और सामाजिक समरसता को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के बहुत से गांवों में समुदाय विशेष से जुड़े लोगों का सामाजिक बहिष्कार किया गया। बहिष्कार के दौरान प्रभावित परिवारों को सामाजिक गतिविधियों से अलग कर दिया गया,यहां तक कि उन्हें गांव के संसाधनों और सहयोग से भी वंचित रखा गया,एवं कई जगह तो धर्मांतरण के आरोप में शासकीय योजनाओं के लाभ से भी वंचित कर दिया गया था,
*ऐसे हालात में कई परिवारों ने वैकल्पिक सामाजिक सुरक्षा और समर्थन की तलाश में धर्म परिवर्तन का रास्ता अपनाया*
स्थानीय लोगों का कहना है कि सामाजिक बहिष्कार जैसी घटनाओं की जानकारी प्रशासन तक पहुंचने के बावजूद समय पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई। प्रशासनिक निष्क्रियता के चलते पीड़ित परिवारों पर मानसिक और सामाजिक दबाव बढ़ता गया, जिससे धर्मांतरण जैसी स्थितियां उत्पन्न हो जाती हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यदि समय रहते प्रशासन हस्तक्षेप करे, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो और पीड़ितों को सुरक्षा व विश्वास दिया जाए, तो इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकता है। वहीं कुछ संगठनों ने इसे सामाजिक ताने-बाने के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
फिलहाल कटंगी गांव के मामले में प्रशासन की ओर से अभी तक इस सामाजिक बहिष्कार के संबंध में कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है, लेकिन मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आने वाले दिनों में जांच या कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
रविवार, फ़रवरी 01, 2026
होटल में अवैध हुक्का संचालन पर पुलिस की कार्रवाई, 11 लोगों पर मामला दर्ज
होटल में अवैध हुक्का संचालन पर पुलिस की कार्रवाई, 11 लोगों पर मामला दर्ज
मंगलवार, जनवरी 13, 2026
स्वामी विवेकानंद स्कूल खैरागढ़ में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
स्वामी विवेकानंद स्कूल खैरागढ़ में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
शनिवार, जनवरी 10, 2026
बालोद में प्रथम रोवर रेंजर जंबूरी का आयोजन ,15 हजार प्रतिभागी होंगे शामिल।
बालोद में प्रथम रोवर रेंजर जंबूरी का आयोजन ,15 हजार प्रतिभागी होंगे शामिल।
स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
शनिवार 10/01/2026
सोमवार, जनवरी 05, 2026
मंत्री राजवाड़े इन दिनों विवादों के घेरे में, बीच सड़क पर ड्राइवर को उतारने का लगा आरोप।
मंत्री राजवाड़े इन दिनों विवादों के घेरे में,बीच सड़क पर ड्राइवर को उतारने का लगा आरोप।
मंगलवार, दिसंबर 23, 2025
कांकेर घटना पर अमित अजीत जोगी के सोशल मीडिया खाते से यूजर ने छत्तीसगढ़ बंद को बताया सही,लेकिन कारण को गलत बताया
कांकेर घटना पर अमित अजीत जोगी के सोशल मीडिया खाते से यूजर ने छत्तीसगढ़ बंद को बताया सही,लेकिन कारण को गलत बताया
कांकेर जिले के अमाबेड़ा (बड़े तिवड़ा) गांव में कब्र खोदकर शव निकाले जाने की घटना पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेता अमित अजीत जोगी के सोशल मीडिया खाते से कड़ी प्रतिक्रिया दी है। यूजर ने इस घटना को अमानवीय,अक्षम्य और असंवैधानिक करार दिया है।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जारी अपने बयान में लिखा कि कांकेर बंद सही है,लेकिन उसका कारण गलत बताया जा रहा है।उन्होंने स्पष्ट किया कि वे बंद का समर्थन दफन के विरोध में नहीं,बल्कि दफन के अधिकार की रक्षा के लिए कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक को अपने धर्म के अनुसार सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार या दफन का अधिकार है,जो भारत के संविधान के अनुच्छेद 21, 25 और 300A के तहत संरक्षित है।यह केवल एक गांव की घटना नहीं,बल्कि पूरे राष्ट्र की अंतरात्मा पर चोट है।यूजर ने अपने बयान में यह भी कहा कि कोई भी सत्ता, यहां तक कि राज्य भी,किसी नागरिक से यह मौलिक अधिकार नहीं छीन सकती।उन्होंने मानवता, संविधान और मानवीय गरिमा के पक्ष में एकजुट होने की अपील की।बयान के अंत में उन्होंने “जय छत्तीसगढ़” और “जय संविधान” के नारे के साथ अपने विचार समाप्त किए हैं।कांकेर की इस घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, वहीं राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी तेज़ हो गई हैं।
आर्थिक मजबूती से किसान सपने पूरा करने के लिए हो रहे सक्षम
आर्थिक मजबूती से किसान सपने पूरा करने के लिए हो रहे सक्षम
किसान भोलाराम इस वर्ष धान बिक्री की राशि से शुरू करेंगे नए घर का निर्माण कार्य किसानों की उपज का उचित मूल्य मिलने से शासन के प्रति बढ़ा विश्वास धान खरीदी कार्य डिजिटाईजेशन, पारदर्शिता और सुविधाजनक होने से धान बिक्री करना हुआ आसान खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में तेजी से धान खरीदी की जा रही है। शासन किसानों की उपज को समर्थन मूल्य में खरीदी कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बना रही है। आर्थिक मजबूती से किसान अपने सपने पूरा करने के लिए सक्षम हो रहे है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम तुमड़ीलेवा के किसान श्री भोलाराम पटेल ने बताया कि वे धान उपार्जन केन्द्र गठुला में 30 क्विंटल धान बिक्री करने आए हैं। उनके पास 9 एकड़ खेती जमीन है।जिसमें परंपरागत खेती करते हुए धान की फसल लेते हैं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा 3100 रूपए प्रति क्ंिवटल की दर से धान खरीदी करने से उनकी उपज का उचित दाम मिल रहा है और राशि भी 24 घंटे के भीतर सीधे ऑनलाईन खाते में मिल रही है। किसान श्री भोलाराम ने बताया कि इस वर्ष धान बिक्री की राशि से अपने सपनों के घर को बनाने के लिए कार्ययोजना बनाया है।वे धान बिक्री की राशि प्राप्त होने के बाद नए घर के निर्माण कार्य शुरू करने का सोचा है।उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से शासन के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्राप्त राशि से अपनी जरूरतों के साथ-साथ खेती-किसानी कार्य, बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए उपयोग करने में मदद मिलती है।किसान श्री भोलाराम पटेल ने बताया कि धान उपार्जन केन्द्र में पर्याप्त मात्रा में बारदाने की उपलब्धता, पारदर्शिता तरीके से इलेक्ट्रानिक तौलाई, ऑनलाईन खाते में राशि अंतरण किया जा रहा है। धान उपार्जन केन्द्र गठुला में किसानों के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था रखी गई है। धान उपार्जन केन्द्र में पेयजल, छांव,चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध है। इसके लिए उन्होंने राज्य शासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
सोमवार, दिसंबर 22, 2025
पेंड्रीकला में चोरी की घटनाएं बढ़ीं,टायर पंचर दुकान को बनाया निशाना
पेंड्रीकला में चोरी की घटनाएं बढ़ीं,टायर पंचर दुकान को बनाया निशाना
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई चोर की करतूत
पेंड्रीकला/खैरागढ़
पेंड्रीकला क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया है। ताजा मामला ग्राम पेंड्रीकला स्थित एक टायर पंचर दुकान का है, जहां बीती रात करीब 3:50 बजे अज्ञात चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार चोर ने श्री पंचमुखी ऑयल पार्ट्स एवं टायर पंचर दुकान को निशाना बनाते हुए वहां से पुराने टायर,ट्यूब एवं पुराने रिंग चोरी कर लिए। सुबह जब दुकान संचालक ने दुकान खोली तो चोरी की जानकारी हुई,जिसके बाद आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी गई।दुकान संचालक द्वारा जब सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया,तो उसमें चोर की पूरी करतूत कैद नजर आई।फुटेज में चोर दुकान के सामान चोरी करते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। संचालक ने फुटेज को सुरक्षित रखते हुए पुलिस को सौंपने की तैयारी शुरू कर दी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कुछ दिन पहले ही किसानों के कोठार और घर में से धान चोरी की घटनाएं सामने आई थीं,जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश और दहशत है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए तथा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।साथ ही चोरों की जल्द गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
फिलहाल मामले की सूचना संबंधित थाने में देने की तैयारी की जा रही है। पुलिस द्वारा जांच के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने की संभावना है।
शनिवार, दिसंबर 20, 2025
भूपेश बघेल का सरकार पर हमला बोले प्रदेश में अब पुलिस भी सुरक्षित नहीं
मंगलवार, दिसंबर 16, 2025
छत्तीसगढ़ विधानसभा के 2025 के शीतकालीन सत्र में डिप्टी सीएम अरुण साव छत्तीसगढ़िया गमछा के साथ दिखाई दिए।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के 2025 के शीतकालीन सत्र में डिप्टी सीएम अरुण साव से पूछे गए मुख्य सवाल और उनके जवाब
छत्तीसगढ़/विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर 2025 से चल रहा है,जिसमें सदन में बहुप्रतीक्षित बहस और सवाल-जवाब का दौर देखने को मिल रहा है।इस सत्र में भाजपा सरकार के कार्यों,विकास योजनाओं और प्रशासनिक मुद्दों पर विपक्ष ने कई बार घेराव किया है, खासकर डिप्टी सीएम एवं सार्वजनिक कार्य विभाग मंत्री अरुण साव पर है।सरकार ने 805 करोड़ रुपये के प्रथम अनुपूरक बजट पर चर्चा कराने की तैयारी की है जिसमें वित्तीय दिशा और प्राथमिकताओं पर डीसीएम अरुण साव समेत अन्य मंत्रियों ने अपनी भूमिका तय की है।विधानसभा में सबसे तीखी बहस जल जीवन मिशन (JJM) की कार्यप्रणाली पर हुई। विपक्ष के विधायक धरमलाल कौशिक ने अरुण साव से प्रश्न पूछा कि:
क्या आपने अधूरे कामों के लिए ठेकेदार को पूरा भुगतान किया?
ठेकेदार का काम पूरा नहीं होने के बावजूद भुगतान क्यों किया गया?
क्या ऐसे अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी?
इस पर अरुण साव ने जवाब दिया कि सभी भुगतान तकनीकी मूल्यांकन के आधार पर किए गए हैं और जितना काम हुआ है, उतना ही भुगतान न्यायसंगत रूप से किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि फर्जी दस्तावेजों के उपयोग के आरोपों पर कार्रवाई की जा रही है और कुछ ठेकेदारों पर एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।अरुण साव का जवाब विपक्ष को संतोषजनक नहीं लगा,जिससे सदन में काफी हंगामा और नारेबाजी हुई। विपक्ष का आरोप रहा कि सरकार विकास योजनाओं में पारदर्शिता नहीं रख रही और जनता के संसाधनों का उचित उपयोग नहीं कर रही है।अरुण साव ने सत्र से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बयान दिया था कि सरकार ने धान खरीदी और किसानों के लिए अनेक योजनाओं पर काम किया है, लेकिन विपक्ष ने इस दावे पर भी सवाल उठाए और कहा कि किसानों को समर्थन मूल्य भुगतान और खरीदी में देरी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अरुण साव ने इसे भ्रामक प्रचार कहा।सत्र के दौरान सदन में शिक्षकों की कमी, बेरोजगारी भत्ता, सड़क की खराब स्थिति, राशन कार्ड वितरण की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठे, जिनका सामना सरकार से किया गया। विपक्ष ने कहा कि कुछ मामलों में सरकार ने संतोषजनक जवाब नहीं दिए हैं,जिससे आम लोगों की नाराज़गी बढ़ी है।
बुधवार, मई 21, 2025
सुशासन तिहार 2025 के आवेदन में गड़बड़ी
गुरुवार, अप्रैल 03, 2025
कार्ड बनवाने दिए बीत गए सात महीने पूरे, ऑनलाइन कॉपी से मिल रहा राशन वो भी आधे अधूरे,
पेंड्रिकला/खैरागढ़
खैरागढ़ जिले के ग्राम पेंड्रीकला में राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन दिए 07 महीने बीत चुके हैं,लेकिन अबतक राशन कार्ड नहीं मिल पाया है। ऑनलाइन पोर्टल में कार्ड बनकर तैयार है, लेकिन कार्ड देने के बजाय, पीडीएफ कॉपी को सत्यापित करके हितग्राही को राशन वितरण किए जा रहे हैं। हितग्राहियों को राशन कार्ड नहीं मिलने की वजह से राशन दुकान के साथ साथ अन्य जरूरत की जगहों पर भी दिक्कत झेलना पड़ रहा है। राशन कार्ड के संबंध में विभाग से जानकारी मांगने पर पता चला कि कार्यालय में राशन कार्ड की कवर अभी आई नहीं है। इसके कारण हितग्राहियों को राशन कार्ड नहीं मिल पा रहा है, नतीजतन हितग्राहियों को संचालकों द्वारा मिल रहे आधे अधूरे राशन पर भी पूछने की हिम्मत नहीं हो रही कि इस महीने हमारे हिस्से का शक्कर क्यों नहीं मिली..? विभाग से आया ही नहीं या फिर आने के बाद शक्कर चींटी खा गई..? आधा राशन मिलने के बावजूद हितग्राही कुछ भी बोलने में हिचकिचा रहे हैं कि कही मिल रहे राशन को भी बंद न कर दें सरकार,बीते महीने में संचालक के द्वारा कुछ लोगों को गरीबों के हिस्से का अधूरा राशन ही दिया गया है।वहीं पेंड्रीकला के कुछ हितग्राहियों ने बताया की चावल तो पूरा दिए,लेकिन साथ में मिलने वाले शक्कर नहीं मिल पाए हैं। राशन कार्ड नहीं मिलने से गरीब परिवारों को दुकान संचालक के अनुसार राशन लेना मजबूरी बनी हुई है। महीनों बीत जाने के बाद भी राशन कार्ड का न मिल पाना गरीबों के लिए परेशानी का विषय है। ग्रामीण लोगो के लिए दूसरी बड़ी मुसीबत सचिवों के हड़ताल पर चले जाने की वजह से गरीबों को मूलभूत सुविधाओं के साथ साथ अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। राशन कार्ड से संबंधित जानकारी हो या फिर किसी प्रकार के आवेदन देने की बात हो पंचायत वासियों के लिए मुश्किलें बढ़ा दी है।राशन कार्ड नहीं मिलने के मामले में संबंधित जनपद पंचायत खैरागढ़ में जानकारी लेने पर पता चला कि जिला कार्यालय से ही राशन कार्ड प्राप्त नहीं हुआ है। जिस वजह से राशन कार्ड नहीं दिया जा सका है। अतः इस मामले में विभागीय अधिकारियों को तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्हें राशन कार्ड उपलब्ध करानी चाहिए और गरीबों को पूरा राशन देना चाहिए। इसके अलावा राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को भी सरल बनाना चाहिए ताकि गरीब परिवारों को जल्दी से राशन कार्ड मिल सके एवं सरकार की योजनाओं का लाभ हितग्राही सही तरीके उठा सकें।
रविवार, मार्च 30, 2025
मुख्यमंत्री साय ने उद्यम की सफलता में तकनीक की अहम भूमिका पर जोर दिया
मुख्यमंत्री साय ने उद्यम की सफलता में तकनीक की अहम भूमिका पर जोर दिया
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण बयान दिया,जिसमें उन्होंने उद्यम की सफलता में तकनीक की अहम भूमिका पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि आईआईटी भिलाई इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ के युवा छात्रों द्वारा विकसित तकनीक का उपयोग विद्या समीक्षा केंद्र से 50 हजार स्कूलों की मॉनिटरिंग के लिए किया जा रहा है। यह एक बड़ी उपलब्धि है और यह दर्शाता है कि युवा पीढ़ी में कितनी क्षमता है।मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जब युवा संकल्प लेते हैं, तो सफलता निश्चित होती है और उद्योगों को भी इसका लाभ मिलता है।यह बयान न केवल युवाओं के लिए प्रेरणादायक है,बल्कि यह भी दर्शाता है कि सरकार युवाओं की क्षमता को पहचानती है और उनके लिए अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस बयान से यह स्पष्ट होता है कि छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा,तकनीक,और युवा सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित कर रही है। यह एक सकारात्मक कदम है जो राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
मंगलवार, मार्च 18, 2025
पेंड्रीकला/खैरागढ़,जल जीवन मिशन की लापरवाही,समय सीमा पूरा हो जाने के बाद भी कार्य अधूरे
जल जीवन मिशन की लापरवाही,समय सीमा पूरा हो जाने के बाद भी कार्य अधूरे
शनिवार, मार्च 01, 2025
खैरागढ़/अमलीपारा में भीषण सड़क दुर्घटना, अनजान युवक की हुई मौत
खैरागढ़/अमलीपारा में भीषण सड़क दुर्घटना, अनजान व्यक्ति की हुई मौत
खैरागढ़/अमलीपारा में दर्दनाक दुर्घटना में पैदल चल रहे एक अनजान व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के अनुसार,दुर्ग की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने व्यक्ति को ठोकर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।ट्रक ड्राइवर घटना के बाद ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। व्यक्ति की अबतक पहचान नहीं हो पाई है,और पुलिस उसकी पहचान करने की प्रयास कर रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, व ट्रक ड्राइवर की तलाश शुरू करते हुए आगे की जांच जारी रखी है।

.jpg)























