Web Media Chhattisgarh
स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
ताजा खबर
नेशनल लोक अदालत में 2.39 लाख से अधिक मामलों का निपटारा, 1639 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का सेटलमेंट
नेशनल लोक अदालत में 2.39 लाख से अधिक मामलों का निपटारा, 1639 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का सेटलमेंट स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार दैनिक ह...
Advertisement Department
-
फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नियुक्ति का मामला स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार *दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)* 14/07/2...
शनिवार, जनवरी 10, 2026
बालोद में प्रथम रोवर रेंजर जंबूरी का आयोजन ,15 हजार प्रतिभागी होंगे शामिल।
स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
रविवार, सितंबर 01, 2024
छत्तीसगढ़ में डिजिटल फसल सर्वेक्षण 09 सितम्बर से होगा प्रारंभ
छत्तीसगढ़ में डिजिटल फसल सर्वेक्षण 09 सितम्बर से होगा प्रारंभ
स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार *दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*छत्तीसगढ़ 02 सितंबर 2024
राज्य के सभी जिलों के चयनित गांवों में होगा डिजिटल फसल सर्वे
पायलट प्रोजेक्ट के रूप में धमतरी,महासमुंद एवं कबीरधाम जिले का चयन
पायलट प्रोजेक्ट में चयनित जिलों के सभी गांवों में होगा सर्वेक्षण सर्वेक्षण कर्ताओं का प्रशिक्षण 07 सितम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप एग्रीस्टेक परियोजना के अंतर्गत खरीफ-2024 में डिजिटल फसल सर्वेक्षण के लिए धमतरी, महासमुंद और कबीरधाम जिले को पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत चयन किया गया है। गौरतलब है कि भारत सरकार की कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ में डिजिटल फसल सर्वे के लिए इन जिलों को चयनित किया गया है। इन तीनों जिलों के प्रत्येक गांव में डिजिटल फसल सर्वेक्षण होगा। इसके अलावा राज्य के शेष जिलों में चयनित गांवों में डिजिटल फसल सर्वे का कार्य होगा। डिजिटल फसल सर्वेक्षण का कार्य 9 सितम्बर से प्रारंभ होगा, जो 30 सितम्बर तक पूर्ण किया जाएगा।
राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा के निर्देश पर राज्य में एग्रीस्टेक परियोजना के संचालन निगरानी और विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करने हेतु राज्य स्तर पर क्रियान्वयन समिति का गठन किया गया है। सभी जिला कलेक्टरों को जिला स्तर और तहसील स्तर पर क्रियान्वयन समिति शीघ्र गठित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने डिजिटल फसल सर्वे में कार्य करने वाले शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों, जिला नोडल अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, मास्टर ट्रेनर, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी का प्रशिक्षण 31 अगस्त तक तथा सर्वेक्षणकर्ताओं को 7 सितम्बर तक अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण दिए जाने का निर्देश दिए हैं।
भू-अभिलेख संचालनालय से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में डिजिटल फसल सर्वेक्षण का कार्य बलौदाबाजार-भाटापारा, रायपुर, बिलासपुर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, कोरबा, मुंगेली, रायगढ़, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, बेमेतरा, दुर्ग, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई,
मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, राजनांदगांव और जशपुर के जिला मुख्यालय के तहसील के प्रत्येक ग्राम में तथा शेष जिलों के कलेक्टर द्वारा चयनित पांच ग्रामों में खरीफ 2024 में लगाए गए फसलों का डिजिटल सर्वेक्षण किया जाएगा।
प्रत्येक ग्राम में 20 सर्वेक्षणकर्ताओं का होगा चयन सर्वेक्षण कर्ताओं का चयन पटवारी के माध्यम से तहसीलदार द्वारा किया जाएगा। डिजिटल फसल सर्वेक्षण किये जाने हेतु प्रत्येक सर्वेक्षण कर्ता महिला या पुरुष को न्यूनतम 10 वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। प्राथमिकता का क्रम क्रमशः कृषि स्नातक, विज्ञान स्नातक, विज्ञान से 12 वीं पास, 12 वीं पास, 10 वीं पास रखा गया है। उसके पास स्वयं का एड्रायड मोबाईल वर्जन 9 हो जिसमें इंटरनेट होना आवश्यक है।
सर्वेक्षण कर्ता का बैंक खाता एवं आधार नंबर होना आवश्यक हैं। सर्वेक्षण कर्ता की आयु 18 वर्ष से ऊपर हो। प्रत्येक ग्राम में अधिकतम 20 सर्वेक्षणकर्ताओं का चयन किया जायेगा। प्रत्येक सर्वेक्षण कर्ता को प्रत्येक सर्वे के लिए एप के माध्यम से सही सर्वेक्षण एवं अपलोड करने तथा स्वीकृत हो जाने की दशा में 10 रूपये प्रति खसरा मानदेय आधार-संबद्ध बैंक खातों के माध्यम से प्रदान किया जाएगा।
हल्का पटवारी करेंगे पर्यवेक्षण डिजिटल फसल सर्वेक्षण के अंतर्गत किये गये कार्यों का संबंधित हल्का पटवारी द्वारा पर्यवेक्षण प्रत्येक दिवस किया जाएगा। सर्वेक्षण कर्ता द्वारा डिजिटल फसल सर्वेक्षण के अंतर्गत किये गये प्रविष्टियों का संबंधित राजस्व निरीक्षक द्वारा सत्यापन किया जाएगा। प्रविष्टि को दो दिवस के भीतर सत्यापन सुनिश्चित किया जाएगा। डिजिटल फसल सर्वेक्षण के अंतर्गत किये गये कार्यों की जाँच अतिशीघ्र संबंधित तहसीलदार या नायब तहसीलदार द्वारा किया जाएगा।
साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट भेजने के निर्देश।
सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन श्री अविनाश चंपावत ने सभी कलेक्टरों को पत्र के माध्यम से निर्देशित किया है कि तहसील एवं जिला स्तरीय समिति डिजिटल फसल सर्वेक्षण के कार्यों का सतत् पर्यवेक्षण, नियंत्रण एवं समीक्षा करेंगे। डिजिटल फसल सर्वेक्षण के अंतर्गत
समय-सीमा में समस्त कार्यों का गुणवत्तापूर्वक सम्पादन की जिम्मेदारी संबंधित जिला कलेक्टर की होगी। डिजिटल फसल सर्वेक्षण के कार्यों की साप्ताहिक प्रगति की जानकारी विभाग को सर्वेक्षण अवधि में प्रत्येक बुधवार को प्रेषित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
शुक्रवार, अगस्त 23, 2024
बालोद : आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध जिले में की जा रही है लगातार कार्रवाई
बालोद : आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध जिले में की जा रही है लगातार कार्रवाई
शुष्क दिवस में कुल 14.63 लीटर अवैध शराब जप्ती की गई
सचिव एवं आयुक्त आबकारी विभाग छत्तीसगढ़ शासन सुश्री आर संगीता के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के मार्गदर्शन में जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में बालोद जिले में अवैध मदिरा निर्माण, धारण, परिवहन एवं विक्रेताओं के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि शराब कोचियों के विरूद्ध अवैध निर्माण, धारण, परिवहन, विक्रय एवं चैर्यनयन के विरुध्द कार्यवाही करते हुए 15 अगस्त को 18 स्थानों पर छापामार कार्यवाही की गई थी। जिसके अंतर्गत थाना गुरूर क्षेत्र के अंतर्गत आरोपी टामन जोशी, आयु 40 वर्ष के पास से 34 नग पाव देशी मदिरा प्लेन शराब कुल 6.12 लीटर जप्त मदिरा कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) के तहत 01 गैरजमानतीय प्रकरण कायम कर आरोपी को जेल निरुध्द किया गया है। इसी तरह विकासखण्ड डौण्डीलोहारा के आरोपी ओमप्रकाश, उम्र 30 वर्ष, साकिन वार्ड क्रमांक 16 के पास से 17 नग पाव एवं 01 नग अद्धी देशी मदिरा प्लेन कुल 3.43 लीटर मदिरा,थाना डौण्डी के आरोपी रुपेश बोरकर पिता जाति महार, उम्र 30 वर्ष, साकिन वार्ड क्र. 20 नर्राटोला के पास से 12 नग पाव एवं 03 नग अद्धी देशी मदिरा प्लेन कुल 3.46 लीटर मदिरा, थाना गुण्डरदेही क्षेत्र आरोपी रोशन कुमार देशलहरे उम्र 17 वर्ष 10 माह, साकिन ग्राम हल्दी वार्ड क्र. 07 के पास से 09 नग पाव देशी मदिरा प्लेन कुल 1.62 लीटर मदिरा जप्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) ख के तहत 03 जमानतीय प्रकरण कायम किया गया। इस प्रकार शुष्क दिवस के अवसर पर कुल 14.63 लीटर देशी प्लेन मदिरा बाजार मूल्य 07 हजार 318 रुपये जप्त की गई। उन्होंने बताया कि 01 अपै्रल 2024 से 15 अगस्त 2024 तक अवैध मदिरा के विक्रय, धारण, निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं अवैध रुप से मद्यपान की सुविधा उपलब्ध कराने तथा सार्वजनिक स्थल पर मदिरापान करने वालों के विरुध्द सतत अभियान चलाया गया है। जिसके अंतर्गत 604 जगहों में छापामार कार्यवाही कर कुल 318 अपराधिक प्रकरण कायम किया गया है। जिसमें कुल 393.22 लीटर अवैध शराब, 650 किलोग्राम लाहन एवं 01 दोपहिया वाहन (कुल बाजार मूल्य 02 लाख 42 हजार 352 रुपये) जप्त की गई है एवं मदिरा दुकानों से संलग्न अहाता संचालकों के विरुध्द कुल 28 विभागीय प्रकरण कायम किया गया है। उक्त कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक श्री आशाराम शाक्य, आबकारी उपनिरीक्षक श्री अतुल देवांगन, आबकारी उपनिरीक्षक श्री जागेश्वर सिंह दाउ एवं आबकारी उपनिरीक्षक श्री रोशन लाल बंजारे द्वारा की गई। आबकारी विभाग जिला बालोद द्वारा अवैध मदिरा धारण, विक्रय, संग्रहण, परिवहन एवं तस्करी के विरुध्द अभियान निरंतर जारी रहेगा।
रविवार, अगस्त 18, 2024
बालोद : लंबित प्रधानमंत्री आवासों को 30 सितबंर 2024 तक पूर्ण करने दिए निर्देश
लंबित प्रधानमंत्री आवासों को 30 सितबंर 2024 तक पूर्ण करने दिए निर्देश
बालोद : सीईओ जिला पंचायत ने वृहद आवास निर्माण के लक्ष्य के संबंध में ली बैठक
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे ने आज जिला पंचायत बालोद के सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जिले में चल रहे आवास निर्माण के कार्यों के संबंध में बैठक ली। उन्होंने आवास निर्माण के पूर्णता हेतु शेष कुल 1135 आवासांे का जनपद पंचायतवार जानकारी लेते हुए जिले में तृतीय किश्त प्राप्त कुल 271 आवासो को 30 अगस्त तक शत् प्रतिशत पूर्ण करने लक्ष्य आबंटित किया। जिसमें प्रथम किश्त प्राप्त कुल 254 आवास एवं द्वितीय किश्त प्राप्त 598 आवासों को 30 सितंबर तक पूर्ण कर जियो टैगिंग उपरांत आगामी किश्तो की राशि प्रदान करने लक्ष्य आबंटित किया गया है। सीईओ कन्नौजे ने कहा कि वृहद स्तर पर आवास निर्माण हेतु संबंधित अमलो एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिसके अंतर्गत सभी पात्र हितग्राहियों का ग्रामसभा में अनुमोदन पश्चात् आवश्यक दस्तावेज जनपद पंचायत में संग्रह करना। वर्ष 2016-23 तक शेष रह गए आवासों को 30 सितम्बर 2024 तक शत प्रतिशत पूर्ण किया जाना। योजनान्तर्गत स्थायी प्रतिक्षा सूची तथा आवास प्लस सूची के परिवारों में से भूमिहीन परिवारों का चिन्हांकन कर संबंधितों को भूमि उपलब्ध कराये जाने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सीइओ डाॅ. कन्नौजे ने योजनान्तर्गत स्थायी प्रतिक्षा सूची में शेष एवं आवास प्लस सूची में शामिल मृत हितग्राही जिनका वास्तव में कोई उत्तराधिकारी नहीं, स्थायी रूप से पलायन परिवार, पूर्व से निर्मित पक्का मकान अथवा अन्य आवास योजना से लाभान्वित एवं बहिर्वेषण मापदंड अनुसार अपात्र परिवारों के नाम, ग्रामसभा एवं अपीलीय समिति के अनुमोदन उपरांत सूची से विलोपित करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किए। आगामी प्राप्त होने वाले वार्षिक लक्ष्यों के विरुद्ध आवास स्वीकृत किये जाने हेतु आधार कार्ड एवं ई के.वाय.सी. अनिवार्य कर दिया गया है। उक्त परिप्रेक्ष्य में पात्र परिवारों की सूची अनुसार महिला मुखिया (जिनके नाम से आवास स्वीकृत किया जाना है) ऐसे हितग्राहियों की आधार उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आधार कार्ड उपलब्ध न हो तो तत्काल आधार कार्ड तैयार किये जाने हेतु संबंधित विभाग को समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के संबंध में निर्देश दिए। आवास प्लस सूची में शामिल पात्र परिवारों का ग्रामसभा एवं अपीलीय समिति के निर्णय अनुसार आवास साफ्ट पोर्टल पर प्राथमिकता निर्धारण की कार्यवाही पूर्ण कर प्रतिक्षा सूची का निर्धारण समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। ग्रामों में निवासरत ऐसे परिवार जो पात्रता रखते है, परंतु उक्त परिवारों के नाम स्थायी प्रतिक्षा सूची एवं आवास प्लस सूची में शामिल नहीं है ऐसे परिवारो की संख्यात्मक जानकारी संकलित कर रखने संबंधित अमलो को निर्देशित किए। उन्होंने इस संबंध में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं विकासखंड समन्वयक तथा तकनीकी सहायको को ग्राम पंचायतो में उक्त संबंध में बैठक आयोजित करने को कहा। उन्होंने संबंधित सचिव, रोजगार सहायको को पात्र परिवार हितग्राही योजना के लाभान्वित करने के निर्देश दिए। बैठक में उप संचालक पंचायत श्री आकाश सोनी एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।
डीकेश साहू
गुरुवार, जुलाई 25, 2024
आपत्ति के बाद भी कार्य शीघ्र पूरा कराने के दिए निर्देश
आपत्ति के बाद भी कार्य शीघ्र पूरा कराने के दिए निर्देश
बालोद : सीईओ जिला पंचायत ने किया प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों की समीक्षा,
कार्य को शीघ्र पूरा कराने के दिए निर्देश
बालोद/डौंडीलोहारा
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में बैठक लेकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के पूर्णता हेतु शेष रह गए कुल 1189 आवासों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए शीघ्र ही उसे पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिले में तृतीय किश्त प्राप्त कुल 299 आवासों को अगस्त के प्रथम सप्ताह तक शत-प्रतिशत पूरा कराने लक्ष्य आबंटित किया गया है। प्रथम किश्त प्राप्त कुल 218 आवास एवं द्वितीय किश्त प्राप्त 660 आवासांे को 15 अगस्त तक निर्माण पूर्ण कराकर जियो टैगिंग उपरांत आगामी किश्त की राशि प्रदान कराएं। उन्होंने भूमिहीन हितग्राहियों को भूमि आबंटन किए जाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की एवं निरस्त आवासों को ग्रामसभा से प्रस्तावित कराकर ग्राम सभा की कार्यवाही पंजी को शीघ्र जनपद पंचायत में संकलित कर जिला कार्यालय को प्रेषित करने निर्देशित भी किया। बैठक में उप-संचालक, पंचायत एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के जिला एवं जनपद स्तर के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
सीईओ जिला पंचायत डॉ संजय कन्नौजे ने बताया कि जिले को वित्तीय वर्ष 2016-24 तक कुल 32 हजार 394 प्रधानमंत्री आवास निर्माण का लक्ष्य प्रदान किया गया है। जिसके अंतर्गत अब तक 30 हजार 291 हितग्राहियों के निर्माणाधीन आवासों को पूर्ण कर पक्का मकान उपलब्ध कराया गया है। जिसमें विकासखण्ड बालोद के 04 हजार 404, डौण्डी विकासखण्ड के 04 हजार 781, डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के 07 हजार 711, गुण्डरदेही विकासखण्ड के 08 हजार 221 एवं विकासखण्ड गुरूर के 05 हजार 174 हितग्राही शामिल है। सीईओ कन्नौजे ने जनपद पंचायत के सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं विकासखण्ड समन्वयक और तकनीकी सहायकांे को लगातार हितग्राहियों से संपर्क स्थापित कर छत पूर्ण आवासों को जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।
यह की 2011 के सर्वे सूची में शामिल हितग्राही खेमिन बाई का नाम पात्रता सूची में सम्मिलित होने के बावजूद आवास योजना से हटाया गया था जिस मामले में डूमरघुंचा निवासी डीकेश साहू के द्वारा आपत्ति दर्ज कराया गया था इसके बावजूद आवास योजना के कार्यों को कराया जाना पंचायत विभाग पर बड़ा सवाल का विषय है।
जनपद पंचायत के पूर्व सीईओ दीपक ठाकुर को आवास योजना में हुए गड़बड़ी से अवगत कराया गया था ,इस पर उन्होंने तात्कालिक कार्रवाई करते हुए,पंचायत सचिव पर जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही थी। साथ ही सीईओ ने कहा था,की जब भी आवास योजना में नाम जोड़ने की प्रक्रिया शुरू होगी, हितग्राही खेमिन साहू का नाम शामिल किए जाने की सांत्वना दी थी।बावजूद इसके अबतक हितग्राही का नाम शामिल किए ही नहीं।
बल्कि प्रशासन के द्वारा नाम जोड़ने के स्थान पर जनपद पंचायत सीइओ दीपक ठाकुर को ही पंचायत से हटाकर दूसरे,के बाद तीसरे पंचायत सीईओ को पदभार सौप दिया गया लेकिन हितग्राही का नाम शामिल ही नहीं किया गया है।
खबर :– स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार दैनिक हिंदी वेब मीडिया
रिपोर्ट–डीकेश साहू देवरी/बालोद
शुक्रवार, मई 03, 2024
दुर्ग -आबकारी विभाग द्वारा शराब कोचियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी
दुर्ग-आबकारी विभाग द्वारा शराब कोचियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)
*दुर्ग 03 मई 2024
आबकारी विभाग द्वारा शराब कोचियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी
कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री राजेश जायसवाल के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग दुर्ग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर जिले में अवैध मदिरा विक्रय के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी के क्रम में विगत 01 मई 2024 को रात्रि गश्त के दौरान वृत-धमधा के अन्तर्गत भिलाई नंदिनी सेमरिया मार्ग पर में अवैध शराब के विक्रय,धारण, परिवहन की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत कार्यवाही कर आरोपी झलवा कोसरे के कब्जे से कुल 54 नग शोले देशी मसाला पाव,कुल मात्रा 9.720 बल्क लीटर,जिसका कुल बाजार मूल्य 5940रू. है। एक दोपहिया वाहन हीरो एचएफ डीलक्स सीजी 07 बीएक्स 3801 जिसकी कीमत 30000 है,को जप्त कर प्रकरण कायम किया गया।उक्त प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), के तहत प्रकरण दर्ज कर आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा विवेचना में लिया गया है। इस प्रकरण मे सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री पंकज कुजूर,मुख्य आरक्षक श्री फागुराम टंडन, श्री त्रिलोक नाथ इन्दोरिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
सोमवार, अप्रैल 29, 2024
बालोद एस.पी. ने दिए थे वाहन जांच करने के निर्देश...संजारी चौकी वाले काटने लगे चालान
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
कुछ समय बाद सड़क में देखते ही देखते तकरीबन 30 से 40 वाहनों को रोककर चालान काटा गया, वा एक मेटाडोर जो बाराती गाड़ी था जिसे भी रोका गया। और पैसे की बात करने लगे, पैसे की बात चल ही रही थी की इतने में डीकेश साहू ने टोककर पूछा जिनके पास पैसे नहीं है तो कैसे करेंगे..? गाड़ी जप्ति करोगे या चालान काटोगे..?
शुक्रवार, मार्च 29, 2024
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नरसंहार के विरोध में आज राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
बालोद/गुंडरदेही- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नरसंहार के विरोध में आज राष्ट्रपति के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुंडरदेही को सौपा ज्ञापन
रविवार, मार्च 03, 2024
अवैध वनों की चल रही तस्करी,प्रशासन की नजर अबतक अंधेरे में
अवैध वनों की चल रही तस्करी,प्रशासन की नजर अबतक नहीं पड़ी,वनविभाग नींद मे
राजनादगांव/खुज्जी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पथरानवागांव तथा अरजकुंड के रास्ते की जाती है वनों की अवैध तस्करी...
![]() |
राजनांदगांव तथा बालोद जिले के सीमा क्षेत्र में बसे ग्राम अरजकुंड्ड में तथा निकटवर्ती ग्राम जामनारा जो की कच्ची महुआ शराब के लिए दूर दूर तक प्रसिद्ध हो चुके हैं। कच्चे देशी महुआ शराब पीने के लिए दूर दूर से लोगों का आना जाना होता रहता है। वही बता दें...यह ग्राम दोनो जिलों के सीमा में होने के कारण चारो ओर से जंगल से घिरा हुआ है। कच्चे मादक पदार्थ महुआ की अवैध शराब के अलावा यह क्षेत्र जंगल से घिरा हुआ है। अंतिम छोर होने की वजह से प्रशासन का नजर भी नहीं पड़ रही है। बता दे की बालोद जिले के लकड़ी दलालों के लिए यह क्षेत्र काफी मुनाफाकारी क्षेत्र साबित हो चुका है।
नजदीक ग्रामों में दलाल दिन में मजदूरों से पेड़ों को कटवा लेने के बाद ट्रैक्टर से भरकर रातों रात ढुलाई करवाते हैं। रात के अंधेरे में तस्करी करने में आसानी हो जाती है। बिना डर के शाम 6 बजने के बाद निडरता से सप्लाई कर लेते हैं। वहीं इस मामले में संबंधित ग्राम पंचायत के मुखिया से चर्च में पता चला की ग्राम पंचायतों को इस मामले में (वनों की कटाई के संबंध में) कोई जानकारी नहीं होना बताया गया।
पंचायतों को कोई जानकारी नहीं होना यानी जंगली पेड़ों की अवैध रूप से तस्करी की जा रही है।
अतः अबतक के सभी मामलो में तस्कर रात्रि कालीन ही वनों की ढुलाई करते पाए गए हैं।
इससे साबित होता है की क्षेत्र में चल रहे (1–अवैध तस्करी पर अबतक प्रशासन को जानकारी ही नहीं है।
2–या फिर वन विभाग के अधिकारी इस पर कार्रवाई ही नहीं करना चाहते।
3–या फिर अधिकारियों की मिलीभगत के चलते अनदेखा किया जा रहा है।)
राजनादगांव और बालोद दोनों ही जिले के उच्च अधिकारियों को इस पर मिलकर कार्रवाई करनी होगी,तभी क्षेत्र के जंगलों को कटने से बचाया जा सकेगा। वनों की कटाई से होने वाले पर्यावरण प्रदूषण पर रोक लगाया जा सकेगा।
प्रशासन की कार्रवाई जरूरी है ताकि मानव स्वास्थ्य तथा जंगली जीवों पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव से बच सके। क्षेत्रवाशियों ने इस मामले में, मीडिया के माध्यम से प्रशासन से अनुरोध किया है की दलालों पर शीघ्र कार्रवाई हो और पर्यावरण संतुलन बना रहे।
मंगलवार, फ़रवरी 06, 2024
बालोद : महतारी वंदन योजना को लेकर बालोद जिले की महिलाएं बहुत ही उत्साहित, अपने सुरक्षित भविष्य को लेकर हैं पूरी तरह से आशान्वित
शुक्रवार, जनवरी 19, 2024
बालोद : ग्राम धानापुरी में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए केंद्रीय संयुक्त सचिव श्री आरपी सिंह
बालोद : ग्राम धानापुरी में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए केंद्रीय संयुक्त सचिव श्री आरपी सिंह
ग्रामीणों से चर्चा कर केंद्रीय योजनाओं से मिल रहे लाभ के संबंध में जानकारी ली
![]() |
फाॅरेंसिक, केमिकल एवं फर्टिलाइजार विभाग भारत सरकार के संयुुक्त सचिव श्री रविन्द्र प्रताप सिंह 17 जनवरी को जिले के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम धानापुरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ग्राम धानापुरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत आयोजित शिविर की भूरी-भूरी सराहना की। इस दौरान केंद्रीय संयुक्त सचिव श्री सिंह ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें केंद्र सरकार के विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत मिल रहे लाभ के संबंध में जानकारी ली।
इस अवसर पर केंद्रीय संयुक्त सचिव श्री रविन्द्र प्रताप सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक भारत सरकार की जनकल्याण योजना का लाभ ले रहे लाभांवित हितग्राहियों से ’’मेरी कहानी मेरी जुबानी’’ सुना। इस दौरान हितग्राहियों ने स्वास्थ्य, एनआरएलएम, प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत मिशन, उज्जवला योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, बीमा योजना एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होने पर अपनी परिवारिक, आर्थिक एवं सामाजिक परिस्थितियों के बारे में बताया। इस अवसर पर केंद्रीय संयुक्त सचिव ने ग्रामीणों के मांगों एवं उनके निराकरण हेतु उनके सुझावों को गंभीरता पूर्वक सुना। उन्होंने शिविर स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए के स्टाल का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के द्वारा ’’मेरी कहानी मेरी जुबानी’’ के तहत् आयुष्मान भारत में 05, राष्ट्रीय आजिविका मिशन मंे 10, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 10, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में 10, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी में 03, किसान क्रेडिट कार्ड में 03, पीएम पोषण अभियान में 05, पीएम प्रमाण प्राकृतिक गैस में 06 एवं शिशु स्पर्धा में 03 ग्रामीणों ने भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ से मिले लाभ के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान 05 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि विकासखण्ड गुरूर अंतर्गत 62 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। जिसमें 62 ग्राम पंचायतों के लगभग 69799 संकल्प यात्रा में सम्मलित हुये। ’’मेरी कहानी मेरी जुबानी’’ के अंतर्गत अपनी विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित 3382 हितग्राहियों ने अपनी कहानी बतायी साथ ही 4203 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया है। इस अवसर पर पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री ईशा प्रकाश साहू, सरपंच श्रीमती प्रभा ठाकुर सहित तहसीलदार गुरूर श्री हनुमंत श्याम, सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत बालोद सुश्री दीप्ति मंडावी के अलावा जिला एवं जनपद स्तर के उपस्थित अधिकारियांे के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
गुरुवार, जनवरी 11, 2024
बालोद : जिले के विभिन्न ग्रामों में हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन
बालोद : जिले के विभिन्न ग्रामों में हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन
हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित,शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा बालोद जिले के हितग्राहियों को शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं से भी लाभान्वित करने का कारगर माध्यम साबित हो रहा है। इसके अंतर्गत आज जिले में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों में कुल 1806 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड वितरण के अलावा 194 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन प्रदान किया गया। शिविर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 109 हितग्राही का नवीन पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 201 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 134 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 48 किसानों का आवेदन लिया गया। इस दौरान ’मेरी-कहानी, मेरी-जुबानी’ के अंतर्गत हितग्राहियों ने विभिन्न योजनाओं से उन्हें मिले लाभ के संबंध में जानकारी दी।
उल्लेखनीय है कि आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम बेलमांड, उमरादाह, और पड़कीभाट तथा डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम मुड़िया, भेंडी सु, भरनाभाट और राणाखुज्जी तथा गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम धनगांव, रूदा, खप्परवाड़ा, साजा, तवेरा और तिलोदा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इसी प्रकार गुरूर विकासखण्ड के ग्राम मिर्रीटोला, चिटौद और चंदनबिरही तथा डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम सुवरबोड़, गिधाली और धुरवाटोला में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हितग्राहियों को केंद्र सरकार के जन कल्याणकारी योजना के अंतर्गत विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा आम जनता को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने स्टाॅल भी लगाया गया था। जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा आम जनता को योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। इसके अलावा शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा आम लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयाॅ भी वितरित की गई। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के अलावा जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। शिविर में हितग्राहियों को केन्द्र सरकार के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने के अलावा उन्हें इन योजनाओं से होने वाले लाभ के संबंध में भी जानकारी दी गई। इसके अलावा संबंधित विभाग के अधिकारियों को शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन भरने आदि प्रक्रियाओं के संबंध में जानकारी दी गई।
शिविर में आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम बेेलमांड में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 135 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 12 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 09 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 07 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 03 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम उमरादाह में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 124 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 13 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 13 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 02 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम पड़कीभाट में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 129 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 18 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 17 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया।
इसी तरह डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम मुड़िया में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 113 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 04 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 01 हितग्राही का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 04 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 13 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 20 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 22 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम भेंडी सु में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 225 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 22 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 01 हितग्राही का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 04 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 12 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 10 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 05 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम भरनाभाट में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 55 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 07 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 03 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 07 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 11 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 12 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम राणाखुज्जी में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 135 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 05 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 05 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 02 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 11 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 12 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया।
इसी तरह गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम धनगांव में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 81 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 10 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 01 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 09 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 10 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम रूदा में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 13 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 09 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 10 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 01 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 03 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 10 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 10 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम खप्परवाड़ा में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 41 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 12 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 11 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 07 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 01 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 01 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम साजा में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 61 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 06 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 02 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 01 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 18 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 07 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 05 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम तवेरा में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 21 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 11 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 10 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 20 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 10 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 15 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम तिलोदा में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 43 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 22 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 12 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 02 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 04 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 26 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 14 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया।
इसी तरह डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम सुवरबोड़ में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 12 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 02 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 02 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 02 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 10 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 26 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 16 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम गिधाली में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 11 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 03 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 35 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 07 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 25 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 35 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 07 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम धुरवाटोला में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 15 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 06 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 06 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 02 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 18 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 08 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 02 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया।
इसी तरह गुरूर विकासखण्ड के ग्राम मिर्रीटोला में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 159 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 02 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 08 किसानों का आवेदन लिया गया। इसी तरह ग्राम चिटौद में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 182 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 20 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 01 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 09 किसानों का आवेदन लिया गया। इसी तरह ग्राम चंदनबिरही में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 59 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 08 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 09 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 08 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 03 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 09 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 08 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया।
बुधवार, जनवरी 10, 2024
विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान ज्यादातर आवेदन पीएम आवास की मांग को लेकर
हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित,शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान ज्यादातर आवेदन पीएम आवास की मांग को लेकर ग्राम पंचायत भरनाभाट में आयोजित शिविर में नही दिखे आवास विभाग के कोई पंडाल
केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन ग्राम पंचायत भरनाभाट में संपन्न हुआ। इसके दौरान शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी समेत पात्र हितग्राहियों को शासन के योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। जिनमें उज्जवला योजना समेत,अन्य योजनाओं में जल–जीवन मिशन छत्तीसगढ़, पशुधन विकास विभाग, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, एकीकृत बाल विकास परियोजना, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ इत्यादि योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर के दौरान उज्जवला योजना के पात्र हितग्राहियों में भरनाभाट पंचायत के 07 हितग्राहियों को रसोई गैस चूल्हा का वितरण भी किया गया। जिनमें तीरथ बाई भरनाभाट, सीता बाई भरनाभाट भारती विनायक डुमरघुंचा, कुमीनता बाई अलीवारा, ऊषा बाई आलीवारा, रेखा बाई आलीवारा, यशोदा बाई अलीवारा, इत्यादि शामिल हैं। वही कुछ उज्जवला योजना के पात्र हितग्राहियों के फिंगर प्रिंट में रिजेक्शन एवं आधार लिंक नहीं होने के कारण पात्रता होने के बावजूद शिविर में लाभ नहीं मिल पाया। साथ ही शिविर के दौरान आयुष्मान कार्ड इत्यादि का वितरण एवं विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों का नवीन पंजीयन भी किया गया।
(इसी तरह ग्राम भरनाभाट में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 55 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 07 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 03 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 07 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 11 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 12 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया।)
भरनाभाट में आयोजित शिविर के दौरान सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए तकरीबन 75 आवेदन प्राप्त हुए,जिनमें कुछ ऐसे हितग्राहियों के आवेदन भी शामिल किए गए जो अनुचित तरीके से 2016 की हितग्राही सूची में अपात्र कर दिए गए थे।जिनमें डूमरघुंचा से हितग्राही खेमिन बाई तथा भरनाभाट से लखन लाल, बिरदयलाल, मनोज इत्यादि के आवेदन शामिल हैं।वहीं शिविर के दौरान आवेदक पीएम आवास के संबंध में जानकारी लेना चाहा परन्तु कार्यक्रम आयोजन के दौरान पीेएम आवास योजना के संबंध में उचित जानकारी देने वाले संबंधित विभाग का पंडाल ही नजर नहीं आया।कार्यक्रम के दौरान शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा आम लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयाॅ भी वितरित की गई। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के अलावा जनपद पंचायत डौंडीलोहारा के जनपद सदस्य संतोषी भूआर्य समेत ग्राम पंचायत भरनाभाट के सरपंच–सचिव, व जनप्रतिनिधि एवं-कर्मचारी एवं संबंधित ग्रामों के ग्रामीण जन काफी संख्या में उपस्थित थे। शिविर में हितग्राहियों को केन्द्र सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने के अलावा उन्हें इन योजनाओं से होने वाले लाभ के संबंध में भी जानकारी दी गई। इसके अलावा संबंधित विभाग के अधिकारियों को शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन भरने आदि प्रक्रियाओं के संबंध में जानकारी दी गई।
( नोट:– पंडाल शब्द का तात्पर्य शिविर में उपस्थित विभागों के द्वारा चिन्हित किए गए,पोस्टर अथवा बैनर से है।जो शिविर में उपस्थित सब विभागों के द्वारा लगाये गए, सांकेतिक या चिन्हित किए गए कपड़े या विज्ञापित पोस्टर बैनर से बने होते हैं। )
..........................................................................
https://epaper.haribhoomi.com/view/2057/raipur-balod-bhoomi




.jpg)













.jpg)





