name"keywords" content= "https://designerdeekeshsahu.blogspot.com/?m=1, स्वतंत्र सामाचार स्वतंत्र विचार, news service,balod dainik hindee,news" . स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार: देवरी <a class='tist' data-href='' data-text='' href='#'>WhatsApp</a>

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार

नाम

ईमेल *

संदेश *

ताजा खबर

नेशनल लोक अदालत में 2.39 लाख से अधिक मामलों का निपटारा, 1639 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का सेटलमेंट

नेशनल लोक अदालत में 2.39 लाख से अधिक मामलों का निपटारा, 1639 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का सेटलमेंट स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार  दैनिक ह...

Advertisement Department

देवरी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
देवरी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, अगस्त 23, 2024

बालोद : आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध जिले में की जा रही है लगातार कार्रवाई

बालोद : आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध जिले में की जा रही है लगातार कार्रवाई

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार 
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
23/08/2024


शुष्क दिवस में कुल 14.63 लीटर अवैध शराब जप्ती की गई

सचिव एवं आयुक्त आबकारी विभाग छत्तीसगढ़ शासन सुश्री आर संगीता के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के मार्गदर्शन में जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में बालोद जिले में अवैध मदिरा निर्माण, धारण, परिवहन एवं विक्रेताओं के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि शराब कोचियों के विरूद्ध अवैध निर्माण, धारण, परिवहन, विक्रय एवं चैर्यनयन के विरुध्द कार्यवाही करते हुए 15 अगस्त को 18 स्थानों पर छापामार कार्यवाही की गई थी। जिसके अंतर्गत थाना गुरूर क्षेत्र के अंतर्गत आरोपी टामन जोशी, आयु 40 वर्ष के पास से 34 नग पाव देशी मदिरा प्लेन शराब कुल 6.12 लीटर जप्त मदिरा कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) के तहत 01 गैरजमानतीय प्रकरण कायम कर आरोपी को जेल निरुध्द किया गया है। इसी तरह विकासखण्ड डौण्डीलोहारा के आरोपी ओमप्रकाश, उम्र 30 वर्ष, साकिन वार्ड क्रमांक 16 के पास से 17 नग पाव एवं 01 नग अद्धी देशी मदिरा प्लेन कुल 3.43 लीटर मदिरा,थाना डौण्डी के आरोपी रुपेश बोरकर पिता जाति महार, उम्र 30 वर्ष, साकिन वार्ड क्र. 20 नर्राटोला के पास से 12 नग पाव एवं 03 नग अद्धी देशी मदिरा प्लेन कुल 3.46 लीटर मदिरा, थाना गुण्डरदेही क्षेत्र आरोपी रोशन कुमार देशलहरे उम्र 17 वर्ष 10 माह, साकिन ग्राम हल्दी वार्ड क्र. 07 के पास से 09 नग पाव देशी मदिरा प्लेन कुल 1.62 लीटर मदिरा जप्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) ख के तहत 03 जमानतीय प्रकरण कायम किया गया। इस प्रकार शुष्क दिवस के अवसर पर कुल 14.63 लीटर देशी प्लेन मदिरा बाजार मूल्य 07 हजार 318 रुपये जप्त की गई। उन्होंने बताया कि 01 अपै्रल 2024 से 15 अगस्त 2024 तक अवैध मदिरा के विक्रय, धारण, निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं अवैध रुप से मद्यपान की सुविधा उपलब्ध कराने तथा सार्वजनिक स्थल पर मदिरापान करने वालों के विरुध्द सतत अभियान चलाया गया है। जिसके अंतर्गत 604 जगहों में छापामार कार्यवाही कर कुल 318 अपराधिक प्रकरण कायम किया गया है। जिसमें कुल 393.22 लीटर अवैध शराब, 650 किलोग्राम लाहन एवं 01 दोपहिया वाहन (कुल बाजार मूल्य 02 लाख 42 हजार 352 रुपये) जप्त की गई है एवं मदिरा दुकानों से संलग्न अहाता संचालकों के विरुध्द कुल 28 विभागीय प्रकरण कायम किया गया है। उक्त कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक श्री आशाराम शाक्य, आबकारी उपनिरीक्षक श्री अतुल देवांगन, आबकारी उपनिरीक्षक श्री जागेश्वर सिंह दाउ एवं आबकारी उपनिरीक्षक श्री रोशन लाल बंजारे द्वारा की गई। आबकारी विभाग जिला बालोद द्वारा अवैध मदिरा धारण, विक्रय, संग्रहण, परिवहन एवं तस्करी के विरुध्द अभियान निरंतर जारी रहेगा।



बालोद–डीकेश साहू

गुरुवार, जुलाई 25, 2024

आपत्ति के बाद भी कार्य शीघ्र पूरा कराने के दिए निर्देश


आपत्ति के बाद भी कार्य शीघ्र पूरा कराने के दिए निर्देश


बालोद : सीईओ जिला पंचायत ने किया प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों की समीक्षा,


कार्य को शीघ्र पूरा कराने के दिए निर्देश


स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
 *दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
बालोद,24 जुलाई 2024





बालोद/डौंडीलोहारा 

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में बैठक लेकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के पूर्णता हेतु शेष रह गए कुल 1189 आवासों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए शीघ्र ही उसे पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिले में तृतीय किश्त प्राप्त कुल 299 आवासों को अगस्त के प्रथम सप्ताह तक शत-प्रतिशत पूरा कराने लक्ष्य आबंटित किया गया है। प्रथम किश्त प्राप्त कुल 218 आवास एवं द्वितीय किश्त प्राप्त 660 आवासांे को 15 अगस्त तक निर्माण पूर्ण कराकर जियो टैगिंग उपरांत आगामी किश्त की राशि प्रदान कराएं। उन्होंने भूमिहीन हितग्राहियों को भूमि आबंटन किए जाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की एवं निरस्त आवासों को ग्रामसभा से प्रस्तावित कराकर ग्राम सभा की कार्यवाही पंजी को शीघ्र जनपद पंचायत में संकलित कर जिला कार्यालय को प्रेषित करने निर्देशित भी किया। बैठक में उप-संचालक, पंचायत एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के जिला एवं जनपद स्तर के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


सीईओ जिला पंचायत डॉ संजय कन्नौजे ने बताया कि जिले को वित्तीय वर्ष 2016-24 तक कुल 32 हजार 394 प्रधानमंत्री आवास निर्माण का लक्ष्य प्रदान किया गया है। जिसके अंतर्गत अब तक 30 हजार 291 हितग्राहियों के निर्माणाधीन आवासों को पूर्ण कर पक्का मकान उपलब्ध कराया गया है। जिसमें विकासखण्ड बालोद के 04 हजार 404, डौण्डी विकासखण्ड के 04 हजार 781, डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के 07 हजार 711, गुण्डरदेही विकासखण्ड के 08 हजार 221 एवं विकासखण्ड गुरूर के 05 हजार 174 हितग्राही शामिल है। सीईओ कन्नौजे ने जनपद पंचायत के सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं विकासखण्ड समन्वयक और तकनीकी सहायकांे को लगातार हितग्राहियों से संपर्क स्थापित कर छत पूर्ण आवासों को जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।

यह की 2011 के सर्वे सूची में शामिल  हितग्राही खेमिन बाई का नाम पात्रता सूची  में सम्मिलित होने के बावजूद आवास योजना से   हटाया गया था जिस मामले में डूमरघुंचा निवासी डीकेश साहू के द्वारा आपत्ति दर्ज कराया गया था इसके बावजूद  आवास योजना के कार्यों  को कराया जाना पंचायत विभाग पर बड़ा सवाल का विषय है। 

जनपद पंचायत के पूर्व सीईओ दीपक ठाकुर को आवास योजना में हुए गड़बड़ी   से अवगत कराया गया था ,इस पर उन्होंने तात्कालिक कार्रवाई करते हुए,पंचायत सचिव पर जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही थी। साथ ही  सीईओ ने कहा था,की जब भी आवास योजना में नाम  जोड़ने की प्रक्रिया शुरू होगी, हितग्राही खेमिन साहू का नाम शामिल  किए जाने की सांत्वना दी थी।बावजूद इसके अबतक   हितग्राही का नाम शामिल किए ही नहीं।

बल्कि प्रशासन के द्वारा नाम जोड़ने के स्थान पर जनपद पंचायत सीइओ दीपक ठाकुर को ही पंचायत से हटाकर दूसरे,के बाद तीसरे  पंचायत सीईओ  को पदभार सौप दिया   गया लेकिन हितग्राही का नाम शामिल ही नहीं किया गया है।




खबर :– स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार दैनिक हिंदी वेब मीडिया  

रिपोर्ट–डीकेश साहू  देवरी/बालोद 

सोमवार, मई 20, 2024

दुर्ग -शेष अहातों के आबंटन के लिए 24 मई तक निविदा आमंत्रित

दुर्ग -शेष अहातों के आबंटन के लिए 24 मई तक निविदा आमंत्रित

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
 *दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
20/05/2024

         


राज्य शासन के आदेशानुसार वर्ष 2024-25 के लिये दुर्ग जिले की देशी/विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों के अनुज्ञप्त परिसर से संलग्न निष्पादन हेतु शेष रहे अहातों की अनुज्ञप्तियों के आबंटन के लिये 18 मई 2024 की प्रातः 10ः30 बजे से 24 मई 2024 सायं 05ः30 बजे तक निविदा आमंत्रित की गई है। ऑनलाईन पद्धति से प्राप्त निविदा/निविदातों में से अनुज्ञप्तिधारियों का चयन की कार्यवाही कलेक्टोरेट सभाकक्ष, दुर्ग में 27 मई 2024, सोमवार को सुबह 11.00 बजे किया जायेगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय सहायक आयुक्त आबकारी जिला दुर्ग से सम्पर्क किया जा सकता है।

शुक्रवार, मई 03, 2024

दुर्ग -आबकारी विभाग द्वारा शराब कोचियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी

दुर्ग-आबकारी विभाग द्वारा शराब कोचियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
 *दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)
*दुर्ग 03 मई 2024

आबकारी विभाग द्वारा शराब कोचियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी


        

कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री राजेश जायसवाल के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग दुर्ग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर जिले में अवैध मदिरा विक्रय के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी के क्रम में विगत 01 मई 2024 को रात्रि गश्त के दौरान वृत-धमधा के अन्तर्गत भिलाई नंदिनी सेमरिया मार्ग पर में अवैध शराब के विक्रय,धारण, परिवहन की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत कार्यवाही कर आरोपी झलवा कोसरे के कब्जे से कुल 54 नग शोले देशी मसाला पाव,कुल मात्रा 9.720 बल्क लीटर,जिसका कुल बाजार मूल्य 5940रू. है। एक दोपहिया वाहन हीरो एचएफ डीलक्स सीजी 07 बीएक्स 3801 जिसकी कीमत 30000 है,को जप्त कर प्रकरण कायम किया गया।
उक्त प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), के तहत प्रकरण दर्ज कर आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा विवेचना में लिया गया है। इस प्रकरण मे सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री पंकज कुजूर,मुख्य आरक्षक श्री फागुराम टंडन, श्री त्रिलोक नाथ इन्दोरिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

सोमवार, अप्रैल 29, 2024

बालोद एस.पी. ने दिए थे वाहन जांच करने के निर्देश...संजारी चौकी वाले काटने लगे चालान

बालोद एस.पी. ने दिए थे वाहन जांच करने के निर्देश...संजारी  चौकी  वाले काटने लगे चालान

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
रविवार–28/04/2024
समय  (4.30–5.00)

वेब पोर्टल के एडिटर के साथ की बदसलूकी,धमकी देकर करवाया वीडियो डिलीट।











बालोद/डौंडीलोहारा/संजारी–मतदान हुए अभी मात्र दो ही दिन हुए हैं, और संजारी पुलिस चौकी की दबंगई शुरू हो गई। मामला है डौंडीलोहारा  क्षेत्र के  संजारी चौकी का, वहां पदस्थ S.I.   के द्वारा  वाहन सवारो को रोककर चालान काटा जा रहा था, इसी बीच वेब पोर्टल के एडिटर डीकेश साहू  का भी दोपहिया वाहन रोका  गया। संजारी चौकी प्रभारी एवं उनके कुछ और स्टाफ के द्वारा अन्य  वाहनों  को भी रोककर चालान काटा   जा रहा था, किसी से 300 किसी से 500 और किसी को फ्री में भी जाने दिया जा रहा था। एडिटर डीकेश साहू को शंका होने पर तत्काल अपने पास रखे एंड्रॉयड मोबाइल से वीडियो बनाकर रख लिया गया।

कुछ समय बाद सड़क में देखते ही देखते तकरीबन  30 से 40 वाहनों को  रोककर  चालान काटा गया, वा एक मेटाडोर  जो  बाराती गाड़ी था जिसे भी  रोका गया। और    पैसे की बात करने लगे, पैसे की बात चल ही रही थी की  इतने में डीकेश साहू ने टोककर  पूछा जिनके पास  पैसे नहीं है तो कैसे करेंगे..?  गाड़ी जप्ति करोगे या  चालान काटोगे..?

इतने में  चौकी प्रभारी गुर्राते हुए बोले  गाड़ी जपति क्यों करूंगा..? मैं बोला हूं क्या गाड़ी जप्ती करूंगा करके..?
प्रभारी से बात हो ही रही थी की  इतने में चौकी  के अन्य  स्टाफ जो दूर में खड़े होकर वाहनों को रोकवा रहे थे।  अन्य और थाना के सदस्य जिनसे 2013 से परिचित हूं, सब देख रहे थे। नजदीक आने के बाद  डीकेश साहू से मोबाइल दिखाने के लिए दबाओ बनाने लगे मना करने पर  धमकाने  लगे, कहने लगे वीडियो क्यों बनाए हो...? डिलीट करो अभी डिलीट करो।पुलिस के साथ कॉम्प्रोमाइज  करना चाहिए। हम आपकी हेल्प करते हैं और तुम लोग वीडियो बनाकर पुलिस को बदनाम करना चाहते हो...?मेरा पूछना था की जबरदस्ती वाहनों को रोकवाकर चालान के नाम पे पैसे उगाही करना।ये कहां तक सही है..?
वीडियो डिलीट नहीं करने पर  जबरदस्ती  डराने–धमकाने लगे।अंत में मजबूरन मोबाइल से वीडियो डिलीट करवाया गया। अकेले देखकर  डीकेश साहू को धमकी देकर वीडियो डिलीट करवा दिया गया।  पुलिस वाले अपने बल का काफी  हदों तक गलत फायदा उठा रहै है। जिसकी सूचना  तत्काल एसपी  को कॉल के माध्यम से दिया गया। जिला मुख्यालय बालोद  मे कॉल करने पर पता चला की एस.पी. साहब ने  वाहन जांच के निर्देश दिए थे, चालान दिखाकर राशि वसूलने के लिए नहीं कहे थे। साथ ही बालोद एस.पी. के द्वारा  यह भी  कहा गया की किसी के मोबाइल  जबरदस्ती  लेना सही नहीं है। धमकी देकर वीडियो डिलीट करवाना किसी भी तरीके से सही नही है।

चालान काटने के दौरान  ऐसे पुलिस वाले के द्वारा धमकी दिया गया जिन्होंने वर्ष 2013 में चौकी पिंनकापार में पदस्थ रहते हुए,मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज करवाने गए प्रार्थी को डरा–धमकाकर गाली गलौज करके वापस घर भेज दिया था, जिस पर मामला दर्ज नहीं किया गया था। 2013 के बाद आज 2024 आ गया लेकिन पुलिस विभाग  में पदस्थ जवान विकाश के रवैये में कोई परिवर्तन नहीं आया अगर पुलिस प्रशासन इस पर कार्रवाई नहीं करती है तो फिर प्रार्थी के द्वारा मामले को उच्च न्यायालय में लिखित  रूप  से  जनहित याचिका दायर  करवाया  जाएगा।

गुरुवार, मार्च 28, 2024

दुर्ग -प्रवर्तन एजेंसियों से समन्वय स्थापित करने नोडल अधिकारी/सहायक नियुक्त


दुर्ग -प्रवर्तन एजेंसियों से समन्वय स्थापित करने नोडल अधिकारी/सहायक नियुक्त


स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
 *दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
28/03/2024





कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए समस्त प्रवर्तन एजेंसियों से समुचित समन्वय स्थापित करने एवं आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन के मामलों में विधिवत अग्रिम कार्यवाही करने हेतु समन्वय स्थापित करने नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त श्री देवेश ध्रुव (आई.ए.एस.) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार नोडल अधिकारी के कार्योंं के संपादन हेतु श्री हिमांशु देशमुख कार्यपालन अभियंता, श्री सिद्धार्थ साहू उप अभियंता एवं श्री बालकृष्ण नायडू सहायक राजस्व अधिकारी की ड्यूटी सहायक के रूप में लगाई गई है। आदेशानुसार उक्त अधिकारी/कर्मचारी नोडल अधिकारी श्री देवेश ध्रुव (आई.ए.एस.) आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई के निर्देशानुसार कार्य संपादित करेंगे। आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।



बुधवार, मार्च 20, 2024

*सामाजिक बहिष्कार के खिलाफ उच्च न्यायालय में लगाए जायेंगे याचिका*

*सामाजिक बहिष्कार मामले  में  प्रताड़ित परिवारों  के द्वारा  प्रार्थना पर प्राथमिकी दर्ज नहीं करने वाले थाना प्रभारी के खिलाफ  कार्रवाई हेतु, उच्च न्यायालय में लगायेंगे गुहार*


जरूरत पड़ने पर  दंगे को बढ़ावा देने वाले,
न्यूज चैनलों पर भी रोक  हेतु  न्यायालय से रजिस्ट्रेशन रद्द के लिए किए जायेंगे,
RNI  से  निवेदन


स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
बालोद 20/03/2024





बालोद :– जिले के  देवरी क्षेत्र में बसे ग्राम डूमरघूंचा में हुए सामाजिक बहिष्कार के बाद पीड़ित परिवारों को 2008 में भूमि अधिकृत  किया गया था, उस पर बन रहे मकान पर ग्रामीणों ने अवैध कब्जा बताकर मकान निर्माण में रोक लगा दिया गया था। जिस पर पीड़ित परिवारों के द्वारा थाने में मामला दर्ज करवाना चाह था लेकिन मामले की  प्राथमिकी  रिपोर्ट ही दर्ज नहीं  किया  गया। अतः पीड़ित परिवार  मामले को कोर्ट के माध्यम से f.i.r. दर्ज करवाना चाहा लेकिन अब तक मामले में पुख्ता सबूत नहीं होना बताकर खारिज कर दिया गया। जो जमीन अबतक भूमिहीन परिवार के  अधिकार में होना चाहिए वह अभी किसी रसूखदार के कब्जे में हैं। अतः अधिकृत भूमि पर दूसरे सामाजिक कार्यकर्ता का कब्जा होना यह अनैतिकता है। इस पर अगर प्रशासन कार्रवाई नहीं करती तो मामले की कार्रवाई हेतु हाई कोर्ट से अपील स्वयं प्रार्थी द्वारा की जायेगी। पीड़ित परिवारों के साथ अन्य समाज से बहिस्कृत परिवारों के लोग हाई कोर्ट  में लगायेंगे न्याय की गुहार।

साथ ही खबरों को भ्रामक तरीके से झूठ और नफरत फ़ैलाने वाले एवं भ्रामक कंटेंट दिखाने वाले समाचार संचालकों का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की भी की जाएगी मांग।


ज्ञात हो की मामला  2008   का है, जहां राज्य सरकार के मंशा अनुरूप  राज्य के सभी भूमिहीन गरीब परिवारों को   30x30=900 स्क्वायर फीट  भूमि अधिकृत किया गया था। जिसका   पट्टा राज्य सरकार के दवारा सभी गरीब भूमिहीन परिवारों को प्रदान कर दिया गया था।

ऐसे ही भूमिहीन परिवार डुमरघुंचा में निवासरत हैं जिनको पट्टा प्रदान किया गया है लेकिन दुर्भाग्य वश यहां की भूमिहीनो की भूमि पर ग्रामीण सामाजिक दलालों  के द्वारा  कब्जा कर  लिए गए हैं।

इस पर पीड़ित परिवार के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करना चाहा पर देवरी थाना प्रभारी नवीन बोरकर के द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जिसके चलते मामला कोर्ट में जाने से पहले ही तहसील से ही खारिज कर दिया गया था।

सामाजिक दलालों का कहना है की उपरोक्त भूमि पर प्रार्थी पक्ष के द्वारा अवैध कब्जा किया गया है अतः उपरोक्त आरोप निराधार है।
पट्टे की भूमि जो की प्रशासनिक अधिकारी के द्वारा नाप कर सीमा 900 s/f क्षेत्रफल आबंटित किया गया था।

ऐसे में अवैध कब्जा होने कि कोई सवाल ही नही उठता।

अनैतिक तरीके से  संगठित होकर  भूमि पर  से मैटेरियल उठाकर  बिना बताए ले जाना असंवैधानिक है।

इस पर कार्रवाई किया जाना उचित था। वीडियो फुटेज के रहते हुए भी मामला दर्ज ना करना अत्यंत शर्मनाक है। जोकि उपरोक्त कृत्य पुलिस प्रशासन की नाकामी को दर्शाता है।


साथ ही सामाजिक दल्लों  ने  आरोप प्रार्थी पक्ष पर  धर्मांतरण का  लगाया था जो की   यह भी सिद्ध नहीं हो पाया।पार्थना सभा में जाने मात्र से कोई धर्मांतरित नही हो सकता।

और  वैसे भी  समान्यतया देखा  जाए तो हमारा देश धर्म निरपेक्ष देश है, संविधान  ने भारत के सभी नागरिकों को यह  अधिकार दिया है की व्यक्ति किसी भी धर्म को मंशानुरूप मान सकते हैं। अतः उपरोक्त सभी नागरिकों को जो भारत के नागरिक हो  मंशानुरूप किसी भी धर्म को मानने की स्वतंत्र है।


संविधान में उल्लेख स्वतंत्रता के  अधिकार  के तहत देखा जाए तो कोई भी नागरिक किसी भी धर्म को मानने की लिए स्वतंत्र हैं।

अतः धर्मांतरण का आरोप लगाकर  अवैध कब्जा कर लेना असंवैधानिक है। और सुधिपाठक गनो को बता दूं कि 


समाज से ऊंचा है हमारा संविधान

धर्मांतरण का आरोप लगाना राजनीतिक संगठनों   एवं पार्टी  प्रचारक का अच्छा तरीका हो सकता है।


धर्मांतरण हुआ है यह सिद्ध हुए बगैर किसी पे आरोप   लगाना,
यह व्यक्ति के भावनाओं एवं मान सम्मान पर ठेस पहुंचाना है।



 वेब मीडिया बालोद
(जो शांत हैं उसे शांत ही रहने दें,बोल पड़े तो आग उगलेंगे)
 सच्चाई में वो ताकत है की कभी भी आग उगलता है।



रविवार, मार्च 03, 2024

अवैध वनों की चल रही तस्करी,प्रशासन की नजर अबतक अंधेरे में

अवैध वनों की चल रही तस्करी,प्रशासन की नजर अबतक नहीं पड़ी,वनविभाग नींद मे



स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
03/03/2024


राजनादगांव/खुज्जी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पथरानवागांव तथा  अरजकुंड   के रास्ते की जाती है वनों की  अवैध तस्करी...



राजनांदगांव तथा बालोद जिले के सीमा क्षेत्र में बसे ग्राम अरजकुंड्ड  में  तथा निकटवर्ती ग्राम जामनारा जो   की कच्ची महुआ शराब के लिए दूर दूर तक प्रसिद्ध हो  चुके हैं। कच्चे देशी महुआ शराब पीने के लिए दूर दूर से लोगों का आना जाना होता रहता है। वही बता दें...यह ग्राम दोनो जिलों के  सीमा में होने के कारण  चारो ओर से  जंगल से घिरा हुआ है। कच्चे मादक पदार्थ महुआ की  अवैध शराब के अलावा यह क्षेत्र जंगल   से घिरा हुआ   है। अंतिम छोर होने की वजह से प्रशासन का नजर भी नहीं पड़ रही है। बता दे की बालोद जिले के लकड़ी दलालों के लिए यह क्षेत्र काफी मुनाफाकारी क्षेत्र  साबित  हो चुका है।


नजदीक ग्रामों में दलाल दिन में  मजदूरों से  पेड़ों को कटवा लेने के बाद  ट्रैक्टर से भरकर रातों रात ढुलाई करवाते हैं। रात के अंधेरे में तस्करी करने में आसानी हो जाती है। बिना डर के  शाम 6 बजने के बाद निडरता से सप्लाई कर लेते हैं। वहीं इस मामले में  संबंधित ग्राम पंचायत के मुखिया से चर्च में पता चला की ग्राम पंचायतों को इस मामले में (वनों की कटाई के संबंध में) कोई जानकारी नहीं होना बताया गया।


पंचायतों को कोई जानकारी नहीं होना यानी जंगली पेड़ों  की अवैध रूप से तस्करी  की जा रही है।

 अतः अबतक के सभी मामलो में  तस्कर रात्रि  कालीन ही वनों की ढुलाई करते   पाए गए हैं।

 इससे साबित होता है की क्षेत्र में चल रहे (1–अवैध तस्करी पर अबतक प्रशासन को जानकारी ही नहीं है।

 2–या फिर वन विभाग के अधिकारी इस पर कार्रवाई ही नहीं करना चाहते।

3–या फिर  अधिकारियों की मिलीभगत के चलते अनदेखा किया जा रहा है।)


राजनादगांव और बालोद दोनों ही  जिले के  उच्च अधिकारियों को इस पर मिलकर कार्रवाई करनी होगी,तभी क्षेत्र के जंगलों को कटने से बचाया जा सकेगा।
 वनों की कटाई से होने वाले पर्यावरण प्रदूषण पर रोक लगाया  जा सकेगा।

प्रशासन की कार्रवाई जरूरी है ताकि मानव स्वास्थ्य तथा जंगली जीवों पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव से बच  सके। क्षेत्रवाशियों  ने इस मामले  में, मीडिया के माध्यम से प्रशासन से अनुरोध  किया है की दलालों पर शीघ्र कार्रवाई  हो   और  पर्यावरण संतुलन बना रहे।



शुक्रवार, मार्च 01, 2024

बालोद : बालोद विकासखण्ड के ग्राम मुजगहन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बालोद : बालोद विकासखण्ड के ग्राम मुजगहन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
बालोद,01 मार्च 2024



 बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए शामिल


कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के कुशल निर्देशन में जिले में निरंतर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिससे की आगामी लोकसभा आम निर्वाचन के दौरान जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित की जा सके। इसके अंतर्गत आज बालोद विकासखंड के ग्राम पंचायत मुजगहन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रकांत कौशिक, एसडीएम श्रीमती शीतल बंसल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिला एवं गणमान्य जन उपस्थित थे। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्रकांत कौशिक के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को लोकतंत्र में मताधिकार की महत्व की जानकारी देेते हुए उन्हें सभी प्रकार के निर्वाचनों में अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई।

इस दौरान नए एवं बुजुर्ग मतदाताओं के अलावा  नव विवाहित जोड़ों का सम्मान कर उन्हें अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।



बुधवार, जनवरी 24, 2024

राजनांदगांव : आईटीआई राजनांदगांव में 30 एवं 31 जनवरी को प्लेसमेंट कैम्प

राजनांदगांव : आईटीआई राजनांदगांव में 30 एवं 31 जनवरी को प्लेसमेंट कैम्प

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
 *दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
23/01/2024



 
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजनांदगांव में मेसर्स मैसर्स स्ट्ररूराइट मेटल बिल्डिंग सिस्टम (यूनिट-2) केएच नंबर 1537 इंडस्ट्रीयल ग्रोथ बोराई जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ द्वारा 30 एवं  31 जनवरी 2024 को सुबह 9 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। प्राचार्य आईटीआई राजनांदगांव ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प में व्यवसाय फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, कम्प्यूटर (कोपा), मैकेनिक डीजल और अधिकारिक ट्रेडों के अलावा गैस कटर, रिगर, सुपरवाईजर से संबंधित इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षणिक तथा आवश्यक प्रमाण पत्र के साथ सम्मिलित हो सकते हैं।

शुक्रवार, जनवरी 19, 2024

बालोद : ग्राम धानापुरी में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए केंद्रीय संयुक्त सचिव श्री आरपी सिंह


बालोद : ग्राम धानापुरी में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए केंद्रीय संयुक्त सचिव श्री आरपी सिंह


स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
 *दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
           बालोद,19 जनवरी 2024
 

ग्रामीणों से चर्चा कर केंद्रीय योजनाओं से मिल रहे लाभ के संबंध में जानकारी ली




फाॅरेंसिक, केमिकल एवं फर्टिलाइजार विभाग भारत सरकार के संयुुक्त सचिव श्री रविन्द्र प्रताप सिंह 17 जनवरी को जिले के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम धानापुरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ग्राम धानापुरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत आयोजित शिविर की भूरी-भूरी सराहना की। इस दौरान केंद्रीय संयुक्त सचिव श्री सिंह ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें केंद्र सरकार के विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत मिल रहे लाभ के संबंध में जानकारी ली।


इस अवसर पर केंद्रीय संयुक्त सचिव श्री रविन्द्र प्रताप सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक भारत सरकार की जनकल्याण योजना का लाभ ले रहे लाभांवित हितग्राहियों से ’’मेरी कहानी मेरी जुबानी’’ सुना। इस दौरान हितग्राहियों ने स्वास्थ्य, एनआरएलएम, प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत मिशन, उज्जवला योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, बीमा योजना एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होने पर अपनी परिवारिक, आर्थिक एवं सामाजिक परिस्थितियों के बारे में बताया। इस अवसर पर केंद्रीय संयुक्त सचिव ने ग्रामीणों के मांगों एवं उनके निराकरण हेतु उनके सुझावों को गंभीरता पूर्वक सुना। उन्होंने शिविर स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए के स्टाल का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के द्वारा ’’मेरी कहानी मेरी जुबानी’’ के तहत् आयुष्मान भारत में 05, राष्ट्रीय आजिविका मिशन मंे 10, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 10, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में 10, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी में 03, किसान क्रेडिट कार्ड में 03, पीएम पोषण अभियान में 05, पीएम प्रमाण प्राकृतिक गैस में 06 एवं शिशु स्पर्धा में 03 ग्रामीणों ने भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ से मिले लाभ के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान 05 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया।


उल्लेखनीय है कि विकासखण्ड गुरूर अंतर्गत 62 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। जिसमें 62 ग्राम पंचायतों के लगभग 69799 संकल्प यात्रा में सम्मलित हुये। ’’मेरी कहानी मेरी जुबानी’’ के अंतर्गत अपनी विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित 3382 हितग्राहियों ने अपनी कहानी बतायी साथ ही 4203 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया है। इस अवसर पर पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री ईशा प्रकाश साहू, सरपंच श्रीमती प्रभा ठाकुर सहित तहसीलदार गुरूर श्री हनुमंत श्याम, सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत बालोद सुश्री दीप्ति मंडावी के अलावा जिला एवं जनपद स्तर के उपस्थित अधिकारियांे के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

गुरुवार, जनवरी 11, 2024

बालोद : जिले के विभिन्न ग्रामों में हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन

बालोद : जिले के विभिन्न ग्रामों में हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन


स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार 
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
11/01/2024



हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित,शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी












केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा बालोद जिले के हितग्राहियों को शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं से भी लाभान्वित करने का कारगर माध्यम साबित हो रहा है। इसके अंतर्गत आज जिले में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों में कुल 1806 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड वितरण के अलावा 194 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन प्रदान किया गया। शिविर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 109 हितग्राही का नवीन पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 201 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 134 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 48 किसानों का आवेदन लिया गया। इस दौरान ’मेरी-कहानी, मेरी-जुबानी’ के अंतर्गत हितग्राहियों ने विभिन्न योजनाओं से उन्हें मिले लाभ के संबंध में जानकारी दी।


उल्लेखनीय है कि आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम बेलमांड, उमरादाह, और पड़कीभाट तथा डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम मुड़िया, भेंडी सु, भरनाभाट और राणाखुज्जी तथा गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम धनगांव, रूदा, खप्परवाड़ा, साजा, तवेरा और तिलोदा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इसी प्रकार गुरूर विकासखण्ड के ग्राम मिर्रीटोला, चिटौद और चंदनबिरही तथा डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम सुवरबोड़, गिधाली और धुरवाटोला में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हितग्राहियों को केंद्र सरकार के जन कल्याणकारी योजना के अंतर्गत विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा आम जनता को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने स्टाॅल भी लगाया गया था। जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा आम जनता को योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। इसके अलावा शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा आम लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयाॅ भी वितरित की गई। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के अलावा जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। शिविर में हितग्राहियों को केन्द्र सरकार के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने के अलावा उन्हें इन योजनाओं से होने वाले लाभ के संबंध में भी जानकारी दी गई। इसके अलावा संबंधित विभाग के अधिकारियों को शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन भरने आदि प्रक्रियाओं के संबंध में जानकारी दी गई।


शिविर में आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम बेेलमांड में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 135 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 12 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 09 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 07 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 03 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम उमरादाह में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 124 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 13 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 13 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 02 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम पड़कीभाट में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 129 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 18 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 17 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया।


इसी तरह डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम मुड़िया में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 113 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 04 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 01 हितग्राही का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 04 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 13 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 20 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 22 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम भेंडी सु में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 225 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 22 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 01 हितग्राही का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 04 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 12 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 10 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 05 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम भरनाभाट में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 55 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 07 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 03 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 07 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 11 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 12 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम राणाखुज्जी में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 135 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 05 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 05 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 02 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 11 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 12 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया।


इसी तरह गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम धनगांव में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 81 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 10 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 01 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 09 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 10 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम रूदा में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 13 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 09 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 10 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 01 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 03 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 10 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 10 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम खप्परवाड़ा में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 41 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 12 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 11 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 07 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 01 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 01 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम साजा में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 61 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 06 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 02 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 01 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 18 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 07 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 05 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम तवेरा में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 21 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 11 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 10 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 20 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 10 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 15 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम तिलोदा में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 43 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 22 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 12 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 02 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 04 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 26 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 14 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया।
इसी तरह डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम सुवरबोड़ में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 12 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 02 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 02 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 02 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 10 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 26 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 16 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम गिधाली में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 11 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 03 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 35 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 07 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 25 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 35 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 07 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम धुरवाटोला में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 15 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 06 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 06 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 02 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 18 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 08 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 02 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया।


इसी तरह गुरूर विकासखण्ड के ग्राम मिर्रीटोला में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 159 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 02 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 08 किसानों का आवेदन लिया गया। इसी तरह ग्राम चिटौद में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 182 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 20 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 01 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 09 किसानों का आवेदन लिया गया। इसी तरह ग्राम चंदनबिरही में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 59 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 08 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 09 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 08 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 03 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 09 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 08 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया।



बुधवार, जनवरी 10, 2024

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान ज्यादातर आवेदन पीएम आवास की मांग को लेकर


हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित,शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी


विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान ज्यादातर आवेदन पीएम आवास की मांग को लेकर   ग्राम पंचायत भरनाभाट में आयोजित शिविर में नही दिखे आवास विभाग के कोई   पंडाल

  

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार 
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
दिनांक 10/01/2024


बालोद जिले के विभिन्न ग्राम रानाखुज्जी,भरनाभाट, सुरेगांव,तथा भेड़ी में हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन


















केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन ग्राम पंचायत भरनाभाट में संपन्न हुआ। इसके दौरान शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी समेत पात्र हितग्राहियों को शासन के योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। जिनमें उज्जवला योजना समेत,अन्य योजनाओं में जल–जीवन मिशन छत्तीसगढ़, पशुधन विकास विभाग, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, एकीकृत बाल विकास परियोजना, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ इत्यादि योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर के दौरान उज्जवला योजना के पात्र हितग्राहियों में भरनाभाट पंचायत के 07 हितग्राहियों को रसोई गैस चूल्हा का वितरण भी किया गया। जिनमें तीरथ बाई भरनाभाट, सीता बाई भरनाभाट भारती विनायक डुमरघुंचा, कुमीनता बाई अलीवारा, ऊषा बाई आलीवारा, रेखा बाई आलीवारा, यशोदा बाई अलीवारा,  इत्यादि शामिल हैं। वही कुछ उज्जवला योजना के पात्र हितग्राहियों के फिंगर प्रिंट में रिजेक्शन  एवं आधार लिंक नहीं होने के कारण पात्रता होने के बावजूद शिविर में लाभ नहीं मिल पाया। साथ ही शिविर के दौरान आयुष्मान कार्ड इत्यादि का वितरण एवं विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों का नवीन पंजीयन भी किया गया।


(इसी तरह ग्राम भरनाभाट में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 55 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 07 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 03 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 07 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 11 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 12 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया।)



भरनाभाट में आयोजित शिविर के दौरान सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए तकरीबन 75 आवेदन प्राप्त हुए,जिनमें कुछ ऐसे हितग्राहियों के आवेदन भी शामिल किए गए जो अनुचित तरीके से 2016 की हितग्राही सूची में अपात्र कर दिए गए थे।जिनमें डूमरघुंचा से हितग्राही खेमिन बाई तथा भरनाभाट से लखन लाल, बिरदयलाल, मनोज  इत्यादि के आवेदन शामिल हैं।वहीं  शिविर के दौरान आवेदक पीएम आवास के संबंध में जानकारी लेना चाहा परन्तु कार्यक्रम आयोजन के दौरान पीेएम आवास योजना के संबंध में उचित जानकारी देने वाले संबंधित विभाग का पंडाल ही नजर नहीं आया।कार्यक्रम के दौरान शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा आम लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयाॅ भी वितरित की गई। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के अलावा जनपद पंचायत डौंडीलोहारा के जनपद सदस्य संतोषी भूआर्य समेत ग्राम पंचायत भरनाभाट के सरपंच–सचिव, व जनप्रतिनिधि एवं-कर्मचारी एवं संबंधित ग्रामों के ग्रामीण जन काफी संख्या में उपस्थित थे।   शिविर में हितग्राहियों को केन्द्र सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने के अलावा उन्हें इन योजनाओं से होने वाले लाभ के संबंध में भी जानकारी दी गई। इसके अलावा संबंधित विभाग के अधिकारियों को शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन भरने आदि प्रक्रियाओं के संबंध में जानकारी दी गई।


( नोट:– पंडाल शब्द   का तात्पर्य शिविर में उपस्थित विभागों के द्वारा  चिन्हित किए गए,पोस्टर अथवा बैनर से है।जो शिविर में उपस्थित  सब विभागों के द्वारा लगाये गए, सांकेतिक या चिन्हित किए गए कपड़े या विज्ञापित पोस्टर बैनर से बने होते हैं। )

..........................................................................











ताजा खबरों के अपडेट पाने के लिए जुड़े रहे हमारे सोशल मीडिया प्लेटफार्म से 👇


https://epaper.haribhoomi.com/view/2057/raipur-balod-bhoomi



शुक्रवार, जनवरी 05, 2024

बालोद : नवपदस्थ कलेक्टर ने किया संयुक्त जिला कार्यालय का निरीक्षण

बालोद : नवपदस्थ कलेक्टर ने किया संयुक्त जिला कार्यालय का निरीक्षण

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
 *दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
बालोद 05 जनवरी 2024
 
अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर उनके कार्यो में ली जानकारी



जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान श्री चन्द्रवाल ने कार्यालय में उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर उनके कार्यो के संबंध में जानकारी ली। श्री चन्द्रवाल ने अधिकारियों को जिला कार्यालय में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कराने तथा निर्धारित समय अवधि में अपने कार्याे को बेहतर ढंग से संपादित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक, संयुक्त कलेक्टर श्री योगेन्द्र श्रीवास सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

इस दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने संयुक्त जिला कार्यालय में स्थित  जिला नाजिर कक्ष, कलेक्टर न्यायालय, नजूल कक्ष, एनआईसी कक्ष, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कक्ष एवं न्यायालय, राजस्व लेखा शाखा, नजारत कक्ष, आवक-जावक कक्ष, वित्त शाखा, वरिष्ठ लिपिक एवं प्रतिलिपि शाखा, सांख्यिकी एवं प्रोटोकाॅल शाखा आदि का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होने खनिज शाखा, आदिवासी विकास विभाग आदि का निरीक्षण कर उनके विभागों के कार्यो के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने आदिवासी विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों से जिले में आदिवासियों की कुल जनसंख्या के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने खाद्य शाखा का निरीक्षण कर जिला खाद्य अधिकारी से जिले में कुल राशन कार्ड धारियों की संख्या एवं राशन कार्ड बनाने के संबंध में जानकारी ली। श्री चन्द्रवाल ने संयुक्त जिला कार्यालय के जनसम्पर्क विभाग, योजना एवं सांख्यिकी शाखा, अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति, हथकरघा विभाग, जिला कोषालय, चिप्स, आबकारी विभाग के कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होने जिला आबकारी अधिकारी से जिले के कुल मदिरा दुकानों की संख्यां तथा अब तक कुल प्राप्त राजस्व के संबंध में भी जानकारी ली।


इसके अलावा उन्होने महिला एवं बाल विकास विभाग, निर्वाचन शाखा एवं क्रेडा के कार्यालय का भी निरीक्षण किया। श्री चन्द्रवाल ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को जिले में शासकीय योजनाओं के निर्धारित समयावधि में सफल क्रियान्वयन हेतु निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करने कहा।

बुधवार, दिसंबर 27, 2023

कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना कर्यालय देवरी द्वारा आगनबाडी सहायिका पद हेतु आवेदन आमंत्रित।

कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय देवरी द्वारा आगनबाडी सहायिका पद हेतु आदेश जारी ...

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार 
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
27/12/2023





 






एकीकृत बालविकाश परियोजना कार्यालय द्वारा जारी आदेश दिनांक 20/12/2023 में कुल 15 मिनी केंद्रों को मुख्य आंगनबाड़ी केंद्र में अपडेट करने के फलस्वरूप 15 नवीन  आंगनबाड़ी सहायिका नियुक्ति की जानी है।

नियुक्ति हेतु आवेदन दिनांक 21/12/2023 से 04/01/2023 तक समय शाम 05 बजे तक आवेदन कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय देवरी में जाकर अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

रिक्त पदों के लिए सभी 15 केन्दों में एकेक पदों पर भर्ती होनी है, जिनमें (देवरी केंद्र क्रमांक 04, मारी केंद्र क्रमांक 04, भंडेरा केंद्र क्रमांक 04, आलीखूंटा केंद्र क्रमांक 02, गणेश खपरी केंद्र क्रमांक 02, डुमरघुंचा केंद्र क्रमांक 01, खामतराई केंद्र क्रमांक 04, सिर्राभांठा केंद्र क्रमांक 02, पिनकापार  केंद्र क्रमांक 04, बोरी केंद्र क्रमांक 01, मनकी सु.केंद्र क्रमांक 02, खेरथा बाजार केंद्र क्रमांक 04, फरदफोड केंद्र क्रमांक 05, भीमकन्हार केंद्र क्रमांक 04, छोटा पिनकापार केंद्र क्रमांक 01, शामिल हैं।)
सभी उल्लेखित केंद्रों में 15 महिला सहायिका की भर्ती की जानी है। इच्छुक योग्य उम्मीदवार कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय में निर्धारित आवेदन तिथि तक जमा कर सकते हैं।

WhatsApp