name"keywords" content= "https://designerdeekeshsahu.blogspot.com/?m=1, स्वतंत्र सामाचार स्वतंत्र विचार, news service,balod dainik hindee,news" . स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार: raipur <a class='tist' data-href='' data-text='' href='#'>WhatsApp</a>

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार

नाम

ईमेल *

संदेश *

ताजा खबर

नेशनल लोक अदालत में 2.39 लाख से अधिक मामलों का निपटारा, 1639 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का सेटलमेंट

नेशनल लोक अदालत में 2.39 लाख से अधिक मामलों का निपटारा, 1639 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का सेटलमेंट स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार  दैनिक ह...

Advertisement Department

raipur लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
raipur लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, फ़रवरी 14, 2024

रायपुर : धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के सचिव, रायपुर कमिश्नर ने राजिम कुंभ कल्प मेला तैयारी के संबंध में संयुक्त रूप से ली बैठक

धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के सचिव, रायपुर कमिश्नर ने राजिम कुंभ कल्प मेला तैयारी के संबंध में संयुक्त रूप से ली बैठक


स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
 *दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
14/02/2024
 

मेला स्थल पहुंचकर चल रहे कार्यों का किया अवलोकन निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश



धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी, रायपुर कमिश्नर डॉ संजय अलंग, पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक श्री जितेन्द्र शुक्ला, संचालक संस्कृति विभाग श्री विवेक आचार्य ने संयुक्त रूप से आज राजिम स्थित विश्राम गृह में राजिम कुंभ कल्प के आयोजन के तैयारियों के संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में राजिम कुंभ कल्प मेला से संबंधित विभाग के अधिकारियों को मेला स्थल में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने राजिम कुंभ कल्प मेला के विकास के लिए किये जा रहे निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रगतिरत कार्यो का अवलोकन कर निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस दौरान धमतरी कलेक्टर श्रीमती नम्रता गांधी, गरियाबंद जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित तुकाराम कांबले, धमतरी पुलिस अधीक्षक श्री अंजनेय वैष्णव, धमतरी जिला पंचायत सीईओ सुश्री रोमा श्रीवास्तव, गरियाबंद जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।


उल्लेखनीय है कि 24 फरवरी माघ पूर्णिमा से शुरू होने वाला राजिम कुम्भ कल्प मेला महाशिवरात्रि 08 मार्च 2024 तक प्रस्तावित है। संभागायुक्त श्री अलंग ने निरीक्षण के दौरान राजिम कुंभ कल्प मेला स्थल तैयारी की अद्यतन स्थिति का अवलोकन करते हुए उन्होंने मेला स्थल पर सड़कों का निर्माण एवं मरम्मत, अस्थाई हेलीपेड का निर्माण, मेला स्थल में पार्किंग की व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण के लिए पार्किंग की व्यवस्था, राजिम मेला के संपर्क मार्गों का मरम्मत, जतमई-घटारानी के पैच रिपेयर, गरियाबंद अन्तर्गत पंचकोशीधाम, गरियाबंद से भूतेश्वर नाथ धाम एवं समस्त धार्मिक स्थलों में जाने वाले सड़कों का मरम्मत, मुख्य मंच एवं नदी के अंदर ट्रैफिक नियंत्रण के लिए पार्किंग की व्यवस्था, विभागीय स्टाल एवं डोम निर्माण, 24 घंटे मेडिकल टीम की ड्यूटी, आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं का भण्डारण एवं वितरण, एम्बूलेंस की व्यवस्था, आपातकालीन चिकित्सा हेतु बेड एवं टेबल इत्यादि की व्यवस्था, नियंत्रण कक्ष की स्थापना, संत महात्माओं के लिए रूकने की व्यवस्था, कुण्ड स्थल पर स्नान के बाद कपड़े बदलने हेतु चेजिंग रूम का निर्माण, लक्ष्मण झुला में सुरक्षा की दृष्टि से कन्ट्रोल रूम बनाने, रात में चलने वाले बसों में एक होमगार्ड की व्यवस्था, मेला स्थल एवं राजिम के सार्वजनिक स्थलों पर दाल-भात सेंटर खोलवाने, मेला स्थल एवं राजिम शहर के सार्वजनिक जगह में पर्याप्त पानी की व्यवस्था, महानदी आरती एवं स्नान का कार्य, मेला स्थल पर पर्याप्त मात्रा में सी.सी.टी..वी. कैमरा लगाने की व्यवस्था, मेला स्थल का साफ-सफाई व नदी क्षेत्र व मेला स्थल में मच्छरों से सुरक्षा हेतु रोजाना फागिंग की व्यवस्था, मंदिरों का रंगरोंगन एवं आकर्षक साज-सज्जा, विभागवार स्वागत गेट निर्माण, मेला क्षेत्र के अंतर्गत संत-समागम स्थल, मुख्य मंच, राजीव लोचन, कुलेश्वर महादेव मंदिर, लोमस ऋषि आश्रम सहित अन्य क्षेत्रों में बिना अवरोध विद्युत की आपूर्ति की व्यवस्था करने, हाईमास्क टॉवर लगाने, शासकीय विभागों का स्टाल लगाने एवं दुकानों का आबंटन करने के निर्देश दिये

मंगलवार, फ़रवरी 06, 2024

बालोद : महतारी वंदन योजना को लेकर बालोद जिले की महिलाएं बहुत ही उत्साहित, अपने सुरक्षित भविष्य को लेकर हैं पूरी तरह से आशान्वित


बालोद : महतारी वंदन योजना को लेकर बालोद जिले की महिलाएं बहुत ही उत्साहित, अपने सुरक्षित भविष्य को लेकर हैं पूरी तरह से आशान्वित

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार 
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
बालोद,06 फरवरी 2024
 
योजना के तहत आवेदन भरने आई महिलाओं ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार






प्रदेश में महिलाओं को सशक्त बनाने शुरू की गई महतारी वंदन योजना के तहत् आज से जिले में आवेदन लेना शुरू कर दिया गया है। योजना के तहत् प्रतिमाह 01 हजार रूपए की राशि पात्र महिलाओं के खाते में आएगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए बालोद जिले की महिलाएं बहुत ही उत्साहित है। इसके अलावा वे इस योजना से मिलने वाली राशि से अपने सुरक्षित भविष्य के प्रति पूरी तरह से आशान्वित भी नजर आ रही हैं। जिसकी झलक आज जिले के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में आवेदन लेने व जमा करने हेतु लगाए गए शिविरों में नजर आई।

महतारी वंदन योजना के तहत् आवेदन जमा करने पहुॅची नगर पालिका परिषद बालोद के वार्ड क्रमांक 04 की मीना बाई सिन्हा ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन महिलाओं को सशक्त बनाने इस योजना के तहत् 01 हजार रूपए प्रतिमाह दे रही है। जिसका उपयोग हम महिलाएं अपने विभिन्न कार्यों के लिए करेंगी। यह बहुत ही अच्छी योजना है, जो महिलाओं के हित में है। हम सभी महिलाएं आज यहाॅ गांधी भवन में आयोजित शिविर में आवेदन करने पहुॅची है, यहाॅ हमें आसानी से आवेदन मिला, जिसे हमने कर्मचारियों की मदद से भरकर जमा कर दिया है। आगामी माह में हमें योजना के तहत् 01 हजार रूपए प्राप्त होगा, यह सोंचकर हम सभी काफी प्रसन्न हैं। हम सभी महिलाओं के हित में इस योजना को लागू करने के लिए देश की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का हम प्रसन्नचित मन से उनका धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।

बालोद के वार्ड क्र.12 की श्रीमती पुष्पा देशमुख ने बताया कि वह आज सुबह से ही योजना के तहत आवेदन करने आमापारा स्थित मंच में आयोजित शिविर में पहुंची है, यहाॅ उसने कर्मचारियों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद से अपना आवेदन भरकर जमा कर चुकी है। उसने उत्साह के साथ बताया कि वह इस योजना के तहत मिलने वाली राशि का उपयोग अपने बच्चों की पढ़ाई में करेगी तथा अपने स्वयं के कार्य हेतु उपयोग में लाएगी। उसने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि महिलाओं के हित में यह सरकार इतनी अच्छी योजना संचालित कर रही है, जो हम सभी महिलाओं के हित में है। इसी प्रकार आवेदन करने पहुंची वार्ड क्रमंाक 04 की श्रीमती पूर्णिमा यादव, श्रीमती कुंती, श्रीमती शीला बाई, श्रीमती मीना सोनवानी तथा वार्ड क्र. 12 श्रीमती श्वेता, श्रीमती महाबती, श्रीमती संगीता कौशल ने भी योजना की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।

बुधवार, जनवरी 24, 2024

राजनांदगांव : आईटीआई राजनांदगांव में 30 एवं 31 जनवरी को प्लेसमेंट कैम्प

राजनांदगांव : आईटीआई राजनांदगांव में 30 एवं 31 जनवरी को प्लेसमेंट कैम्प

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
 *दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
23/01/2024



 
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजनांदगांव में मेसर्स मैसर्स स्ट्ररूराइट मेटल बिल्डिंग सिस्टम (यूनिट-2) केएच नंबर 1537 इंडस्ट्रीयल ग्रोथ बोराई जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ द्वारा 30 एवं  31 जनवरी 2024 को सुबह 9 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। प्राचार्य आईटीआई राजनांदगांव ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प में व्यवसाय फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, कम्प्यूटर (कोपा), मैकेनिक डीजल और अधिकारिक ट्रेडों के अलावा गैस कटर, रिगर, सुपरवाईजर से संबंधित इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षणिक तथा आवश्यक प्रमाण पत्र के साथ सम्मिलित हो सकते हैं।

बुधवार, जनवरी 17, 2024

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री साय सिखों के दशम गुरु गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती समारोह में हुए शामिल

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री साय सिखों के दशम गुरु गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती समारोह में हुए शामिल


स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
 *दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
17/ 01/ 2024
 

प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की दी शुभकामनाएँ





मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के पण्डरी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु गोबिंद नगर पहुँचकर सिखों के 10वें गुरू और खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती पर आयोजित प्रकाश पर्व समारोह में शामिल हुए। उन्होंने गुरुद्वारा में मत्था टेककर गुरुग्रंथ साहिब की परिक्रमा की, साथ ही संकीर्तन में भी भाग लिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने सिख समाज सहित प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। सिख समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को शॉल एवं कृपाण भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

रविवार, नवंबर 26, 2023

दुर्ग: मतगणना पश्चात् सीलिंग कार्य हेतु प्रशिक्षण 28 नवम्बर को


दुर्ग: मतगणना पश्चात् सीलिंग कार्य हेतु प्रशिक्षण 28 नवम्बर को 


स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*





विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतगणना परिणाम घोषित होने पश्चात् ईवीएम,वीवी पैट, डाकमत्र पत्र एवं अन्य दस्तावेजों के सिलिंग कार्य हेतु 28 नवम्बर को प्रातः 11 बजे बीआईटी कॉलेज दुर्ग के आडिटोरियम में प्रशिक्षण आयोजित की गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार प्रशिक्षण में अधिकारी/कर्मचारियों की सिलिंग कार्य हेतु ड्यूटी लगी है, को प्रशिक्षण में परिचय पत्र हेतु पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य रूप से लाने एवं निर्धारित समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है।


बुधवार, अक्टूबर 25, 2023

राजनांदगांव : सामान्य प्रेक्षक श्री मुकेश कुमार ने डोंगरगांव एवं खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

राजनांदगांव : सामान्य प्रेक्षक श्री मुकेश कुमार ने डोंगरगांव एवं खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
25/10/2023
 
 
 विधानसभा निर्वाचन 2023
 
- मतदान केन्द्रों में पेयजल, विद्युत, रैम्प एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
- अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट कल्लूबंजारी का किया निरीक्षण





विधानसभा क्षेत्र डोंगरगांव एवं खुज्जी के सामान्य निर्वाचन प्रेक्षक श्री मुकेश कुमार ने डोंगरगांव के स्ट्रांग रूम एवं डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। सामान्य निर्वाचन प्रेक्षक श्री मुकेश कुमार ने डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक 186 आरी, 187 आरी, 189 डोंगरगांव, 190 डोंगरगांव, 192 डोंगरगांव, 195 डोंगरगांव, 212 मोहड़, 213 मोहड़, 214 डोंगरगांव, 215 डोंगरगांव, 216 मटिया, 217 मटिया के मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केन्द्रों में पेयजल, विद्युत, रैम्प सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निर्वाचन प्रेक्षक श्री मुकेश कुमार ने खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट कल्लूबंजारी का निरीक्षण किया। उन्होंने चेकपोस्ट पर तैनात स्थैतिक निगरानी दल एवं सभी टीम को सतर्कता से कार्य करने के निर्देश दिए।  उन्होंने स्थैतिक निगरानी दल से कहा कि अंतर्राज्यीय सीमा से जुड़े होने के कारण यहां से अवैध शराब परिवहन, नगदी एवं अन्य अवैध सामग्री का परिवहन हो सकता है। इसके लिए सभी को सजग रहकर सभी वाहनों की जांच करने के निर्देश दिए। निर्वाचन प्रेक्षक श्री मुकेश कुमार ने खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ मतदान केन्द्र क्रमांक 14 लालूटोला, मतदान केन्द्र क्रमांक 15 डूमरडीह, मतदान केन्द्र क्रमांक 37 घोघरे, मतदान केन्द्र क्रमांक 56 बम्हनीचारभांठा, मतदान केन्द्र क्रमांक 86 दामाबंजारी, मतदान केन्द्र क्रमांक 33 छुरिया, मतदान केन्द्र क्रमांक 34 छुरिया का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी मतदान केन्द्रों में  पेयजल, विद्युत सहित अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


गुरुवार, अक्टूबर 19, 2023

मतदाताओं को भ्रमित करने वाले विज्ञापनों पर होगी रोक


मतदाताओं को भ्रमित करने वाले विज्ञापनों पर लगेगी प्रतिबंध


स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
 *दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
रायपुर 19 अक्टूबर 23




रायपुर : मतदान दिवस और मतदान दिवस के एक दिन पूर्व प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों का कराना होगा पूर्व प्रमाणीकरण  

 

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 में 

इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के साथ ही प्रिंट मीडिया में भ्रामक प्रकृति के विज्ञापनों के प्रकाशन को रोकने के संबंध में व्यापक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत मतदान दिवस और उसके एक दिवस पूर्व प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणीकरण आवश्यक है। 
 

भारत निर्वाचन आयोग से इस संबंध में जारी परिपत्र की जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन हेतु पहले चरण के मतदान दिवस के एक दिन पूर्व तथा मतदान दिवस को (अर्थात 6 और 7 नवम्बर 2023 को) एवं दूसरे चरण के मतदान दिवस के एक दिन पूर्व तथा मतदान दिवस को (अर्थात 16 एवं 17 नवंबर 2023 को) प्रिंट मीडिया में राजनीतिक विज्ञापनों के प्रकाशन के पूर्व जिला अथवा राज्य स्तरीय मीडिया प्रमाणन समिति से विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणन अनिवार्य किया गया है। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग ने  राज्यस्तरीय तथा जिलास्तरीय मीडिया प्रमाणन समिति को प्रमाणन हेतु प्राप्त आवेदन पर त्वरित निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं। 
     

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदान दिवस के पूर्व एवं मतदान तिथि को प्रिंट मीडिया में भ्रामक प्रकृति के विज्ञापनों के प्रकाशन के बाद वे दल अथवा प्रत्याशी जो इससे प्रभावित होते हैं, उनके पास किसी भी प्रकार की सफाई अथवा खंडन का अवसर नहीं होता। ऐसे में स्वतंत्र, पारदर्शी और निष्पक्ष निर्वाचन के लिए विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणन जरूरी है।

शनिवार, अक्टूबर 14, 2023

बालोद : जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केंद्र के संचालन के लिए संविदा पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन 26 अक्टूबर तक आमंत्रित



बालोद : जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केंद्र के संचालन के लिए संविदा पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन 26 अक्टूबर तक आमंत्रित


स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार 
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
बालोद,14 अक्टूबर 2023



 

एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण हेतु एक अम्ब्रेला योजना मिशन शक्ति की शुरूआत की गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केंद्र के संचालन हेतु 08 संविदा पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि योग्य उम्मीदवारों से आवेदन 26 अक्टूबर 2023 तक रजिस्टर्ड डाक, स्पीड पोस्ट, कुरियर के माध्यम से आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया  कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिले के वेबसाइट बालोद डाॅट जीओवी डाॅट इन तथा कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है।

गुरुवार, सितंबर 14, 2023

दुर्ग: - महापौर,कलेक्टर एवं आयुक्त अफसरों के साथ पहुँचे


दुर्ग: - महापौर,कलेक्टर एवं आयुक्त अफसरों के साथ पहुँचे 

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार 
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
दुर्ग 15 सितंबर 2023
 



  • - महापौर,कलेक्टर एवं आयुक्त अफसरों के साथ पहुँचे
  • - ठगड़ा बांध,निरीक्षण कर माह के अंतिम 20 सितंबर तक पूरा करने के दिये निर्देश
  • -सौंदर्यीकरण ठगड़ा बांध की खूबसूरती में गजब का निखार आया



नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत 16 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट का निर्माण भी लगभग पूरा हो चुका है। जल्द लोकार्पण होने की संभावना है। बांध के बीचोंबीच बने आईलैंड और चारों ओर पाथवे पर दूधिया रौशनी ने इस बांध की खूबसूरती बढ़ा दी है।जिसका आज महापौर धीरज बाकलीवाल,कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने निगम अफसरों व ठेकेदारो के साथ निरीक्षण कर ठगड़ा बांध सौंदर्यीकरण निर्माण कार्य का चारो ओर घुमकर निरीक्षण किये।निरीक्षण के अफसरों ने बताया कि सौन्दर्यीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। महापौर धीरज बाकलीवाल व कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने माह के अंत 20 सितंबर तक पूरा करने की बात कही।महापौर ने कहा कि शहरवासियों को ठगड़ा बांध में नई पिकनिक स्पॉट चौपाटी की सौगात मिलने जा रही है। शहरवासी अब परिवार सहित स्वादिष्ट फूड आईटम के साथ बच्चों के लिए मनोरंजन आदि की सुविधाएं मुहैया होगी।उन्होंने कहा सौंदर्यीकरण ठगड़ा बांध की खूबसूरती में गजब का निखार आ रहा है।निरीक्षण के मौके पर लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, संजय कोहले, भोला महोविया, कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, राजेश पांडेय, प्रकाशचंद थवानी, जितेंद्र समैया के अलावा ठेकेदार सहित आदि मौजूद रहें।

शनिवार, सितंबर 02, 2023

रायपुर : व्यवहार न्यायाधीश परीक्षा तीन सितंबर को, साढ़े 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

रायपुर : व्यवहार न्यायाधीश परीक्षा तीन सितंबर को, साढ़े 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल


स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
02/09/1993






कलेक्टोरेट में बना कंट्रोल रूम,

डिप्टी कलेक्टर श्री देवांगन नोडल अधिकरी नियुक्त

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा व्यवहार न्यायाधीश की प्रवेश स्तर परीक्षा 03 सितंबर को ली जाएगी। एक पाली में यह परीक्षा सुबह 11 बजे से 01 बजे तक होगी। रायपुर जिले में इस परीक्षा के लिए 32 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। इस परीक्षा में साढ़े तेरह हजार से अधिक अभ्यर्थियों की शामिल होने की संभावना है। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के आयोजन के लिए जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कलेक्टोरेट परिसर स्थित कक्ष क्रमांक 06 में परीक्षा संबंधी नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमंाक 0771-2413233 है। इस परीक्षा के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री आशुतोष देवांगन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।कौशल विकास विभाग के सहायक संचालक श्री केदार पटेल सहायक नोडल होंगे।

मंगलवार, अगस्त 15, 2023

आजादी के पावन अवसर पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लें डॉ. भुरे


आजादी के पावन अवसर पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लें डॉ. भुरे

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*

15/08/2023

रायपुर : कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कलेक्टोरेट परिसर में किया ध्वजारोहण
  



राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर सभी अधिकारी कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि यह हमारे लिए खुशी का अवसर है इस दिन हमारे देश स्वतंत्र हुआ था और देशवासियों ने खुली हवा में सांस ली थी। आज के दिन हम यह संकल्प लें कि हमारा जो कर्तव्य है उसका समर्पित भाव से निर्वहन करें। जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारी अच्छा काम कर रहें है। मेरा आग्रह हैं कि कोई नागरिक उनकी कार्यालय में कोई आवेदन या कोई कार्य लेकर आता है तो संवेदशीलता से उसके बातें सुने। साथ ही नियमानुसार उनका कार्य करें। यदि कार्य ना होने की संभावना हो तो विनम्रता पूर्वक उन्हें कारण बताते हुए लौटाएं। कलेक्टर ने कहा हमनें आजादी के अमृत महोत्सव के समापन में मेरा माटी, मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हम इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न भागों से कलश में मिट्टी एकत्र करके दिल्ली ले जाया जाएगा। जहां कर्तव्य पथ पर इस मिट्टी से अमृत वाटिका बनाई जाएगी। कलेक्टर ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों, गौठान समिति तिल्दा और उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
 
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अबिनाश मिश्रा, एडीएम श्री एन आर साहू, श्री बी बी पंचभाई, श्री बी सी साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

सोमवार, अगस्त 14, 2023

रायपुर : इस बार महिला पुलिस बल का बैगपाइपर बैण्ड दस्ता रहेगा आकर्षण का केन्द्र

रायपुर : इस बार महिला पुलिस बल का बैगपाइपर बैण्ड दस्ता रहेगा आकर्षण का केन्द्र



स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार 
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
14/08/2023


हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, पुलिस परेड ग्राउंड पर आज हुई फुल ड्रेस रिहर्सल

कलेक्टर-एस.एस.पी. ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारी ने मुख्य अतिथि के रूप में किया ध्वजारोहण, सलामी भी ली




राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस का गरिमामय समारोह होगा। 15 अगस्त को सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। इस वर्ष समारोह में छत्तीसगढ़  महिला पुलिस बल का बैगपाइपर बैण्ड दस्ता आकर्षण का मुख्य केन्द्र होगा। इस महिला दल द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज सुबह पुलिस परेड ग्राउण्ड पर फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा की मौजुदगी में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे और एस.एस.पी. श्री प्रशांत अग्रवाल ने समारोह के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आज की फुल ड्रेस रिहर्सल में मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारी ने मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचकर ध्वजारोहण किया। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी भी ली। इस दौरान हर्ष फायर भी किए गए।
16 प्लाटून करेंगी आकर्षक मार्च पास्ट- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड पर श्री उदित पुस्कर के नेतृत्व में 16 प्लाटून आकर्षक मार्च पास्ट करेंगी। परेड के टू आई सी श्री गौरव सिंह होंगे। सीमा सुरक्षा बल, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, सशस्त्र सीमा बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की पुरूष एवं महिला प्लाटून, छत्तीसगढ़ पुलिस, जेल पुलिस, नगर सेना की पुरूष एवं महिला प्लाटून और एन.सी.सी. की बालक एवं बालिका प्लाटून के साथ अस्वरोही दल और पुलिस बैंड प्लाटून भी मार्च पास्ट में शामिल होंगी। इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में उड़ीसा पुलिस की प्लाटून भी आमंत्रित मेहमान प्लाटून के रूप में मार्च पास्ट में शामिल रहेगी।
27 पुलिस अधिकारियों को दिए जाएंगे पदक अलंकरण्-  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल स्वतंत्रता दिवस समारोह में 27 पुलिस अधिकारियों को पदक-अलंकरणों से भी सम्मानित करेंगे। समारोह में भारतीय पुलिस पदक, पुलिस वीरता पदक, राष्ट्रपति का पुलिस पदक, गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा पदक और राज्य स्तरीय एवं पुलिस महानिदेशक पुरूस्कार दिए जाएंगे।
स्कूली विद्यार्थियों की आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होगी- स्वतंत्रता दिवस समारोह में इस बार स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। लक्ष्मीनारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रायपुर के लगभग साढ़े तीन सौ विद्यार्थी आजादी के वीर सपूतों को यादकर उनके बलिदान पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगे। सालेम इंग्लिश मीडियम स्कूल के विद्यार्थी देश की एकता अखण्डता पर आधारित नृत्य की प्रस्तुती देंगे। रायपुरा के पं. गिरजा शंकर मिश्रा उच्चतर मा. विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा गढबो नवा छत्तीसगढ़ की थीम पर छत्तीसगढ़ की संस्कृती को प्रोत्साहित करने वाला सुवा नृत्य गीत प्रस्तुत करेंगे।



शुक्रवार, अगस्त 04, 2023

रायपुर : फसल बीमा रथ को कलेक्टर डॉ भुरे ने दिखाई हरी झंडी


रायपुर : फसल बीमा रथ को कलेक्टर डॉ भुरे ने दिखाई हरी झंडी  

 गांव-गांव रथ के माध्यम से किसानों को फसल बीमा कराने दिया जाएगा संदेश

 कलेक्टर की अपील: 16 अगस्त तक किसान भाई करांए अपनी फसलों का बीमा


स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
 *दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
04/08/2023





प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना प्रचार-प्रसार हेतु कलेक्टर द्वारा रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। जिले के लिए एचडीएफसी जनरल इंश्योरेंस कंपनी को बीमा हेतु चयनित किया गया है।  
योजना के माध्यम से जिला रायपुर हेतु खरीफ में मुख्य फसल-धान सिंचित एवं असिंचित के साथ अन्य फसल-मक्का, कोदों, कुटकी, रागी, सोयाबीन, मूंगफली, तुअर (अरहर), मूंग एवं उड़द को अधिसूचित किया गया है तथा बीमा आवेदन की अंतिम तिथि 16 अगस्त तक निर्धारित की गई है। कलेक्टर ने सभी किसान भाईयों से अपील की है कि किसान भाई समय-सीमा को ध्यान में रखते हुए तत्काल अपनी फसलों का बीमा कराएं। बीमा करवाने के लिए क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के माध्यम से या बीमा कंपनी के प्रतिनिधि के माध्यम से या अपने नजदीकी बैंक शाखा को-ऑपरेटिव सोसायटी, पोस्ट ऑफिस एवं लोक सेवा केन्द्र से बीमा आवेदन कर सकते हैं। जिससे विपरीत परिस्थिति आने पर बीमा आवरण का लाभ मिल सके एवं हानि से बच सकें। 
उल्लेखनीय है कि राज्य में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्राकृतिक आपदाओं, कीट और रोगों के कारण फसल नष्ट होने की स्थिति में किसानों को बीमा कव्हरेज और इसकी सहायता प्रदान की जाती है, ताकि कृषि में होने वाले नुकसान की भरपाई हो सके। खरीफ फसलों के अंतर्गत धान सिंचित एवं असिंचित, मक्का, सोयाबीन, अरहर, मूंग एवं उड़द अधिसूचित फसलें हैं, जिनका बीमा किसान करा सकते हैं। उक्त फसलों का बीमा कराने के लिए किसानों को प्रीमियम राशि का मात्र 2 प्रतिशत राशि देनी होती है, शेष राशि का वहन शासन द्वारा किया जाता है।

शुक्रवार, जून 16, 2023

प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त


रायपुर : प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त






स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
रायपुर,16 जून 2023


जनहित को देखते हुए काम पर लौटे पटवारी हड़ताल खत्म कर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मिलने पहुंचे पटवारी



जनहित में काम प्रभावित होने का हवाला देते हुए राजस्व पटवारी संघ 15 जून को हड़ताल समाप्त कर अपने काम पर लौट आए हैं। हड़ताल खत्म कर पटवारी संघ के पदाधिकारी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम उनके निवास कार्यालय पर मुलाकात करने आए।उल्लेखनीय है कि पटवारी संघ 15 मई से हड़ताल पर थे। पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते आम जनता के राजस्व संबंधी कार्यों को निपटाने में काफी कठिनाई आ रही थी। राजस्व विभाग से जुड़ी अत्यावश्यक सेवाओं में हो रही बाधा के चलते शासन ने पटवारियों के कार्य करने से इंकार किए जाने का प्रतिषेध किया था। पटवारियों की हड़ताल के चलते शिक्षा सत्र चालू होने एवं रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रियाधीन होने से विद्यार्थियों को जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र प्राप्त करने में कठिनाई हो रही थी। इन जरूरी दस्तावेजों के नहीं बनने से विद्यार्थियों को दिक्कतें हो रही थी। वहीं किसानों को भी परेशानी हो रही थी। लेकिन अब लोगों की समस्याओं को देखते हुए पटवारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस ले ली है। इस अवसर पर प्रदेश राजस्व पटवारी संघ के अध्यक्ष श्री भागवत कश्यप, कार्यकारी अध्यक्ष श्री ज्योति सर्वे, कोषाअध्यक्ष श्री सतीश चन्द्राकर, सह-सचिव श्री बृजेश राजपूत, रायपुर जिला अध्यक्ष श्री कमलेश तिवारी, संरक्षक श्री संतोष त्रिपाठी, प्रदेश सह सचिव श्री मुरली वर्मा,प्रदेश प्रवक्ता श्री विरेन्द्र बैस सहित श्री सुदर्शन पनका एवं श्री नीरज सिंह मौजूद थे।

बुधवार, मई 10, 2023

बालोद : मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने डौंडी विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर विकास कार्यों की दी सौगात



बालोद : मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने डौंडी विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर विकास कार्यों की दी सौगात



स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
बालोद 09 मई 2023




 
 

महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने आज जिले के डौण्डी विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर अनेक विकास कार्यों की सौगात दी है। अपने दौरा कार्यक्रम के अंतर्गत आज मंत्री श्रीमती भेड़िया ने डौंडी विकासखंड के ग्राम महामाया, कोपेडेरा, मरारटोला, कोरेटीपारा, लखमाटोला और कामता में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम महामाया में 02 लाख रुपये की लागत से रंगमंच, कोपेडेरा में 07 लाख रुपये की लागत से उचित मूल्य की दुकान, मरारटोला में 06 लाख 50 हजार रुपये की लागत से सामुदायिक भवन, कोरेटीपारा में 06 लाख 50 हजार रुपये की लागत से सामुदायिक भवन, लखमाटोला में 06 लाख 50 हजार रुपये की लागत से सामुदायिक भवन और कामता में 07 लाख रुपये की लागत से उचित मूल्य की दुकान के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर श्रीमती भेड़िया ने कहा कि रंगमंच, उचित मूल्य की दुकान एवं सामुदायिक भवन निर्माण ग्रामीणों की बहुत पुरानी मांग थी। ग्रामीणों की मांग को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के मुखिया श्री भूपेश बघेल ने इन विकास कार्यों की स्वीकृति दी है। जिसके फलस्वरूप आज इन विकास कार्यों का भूमिपूजन हुआ। इसके लिए उन्होंने ग्रामीणों को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार किसान, मजदूर सहित सभी वर्गों के हितों के प्रति कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास के लिए सर्वप्रथम किसानों का विकास करना अत्यंत आवश्यक है। इसे ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार के द्वारा किसानों के हित में अनेक जन कल्याणकारी योजना संचालित कर उनका सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों की हित में ऋण माफी से लेकर धान के समर्थन मूल्य बढ़ाने जैसे अनेक कार्यों को सफलतापूर्वक अमलीजामा पहनाया है। इसके अलावा राज्य शासन द्वारा 65 प्रकार के वनोपजों की समर्थन मूल्य पर खरीदी भी की जा रही है।  जिससे वनों पर आश्रित रहने वाले ग्रामीणों को समर्थन मूल्य पर वनोपज बेचकर अपनी रोजमर्रा की आवायकता पूरी कर सकेंगे। इसके अलावा राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत भूमिहीन परिवारों को सहायता राशि भी दी जा रही।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष डौंडी श्रीमती बसंती दुग्गा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती करिश्मा सलामे, जनपद उपाध्यक्ष श्री पुनीत सेन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा अधिकारी-कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

मंगलवार, अप्रैल 04, 2023

मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार ‘राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना‘ का बढ़ा दायरा


रायपुर : मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार ‘राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना‘ का बढ़ा दायरा 




स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
रायपुर, 03 अप्रैल 2023



ग्राम पंचायत क्षेत्रों के साथ-साथ यह योजना नगर पंचायतों तथा अनुसूचित क्षेत्र की नगर पालिकाओं में लागू


राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने नवीन आवेदन प्राप्त करने की जारी की समय-सारणी

नवीन आवेदन प्राप्त करने की तिथि 15 अप्रैल निर्धारित


मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की बजट भाषण में की गई घोषणा के अनुसार ‘राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना‘ का विस्तार ग्राम पंचायत क्षेत्रों के साथ-साथ नगर पंचायतों एवं अनुसूचित क्षेत्र की नगर पालिकाओं में किया गया है। राजस्व आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्रदेश में इस योजना के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में हितग्राहियों से नवीन आवेदन प्राप्त कर डाटाएन्ट्री का कार्य करने के लिए समय-सारणी जारी कर दी गई है।


 
समय-सारणी के अनुसार ‘राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना‘ के नवीन आवेदन प्राप्त करने की तिथि 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2023 तक निर्धारित की गई है। पोर्टल में डाटा प्रविष्टि करने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल 2023 तक, तहसीलदार द्वारा पंजीकृत आवेदनों के निराकरण की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2023 तक, आवेदनों की स्वीकृति/अस्वीकृति पश्चात ग्राम पंचायत/नगर पंचायत/नगर पालिका क्षेत्रों पर प्रकाशन कर दावा आपत्ति का ग्राम सभा/सामान्य सभा में निराकरण की अंतिम तिथि 8 मई 2023 निर्धारित की गई है। सामान्य सभा के निर्णय अनुसार पोर्टल में अद्यतीकरण की तिथि 14 मई 2023 तथा अंतिम सत्यापित सूची के प्रकाशन की तिथि 15 मई 2023 निर्धारित की गई है।


राजस्व आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव श्री नीलम नामदेव एक्का ने समस्त कलेक्टर, जिला पंचायत के समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत तथा नगर पालिका को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में ऑनलाईन प्रविष्टि एवं समय-सीमा में किए जाने वाले कार्यों की कार्ययोजना प्रेषित कर समय-सारणी के अनुसार निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए है।


हितग्राही परिवार की पात्रता-


इस योजना की पात्रता केवल छत्तीसगढ़ के मूलनिवासियों को होगी। ग्राम पंचायत तथा नगर पंचायत क्षेत्रों में निवासरत् भूमिहीन कृषि मजदूर परिवार जिनके पास कृषि भूमि नहीं है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र होंगे। पट्टे पर प्राप्त शासकीय भूमि तथा वन अधिकार प्रमाण पत्र से प्राप्त भूमि को कृषि भूमि माना जाएगा।


ग्राम पंचायत तथा नगर पंचायत क्षेत्रों के भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों के अंतर्गत चरवाहा, बढ़ई, लोहार, मोची, नाई, धोबी, पुरोहित जैसे पौनी-पसारी व्यवस्था से जुड़े परिवार, वनोपज संग्राहक तथा समय-समय पर नियत अन्य वर्ग भी पात्र होंगे, यदि उस परिवार के पास कृषि भूमि नहीं है।


अनुसूचित क्षेत्रों के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के आदिवासियों के देवस्थल में पूजा करने वाले व्यक्ति जिन्हें पुजारी, बैगा, गुनिया, मांझी आदि नामों से जाना जाता है, तथा आदिवासियों के देव स्थल के हाट पाहार्या एवं बाजा मोहरिया, कृषि भूमि धारण करने के बावजूद योजनांतर्गत पात्र होंगें। परंतु इस वर्ग के वे परिवार जो शासन से सामायिक भत्ता, आर्थिक सहायता अन्य योजना में प्राप्त कर रहे हों, पात्र नहीं होंगे।


भूमिहीन कृषि मजदूर-


ऐसा व्यक्ति जो कोई कृषि भूमि धारण नहीं करता और जिसकी जीविका का मुख्य साधन शारीरिक श्रम करना है और उसके परिवार का जिसका की वह सदस्य है, कोई सदस्य किसी कृषि भूमि को धारण नहीं करता है। 


कृषि भूमिहीन परिवारों की सूची में से परिवार के मुखिया के माता या पिता के नाम से यदि कृषि भूमि धारित है अर्थात् उस परिवार को उत्तराधिकार हक में भूमि प्राप्त करने की स्थिति होगी, तब वह परिवार भूमिहीन परिवार की सूची से पृथक् हो जाएगा।
आवासीय प्रयोजन हेतु धारित भूमि, कृषि भूमि नहीं मानी जाएगी। अपंजीकृत परिवारों को योजनांतर्गत अनुदान की पात्रता नहीं होगी। पंजीकृत हितग्राही परिवार के मुखिया की मृत्यु हो जाने पर उक्त परिवार के द्वारा पात्रता अनुसार नवीन आवेदन योजनांतर्गत प्रस्तुत किया जाना होगा। यदि पंजीकृत हितग्राही परिवार के मुखिया के द्वारा असत्य जानकारी के आधार पर अनुदान सहायता राशि प्राप्त की गई हो, तब विधिक कार्यवाही करते हुए उक्त राशि उससे भू-राजस्व के बकाया के रूप जाएगी। योजना के हितग्राही के पास 1 अप्रैल 2023 की स्थिति में निर्धारित पात्रता होनी चाहिए।

हितग्राही परिवारों का पंजीयन-


योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए हितग्राही परिवार को आवश्यक दस्तावेज यथा- आधार नंबर, बैंक पासबुक की छायाप्रति के साथ आवेदन ग्राम पंचायत क्षेत्रों में सचिव ग्राम पंचायत एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत के समक्ष प्रस्तुत किया जाना होगा। अनुसूचित क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नगर पालिका में स्थित आदिवासियों के देवस्थल में पूजा करने वाले व्यक्ति जिन्हें पुजारी, बैगा, गुनिया, मांझी आदि नामों से जाना जाता है, तथा आदिवासियों के देव स्थल के हाट पाहार्या एवं बाजा मोहरिया के आवेदन मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका, नगर पंचायत के समक्ष आवेदन करेंगें। आवेदन में मोबाईल नंबर का भी उल्लेख करना होगा। हितग्राही परिवार आवेदन की पावती प्राप्त कर सकेंगे।
योजना के अंतर्गत पात्र चिन्हिंत हितग्राही परिवार के मुखिया को प्रतिवर्ष किस्तों में 7000 रूपए की अनुदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी।


रविवार, फ़रवरी 19, 2023

रोजगार कार्यालय द्वारा 21 फरवरी को आयोजित होगा प्लेसमेंट कैम्प


रायपुर : रोजगार कार्यालय द्वारा 21 फरवरी को आयोजित होगा प्लेसमेंट कैम्प

 

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
21/02/2023

 
 
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 21 फरवरी को जिला रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, रायपुर में सबेरे 11बजे से दोपहर 2 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प आयोजित है। जिला रोजगार कार्यालय के उप संचालक ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से व्हाइटलियो इण्डस्ट्रिज प्रालि, सी०आर० केपिटल, स्पेक्ट्रम डिजिटल प्रिन्टस, सुमित बाजार और डॉ० श्रीकांत वर्मा ऑनलाइन क्लासेस रायपुर द्वारा अकाउंटेंट, कम्प्यूटर ऑपरेटर, बैक ऑफिस, क्वालिटी मैनेजर, लिगल असिस्टेंट, फाइनेंस एक्सीक्यूटिव्हस, एच०आर० मैंनेजर, सिक्यूरिटी गार्ड, ड्राइवर, हेल्पर, फिल्ड एक्सीक्यूटिव, रेकी एक्सीक्यूटिव, टेली मार्केटिंग आफिस वर्कर, ऑफिस ब्वाय, टीम लिडर, सेल्स एक्सीक्यूटिव, ग्राफिक डिजाइनर इत्यादि कुल 100 से अधिक पदों पर 5वीं से लेकर स्नातक, स्नातकोत्तर उत्तीर्ण योग्य/अनुभवी आवेदकों की भर्ती  7 हजार से 50 हजार रुपए प्रतिमाह की दर पर की जाएगी। उन्होंने बताया कि  प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने के लिए आवेदक अपने साथ शैक्षणिक/ तकनीकी योग्यता/अनुभव प्रमाण-पत्र, बॉयोडाटा एवं एन.सी.एस. पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन उपरांत उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।
WhatsApp