ताजा खबर
नेशनल लोक अदालत में 2.39 लाख से अधिक मामलों का निपटारा, 1639 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का सेटलमेंट
नेशनल लोक अदालत में 2.39 लाख से अधिक मामलों का निपटारा, 1639 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का सेटलमेंट स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार दैनिक ह...
Advertisement Department
-
फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नियुक्ति का मामला स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार *दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)* 14/07/2...
मंगलवार, फ़रवरी 24, 2026
मैजिक वाहन मानसिक विक्षिप्त युवक को ठोकर मारते के बाद 2 अन्य बाइक सवारों को मारी टक्कर
गुरुवार, जनवरी 01, 2026
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए साल भर से लगा रहे कार्यालय के चक्कर
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए साल भर से लगा रहे कार्यालय के चक्कर
बुधवार, मई 21, 2025
सुशासन तिहार 2025 के आवेदन में गड़बड़ी
गुरुवार, अप्रैल 03, 2025
कार्ड बनवाने दिए बीत गए सात महीने पूरे, ऑनलाइन कॉपी से मिल रहा राशन वो भी आधे अधूरे,
पेंड्रिकला/खैरागढ़
खैरागढ़ जिले के ग्राम पेंड्रीकला में राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन दिए 07 महीने बीत चुके हैं,लेकिन अबतक राशन कार्ड नहीं मिल पाया है। ऑनलाइन पोर्टल में कार्ड बनकर तैयार है, लेकिन कार्ड देने के बजाय, पीडीएफ कॉपी को सत्यापित करके हितग्राही को राशन वितरण किए जा रहे हैं। हितग्राहियों को राशन कार्ड नहीं मिलने की वजह से राशन दुकान के साथ साथ अन्य जरूरत की जगहों पर भी दिक्कत झेलना पड़ रहा है। राशन कार्ड के संबंध में विभाग से जानकारी मांगने पर पता चला कि कार्यालय में राशन कार्ड की कवर अभी आई नहीं है। इसके कारण हितग्राहियों को राशन कार्ड नहीं मिल पा रहा है, नतीजतन हितग्राहियों को संचालकों द्वारा मिल रहे आधे अधूरे राशन पर भी पूछने की हिम्मत नहीं हो रही कि इस महीने हमारे हिस्से का शक्कर क्यों नहीं मिली..? विभाग से आया ही नहीं या फिर आने के बाद शक्कर चींटी खा गई..? आधा राशन मिलने के बावजूद हितग्राही कुछ भी बोलने में हिचकिचा रहे हैं कि कही मिल रहे राशन को भी बंद न कर दें सरकार,बीते महीने में संचालक के द्वारा कुछ लोगों को गरीबों के हिस्से का अधूरा राशन ही दिया गया है।वहीं पेंड्रीकला के कुछ हितग्राहियों ने बताया की चावल तो पूरा दिए,लेकिन साथ में मिलने वाले शक्कर नहीं मिल पाए हैं। राशन कार्ड नहीं मिलने से गरीब परिवारों को दुकान संचालक के अनुसार राशन लेना मजबूरी बनी हुई है। महीनों बीत जाने के बाद भी राशन कार्ड का न मिल पाना गरीबों के लिए परेशानी का विषय है। ग्रामीण लोगो के लिए दूसरी बड़ी मुसीबत सचिवों के हड़ताल पर चले जाने की वजह से गरीबों को मूलभूत सुविधाओं के साथ साथ अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। राशन कार्ड से संबंधित जानकारी हो या फिर किसी प्रकार के आवेदन देने की बात हो पंचायत वासियों के लिए मुश्किलें बढ़ा दी है।राशन कार्ड नहीं मिलने के मामले में संबंधित जनपद पंचायत खैरागढ़ में जानकारी लेने पर पता चला कि जिला कार्यालय से ही राशन कार्ड प्राप्त नहीं हुआ है। जिस वजह से राशन कार्ड नहीं दिया जा सका है। अतः इस मामले में विभागीय अधिकारियों को तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्हें राशन कार्ड उपलब्ध करानी चाहिए और गरीबों को पूरा राशन देना चाहिए। इसके अलावा राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को भी सरल बनाना चाहिए ताकि गरीब परिवारों को जल्दी से राशन कार्ड मिल सके एवं सरकार की योजनाओं का लाभ हितग्राही सही तरीके उठा सकें।
मंगलवार, मार्च 18, 2025
पेंड्रीकला/खैरागढ़,जल जीवन मिशन की लापरवाही,समय सीमा पूरा हो जाने के बाद भी कार्य अधूरे
जल जीवन मिशन की लापरवाही,समय सीमा पूरा हो जाने के बाद भी कार्य अधूरे
गुरुवार, फ़रवरी 27, 2025
राजनादगांव-खैरागढ़ सड़क दुर्घटना: माजदा और स्कॉर्पियो की टक्कर, कोई हताहत नहीं
राजनादगांव-खैरागढ़ सड़क दुर्घटना: माजदा और स्कॉर्पियो की टक्कर,कोई हताहत नहीं
खैरागढ़ से ठेलकाडीह के बीच
महीने में तीन से चार दुर्घटना होना,
आम बात हो गया है।
गुरुवार, फ़रवरी 20, 2025
राशन कार्ड बनवाने दिए सात महीना बीत चुका, अबतक नहीं मिल पाया राशन कार्ड।
राशन कार्ड बनवाने दिए सात महीना बीत चुका,
अबतक नहीं मिल पाया राशन कार्ड
रविवार, फ़रवरी 16, 2025
*डिगेश्वर वर्मा खैरागढ़ क्षेत्र क्रमांक 16 का युवा प्रत्याशी, युवावो का मिल रहा भरपूर समर्थन*
रविवार, फ़रवरी 09, 2025
तालाब में पचरी टूटा हुआ,मोटर जल चुका,नलों में पानी नहीं,वित्तीय वर्ष की राशि का पता नहीं।
15 वें वित्तीय वर्ष की राशि गबन के बाद
वार्डवासियों के बीच पानी की बढ़ी समस्या
तालाब में पचरी टूटा हुआ,
मोटर जल चुका,नलों में पानी नहीं,
वित्तीय वर्ष की राशि का पता नहीं।
ग्राम पेंड्रीकला (खैरागढ़) में जलजीवन मिशन के कार्यों में देरी और पानी की समस्या के कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच की आवश्यकता है। बीते वर्ष ज्ञात हो कि 15 वें वित्तीय वर्ष की राशि का गबन हुआ था जिसमें एस डी एम कोर्ट खैरागढ़ में अंतिम फैसला भी हो गया लेकिन समस्या अबतक ज्यों का त्यों बना हुआ।
यह की वित्तीय वर्ष की राशि गबन मामले में गबन राशि को जनपद पंचायत खैरागढ़ में जमा करवाया गया था, जो कि उपरोक्त राशि ग्राम पंचायत पेंड्रीकला के अधिकृत राशि थी। जिसके द्वारा ग्राम पंचायत के जल संबंधी समस्या के निराकरण किए जा सकते थे। जोकि गबन होने के कारण वार्डवासियों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड 01 और वार्ड 02 में बोरिंग की भी सुविधा नहीं है और एकात है भी तो कोई कारणवश बंद पड़े हैं।या फिर बोरिंग से पाइप निकाल दिए गए हैं।जिसके चलते पानी के लिए लोगों को समस्या झेलना पड़ रहा है।इस मामले में प्रशासन को दोषी ठहराया जा सकता है।क्योकि उन्होंने जलजीवन मिशन के कार्यों को पूरा करने में देरी की है। यह भी ज्ञात हो कि वार्डवासियों ने पहले ही इस मामले में खैरागढ़ कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा को लिखित आवेदन दिया था, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हो पाया है।इस मामले को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। और प्रशासन को जलजीवन मिशन के कार्यों को पूरा करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने की आवश्यकता है। इसके अलावा,15 वें वित्तीय वर्ष की राशि के गबन की पुनः जांच कर राशि ग्राम पंचायत को प्रदान करनी चाहिए। और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। जिसके कारण वार्ड वासियों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। वार्ड वासियों ने बताया कि अभी सड़क से गुजरकर पानी की पूर्ति करते है।जो कि पेंड्रीकला रोड में लगा हुआ होने के कारण भारी भरकम वाहनों का आवाजाही होते रहता है। जिसके कारण दुर्घटना होने का भी डर बना रहता है। तथाकथित रूप से ग्रामीण ने आरोप लगाते हुए कहा कि अभी वार्ड 01 वार्ड 02 एवं वार्ड 06 के ग्रामीण एक ही नल से पानी भरते हैं जो महीने में एक न एक बार मोटर बिगड़ते ही रहता है।अभी बीते कुछ दिनों से वो भी नल बंद हो चुका है।तीन दिनों से नल बंद है।जिसके चलते इधर उधर भटकना पड़ रहा है।तब कही जाके पानी की व्यवस्था हो पाता है।वही ग्राम के सरकारी निस्तारी तालाब में भी पानी कम हो जाने के कारण पानी मैला हो चुका है व तालाब के पचरी भी टूटे हुए है जिसके चलते महिलाओं को नहाने वा कपड़े धोने में काफी परेशानी असुविधा होती है। कभी कभी महिलाओ को पुरुष घाट के तरफ जाकर नहाना पड़ता है। जिसके कारण आपसी विवाद की स्थिति भी बन जाती है।
उपरोक्त समस्या ग्रामीणों ने प्रशासन से नाराजगी जाहिर की है वही कुछ ग्रामीणों ने तो पानी की समस्या समाधान नहीं होने पर चुनाव बहिष्कार की भी बात कह दी।

















