ताजा खबर
जुहा खेलते आरोपियों को खैरागढ़ पुलिस ने पकड़ा ,हुई कार्रवाई
जुहा खेलते आरोपियों को खैरागढ़ पुलिस ने पकड़ा, हुई कार्रवाई स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.) शुक्रवार 06 नवंबर...
Advertisement Department
-
फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नियुक्ति का मामला स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार *दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)* 14/07/2...
सोमवार, जुलाई 27, 2026
कैंसर ठीक करने और तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से 13 लाख से अधिक की ठगी, बाबा और उसके सहयोगियों पर FIR दर्ज
शुक्रवार, मार्च 01, 2024
बालोद : बालोद विकासखण्ड के ग्राम मुजगहन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बालोद : बालोद विकासखण्ड के ग्राम मुजगहन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
बालोद,01 मार्च 2024
बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए शामिल
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के कुशल निर्देशन में जिले में निरंतर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिससे की आगामी लोकसभा आम निर्वाचन के दौरान जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित की जा सके। इसके अंतर्गत आज बालोद विकासखंड के ग्राम पंचायत मुजगहन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रकांत कौशिक, एसडीएम श्रीमती शीतल बंसल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिला एवं गणमान्य जन उपस्थित थे। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्रकांत कौशिक के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को लोकतंत्र में मताधिकार की महत्व की जानकारी देेते हुए उन्हें सभी प्रकार के निर्वाचनों में अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई।
इस दौरान नए एवं बुजुर्ग मतदाताओं के अलावा नव विवाहित जोड़ों का सम्मान कर उन्हें अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
शुक्रवार, जनवरी 19, 2024
बालोद : ग्राम धानापुरी में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए केंद्रीय संयुक्त सचिव श्री आरपी सिंह
बालोद : ग्राम धानापुरी में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए केंद्रीय संयुक्त सचिव श्री आरपी सिंह
ग्रामीणों से चर्चा कर केंद्रीय योजनाओं से मिल रहे लाभ के संबंध में जानकारी ली
![]() |
फाॅरेंसिक, केमिकल एवं फर्टिलाइजार विभाग भारत सरकार के संयुुक्त सचिव श्री रविन्द्र प्रताप सिंह 17 जनवरी को जिले के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम धानापुरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ग्राम धानापुरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत आयोजित शिविर की भूरी-भूरी सराहना की। इस दौरान केंद्रीय संयुक्त सचिव श्री सिंह ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें केंद्र सरकार के विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत मिल रहे लाभ के संबंध में जानकारी ली।
इस अवसर पर केंद्रीय संयुक्त सचिव श्री रविन्द्र प्रताप सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक भारत सरकार की जनकल्याण योजना का लाभ ले रहे लाभांवित हितग्राहियों से ’’मेरी कहानी मेरी जुबानी’’ सुना। इस दौरान हितग्राहियों ने स्वास्थ्य, एनआरएलएम, प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत मिशन, उज्जवला योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, बीमा योजना एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होने पर अपनी परिवारिक, आर्थिक एवं सामाजिक परिस्थितियों के बारे में बताया। इस अवसर पर केंद्रीय संयुक्त सचिव ने ग्रामीणों के मांगों एवं उनके निराकरण हेतु उनके सुझावों को गंभीरता पूर्वक सुना। उन्होंने शिविर स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए के स्टाल का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के द्वारा ’’मेरी कहानी मेरी जुबानी’’ के तहत् आयुष्मान भारत में 05, राष्ट्रीय आजिविका मिशन मंे 10, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 10, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में 10, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी में 03, किसान क्रेडिट कार्ड में 03, पीएम पोषण अभियान में 05, पीएम प्रमाण प्राकृतिक गैस में 06 एवं शिशु स्पर्धा में 03 ग्रामीणों ने भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ से मिले लाभ के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान 05 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि विकासखण्ड गुरूर अंतर्गत 62 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। जिसमें 62 ग्राम पंचायतों के लगभग 69799 संकल्प यात्रा में सम्मलित हुये। ’’मेरी कहानी मेरी जुबानी’’ के अंतर्गत अपनी विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित 3382 हितग्राहियों ने अपनी कहानी बतायी साथ ही 4203 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया है। इस अवसर पर पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री ईशा प्रकाश साहू, सरपंच श्रीमती प्रभा ठाकुर सहित तहसीलदार गुरूर श्री हनुमंत श्याम, सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत बालोद सुश्री दीप्ति मंडावी के अलावा जिला एवं जनपद स्तर के उपस्थित अधिकारियांे के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
शुक्रवार, जनवरी 05, 2024
बालोद : नवपदस्थ कलेक्टर ने किया संयुक्त जिला कार्यालय का निरीक्षण
जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान श्री चन्द्रवाल ने कार्यालय में उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर उनके कार्यो के संबंध में जानकारी ली। श्री चन्द्रवाल ने अधिकारियों को जिला कार्यालय में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कराने तथा निर्धारित समय अवधि में अपने कार्याे को बेहतर ढंग से संपादित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक, संयुक्त कलेक्टर श्री योगेन्द्र श्रीवास सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
इस दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने संयुक्त जिला कार्यालय में स्थित जिला नाजिर कक्ष, कलेक्टर न्यायालय, नजूल कक्ष, एनआईसी कक्ष, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कक्ष एवं न्यायालय, राजस्व लेखा शाखा, नजारत कक्ष, आवक-जावक कक्ष, वित्त शाखा, वरिष्ठ लिपिक एवं प्रतिलिपि शाखा, सांख्यिकी एवं प्रोटोकाॅल शाखा आदि का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होने खनिज शाखा, आदिवासी विकास विभाग आदि का निरीक्षण कर उनके विभागों के कार्यो के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने आदिवासी विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों से जिले में आदिवासियों की कुल जनसंख्या के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने खाद्य शाखा का निरीक्षण कर जिला खाद्य अधिकारी से जिले में कुल राशन कार्ड धारियों की संख्या एवं राशन कार्ड बनाने के संबंध में जानकारी ली। श्री चन्द्रवाल ने संयुक्त जिला कार्यालय के जनसम्पर्क विभाग, योजना एवं सांख्यिकी शाखा, अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति, हथकरघा विभाग, जिला कोषालय, चिप्स, आबकारी विभाग के कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होने जिला आबकारी अधिकारी से जिले के कुल मदिरा दुकानों की संख्यां तथा अब तक कुल प्राप्त राजस्व के संबंध में भी जानकारी ली।
इसके अलावा उन्होने महिला एवं बाल विकास विभाग, निर्वाचन शाखा एवं क्रेडा के कार्यालय का भी निरीक्षण किया। श्री चन्द्रवाल ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को जिले में शासकीय योजनाओं के निर्धारित समयावधि में सफल क्रियान्वयन हेतु निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करने कहा।
गुरुवार, दिसंबर 28, 2023
बालोद : ग्राम अमोरा, लिमोरा, ओझागहन, सनौद, राघोनवागांव, रीवागहन, कोड़ेकसा, चिखली, कजरबांधा, मटिया ह, आड़ेझर एवं कोटागांव में किया जाएगा 28 दिसम्बर को विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन
बालोद : ग्राम राघोनवागांव,अमोरा, लिमोरा, ओझागहन, सनौद, रीवागहन, कोड़ेकसा, चिखली, कजरबांधा, मटिया ह, आड़ेझर एवं कोटागांव में किया जाएगा 28 दिसम्बर को विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन
गुरुवार, अक्टूबर 26, 2023
जल जीवन मिशन : रानाखुज्जी–भरनाभाट में विवाद तो वहीं आलीवारा में बोरवेल न होने के कारण रुका हुआ है कार्य....अन्य कई ग्रामों में अबतक कार्य अधूरा
जल जीवन मिशन के नाम पर किया जा रहा बंदरबांट,लोगों के घर तक पानी पहुंचाने के नाम पर ले लिए आधार कार्ड,न नल लगा,न मिला जल
स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*25/10/2023
जेजेएम घर–घर पानी पहुंचाने की योजना में,
ठेकेदारों के निकल रहे पसीने...
करोड़ों की योजना का हो रहा बंदरबांट
शनिवार, जुलाई 01, 2023
प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत्, रानाखुज्जी स्कूल शिक्षकों के द्वारा किया गया सराहनीय कार्य...
प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत्
रानाखुज्जी स्कूल शिक्षकों के द्वारा किया गया सराहनीय कार्य...
स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
01/07/2023
शुक्रवार, जून 02, 2023
प्रदेश में जिले के सर्वाधिक शालाओं का किया गया चयन कलेक्टर ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
प्रदेश में जिले के सर्वाधिक शालाओं का किया गया चयन,कलेक्टर ने दी बधाई एवं शुभकामनाए
बालोद : सुघ्घर पढ़वईया योजना अंतर्गत बालोद जिले को मिला पहला स्थान
राज्य शासन की सुघ्घर पढ़वईया योजना अतंर्गत बालोद जिले को पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। इस योजना के अंतर्गत बालोद जिले के सर्वाधिक शालाओं का चयन किया गया है।कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने बालोद जिले को मिले इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर सराहना व्यक्त करते हुए इसके लिए जिला प्रशासन के साथ-साथ शिक्षा विभाग की पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
बुधवार, मई 24, 2023
बालोद : गौठानो में वर्मी बोरी निर्माण बना आय सृजन का साधन
गौठानो में वर्मी बोरी निर्माण बना आय सृजन का साधन
स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
25/05/2023
समूह द्वारा 01 लाख 08 हजार 275 बोरियां निर्माण कर अर्जित किया गया 04 लाख रुपये
बुधवार, मार्च 01, 2023
बालोद : गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने किया सनौद और पुरुर में नवीन थाना का शुभारम्भ
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
01/03/2023
पुलिस और जनता को बताया एक दुसरे का पूरक
मंगलवार, फ़रवरी 14, 2023
चोर को मिला बागडोर
चोर के हाथ चाबी सौंप दिया जाए तो,
शायद चोरी होना बंद हो जाये
गुरुवार, दिसंबर 08, 2022
आसानी से करें वोटर आईडी को आधार से लिंक
वोटर आईडी को आसानी से आधार लिंक से करें
शनिवार, नवंबर 26, 2022
जनसम्पर्क कार्यालय बालोद में फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कार्य के लिए कोटेशन 05 दिसम्बर तक आमंत्रित
जनसम्पर्क कार्यालय बालोद में फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कार्य के लिए कोटेशन 05 लिंक तक आमंत्रित करें
जिला जनसम्पर्क कार्यालय बालोद में फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी वर्ष 2022-23 में स्थानीय स्टूडियो से न्यूनतम दर पर निगरानी रखी जाएगी। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कार्य के लिए बालोद के स्थानीय स्टूडियो से कोटेशन मंगाया गया है। बालोद के स्थानीय स्टूडियो 05 कनेक्ट 2022 को दोपहर 03 बजे तक अपना आवेदन पत्र के साथ कोटेशन जिला जनसम्पर्क कार्यालय बालोद में सागर कर सकते हैं। जनसम्पर्क विभाग के सहायक ऑपरेटर श्री चंद्रेश ठाकुर ने बताया कि निजी दृष्टिकोण के पास स्वयं का कैमरा, कार्डराइडर, पेन ड्राईव और फोटोग्राफी से संबंधित अन्य सामग्री अनिवार्य है। इसके लिए ऑफिस से अलग से कोई राशि नहीं निकलेगी। दृष्टिकोण द्वारा कार्यक्रम की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी दिनांकवार कार्यालय के कंप्यूटर में अपलोड करना होगा। निविदा पत्र को कार्यालय के प्रमुख द्वारा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 05 को शाम 04.30 बजे शाम को खोली जाएगी।
गुरुवार, नवंबर 24, 2022
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक संपन्न हुआ संपन्न
श्री की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक संपन्न हुई
श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में मंत्रिपरिषद की बैठक में भर्ती निर्णय लिया गया।
जिला खनिज संस्थान न्यास से विरोध अधोसंरचना के कार्याएं पर व्यय शुल्क न्यास फंड में राशि प्राप्त करने से निश्चित प्रतिशत राशि के बंधन से मुक्त किए जाने के संबंध में छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान नियम 2015 में संशोधन करने का निर्णय लिया गया है।
इसके तहत डेमोकेप के अन्य प्राथमिकता में उपलब्ध राशि का 20 प्रतिशत सामान्य क्षेत्र में और 40 प्रतिशत खुले क्षेत्र में प्रदर्शन किए जाने के प्रावधान को समाप्त कर दिया गया है, इससे अधोसं की रचना की गति बढ़ती है जिससे प्रदेश में सामाजिक एवं आर्थिक विकास तेजी से होगा।
नई मछली पालन नीति में संशोधन किए जाने के विभागीय आदेश का मंत्रिपरिषद द्वारा पुष्टि की गई। अब मछली पालने के लिए तालाब/जलाशय की नीलामी नहीं होगी। तालाब/जलाशय 10 साल के लिए नीचे दिए गए हैं। तालाब/जलाशय के पट्टे आबंटन में सामान्य क्षेत्र में ढीमर, निषाद, केंवट, कहार, कहरा, मल्लाह के मछुआ समूह एवं मत्स्य सहकारी समिति को प्राथमिकता दी जाएगी। इसी तरह से जुड़ी जनजाति क्षेत्र में शामिल जनजाति वर्गों के मछुआ समूह एवं मत्स्य संबद्धता समितियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
संशोधन प्रस्ताव के अनुसार ग्रामीण तालाब के मामले में अधिकतम एक हेक्टेयर के क्षेत्र पर आधा और सिंचाई जलयोजन के मामले में 4 हेक्टेयर के क्षेत्र में प्रति व्यक्ति/प्रति व्यक्ति के मान से जल क्षेत्र का प्रावधान किया गया है। फिश पालन के लिए अपराधियों का आडिट अब सहकारिता एवं फिश पालन विभाग की संयुक्त टीम।
राज्य शासन छत्तीसगढ़ राज्य वनोपज संघ एवं निजी संबंधों के मध्य सम्पादित त्रिपक्षीय माययू के आधार पर स्थापित वनोपज आधारित जिल्दों द्वारा जो उत्पाद निर्मित किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ हर्बल ब्रांड के तहत 40 प्रतिशत की छूट के साथ निगरानी करते हुए संजीवनी एवं अन्य माध्यमों से फ्लोटिंग शासन द्वारा निर्णय लिया गया है। इस फैसले के मिलने से जो वनोपज आधारित उत्पादों का निर्माण करना चाहते हैं उन्हें बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ हर्बल के तहत अच्छी गुणवत्ता वाले उत्पाद का होना संभव है।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा, स्रोत प्रविष्टियां, अनुसूचित फाइलें और अन्य चूक त्रुटियों के लिए संक्षिप्त विवरण 2022 के प्रस्ताव की पुष्टि की गई।
छत्तीसगढ़ विवरण संस्थान में प्रवेश में तथ्य संशोधन के प्रस्ताव का विवरण दिया गया है।
दूसरा अनुमान बजट वर्ष 2022-23 का विधानसभा में स्थापना के लिए छत्तीसगढ़ विनियोग अन्य 2022 का निर्माण किया गया।
ग्राम सेरीखेड़ी रायपुर पटवारी लोक संख्या 77 में स्थित शासकीय भूमि 9.308 हेक्टेयर भूमि का आबंटन प्रस्ताव की पुष्टि की गई।
प्रदेश के विभिन्न न्यायालयों में सामान्य प्रकृति के प्रकरणों को लेकर जनहित में वापस जाने के लिए निर्धारित अवधि 31 दिसंबर 2017 को बढ़ाकर 31 दिसंबर 2018 करने के प्रस्ताव की पुष्टि की गई।
अजमेर जी के स्वैच्छिक राशिदान 70 करोड़ से बढ़ाकर 110 करोड़ करने का प्रस्ताव दिया गया।
भारत सरकार के संशोधन के अनुसार भौगोलिक भौगोलिक खंड 6 क्रमांक 4 में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्रस्तुत संशोधन प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।
सोमवार, नवंबर 21, 2022
मुख्यमंत्री श्री बघेल से गुरू घासीदास सेवा समिति भिलाई के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
मुख्यमंत्री श्री बघेल से गुरू घासीदास सेवा समिति भिलाई के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में गुरु घासीदास सेवा समिति भिलाई सेक्टर 6 के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बाबा गुरु घासीदास की जयंती के अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने इसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्री रामदयाल देशलहरा, उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू कुर्रे, महासचिव श्री शांतिलाल जी मिर्चे, सहसचिव श्री रेशमलाल धृतलहरे, श्री रामकुमार मारकंडे और श्री रामकुमार चंदवानी सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।
शुक्रवार, नवंबर 18, 2022
प्रिया लारेन्द्र को मिला राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान
प्रिया लारेन्द्र को मिला हुआ राज्य निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान
कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय में पहुची होस्ट प्रिया लारेन्द्र को राज्य क्षेत्रीय निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई एवं अति भविष्य की शुभकामनाए दी। जिला समन्वयक ने बताया कि डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक विद्यालय भरदा की कक्षा आठवीं की होस्ट कु। प्रिया लारेन्द्र का चयन पढ़ई तुहर दुआर 3.0 के तहत बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए प्रतियोगिता राज्य स्तर के लिए आयोजित की गई थी। उन्होंने बताया कि 17 विज़िट 2022 को रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय एडिटोरियम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें कु. प्रिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए निबंध प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
रविवार, नवंबर 13, 2022
मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त करने आवेदन आमंत्रित
मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज पाकुरभाट में इलेक्ट्रीशियन, एसी, रिपयेरिंग, सिलाई, ब्यूटी पार्लर, मोबाईल रिपेयरिंग, ऑटोमोबाईल, रिपेयरिंग, सिक्योरिटी गार्ड एवं रिटेल सेल्स एसोसिएट संकाय के अंतर्गत प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज के सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि इच्छुक हितग्राही जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज पाकुरभाट में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
शनिवार, नवंबर 12, 2022
डोंगरगांव में सामाजिक अधिकार सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री
डोंगरगांव में सामाजिक अधिकार सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज डोंगरगांव नगर में आयोजित सामाजिक अधिकार सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर ने हमें संविधान के माध्यम से अधिकार दिए हैं। सबको शिक्षा, रोजगार आदि का अधिकार मिले, इस पर हम कार्य कर रहे हैं। सार्वजनिक क्षेत्र में लोगों को आरक्षण का लाभ मिलता है। निजीकरण किए जाने से इसके लाभ से बहुसंख्यक लोग वंचित रह जाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सबको न्यायपूर्ण आरक्षण मिलेगा। आरक्षण के संबंध में एक और 2 दिसम्बर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है।
मुख्यमंत्री ने शासकीय महाविद्यालय डोंगरगांव में डॉ. बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग समाज के लिए किए जा रहे कार्याें और कल्याणकारी योजनाओं के लिए उन्हें धन्यवाद देते हुए आभार जताया। समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत पुष्पगुच्छ और गमछा भेंटकर किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेती-किसानी का इतना सारा काम है फिर भी आप लोगों ने समय निकाला है। आप लोग मेहनतकश हैं। जब श्रम का सम्मान होता है, देश उन्नति करता है। उन्होंने कहा कि यहां आने का उद्देश्य आपसे मिलना है, दुख-सुख साझा करना है।
गुरुवार, नवंबर 10, 2022
बालोद : जिले के पशुओं में लम्पी स्कीन रोग के रोकथाम के लिए निरंतर किया जा रहा है टीकाकरण
जिले में पशु चिकित्सा विभाग द्वारा पशुओं में लम्पी स्कीन रोग के रोकथाम के लिए पशु चिकित्सा संस्थानों द्वारा निरंतर ग्रामों एवं गौठानों में शिविर लगाकर पशुओं का रोग नियंत्रण टीकाकरण, बीमार पशुओं का उपचार एवं स्वस्थ पशुओं में रोग नियंत्रण हेतु डि-टीकींग दवाईयों का छिड़काव किया जा रहा है। उप संचालक पशु चिकित्सा ने बताया कि अब तक जिले के 97 ग्रामों व गौठानों में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन कर कुल 62 हजा 630 पशुओं में एलएसडी रोग हेतु टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि पशुपालकों को शिविर के माध्यम से रोग से ग्रसित पशुओं को स्वस्थ पशु से अलग रखने का सुझााव एवं बीमार होने पर निकटस्थ पशु चिकित्सा संस्था से सम्पर्क करने का सुझााव भी दिया जा रहा है।
बुधवार, नवंबर 09, 2022
जिला मुख्यालय में निकाली गई जागरूकता रैली
स्वामी आत्मानंद हिन्दी मीडियम बालोद के छात्र छात्राओं द्वारा एवं महाविद्यालय के कैम्पस एम्बेसेडर द्वारा शहर में मतदाता जागरूकता के जन-जन प्रचार के लिए तथा भावी मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया।
रैली में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमित श्रीवास्तव, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) श्रीमती शीतल बंसल, तहसीलदार श्री परमेश्वर मण्डावी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएॅ उपस्थित थे।
बदलवाने हेतु फार्म-8क निर्धारित प्रारूप में प्राप्त किया जाएगा। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधारने के लिए संबंधित मतदान केन्द्र के अभिहित अधिकारी या बी.एल.ओ. से सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाईन माध्यम से वोटर हेल्पलाईन एप्प तथा एनवीएसपी पोर्टल के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। विधानसभा क्षेत्र 59- संजारी बालोद के लिए श्रीमती शीतल बंसल, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बालोद निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी है। तहसीलदार बालोद एवं गुरूर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी है। विधानसभा 60-डौण्डीलोहारा के लिए श्री मनोज मरकाम, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) डौण्डीलोहारा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी है। तहसीलदार डौण्डीलोहारा एवं डौण्डी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी है। विधानसभा क्षेत्र 61 - गुण्डरदेही के लिए श्रीमती रश्मि वर्मा,अनुविभागीय अधिकारी (रा.) गुण्डरदेही निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी है। तहसीलदार गुण्डरदेही एवं अर्जुन्दा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त है। विधानसभा क्षेत्र 59-संजारी बालोद में कुल मतदाता 105129 पुरूष, 107477 महिला, 60-डौण्डीलोहारा में कुल मतदाता 104455 पुरूष, 107619 महिला एवं 61-गुण्डरदेही में कुल मतदाता 116924 पुरूष, 115901 महिला है।





.jpg)




















