name"keywords" content= "https://designerdeekeshsahu.blogspot.com/?m=1, स्वतंत्र सामाचार स्वतंत्र विचार, news service,balod dainik hindee,news" . स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार: अंदरूनीविचार <a class='tist' data-href='' data-text='' href='#'>WhatsApp</a>

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार

नाम

ईमेल *

संदेश *

ताजा खबर

खैरागढ़-राजनंदगांव मार्ग पर पेंड्रीकला गांव में दर्दनाक हादसा: बाइक और कार की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल,अस्पताल रिफर

खैरागढ़-राजनांदगांव मार्ग पर पेंड्रीकला गांव में दर्दनाक हादसा: बाइक और कार की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल,अस्पताल रिफर स्वतंत्र सम...

Advertisement Department

अंदरूनीविचार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अंदरूनीविचार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, अगस्त 18, 2026

खैरागढ़-राजनंदगांव मार्ग पर पेंड्रीकला गांव में दर्दनाक हादसा: बाइक और कार की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल,अस्पताल रिफर

खैरागढ़-राजनांदगांव मार्ग पर पेंड्रीकला गांव में दर्दनाक हादसा: बाइक और कार की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल,अस्पताल रिफर

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार 
दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)
पेंड्रीकला । मंगलवार 18 अगस्त 2026







पेंड्रीकला: खैरागढ़-राजनांदगांव मार्ग पर पेंड्रीकला मुरूम खदान के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कसारी निवासी शिव यादव पिता रतनु यादव व रामचरण यादव पिता भागवत यादव अपनी होंडा शाइन बाइक CG 04 DY 9330 से ग्राम दपका काम पर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही एक KUV कार से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवकों के दाहिने पैर की हड्डियां टूट गईं और वे सड़क पर तड़पने लगे। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार और बेहतर इलाज के लिए तत्काल खैरागढ़ सिविल अस्पताल भेजा। वही दूसरी ओर डिलीवरी मरीज को लेकर राजनंदगांव जा रही थी कार,चालक चैतन्य वर्मा तेंदूभाटा निवासी ने बताया कि वे कार में एक गर्भवती महिला को डिलीवरी के लिए राजनांदगांव ले जा रहे थे। इसी दौरान पेंड्रीकला के पास सामने से आ रही बाइक अचानक कार से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का सामने का टायर पूरी तरह डैमेज हो गया। वहीं बाइक सवार युवकों ने बताया कि काम कसारी के रहने वाले हैं और काम करने के लिए ग्राम दपका जाने के लिए निकले थे इसी दौरान यह हादसा हो गया। हादसे के बाद जब लोक निर्माण विभाग के सड़क निर्माण से जुड़े लोगों से बात करने पर पता चला कि सड़क निर्माण कार्य बीच में ही रोक दिया गया है। मार्ग के एक तरफ डामरीकरण हो चुका है, जबकि दूसरी तरफ केवल गिट्टी बिछाकर छोड़ दी गई है। दूसरी तरफ गिट्टी बिखरी होने के कारण दोनों ओर के वाहन चालक एक ही तरफ की पक्की सड़क का उपयोग करते हैं। एक ही लेन से दोनों तरफ की आवाजाही होने के कारण आए दिन इस मार्ग पर आमने-सामने की भिड़ंत और दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है।

सोमवार, जुलाई 06, 2026

केसीजी : ऑनलाइन सट्टा और 'म्यूल अकाउंट्स' के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, मुंबई से ऑपरेट हो रहा था करोड़ों का खेल, 4 गिरफ्तार

केसीजी : ऑनलाइन सट्टा और 'म्यूल अकाउंट्स' के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, मुंबई से ऑपरेट हो रहा था करोड़ों का खेल, 4 गिरफ्तार

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)
सोमवार। 06 जुलाई 2026 



 (https://chat.whatsapp.com/IjptS655mcp3NrG2WBZCIR)

गुरुवार, अक्टूबर 26, 2023

जल जीवन मिशन : रानाखुज्जी–भरनाभाट में विवाद तो वहीं आलीवारा में बोरवेल न होने के कारण रुका हुआ है कार्य....अन्य कई ग्रामों में अबतक कार्य अधूरा


जल जीवन मिशन के नाम पर किया जा रहा बंदरबांट,
लोगों के घर तक पानी पहुंचाने के नाम पर ले लिए आधार कार्ड,
न नल लगा,न मिला जल





स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
25/10/2023

जेजेएम घर–घर पानी पहुंचाने की योजना में,

ठेकेदारों के निकल रहे पसीने...

करोड़ों की योजना का हो रहा बंदरबांट


देवरी तहसील:– 
देवरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रानाखुज्जी  आलीवारा एवं भरनाभाट  में चल रहे  जेजेएम योजना अंतर्गत कार्य अबतक अधूरा है।अलग अलग ग्रामों में अलग  अलग कारणों के चलते  कार्य अधूरा पड़ा है। रानाखुज्जी के ग्रामीणों  ने बताया कि सरकारी जगह में पानी टंकी  बनाने की विवाद अब तक सुलझ नहीं पाया है मामला कोर्ट में पेंडिंग है। विवाद का मुख्य कारण सरकारी जगह पर बन रहे पानी टंकी पर आपत्ति लगाने को लेकर है जिसके चलते कार्य रुका हुआ है। जिस जगह पर टंकी बनना था वह जगह पीडब्ल्यूडी का है, जिसे ग्रामीणों और सरपंच ने चुना था।

 उपरोक्त चिन्हांकित जगह   गैंदलाल भूआर्य की जमीन से लगा हुआ है, जिसमें  मकान बना हुआ है।

टंकी बनने  से रास्ता बंद हो जाने की आशंका के चलते गैंदलाल के पिता रामविलास भुआर्य ने  ग्राम पंचायत में आपत्ति दर्ज कराई है।  वही सरपंच पोषण बाई का कहना था की टंकी  सरकारी जगह पे बन रहा था। इसमें   उनका आपत्ति करना  अनुचित है। टंकी  उसी जगह पर बनना चाहिए।

अतः दोनो   पक्षों के  मतभेद के चलते ठेकेदार   लूनिया ने काम अधूरा करने के बाद  हाथ खड़ा कर दिया है।

जबतक विवाद खत्म नहीं हो जाता कार्य करने से मना कर दिया है। अबतक मामला  पेंडिंग है। जिसके चलते कार्य  अधूरा। पड़ा  है।

वही भरनाभाट में मैटेरियल में   कमी जैसे  सरिया सीमेंट इत्यादि में  कम मात्रा डालने के चलते कुछ ग्रामीणों से विवाद होने के कारण अबतक पानी टंकी नही बन  पाया  और  अधूरा  ही रह गया है।

ऐसे ही मामले आलीवारा में भी कार्य चल ही रहा था कनेक्शन   पूरा हो चुका है  टंकी भी कंप्लीट हो चुका है लेकिन   टंकी में पानी पहुंचाने के लिए  बोरवेल नहीं होने के कारण  घरों तक पानी नहीं पहुंच  पाया  है।

ऐसे में देखा जाए तो जेजेएम मिशन असफल होते नजर आ रहा है।

इन्ही सब मामलों को देखते हुए डूमरघुंचा  के ग्रामीणों में भी आशंका   है की  कहीं यहां भी कार्य अधूरा न हो जाए।

इस बात पर ग्रामीणों को दिलासा देते हुए ग्राम पंचायत भरनाभाट के उपसरपंच तिलक साहू ने बताया कि आसपास के ग्रामों जैसा यहां कोई विवाद की स्थिति  नही  होगी। और  काम 100% होने के स्पष्टीकरण पहले ही दे दी है।



🖇️You tube link🔗



रविवार, अक्टूबर 23, 2022

संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने एस.डी.एम. व तहसील कार्यालय बालोद का आकस्मिक निरीक्षण कर,राजस्व प्रकरणों की ली जानकारी

संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने एस.डी.एम. व कार्यालयों के कार्यालय की आकस्मिक स्थिति की जानकारी, राजस्वास्थ्य प्रकरणों की जानकारी 

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
21/10/2022




संभागायुक्त दुर्ग संभाग श्री महादेव कावरे ने आज एस.डी.एम. व कार्यालयों के कार्यालय की आकस्मिकता प्रकरणों की जानकारी ली। अब तक दर्ज किए गए प्रकरण, निराकृत और प्रबंधन संबंधी प्रकरणों की जानकारी का प्रबंधन जल्द ही खराब हो जाएगा। अवलोकन के बाद के कार्यालय श्री कावरे ने विभाग के अधिकारी पंजी का भी विवरण दिया। संभागायुक्त ने पांजीसंसंधान में बेहूद बरते जाने पर विशेष रूप से पेस्ट किए गए कीट सहायक-03 हितेश कुमार साहू के विषय में प्रकाशित के निर्देश जारी किए। इस तरह के स्टाफ के कार्यालय में तैनात स्टाफ़ स्थिति घड़ी-06 के पहुॅचकर पंजी में बने होते हैं।
उन्होंने मुख्यालय पटवारी द्वारा अतिक्रमण पंजी का समुचित संधारण नहीं करने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्यालय पटवारी श्री आशीष शर्मा के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा और अतिक्रमण के प्रकरणों की भी जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न संधारित राजस्व पंजियों का अवलोकन किया और पंजी अद्यतन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कानूनगो शाखा व भूईंया शाखा का भी अवलोकन किया। उन्होंने वहॉ बी-1, नक्शा, मिशल रिकार्ड, नामांतरण पंजी, आर.बी.सी.6-4 के प्रकरणों सहित लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत् प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी ली। उन्होंने वहॉ राजस्व संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु पहुॅचे ग्रामीणों से भी चर्चा की और उनके प्रकरण का निराकरण शीघ्र करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।


रविवार, जुलाई 10, 2022

विशुद्ध वर्षायोग समिति 2022 के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात




*स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार* *दैनिक हिंदी वेब मीडिया बालोद (छ.ग.)*
रायपुर,10 जुलाई 2022


श्री भूपेश बघेल से कल शनिवार को उनके निवास कार्यालय में विशुद्ध वर्षायोग समिति 2022 के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने 12 जुलाई  को प्रस्तावित चातुर्मास कलश स्थापना के कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए प्रातिनिधि मण्डल को धन्यवाद दिया। प्रतिनिधि मंडल में  समिति के अध्यक्ष श्री प्रदीप पाटनी, महामंत्री श्री राकेश कन्नू बाकलीवाल,  उपाध्यक्ष श्री मनीष बाकलीवाल, कोषाध्यक्ष श्री मनोज सेठी व प्रचार प्रसार समिति के श्री स्टार जैन उपस्थित थे। विशुद्ध वर्षायोग 2022 समिति के प्रवक्ता श्री अरविंद जैन ने बताया कि चर्या शिरोमणि संत आचार्य 108 विशुद्ध सागर जी महाराज जी का ससंघ 22 साधुओं का चातुर्मास राजधानी रायपुर के श्री दिगम्बर जैन मंदिर फाफाडीह में होना है।

रविवार, जून 26, 2022

आवासहीन एवं बेघर परिवारो को स्वयं के घर की चिंता से मिली मुक्ति

आवासहीन एवं बेघर परिवारो को स्वयं के घर की चिंता से मिली मुक्ति


*स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार* *दैनिक हिंदी वेब मीडिया बालोद (छ.ग.)*



बालोद 26 जून 2022
शासन की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण गरीब तबके के आवासहीन एवं बेघर परिवारो को पक्का मकान उपलब्ध कराकर ज्यादा से ज्यादा लोगो को लाभ पंहुचाया जा रहा  है। हितग्राही कच्चे एवं जर्जर मकानो में होने वाली समस्याओ से दूर अपने स्वयं के पक्के मकानों में खुशहाली के साथ जीवन यापन कर रहे है। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि योजना के अंतर्गत कुल 15,250 अतिरिक्त हितग्राही ‘‘आवास प्लस‘‘ में चिन्हांकित है, जिनके नाम योजना के स्थायी प्रतिक्षा सूची में जोड़ा जाकर लाभान्वित किया जाना बाकी है। इस योजना के स्थायी प्रतिक्षा सूची में कुल 43,573 हितग्राहियो का नाम दर्ज है, जिसमें से जिले में कुल 249 भूमिहीन हितग्राहियों को भूमि आबंटित कराया जाकर आज पर्यन्त कुल 31,134 हितग्राहियों को स्वीकृति प्रदान किया गया है तथा स्वीकृति के विरूद्ध में जिले में कुल 21,381 आवास शतप्रतिशत पूर्ण हैं। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में राज्य कार्यालय को पत्राचार किया जाकर लंबित किश्तों की राशि की मांग की जा रही है। शासन द्वारा अतिशीघ्र राशि उपलब्ध कराये जाने हेतु आश्वस्त कराया गया है। योजना के नोडल खाते में राशि की उपलब्धता पश्चात् निर्मित व निर्माणाधीन आवासों के लंबित किश्तो की राशि का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा ।



गुरुवार, जून 09, 2022

पीड़ित परिजनों को चार लाख रूपए की आर्थिक अनुदान सहायता राशि

प्राकृतिक आपदा से पीड़ित परिजनों को चार लाख रूपए की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत


बालोद 08 जून 2022





कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने डौण्डीलोहारा तहसील के ग्राम मड़ियाकट्टा में विगत मार्च माह में चार वर्षीय बालक प्रेमलाल मंडावी आत्मज तेजराम मंडावी की ग्राम मड़ियाकट्टा के बांध में डूबने से हुई मृत्यु के पश्चात उसके परिजनों को चार लाख रूपए की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की है। डिप्टी कलेक्टर श्री अमित श्रीवास्तव ने बताया कि तहसीलदार डौण्डीलोहारा द्वारा मृत बालक के परिजनों को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् आर्थिक अनुदान सहायता राशि हेतु प्रकरण दर्ज किया गया था। कलेक्टर श्री महोबे ने प्रकरण पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मृतक की माता श्रीमती दुर्गेश्वरी मंडावी पति श्री तेजराम मंडावी को चार लाख रूपए आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत किया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिजनों को दो दिवस के भीतर चेक के माध्यम से आर्थिक अनुदान सहायता राशि प्रदान कर दी जाएगी।





बुधवार, जून 01, 2022

मुख्यमंत्री:– ग्राम बासीन पहुंचकर श्री भूपत साहू को दी श्रद्धांजलि


मुख्यमंत्री:– ग्राम बासीन पहुंचकर श्री भूपत साहू को दी श्रद्धांजलि







मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज बालोद जिले के गुरुर विकासखण्ड के ग्राम बासीन पहुँचकर गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू के बड़े भाई श्री भूपत साहू के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारजनों से भेंट कर अपनी संवेदना प्रकट की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व सांसद श्री पी.एल.पुनिया, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, संजारी बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, बेमेतरा विधायक श्री आशीष छाबड़ा, पूर्व विधायक श्री डोमेन्द्र भेंडिया, श्री भैय्याराम सिन्हा, श्री वीरेंद्र साहू, श्री प्रीतम साहू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।










बुधवार, अप्रैल 20, 2022

आईएफएससीए ने राष्ट्रीय बीमा अकादमी (एनआईए) के साथ समझौता ज्ञापन निष्पादित किया

आईएफएससीए ने राष्ट्रीय बीमा अकादमी (एनआईए) के साथ समझौता ज्ञापन निष्पादित किया

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार 

दैनिक  वेब मीडिया बालोद (छ.ग.)

20 APR 2022



अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्रों (आईएफएससी) के बीमा क्षेत्र में क्षमता निर्माण और कुशल व प्रतिभा-संपन्न कर्मियों का समूह तैयार करने के उद्देश्य से, अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (आईएफएससीए) ने राष्ट्रीय बीमा अकादमी (एनआईए) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) को निष्पादित किया है।             

आईएफएससीए का उद्देश्य एक मजबूत वैश्विक सहयोग विकसित करना और भारतीय अर्थव्यवस्था की जरूरतों पर ध्यान केंद्रित करने के साथ क्षेत्रीय / वैश्विक स्तर पर एक अंतरराष्ट्रीय वित्तीय मंच के रूप में कार्य करना है। आईएफएससी में बीमा एक उभरता हुआ क्षेत्र है और एनआईए के साथ एमओयू बीमा क्षेत्र के क्षमता विकास में लंबा सफर तय करेगा।

राष्ट्रीय बीमा अकादमी (एनआईए) बीमा उद्योग में सर्वोत्तम प्रतिभाएं उपलब्ध कराने के लिए समर्पित एक उत्कृष्ट संस्थान है। एनआईए, भारत में बीमा उद्योग के लिए पाठ्यक्रम तैयार करने, इसका लगातार उन्नयन करने और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने में शामिल रहा है, ताकि निरंतर बदलते बीमा क्षेत्र की जरूरतों को पूरा किया जा सके। 

यह समझौता ज्ञापन, अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (आईएफएससी) के लिए आवश्यक कुशल मानव संसाधन का निर्माण करने का प्रयास करता है। आईएफएससी बीमा संस्थाओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए आईएफएससीए पहले ही भारतीय बीमा संस्थान (III) के साथ एक समझौता ज्ञापन का निष्पादन कर चुका है।        

शनिवार, अप्रैल 16, 2022

रायपुर : नागरिकों को विश्वास में लेकर कार्य करेंगे तो निश्चित ही अच्छे परिणाम सामने आएंगे

 

रायपुर : नागरिकों को विश्वास में लेकर कार्य करेंगे तो निश्चित ही अच्छे परिणाम सामने आएंगे!


  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज यहां नया रायपुर स्थित एक होटल में आयोजित आईएएस कॉन्क्लेव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आप सभी अपनी-अपनी जगहों पर बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। योजनाओं के क्रियान्वयन में आप सभी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजनाएं सभी अच्छी होती हैं लेकिन उनका क्रियान्वयन भी बेहतर ढंग से होना चाहिए। उन्होंने कहा की लोगों को विश्वास में लेकर कोई भी कार्य किया जा सकता है, विकास योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित करने के लिए लोगों का विश्वास जीतना बहुत जरूरी है। यदि आप नागरिकों को विश्वास में लेकर कार्य करेंगे तो अच्छे परिणाम सामने आएंगे। छत्तीगसढ़ के लोग बड़े सहज और सरल हैं। उन्हें थोड़ा सा मार्गदर्शन देने पर वे बहुत जल्दी सीख जाते हैं। छत्तीसगढ़ के प्रत्येक गांव अपने आप में गणराज्य है। उन्हें विश्वास में लेकर काम कीजिए, लोग आपका साथ देंगे।
  मुख्यमंत्री ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि आप गांव में सारी सुविधाएं दीजिये ताकि वहां की अर्थव्यवस्था मजबूत हो और वहीं रोजगार का सृजन हो सके। गांव उत्पादन का केंद्र बनें और शहर विक्रय का केंद्र बनें। मुख्यमंत्री ने राज्य में निर्मित उत्पादों की अच्छी मार्केटिंग पर जोर देते हुए छत्तीसगढ़ में प्रचलित एक कहावत का उदाहरण देते हुए बताया कि बोलइया के जिल्लो बेचा जाथे, अउ नई बोलइया के चना घलो नई बेचाये अर्थात जिन्हें व्यवसाय की कला आती है उनका छोटा सा सामान भी बिक जाता है और जो इस कला से अनभिज्ञ हैं वे अपना कीमती सामान भी नहीं बेच पाते हैं। इतना उत्पादन करें जिसे आसानी से बेचा जा सके।




      मुख्यमंत्री ने आरंग के रीवां और पाटन क्षेत्र के तरीघाट का जिक्र करते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ का इतिहास लगभग 2 हजार साल पुराना है। पूर्व में छत्तीसगढ़ बड़ा व्यापारिक केंद्र था और यहां सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था प्रचलित थी। वर्तमान में इसी इतिहास को आगे लेकर चलने की आवश्यकता और पुरखों की पद्धति को आगे बढ़ाने की जरूरत है।
           
       कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुये मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने कहा कि आईएएस अधिकारियों द्वारा निर्वाचित जनप्रतिनिधि को हमेशा सही सलाह दी जानी चाहिए। निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को अधिकारियों की कार्यप्रणाली के बारे में बेहतर समझ होती है। आईएएस एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार पिंगुआ ने कहा कि टीम भावना से कार्य करें और सकारात्मक ऊर्जा को राज्य की प्रगति में लगाएं। श्री पिंगुआ ने कहा कि मुख्यमंत्री आज हमारे कॉन्क्लेव में बंद गले का काला कोट पहनकर आये हैं जो हमारा ड्रेस कोड है, इससे हम सभी का उत्साह बढ़ा है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को एसोसिएशन की तरफ से विश्वास दिलाया कि हम सभी छत्तीसगढ़ के हित में कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पणभाव से कार्य करते रहेंगे। एसोसिएशन की तरफ से दिव्यांग बच्चों द्वारा निर्मित सांसद श्री राहुल गांधी एवं मुख्यमंत्री जी की पेंटिंग भेंट की गयी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रियंका शुक्ला तथा धन्यवाद ज्ञापन श्री धनंजय देवांगन ने किया।


(अपने क्षेत्र के समाचार दैनिक वेब मीडिया के माध्यम से देखने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।)

व्हाट्सएप ग्रुप का लिंक नीचे है।
👇

बुधवार, फ़रवरी 16, 2022

कमाल की दोस्ती है यारा










हम इतने अधूरे भी नहीं साहिब, की जिंदगी भर आपके लिए तड़पते ही रहें, जितना तड़प था, सब खत्म हो चुका है। अब थोड़ा भी ध्यान नहीं। बेहतर होगा, आप अपनी दोस्ती कहीं और निभालो। जितने सिद्दत से आपको याद करता था। उतने ही सिद्धत से भूल चुका हूं।बेहतर होगा आपभी पुराने दिन भूलकर नई दौर में आगे बढ़ो।अब कोई उम्मीद न मुझे आपसे है और न होगा। और बेहतर सफर के लिए शायद आपको भी यही करना चाहिए।

अनुशरन कर लेना चाहिए शायद बचे हुए पल आपके भी बेहतरीन हो। जो भी था सब भूल चुका हूं साहिब। वैसे हमने बहुतों के मुख से सुना था की लोगों को बदलते देर नहीं लगता। बस तब सुनने में अच्छा लगा था। लेकिन इस बात का असर आप में ही होगा यह सोचा भी नहीं था। यकीन ही नहीं होता कोई इतना बदल भी सकता है। रुतबे से नहीं साहिब रूह से लगाओ था।उसका भी जवाब मिल गया।

जो इग्नोर करे उसे इग्नोर करना जानता हूं। बस आपके उपर आजमाना नहीं चाहता था। पर मजबूर हूं।अब और अपने आप को नहीं गिरा सकता। बहुत हुआ त्यागी बनना।अब और त्याग नहीं कर सकता। 

दोस्तों की कमी नहीं मेरे पास फिर भी बरसों से दोस्ती निभा रहा था। 

टाइम पास के अलावा मिला क्या मुझे घंटा। मतलब के दोस्तों से बेहतर है। एक बेमतलब के दुश्मन ही साथ रहे। कम से कम चौकन्ना तो रहेंगे की दुश्मन भी है साथ में...।

दोस्त बनकर दुश्मनी…अच्छा नहीं साहिब पीठ पर छुरा घोपना अच्छी बात नहीं जनाब...

दूर ही रहो अच्छा होगा नजदीक आकर रिश्ते निभाने की कोशिश भी मत करना खुद ही राख हो जाओगे...

WhatsApp