name"keywords" content= "https://designerdeekeshsahu.blogspot.com/?m=1, स्वतंत्र सामाचार स्वतंत्र विचार, news service,balod dainik hindee,news" . स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार: दुर्ग <a class='tist' data-href='' data-text='' href='#'>WhatsApp</a>

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार

नाम

ईमेल *

संदेश *

ताजा खबर

खैरागढ़-राजनंदगांव मार्ग पर पेंड्रीकला गांव में दर्दनाक हादसा: बाइक और कार की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल,अस्पताल रिफर

खैरागढ़-राजनांदगांव मार्ग पर पेंड्रीकला गांव में दर्दनाक हादसा: बाइक और कार की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल,अस्पताल रिफर स्वतंत्र सम...

Advertisement Department

दुर्ग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
दुर्ग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, जुलाई 25, 2024

आपत्ति के बाद भी कार्य शीघ्र पूरा कराने के दिए निर्देश


आपत्ति के बाद भी कार्य शीघ्र पूरा कराने के दिए निर्देश


बालोद : सीईओ जिला पंचायत ने किया प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों की समीक्षा,


कार्य को शीघ्र पूरा कराने के दिए निर्देश


स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
 *दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
बालोद,24 जुलाई 2024





बालोद/डौंडीलोहारा 

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में बैठक लेकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के पूर्णता हेतु शेष रह गए कुल 1189 आवासों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए शीघ्र ही उसे पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिले में तृतीय किश्त प्राप्त कुल 299 आवासों को अगस्त के प्रथम सप्ताह तक शत-प्रतिशत पूरा कराने लक्ष्य आबंटित किया गया है। प्रथम किश्त प्राप्त कुल 218 आवास एवं द्वितीय किश्त प्राप्त 660 आवासांे को 15 अगस्त तक निर्माण पूर्ण कराकर जियो टैगिंग उपरांत आगामी किश्त की राशि प्रदान कराएं। उन्होंने भूमिहीन हितग्राहियों को भूमि आबंटन किए जाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की एवं निरस्त आवासों को ग्रामसभा से प्रस्तावित कराकर ग्राम सभा की कार्यवाही पंजी को शीघ्र जनपद पंचायत में संकलित कर जिला कार्यालय को प्रेषित करने निर्देशित भी किया। बैठक में उप-संचालक, पंचायत एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के जिला एवं जनपद स्तर के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


सीईओ जिला पंचायत डॉ संजय कन्नौजे ने बताया कि जिले को वित्तीय वर्ष 2016-24 तक कुल 32 हजार 394 प्रधानमंत्री आवास निर्माण का लक्ष्य प्रदान किया गया है। जिसके अंतर्गत अब तक 30 हजार 291 हितग्राहियों के निर्माणाधीन आवासों को पूर्ण कर पक्का मकान उपलब्ध कराया गया है। जिसमें विकासखण्ड बालोद के 04 हजार 404, डौण्डी विकासखण्ड के 04 हजार 781, डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के 07 हजार 711, गुण्डरदेही विकासखण्ड के 08 हजार 221 एवं विकासखण्ड गुरूर के 05 हजार 174 हितग्राही शामिल है। सीईओ कन्नौजे ने जनपद पंचायत के सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं विकासखण्ड समन्वयक और तकनीकी सहायकांे को लगातार हितग्राहियों से संपर्क स्थापित कर छत पूर्ण आवासों को जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।

यह की 2011 के सर्वे सूची में शामिल  हितग्राही खेमिन बाई का नाम पात्रता सूची  में सम्मिलित होने के बावजूद आवास योजना से   हटाया गया था जिस मामले में डूमरघुंचा निवासी डीकेश साहू के द्वारा आपत्ति दर्ज कराया गया था इसके बावजूद  आवास योजना के कार्यों  को कराया जाना पंचायत विभाग पर बड़ा सवाल का विषय है। 

जनपद पंचायत के पूर्व सीईओ दीपक ठाकुर को आवास योजना में हुए गड़बड़ी   से अवगत कराया गया था ,इस पर उन्होंने तात्कालिक कार्रवाई करते हुए,पंचायत सचिव पर जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही थी। साथ ही  सीईओ ने कहा था,की जब भी आवास योजना में नाम  जोड़ने की प्रक्रिया शुरू होगी, हितग्राही खेमिन साहू का नाम शामिल  किए जाने की सांत्वना दी थी।बावजूद इसके अबतक   हितग्राही का नाम शामिल किए ही नहीं।

बल्कि प्रशासन के द्वारा नाम जोड़ने के स्थान पर जनपद पंचायत सीइओ दीपक ठाकुर को ही पंचायत से हटाकर दूसरे,के बाद तीसरे  पंचायत सीईओ  को पदभार सौप दिया   गया लेकिन हितग्राही का नाम शामिल ही नहीं किया गया है।




खबर :– स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार दैनिक हिंदी वेब मीडिया  

रिपोर्ट–डीकेश साहू  देवरी/बालोद 

सोमवार, मई 20, 2024

दुर्ग -शेष अहातों के आबंटन के लिए 24 मई तक निविदा आमंत्रित

दुर्ग -शेष अहातों के आबंटन के लिए 24 मई तक निविदा आमंत्रित

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
 *दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
20/05/2024

         


राज्य शासन के आदेशानुसार वर्ष 2024-25 के लिये दुर्ग जिले की देशी/विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों के अनुज्ञप्त परिसर से संलग्न निष्पादन हेतु शेष रहे अहातों की अनुज्ञप्तियों के आबंटन के लिये 18 मई 2024 की प्रातः 10ः30 बजे से 24 मई 2024 सायं 05ः30 बजे तक निविदा आमंत्रित की गई है। ऑनलाईन पद्धति से प्राप्त निविदा/निविदातों में से अनुज्ञप्तिधारियों का चयन की कार्यवाही कलेक्टोरेट सभाकक्ष, दुर्ग में 27 मई 2024, सोमवार को सुबह 11.00 बजे किया जायेगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय सहायक आयुक्त आबकारी जिला दुर्ग से सम्पर्क किया जा सकता है।

शुक्रवार, मई 03, 2024

दुर्ग -आबकारी विभाग द्वारा शराब कोचियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी

दुर्ग-आबकारी विभाग द्वारा शराब कोचियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
 *दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)
*दुर्ग 03 मई 2024

आबकारी विभाग द्वारा शराब कोचियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी


        

कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री राजेश जायसवाल के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग दुर्ग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर जिले में अवैध मदिरा विक्रय के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी के क्रम में विगत 01 मई 2024 को रात्रि गश्त के दौरान वृत-धमधा के अन्तर्गत भिलाई नंदिनी सेमरिया मार्ग पर में अवैध शराब के विक्रय,धारण, परिवहन की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत कार्यवाही कर आरोपी झलवा कोसरे के कब्जे से कुल 54 नग शोले देशी मसाला पाव,कुल मात्रा 9.720 बल्क लीटर,जिसका कुल बाजार मूल्य 5940रू. है। एक दोपहिया वाहन हीरो एचएफ डीलक्स सीजी 07 बीएक्स 3801 जिसकी कीमत 30000 है,को जप्त कर प्रकरण कायम किया गया।
उक्त प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), के तहत प्रकरण दर्ज कर आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा विवेचना में लिया गया है। इस प्रकरण मे सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री पंकज कुजूर,मुख्य आरक्षक श्री फागुराम टंडन, श्री त्रिलोक नाथ इन्दोरिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

सोमवार, अप्रैल 29, 2024

बालोद एस.पी. ने दिए थे वाहन जांच करने के निर्देश...संजारी चौकी वाले काटने लगे चालान

बालोद एस.पी. ने दिए थे वाहन जांच करने के निर्देश...संजारी  चौकी  वाले काटने लगे चालान

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
रविवार–28/04/2024
समय  (4.30–5.00)

वेब पोर्टल के एडिटर के साथ की बदसलूकी,धमकी देकर करवाया वीडियो डिलीट।











बालोद/डौंडीलोहारा/संजारी–मतदान हुए अभी मात्र दो ही दिन हुए हैं, और संजारी पुलिस चौकी की दबंगई शुरू हो गई। मामला है डौंडीलोहारा  क्षेत्र के  संजारी चौकी का, वहां पदस्थ S.I.   के द्वारा  वाहन सवारो को रोककर चालान काटा जा रहा था, इसी बीच वेब पोर्टल के एडिटर डीकेश साहू  का भी दोपहिया वाहन रोका  गया। संजारी चौकी प्रभारी एवं उनके कुछ और स्टाफ के द्वारा अन्य  वाहनों  को भी रोककर चालान काटा   जा रहा था, किसी से 300 किसी से 500 और किसी को फ्री में भी जाने दिया जा रहा था। एडिटर डीकेश साहू को शंका होने पर तत्काल अपने पास रखे एंड्रॉयड मोबाइल से वीडियो बनाकर रख लिया गया।

कुछ समय बाद सड़क में देखते ही देखते तकरीबन  30 से 40 वाहनों को  रोककर  चालान काटा गया, वा एक मेटाडोर  जो  बाराती गाड़ी था जिसे भी  रोका गया। और    पैसे की बात करने लगे, पैसे की बात चल ही रही थी की  इतने में डीकेश साहू ने टोककर  पूछा जिनके पास  पैसे नहीं है तो कैसे करेंगे..?  गाड़ी जप्ति करोगे या  चालान काटोगे..?

इतने में  चौकी प्रभारी गुर्राते हुए बोले  गाड़ी जपति क्यों करूंगा..? मैं बोला हूं क्या गाड़ी जप्ती करूंगा करके..?
प्रभारी से बात हो ही रही थी की  इतने में चौकी  के अन्य  स्टाफ जो दूर में खड़े होकर वाहनों को रोकवा रहे थे।  अन्य और थाना के सदस्य जिनसे 2013 से परिचित हूं, सब देख रहे थे। नजदीक आने के बाद  डीकेश साहू से मोबाइल दिखाने के लिए दबाओ बनाने लगे मना करने पर  धमकाने  लगे, कहने लगे वीडियो क्यों बनाए हो...? डिलीट करो अभी डिलीट करो।पुलिस के साथ कॉम्प्रोमाइज  करना चाहिए। हम आपकी हेल्प करते हैं और तुम लोग वीडियो बनाकर पुलिस को बदनाम करना चाहते हो...?मेरा पूछना था की जबरदस्ती वाहनों को रोकवाकर चालान के नाम पे पैसे उगाही करना।ये कहां तक सही है..?
वीडियो डिलीट नहीं करने पर  जबरदस्ती  डराने–धमकाने लगे।अंत में मजबूरन मोबाइल से वीडियो डिलीट करवाया गया। अकेले देखकर  डीकेश साहू को धमकी देकर वीडियो डिलीट करवा दिया गया।  पुलिस वाले अपने बल का काफी  हदों तक गलत फायदा उठा रहै है। जिसकी सूचना  तत्काल एसपी  को कॉल के माध्यम से दिया गया। जिला मुख्यालय बालोद  मे कॉल करने पर पता चला की एस.पी. साहब ने  वाहन जांच के निर्देश दिए थे, चालान दिखाकर राशि वसूलने के लिए नहीं कहे थे। साथ ही बालोद एस.पी. के द्वारा  यह भी  कहा गया की किसी के मोबाइल  जबरदस्ती  लेना सही नहीं है। धमकी देकर वीडियो डिलीट करवाना किसी भी तरीके से सही नही है।

चालान काटने के दौरान  ऐसे पुलिस वाले के द्वारा धमकी दिया गया जिन्होंने वर्ष 2013 में चौकी पिंनकापार में पदस्थ रहते हुए,मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज करवाने गए प्रार्थी को डरा–धमकाकर गाली गलौज करके वापस घर भेज दिया था, जिस पर मामला दर्ज नहीं किया गया था। 2013 के बाद आज 2024 आ गया लेकिन पुलिस विभाग  में पदस्थ जवान विकाश के रवैये में कोई परिवर्तन नहीं आया अगर पुलिस प्रशासन इस पर कार्रवाई नहीं करती है तो फिर प्रार्थी के द्वारा मामले को उच्च न्यायालय में लिखित  रूप  से  जनहित याचिका दायर  करवाया  जाएगा।

गुरुवार, मार्च 28, 2024

दुर्ग -प्रवर्तन एजेंसियों से समन्वय स्थापित करने नोडल अधिकारी/सहायक नियुक्त


दुर्ग -प्रवर्तन एजेंसियों से समन्वय स्थापित करने नोडल अधिकारी/सहायक नियुक्त


स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
 *दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
28/03/2024





कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए समस्त प्रवर्तन एजेंसियों से समुचित समन्वय स्थापित करने एवं आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन के मामलों में विधिवत अग्रिम कार्यवाही करने हेतु समन्वय स्थापित करने नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त श्री देवेश ध्रुव (आई.ए.एस.) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार नोडल अधिकारी के कार्योंं के संपादन हेतु श्री हिमांशु देशमुख कार्यपालन अभियंता, श्री सिद्धार्थ साहू उप अभियंता एवं श्री बालकृष्ण नायडू सहायक राजस्व अधिकारी की ड्यूटी सहायक के रूप में लगाई गई है। आदेशानुसार उक्त अधिकारी/कर्मचारी नोडल अधिकारी श्री देवेश ध्रुव (आई.ए.एस.) आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई के निर्देशानुसार कार्य संपादित करेंगे। आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।



शुक्रवार, मार्च 01, 2024

बालोद : बालोद विकासखण्ड के ग्राम मुजगहन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बालोद : बालोद विकासखण्ड के ग्राम मुजगहन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
बालोद,01 मार्च 2024



 बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए शामिल


कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के कुशल निर्देशन में जिले में निरंतर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिससे की आगामी लोकसभा आम निर्वाचन के दौरान जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित की जा सके। इसके अंतर्गत आज बालोद विकासखंड के ग्राम पंचायत मुजगहन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रकांत कौशिक, एसडीएम श्रीमती शीतल बंसल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिला एवं गणमान्य जन उपस्थित थे। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्रकांत कौशिक के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को लोकतंत्र में मताधिकार की महत्व की जानकारी देेते हुए उन्हें सभी प्रकार के निर्वाचनों में अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई।

इस दौरान नए एवं बुजुर्ग मतदाताओं के अलावा  नव विवाहित जोड़ों का सम्मान कर उन्हें अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।



शुक्रवार, जनवरी 19, 2024

बालोद : ग्राम धानापुरी में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए केंद्रीय संयुक्त सचिव श्री आरपी सिंह


बालोद : ग्राम धानापुरी में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए केंद्रीय संयुक्त सचिव श्री आरपी सिंह


स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
 *दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
           बालोद,19 जनवरी 2024
 

ग्रामीणों से चर्चा कर केंद्रीय योजनाओं से मिल रहे लाभ के संबंध में जानकारी ली




फाॅरेंसिक, केमिकल एवं फर्टिलाइजार विभाग भारत सरकार के संयुुक्त सचिव श्री रविन्द्र प्रताप सिंह 17 जनवरी को जिले के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम धानापुरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ग्राम धानापुरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत आयोजित शिविर की भूरी-भूरी सराहना की। इस दौरान केंद्रीय संयुक्त सचिव श्री सिंह ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें केंद्र सरकार के विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत मिल रहे लाभ के संबंध में जानकारी ली।


इस अवसर पर केंद्रीय संयुक्त सचिव श्री रविन्द्र प्रताप सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक भारत सरकार की जनकल्याण योजना का लाभ ले रहे लाभांवित हितग्राहियों से ’’मेरी कहानी मेरी जुबानी’’ सुना। इस दौरान हितग्राहियों ने स्वास्थ्य, एनआरएलएम, प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत मिशन, उज्जवला योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, बीमा योजना एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होने पर अपनी परिवारिक, आर्थिक एवं सामाजिक परिस्थितियों के बारे में बताया। इस अवसर पर केंद्रीय संयुक्त सचिव ने ग्रामीणों के मांगों एवं उनके निराकरण हेतु उनके सुझावों को गंभीरता पूर्वक सुना। उन्होंने शिविर स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए के स्टाल का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के द्वारा ’’मेरी कहानी मेरी जुबानी’’ के तहत् आयुष्मान भारत में 05, राष्ट्रीय आजिविका मिशन मंे 10, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 10, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में 10, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी में 03, किसान क्रेडिट कार्ड में 03, पीएम पोषण अभियान में 05, पीएम प्रमाण प्राकृतिक गैस में 06 एवं शिशु स्पर्धा में 03 ग्रामीणों ने भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ से मिले लाभ के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान 05 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया।


उल्लेखनीय है कि विकासखण्ड गुरूर अंतर्गत 62 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। जिसमें 62 ग्राम पंचायतों के लगभग 69799 संकल्प यात्रा में सम्मलित हुये। ’’मेरी कहानी मेरी जुबानी’’ के अंतर्गत अपनी विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित 3382 हितग्राहियों ने अपनी कहानी बतायी साथ ही 4203 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया है। इस अवसर पर पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री ईशा प्रकाश साहू, सरपंच श्रीमती प्रभा ठाकुर सहित तहसीलदार गुरूर श्री हनुमंत श्याम, सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत बालोद सुश्री दीप्ति मंडावी के अलावा जिला एवं जनपद स्तर के उपस्थित अधिकारियांे के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

बुधवार, जनवरी 17, 2024

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री साय सिखों के दशम गुरु गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती समारोह में हुए शामिल

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री साय सिखों के दशम गुरु गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती समारोह में हुए शामिल


स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
 *दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
17/ 01/ 2024
 

प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की दी शुभकामनाएँ





मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के पण्डरी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु गोबिंद नगर पहुँचकर सिखों के 10वें गुरू और खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती पर आयोजित प्रकाश पर्व समारोह में शामिल हुए। उन्होंने गुरुद्वारा में मत्था टेककर गुरुग्रंथ साहिब की परिक्रमा की, साथ ही संकीर्तन में भी भाग लिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने सिख समाज सहित प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। सिख समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को शॉल एवं कृपाण भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

रविवार, जनवरी 07, 2024

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में हुई चर्चा-मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 6 जनवरी को


दुर्ग : राजनैतिक दलों और मीडिया की बैठक संपन्न

राजनैतिक दलों और मीडिया की बैठक संपन्न-विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में हुई चर्चा-मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 6 जनवरी को
 
स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
 *दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
दुर्ग 06 जनवरी 2024


      

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी.के. दुबे ने आज कलेक्टोरट सभाकक्ष में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 कार्यक्रम के संबंध में राजनैतिक दलों और मीडिया की बैठक ली। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी.के. दुबे ने बताया कि मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 06 जनवरी 2024 को किया जाकर 06 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक कार्यालयीन दिवसों में सभी मतदान केंद्रों में दावा-आपत्ति करने का कार्य किया जावेगा। विशेष अभियान दिवस के तहत् विशेष शिविर दिवसों 13 जनवरी 2024 (शनिवार) एवं 14 जनवरी 2024 (रविवार) को भी दावा आपत्ति करने का कार्य किया जावेगा। 01 जनवरी, 01 अप्रैल, 01 जुलाई तथा 01 अक्टूबर 2024 को जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो गई है वे प्रारूप-6 में आवेदन प्रस्तुत कर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। मतदाता सूची से नाम विलोपन हेतु प्रारूप 07 में, मतदाता सूची की प्रविष्ट में किसी भी प्रकार के संशोधन के लिए प्रारूप 08 में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान तथा मतदाता सूची से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय रायपुर में स्थित टोल फ्री नंबर 1950 में कार्यालयीन दिवस में प्रातः 10.00 से सायंकाल 05.30 तक की अवधि में संपर्क कर सकते हैं। पुनरीक्षण के समय प्राप्त दावे आपत्ति की सूची वेबसाईट पर उपलब्ध रहेगी। सूची में आपत्ति होने पर संबंधित निर्वाचक/ सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के पास आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, काटने, संशोधन एवं स्थानांतरण के लिए प्ले स्टोर से वोटर हेल्पलाईन एप डाउनलोड कर अथवा वोटर्स डॉट इसीआई डॉट जीओवी डॉट इन पोर्टल में आनलाईन आवेदन कर सकते हैं तथा मतदाता सूची में अपना नाम सर्च कर सकते हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दुबे ने यह भी बताया कि 6 जनवरी 2024 की स्थिति में विधानसभावार मतदाता संख्या क्रमशः  विधानसभा 62 पाटन में 217210, विधानसभा 63 दुर्ग ग्रामीण में 220305, विधानसभा 64 दुर्ग शहर में 228207, विधानसभा 65 भिलाई नगर में 168852, विधानसभा 66 वैशाली नगर में 251124, विधानसभा 67 अहिवारा में 244869 तथा विधानसभा 68 साजा (आंशिक) में 86807 एवं विधानसभा 69 बेमेतरा (आंशिक) में 18258 है।

शुक्रवार, जनवरी 05, 2024

बालोद : नवपदस्थ कलेक्टर ने किया संयुक्त जिला कार्यालय का निरीक्षण

बालोद : नवपदस्थ कलेक्टर ने किया संयुक्त जिला कार्यालय का निरीक्षण

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
 *दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
बालोद 05 जनवरी 2024
 
अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर उनके कार्यो में ली जानकारी



जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान श्री चन्द्रवाल ने कार्यालय में उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर उनके कार्यो के संबंध में जानकारी ली। श्री चन्द्रवाल ने अधिकारियों को जिला कार्यालय में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कराने तथा निर्धारित समय अवधि में अपने कार्याे को बेहतर ढंग से संपादित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक, संयुक्त कलेक्टर श्री योगेन्द्र श्रीवास सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

इस दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने संयुक्त जिला कार्यालय में स्थित  जिला नाजिर कक्ष, कलेक्टर न्यायालय, नजूल कक्ष, एनआईसी कक्ष, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कक्ष एवं न्यायालय, राजस्व लेखा शाखा, नजारत कक्ष, आवक-जावक कक्ष, वित्त शाखा, वरिष्ठ लिपिक एवं प्रतिलिपि शाखा, सांख्यिकी एवं प्रोटोकाॅल शाखा आदि का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होने खनिज शाखा, आदिवासी विकास विभाग आदि का निरीक्षण कर उनके विभागों के कार्यो के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने आदिवासी विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों से जिले में आदिवासियों की कुल जनसंख्या के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने खाद्य शाखा का निरीक्षण कर जिला खाद्य अधिकारी से जिले में कुल राशन कार्ड धारियों की संख्या एवं राशन कार्ड बनाने के संबंध में जानकारी ली। श्री चन्द्रवाल ने संयुक्त जिला कार्यालय के जनसम्पर्क विभाग, योजना एवं सांख्यिकी शाखा, अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति, हथकरघा विभाग, जिला कोषालय, चिप्स, आबकारी विभाग के कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होने जिला आबकारी अधिकारी से जिले के कुल मदिरा दुकानों की संख्यां तथा अब तक कुल प्राप्त राजस्व के संबंध में भी जानकारी ली।


इसके अलावा उन्होने महिला एवं बाल विकास विभाग, निर्वाचन शाखा एवं क्रेडा के कार्यालय का भी निरीक्षण किया। श्री चन्द्रवाल ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को जिले में शासकीय योजनाओं के निर्धारित समयावधि में सफल क्रियान्वयन हेतु निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करने कहा।

गुरुवार, दिसंबर 28, 2023

दुर्ग: सभी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कर हितग्राहियों को लाभान्वित करें-सांसद श्री विजय बघेल

दुर्ग: सभी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कर हितग्राहियों को लाभान्वित करें-सांसद श्री विजय बघेल

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार 
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
28/12/2023

 
स्वास्थ्य और शिक्षा को बेहतर बनाने पर बल-सांसद श्री बघेल की अध्यक्षता मेें दिशा समिति की बैठक संपन्न-






जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल की अध्यक्षता एवं कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा की उपस्थिति में जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई। सांसद श्री विजय बघेल ने कहा कि नई सरकार के साथ नई व्यवस्था के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित कार्य किया जाएगा। जो भी दिशा-निर्देश व निर्णय लिया जाता है उस पर त्वरित कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें। केन्द्र की योजनाओं से जनता वंचित न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में विधायक श्री गजेन्द्र यादव दुर्ग, श्री डोमनलाल कोरसेवाड़ा, दुर्ग ग्रामीण श्री ललित चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा यादव, जनपद अध्यक्ष श्री देवेन्द्र देशमुख एवं जामुल जनपद अध्यक्ष श्री ईश्वर ठाकुर भी सम्मिलित हुए। सांसद श्री बघेल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में राज्य और केन्द्र शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो और योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएं। उन्होंने जिले में स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में कदम उठाने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन योजना के कार्यों को तेजी के साथ संचालित करने को कहा। वहीं ग्रामीण आवास योजनान्तर्गत आवास निर्माण में अद्यतन प्रगति लाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना अंतर्गत पात्रातानुसार हितग्राहियों को आवास उपलब्ध कराने को कहा। 

शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कर हितग्राहियों को लाभान्वित करने तथा निर्माण कार्यों में शतप्रतिशत गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ग्राम पंचायतों में श्मशान घाट, दशगात्र के लिए चबूतरा, शैड बनाने एवं श्मशान घाट तक पहंुचने के लिए आवागमन की सुविधा करने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र व बाजारों में जगह चिन्हांकित कर महिलाओं के लिए सुविधायुक्त शौचालय पिंक टायलेट का निर्माण करने के निर्देश दिए। 

इस दौरान कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने सांसद द्वारा दिए गए निर्देशों का परिपालन सुनिश्चित कर जिले में योजनाओं का कारगर क्रियान्वयन किये जाने आश्वस्त किया। वहीं इस दिशा में आवश्यक पहल करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। दिशा समिति की बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अश्वनी देवांगन ने अवगत कराया कि मनरेगा के अंतर्गत महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक रही है। अब तक 100 दिवस का रोजगार 1399 श्रमिकों को प्रदान किया गया है। कृषि विभाग के अंतर्गत अधिकारी ने बताया कि आत्मा योजना उन किसानों के लिए है जो आज भी आधुनिक खेती से होने वाले फायदे से वंचित हैं। किसानों को आधुनिक खेती का प्रशिक्षण दिया जाता है। इस स्कीम के तहत किसानों को आधुनिक यंत्रों की ट्रेनिंग दी जाती है। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत अधिकारी ने बताया कि जिला अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा दी जा रही है। इस प्रकार की सुविधा सभी विकासखण्डों मंे उपलब्ध कराई जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जायसवाल ने बताया कि पी.एम.श्री स्कूल के अंतर्गत केन्द्र सरकार द्वारा विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार करने के उद्देश्य से अत्याधुनिक स्कूल स्थापित करने की योजना बनाई गई है। ये स्कूल नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की प्रयोगशाला के रूप में कार्य करेंगे। इसके अंतर्गत प्रत्येक विकासखण्ड में योजना के अंतर्गत 2-2 स्कूल का चयन कर उनमें सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदाय किया जाना प्रस्तावित किया गया है। राज्य परियोजना कार्यालय के द्वारा 211 स्कूलों को चयन किया गया है। इनमें दुर्ग जिले से कुल 11 पी.एम.श्री स्कूल चयनित है। महिला बाल विकास अधिकारी ने बताया कि जल मिशन योजना के अंतर्गत सभी आंगनबाड़ियों में नल कनेक्शन प्रदान किया गया है।  

बैठक में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, राष्ट्रीय पशुधन मिशन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, ई-श्रम पोर्टल के साथ जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अश्वनी देवांगन, आयुक्त नगर निगम श्री रोहित व्यास, श्री लोकेश चंद्राकर, श्री आशीष देवांगन, श्री अजय त्रिपाठी, श्री जितेन्द्र साहू तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

बुधवार, दिसंबर 27, 2023

कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना कर्यालय देवरी द्वारा आगनबाडी सहायिका पद हेतु आवेदन आमंत्रित।

कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय देवरी द्वारा आगनबाडी सहायिका पद हेतु आदेश जारी ...

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार 
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
27/12/2023





 






एकीकृत बालविकाश परियोजना कार्यालय द्वारा जारी आदेश दिनांक 20/12/2023 में कुल 15 मिनी केंद्रों को मुख्य आंगनबाड़ी केंद्र में अपडेट करने के फलस्वरूप 15 नवीन  आंगनबाड़ी सहायिका नियुक्ति की जानी है।

नियुक्ति हेतु आवेदन दिनांक 21/12/2023 से 04/01/2023 तक समय शाम 05 बजे तक आवेदन कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय देवरी में जाकर अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

रिक्त पदों के लिए सभी 15 केन्दों में एकेक पदों पर भर्ती होनी है, जिनमें (देवरी केंद्र क्रमांक 04, मारी केंद्र क्रमांक 04, भंडेरा केंद्र क्रमांक 04, आलीखूंटा केंद्र क्रमांक 02, गणेश खपरी केंद्र क्रमांक 02, डुमरघुंचा केंद्र क्रमांक 01, खामतराई केंद्र क्रमांक 04, सिर्राभांठा केंद्र क्रमांक 02, पिनकापार  केंद्र क्रमांक 04, बोरी केंद्र क्रमांक 01, मनकी सु.केंद्र क्रमांक 02, खेरथा बाजार केंद्र क्रमांक 04, फरदफोड केंद्र क्रमांक 05, भीमकन्हार केंद्र क्रमांक 04, छोटा पिनकापार केंद्र क्रमांक 01, शामिल हैं।)
सभी उल्लेखित केंद्रों में 15 महिला सहायिका की भर्ती की जानी है। इच्छुक योग्य उम्मीदवार कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय में निर्धारित आवेदन तिथि तक जमा कर सकते हैं।

सोमवार, दिसंबर 18, 2023

दुर्ग : संकल्प यात्रा शिविर में 1655 लोगों ने शासन की योजनाओं का लिया लाभ


दुर्ग : संकल्प यात्रा शिविर में 1655 लोगों ने शासन की योजनाओं का लिया लाभ

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
 *दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
18/12/2023



 
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सोमवार को शहर के नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 17 शक्ति नगर एवं वार्ड क्रमांक 1 चंद्रशेखर स्कूल में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम शिविर लगाया गया।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लोगो को 17 से अधिक योजनाओं से लाभांवित किया गया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क हेल्थ चेकअप की सुविधा प्रदान की गई है। लोगो ने निःशुल्क शुगर बीपी जांच की सुविधा का लाभ लिया। साथ ही जरूरतमंदों को डॉक्टरों द्वारा निशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया।इस दौरान आयुक्त लोकेश चन्द्राकर,नोडल अधिकारी मोहेंद्र साहू, पार्षद देवनारायण चन्द्राकर, मनीष साहू, चमेली साहू,कुमारी साहू, सहायक नोडल अधिकारी दिनेश नेताम, जावेद अली, दुर्गेश गुप्ता, राजेन्द्र धबाले, विनोद मांझी, मोहित मरकाम, दिनेश देवांगन, ममता देवांगन, रितेश शर्मा,थानसिंह यादव, राजू बक्शी के साथ शिविर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने शिविर में लगे योजनाओं के स्टॉल में पहुँचकर अधिकारियों से अपडेड की जानकारी ली।उन्होंने सरकार की योजनाओं को शिविर में आये लोगो बताया कि केन्द्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत की गई है। योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की कड़ी में शहर क्षेत्र वार्ड 17 व वार्ड 1 में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर का आयोजन किया गया। विभिन्न योजनाओं के तहत हजारों लोगों ने शिविर का फायदा लिया। इस शिविर में पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिया गया। शिविर में प्रधानमंत्री 103 स्वनिधी योजना के तहत 105 आयुष्मान कार्ड के लिए 21 आधार कार्ड के लिए 504 प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लिए 397 लोगों ने पंजीयन कराया। 35 विश्वकर्मा योजना।शिविर में 69 लोगों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत अपना अनुभव साझा किया।शिविर में विश्वकर्मा योजना,आयुष्मान भारत,नल-जल मिशन, पीएम आवास योजना,स्टार्टअप योजना, मुद्रा लोन योजना, पीएम स्वनिधि योजना जैसी केन्द्रीय योजनाओं की जानकारी दी गई व लाभ लेने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराई गई।शिविर में आए हितग्राहियों ने बताया कि यहां आने से उन्हें शासन की बहुत सी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी मिली है, जिसका लाभ अब उन्हें मिलेगा। उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन पाने वाली पिंकी यादव एवम सीमा राजपूत और वार्ड की रहने वाली राजेश्वरी साहू ने बताया कि पहले वे चूल्हे में खाना बनाती थी, जिससे निकलने वाले धुुएं से उन्हे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ता था। शिविर में आकर समस्त दस्तावेज जमा करने पर उन्हें तुरन्त उज्जवला गैस का कनेक्शन मिल गया। अब उन्हे खाना बनाने में आसानी होगी।अहिल्या बाई ने बताया की शिविर में आकर उन्हें उन योजनाओं के बारे में पता चला जिसका लाभ वे जरूर लेंगें।वार्ड 1 चंद्रशेखर स्कूल के शिविर में आधार कार्ड 65, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 93,आयुषमान कार्ड 15 राशन कार्ड 14 हेल्थ 103, प्रधानमंत्री आवास 28, स्वनिधि 37, विश्कर्मा 38,प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 13 के अलावा सुकन्या योजना 15 आवेदन प्राप्त हुए।कल 19 दिसंबर को सवेरे 8.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक वार्ड 58 गोवर्धन चौक उरला में एवं दोपहर 2.00 बजे से शाम 6 बजे तक वार्ड 28 दुर्गा मंच के पास बांस पारा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शुक्रवार, दिसंबर 15, 2023

दुर्ग: अतिक्रमण प्रभावितों का होगा व्यवस्थापन


दुर्ग: अतिक्रमण प्रभावितों का होगा व्यवस्थापन

शासन की योजना से होंगे लाभान्वित



स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार 
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
15/12/2023


 



जिले के नगरीय निकायों में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सड़क किनारे सभी छोटे-बड़े कब्जों, अवैध ठेले गुमटियों व चौपाटियों पर की गई कार्यवाही से प्रभावित व्यवसायियों/लोगों का जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्थापन किया जाएगा। कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आज नगरीय निकायों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्हांेने कहा कि नगरीय निकायों के चौक-चाराहों से हटाये गये अतिक्रमित व्यवसायियों/लोगों को उनके आजीविका के लिए नगर में जगह चिन्हांकित कर शिफ्ट किया जाए। ठेले को वेडिंग जोन में रखना संभव न हो तो सड़क किनारे स्थान जहां ठेला लगाया जा सके उस स्थान पर व्यवस्थित रूप से शिफ्ट किया जाए। प्रभावित लोगों का व्यवस्थापन कराकर स्मार्ट वेडिंग जोन के तहत बैंक ऋण राशि की सुविधा मुहैय्या कराने इन्हें प्रधानमंत्री स्व निधि योजना से जोड़कर लाभान्वित किया जाए। कलेक्टर श्री मीणा ने नगरीय निकाय के अधिकारियों को प्रभावित लोगों की व्यवस्थापन कराकर निकायवार जानकारी उपलब्ध कराने कहा है । कलेक्टर श्री मीणा ने जिले में केटल- फ्री रोड पर जोर देते हुए नगरीय निकायवार रोस्टर प्रारंभ होने के अब तक पकड़े गये पशुओं की जानकारी ली। उन्होंने सड़कों पर पशुओं के कारण हो रही दुर्घटना को रोकने के लिए सड़कों से घुमन्तु पशुओं को हटाने के लिए अधिकारियों को प्रभावी तरीके से कार्य करने कहा। कलेक्टर ने कहा कि सब्जी मंडी, बाजार, कालोनियॉं व सड़क की संख्या आदि पर पशुओं की लोकेशन के अनुसार कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि नगर की सड़क केटल-फ्री दिखना चाहिए, पशुओं को सड़कों पर छोड़े जाने पर पशुपालकों की पहचान कर कार्यवाही किया जाए। पशुपालकों से जुर्माना लिये बगैर पशुओं को नहीं छोड़ा जाए। नगरीय क्षेत्र अंतर्गत सड़कों पर गड्ढे न हो इसकी सर्वे कराकर मरम्मत सुनिश्चित किया जाए। सड़क किनारे नालियां स्लैब से ढकी होना चाहिए। नगर में स्ट्रीट लाईट की संख्या कितनी है, कितने में अभी लाईट लगी है। रौप लाईट की क्या स्थिति है, निकायवार जानकारी उपलब्ध करायी जाए। कलेक्टर ने अवगत कराया कि निकायों द्वारा सड़कों पर भीख मांगने वाले 369 लोगों की चिन्हांकित किया गया है। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि इन लोगों को शासन की योजनाओं से लाभ मिल रहा है की नहीं, इसकी मॉनिटरिंग करें। इसके अलावा कई बार देखने में पाया गया कि छोटे बच्चों को गोद में लेकर परिजन चौक-चौराहों में भीख मांगते मिले है, ऐसे लोगों के परिजनों की कांऊसिंलिंग कर समझाईश दिया जाए। कलेक्टर ने कहा कि नगर के सड़कों पर कोई भी भीख मांगते ना मिले इसके लिए अधिकारी अभियान चलाकर आवश्यक पहल करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने नगरीय निकायों में स्वच्छता ही सेवा स्वच्छ भारत अभियान की भी जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि जिले के नगरीय निकायों के सभी वार्डों में सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने अपनी सहभागिता निभायी है। निकायों के वार्डों में सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थलों और चौक-चौराहों की सफाई की गई। इसी तरह प्रमुख गांवों में भी विशेष सफाई अभियान चलाया गया। बैठक में अपर कलेक्टर श्री गोकुल रावटे, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त श्री लोकेश चन्द्राकर, रिसाली नगर निगम के आयुक्त श्री आशीष देवांगन सहित निकायों के अधिकारीगण उपस्थित थे। 

शनिवार, दिसंबर 02, 2023

दुर्ग: एक दिसम्बर तक 7782 डाकमत पत्र प्राप्त विधानसभा निर्वाचन-2023 एक दिसम्बर तक 7782 डाकमत पत्र प्राप्त


दुर्ग: एक दिसम्बर तक 7782 डाकमत पत्र प्राप्त 
एक दिसम्बर तक 7782 डाकमत पत्र प्राप्त

विधानसभा निर्वाचन-2023




स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
 *दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
02/12/2023

दुर्ग,01 दिसम्बर 2023/विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत 01 दिसम्बर 2023 तक कुल 7782 डाकमत पत्र प्राप्त हुए है। जिला निर्वाचन कार्यालय से अधिकृत नोडल अधिकारी डाक मतपत्र अपर कलेक्टर श्री गोकुल रावटे से प्राप्त जानकारी अनुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 62 पाटन में डाकमत पत्र 1094, विधानसभा क्षेत्र क्र. 63 दुर्ग ग्रामीण में डाकमत पत्र 1413, विधानसभा क्षेत्र क्र. 64 दुर्ग शहर में डाकमत पत्र 2260, विधानसभा क्षेत्र क्र. 65 भिलाई नगर में डाकमत पत्र 951, विधानसभा क्षेत्र क्र. 66 वैशाली नगर में डाकमत पत्र 1132 एवं विधानसभा क्षेत्र क्र. 67 अहिवारा में 932 डाकमत पत्र प्राप्त हुए है। इनमें निर्वाचन ड्यूटी में तैनात मतदाताओं हेतु सुविधा केन्द्र से विशेष संवाहक द्वारा प्राप्त डाकमत पत्रों की संख्या 6846, डाक द्वारा प्राप्त डाकमत पत्रों की संख्या 476 और विशेष गठित मतदान दल द्वारा दिव्यांग, 80 प्लस एवं कोविड प्लस के डाकमत पत्र 460 शामिल है। 

बुधवार, नवंबर 29, 2023

पैसा लिए पूरे पर नक्शा काटने के कार्य अधूरे...


बालोद (देवरी–जेवरतला)
*पैसे ले लिए पूरे कार्य अबतक अधूरे*
नक्शा  नहीं कट पाया अबतक।
जिम्मेदार बोले हमें क्या पता...?

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
29/11/2023




मामला देवरी तहसील क्षेत्र का है जहां मारी बंगला देवरी को तहसील का दर्जा तो मिल गया है लेकिन आज भी कर्मचारियों की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं, मनमानी और स्टाफ की कमी के चलते कार्य में देरी होना आम बात हो गया है। वही देवरी क्षेत्र के जेवरतला ग्राम में स्थित भूमि खसरे का पंजीयन रिकॉर्ड उप पंजीयक कार्यालय डौंडीलोहारा में नकल प्रतिलिपि मांगने पर मनमाने फीस वसूली किया जाता है, जिसके चलते आवेदको को काफी परेशानी झेलना पड़ता है। इधर जेवरतला कार्यालय के प्रभारी पटवारी पांडे भी कार्य में मनमानी करते नजर आए, रिनंबिंग सूची देने के बजाए टालमटोल करने लगे। शिकायतकर्ता ग्रामीणों में,*नाम* गुप्त रखने के शर्त पर पीपरखार तथा जेवरतला के ग्रामीणों ने मौखिक रूप से बताए कि कार्य करवाने के लिए पटवारी द्वारा पैसे भी लिए जाते हैं। नहीं तो  टाल मटोल कर अनदेखा किया जाता है, जिसके चलते समस्या झेलनी पड़ती है। वही जेवरतला के ग्रामीणों ने बताया कि किसी का जाति बनवाने का काम अधूरा पड़ा है तो किसी का भूमि का नक्शा अलग नहीं हो पाया है।जबकि पैसा खाता विभाजन के लिए दे दिया है।खाता विभाजन भी हो चुका है,नक्शा अलग करवाने के नाम पर पटवारी पांडे के द्वारा रुपए भी लिए गए है लेकिन अबतक नक्शा अलग नहीं किया गया है।

इसके अलावा हाल ही में जेवरतला पटवारी को रिनंबर सूची की मांग की गई थी लेकिन अबतक सत्यापित रिनंबरिंग सूची नही दिया गया है। काफी समय बीत जाने के बाद भी आवेदक को रिनंबरिंग सूची की सत्यापित प्रतिलिपि नहीं मिलने पर काल कर स्थिति जानना चाहा लेकिन पटवारी के द्वारा कॉल रिसीव ही नही किया जा रहा । जिसके चलते आवेदक मामले को कोर्ट में पेश नही कर पाए है, आवेदक के द्वारा अपने पैतृक भूमि की रिनंबरिंग सूची मांगी गई थी, जिसपर पटवारी द्वारा तहसीलदार का अटेस्टेड नही होना बताकर आवेदन वापस कर दिया गया था, जबकि तहसीलदार के अटेस्टेड होने के बाद भी पटवारी टालमटोल करते रहे, मांगी गई रिनंबरिंग सूची आवेदक को प्राप्त नहीं हुआ है।

तहसील कार्यालय देवरी में भी कर्मचारियों की कमी के चलते   कार्यों में लेट लतीफी झेलना पड़ रहा है। जो काम एक दिन में होना चाहिये उसमें ज्यादा समय लिया जाता है।

न्याय में देरी अन्याय के समान है।



ऐसे में प्रशासन को नई कर्मचारियों की भर्ती करवानी चाहिए ताकि कार्य में तेजी लाई जा सके।


रविवार, नवंबर 26, 2023

दुर्ग: मतगणना पश्चात् सीलिंग कार्य हेतु प्रशिक्षण 28 नवम्बर को


दुर्ग: मतगणना पश्चात् सीलिंग कार्य हेतु प्रशिक्षण 28 नवम्बर को 


स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*





विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतगणना परिणाम घोषित होने पश्चात् ईवीएम,वीवी पैट, डाकमत्र पत्र एवं अन्य दस्तावेजों के सिलिंग कार्य हेतु 28 नवम्बर को प्रातः 11 बजे बीआईटी कॉलेज दुर्ग के आडिटोरियम में प्रशिक्षण आयोजित की गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार प्रशिक्षण में अधिकारी/कर्मचारियों की सिलिंग कार्य हेतु ड्यूटी लगी है, को प्रशिक्षण में परिचय पत्र हेतु पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य रूप से लाने एवं निर्धारित समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है।


बुधवार, नवंबर 22, 2023

दुर्ग,: संभाग स्तरीय प्रशिक्षकों द्वारा अधिकारियों को बतायी गई मतगणना की बारीकियां


दुर्ग: संभाग स्तरीय प्रशिक्षकों द्वारा अधिकारियों को बतायी गई मतगणना की बारीकियां


स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*

 



संभाग स्तरीय प्रशिक्षकों द्वारा अधिकारियों को बतायी गई मतगणना की बारीकियां
- प्रशिक्षण में दुर्ग, बेमेतरा एवं बालोद के अधिकारी हुए सम्मिलित-मतगणना स्थल पर मोबाईल प्रतिबंधित
   

विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतगणना कार्य 03 दिसम्बर 2023 को किया जाएगा। दुर्ग, बेमेतरा एवं बालोद जिले के लिए नियुक्त अधिकारियों को आज बीआईटी सभागार दुर्ग में प्रशिक्षण दिया गया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विहित नियमों का पालन करते हुए मतगणना कार्य संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक बिन्दुओं की विस्तार से जानकारी दी गई। 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बजरंग दुबे की मौजूदगी में राज्य निर्वाचन कार्यालय से आए निर्वाचन प्रशिक्षक श्री पुल्लक भट्टाचार्य, श्रीमती गीता देवांगन ने मतगणना के दौरान किए जाने वाले दायित्वों की विस्तार से जानकारी देते हुए प्रशिक्षण दिया। मतगणना के संबंध में प्रमुख वैधानिक प्रावधानों, नियमों तथा मतगणना के दौरान कौन-कौन सी जरूरी सावधानी बरती जानी है एवं इस दौरान कौन-सी प्रारूप में आवश्यक प्रतिपूर्ति की जानी, इसकी जानकारी से अधिकारियों को अवगत कराया गया।


विधानसभावार 14 टेबल में मतांे की गणना की जाएगी। प्रत्येक टेबल में एक सुपरवाईजर जो राजपत्रिक अधिकारी रेंक का होगा तथा एक गणना सहायक होंगे। प्रत्येक टेबल में माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किए जाएंगे। मतगणना अभिकर्ता की नियुक्ति तीन बार रेण्डोमाईजेशन कर किया जाएगा। पहली रेण्डोमाईजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में तथा दूसरा व तीसरा रेण्डोमाईजेशन आब्जर्वर की मौजूदगी में किया जाएगा। मतगणना स्थल पर प्रवेश हेतु निर्धारित लोगांे को प्रवेश पास जारी किया जाएगा। मतगणना स्थल मंे मोबाईल लेकर प्रवेश वर्जित रहेगा। प्रशिक्षण में दुर्ग अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का, श्री गोकुल रावटे, नगर निगम आयुक्त व अपर कलेक्टर श्री रोहित व्यास, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बजरंग दुबे सहित तीनों जिले के आर.ओ. और ए.आर.ओ. उपस्थित थे।
 
प्रशिक्षण में बताया गया कि मतगणना स्थल पर मोबाईल ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। मतगणना स्थल पर रिटर्निंग आफिसर एवं सहायक रिटर्निंग आफिसरों को भी मोबाईल रखने की अनुमति नहीं होगी। इस दौरान केवल प्रेक्षक ही मोबाईल रख सकेंगे। मीडियाकर्मियों को मतगणना स्थल में बनाए गए मीडिया सेंटर तक ही मोबाईल ले जाने की अनुमति दी जाएगी। वीडियोग्राफी रेण्डमाईजेशन प्रक्रिया, स्ट्रांग रूम के खोले जाने, स्ट्रांग रूम से मतगणना स्थल तक ई.व्ही.एम. का परिवहन, मतगणना हॉल की व्यवस्थाओं, मतगणना प्रक्रिया, प्रेक्षकों द्वारा 02 ई.व्ही.एम. में गणना की, सुरक्षा व्यवस्थाओं की, अभ्यर्थी या अभ्यर्थी के अभिकर्ताओं की उपस्थिति की, परिणाम घोषणा प्रक्रिया की जाएगी। समस्त प्रक्रियाओं की वीडियोग्राफी की सी.डी. बनाकर रखना होगा। प्रशिक्षण में आज मतगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपादित करने हेतु अधिकारियों को अनुशासन व शिष्टाचार के साथ मतगणना की बारीकियों के संबंध में गहन प्रशिक्षण दिया गया।
     
 इस दौरान मतगणना के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की जानकारी देते हुए उनका शत्-प्रतिशत् पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रशिक्षकों के द्वारा ई.व्ही.एम. की सील तोड़ने की विधि के अलावा संपूर्ण मतगणना प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसके साथ ही आवश्यकता पड़ने पर पुर्नगणना, लाट आदि की प्रक्रियाओं एवं निर्देशों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बताया कि दो उम्मीदवारों को बराबर मत प्राप्त होने की स्थिति में लाट निकाला जाएगा। लाट निकालने से पहले निर्वाचन आयोग से अनुमति लेना आवश्यक है। प्रशिक्षण में मतगणना स्थल पर प्रवेश हेतु मतगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा उम्मीदवारों एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं तथा मीडियाकर्मियों को पहचान पत्र जारी किए जाने के संबंध में प्राप्त दिशा-निर्देशों की भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में मतगणना के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किए गए प्रेेक्षकों की भूमिका के संबंध में भी जानकारी दी गई। 


कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने मतगणना कार्य को प्रारंभ करने के पूर्व मौके पर उपस्थित उम्मीदवारों एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं को निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा-निर्देशों की जानकारी अनिवार्य रूप से देने को कहा। प्रशिक्षण के दौरान मतगणना केन्द्रों पर आधारभूत संरचना, मतगणना केन्द्रों में सुरक्षा व्यवस्था, मीडिया सेंटर में आवश्यक सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था, गणना हेतु मतगणना सामग्री, डाक मतपत्रों की गणना, ई.व्ही.एम. में दर्ज मतों की गणना, वीवीपीएटी स्लीप गणना, मतगणना की समाप्ति के पश्चात ईवीएम तथा निर्वाचन सामग्रियों को मुहरबंद करने और परिणाम की घोषणा के संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकारियां दी गई। 


गुरुवार, नवंबर 09, 2023

दुर्ग: राजस्व विभाग, आबकारी विभाग, सहायक व्यय प्रेक्षक तथा एफ.एस.टी. संयुक्त टीम द्वारा रेलवे स्टेशन, मदिरा दुकानों एवं बार, क्लबों में किया जा रहा आकस्मिक निरीक्षण

दुर्ग: राजस्व विभाग, आबकारी विभाग, सहायक व्यय प्रेक्षक तथा एफ.एस.टी. संयुक्त टीम द्वारा रेलवे स्टेशन, मदिरा दुकानों एवं बार, क्लबों में किया जा रहा आकस्मिक निरीक्षण

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार 
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*

दुर्ग 09/11/2023





 
विधानसभा निर्वाचन - 2023
राजस्व विभाग, आबकारी विभाग, सहायक व्यय प्रेक्षक तथा एफ.एस.टी. संयुक्त टीम द्वारा रेलवे स्टेशन, मदिरा दुकानों एवं बार, क्लबों में किया जा रहा आकस्मिक निरीक्षण
        
विधानसभा निर्वाचन - 2023 के सफल क्रियान्वयन हेतु जिले के व्यय प्रेक्षकों के निर्देशन में राजस्व विभाग, आबकारी विभाग, सहायक व्यय प्रेक्षक तथा एफ.एस.टी. का संयुक्त टीम 08 नवंबर 2023 को रेलवे स्टेशनों में आने-जाने वाले यात्रियों, बस स्टेशनों, जिले की देशी/विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, होटल/बार एवं क्लबों का आकस्मिक जाँच किया गया। 08 नवंबर 2023 को आबकारी विभाग दुर्ग, एफ.एस.टी. एवं आर.पी.एफ. की संयुक्त टीम द्वारा रेलवे स्टेशन दुर्ग में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार अन्य राज्यों से आने वाली ट्रेनों एवं यात्रियों की तलाशी ली गई साथ ही आबकारी केन्द्रों ऋषि बार रेलवे स्टेशन दुर्ग, कम्पोज़िट मदिरा दुकान डिपरापारा दुर्ग, रॉयल बार सिविक सेन्टर भिलाई, प्रीमियम शॉप सूर्या मॉल भिलाई एवं झरोखा क्लब स्मृति नगर भिलाई की सघन जाँच पड़ताल संयुक्त जाँच दल द्वारा की गई। इसके अलावा टीम ने मुख्य मार्ग पर स्थित संवेदनशील होटल, ढाबों में प्रिंस ढाबा बाईपास दुर्ग, रॉयल हवेली ढाबा बायपास दुर्ग, श्री सांई ढाबा बायपास दुर्ग, अवैध मदिरा की आशंका के मद्देनजर तलाशी की कार्य को टीम द्वारा अंजाम दिया गया। जिले में संचालित आसवनी एवं मदिरा बॉटलिंग इकाई में आबकारी अमले के साथ-साथ केन्द्रीय सशस्त्र बल के जवान तैनात किये गए ।
               जिले में संचालित आसवनी, मदिरा बॉटलिंग इकाई, देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों में सुरक्षात्मक एवं पारदर्शिता को बढ़ाने के दृष्टिकोण से सी.सी.टी.व्ही. कैमरे स्थापित किये गए हैं तथा इनमें 15 दिवस से अधिक का बैकअप सुरक्षित रखा जा रहा है। 
        आदर्श आचार संहिता लागू तिथि 09 अक्टूबर 2023 से 08 नवंबर 2023 तक जिले के आबकारी अमले के द्वारा 1263 बल्क लीटर देशी/विदेशी मदिरा/महुआ शराब, 22925 किलोग्राम अवैध महुआ शराब बनाने हेतु महुआ लाहन, 09 वाहन जप्त किए गए हैं, जिनका कुल बाजार मूल्य 19 लाख 16 हजार 145 रूपये है।

गुरुवार, अक्टूबर 26, 2023

जल जीवन मिशन : रानाखुज्जी–भरनाभाट में विवाद तो वहीं आलीवारा में बोरवेल न होने के कारण रुका हुआ है कार्य....अन्य कई ग्रामों में अबतक कार्य अधूरा


जल जीवन मिशन के नाम पर किया जा रहा बंदरबांट,
लोगों के घर तक पानी पहुंचाने के नाम पर ले लिए आधार कार्ड,
न नल लगा,न मिला जल





स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
25/10/2023

जेजेएम घर–घर पानी पहुंचाने की योजना में,

ठेकेदारों के निकल रहे पसीने...

करोड़ों की योजना का हो रहा बंदरबांट


देवरी तहसील:– 
देवरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रानाखुज्जी  आलीवारा एवं भरनाभाट  में चल रहे  जेजेएम योजना अंतर्गत कार्य अबतक अधूरा है।अलग अलग ग्रामों में अलग  अलग कारणों के चलते  कार्य अधूरा पड़ा है। रानाखुज्जी के ग्रामीणों  ने बताया कि सरकारी जगह में पानी टंकी  बनाने की विवाद अब तक सुलझ नहीं पाया है मामला कोर्ट में पेंडिंग है। विवाद का मुख्य कारण सरकारी जगह पर बन रहे पानी टंकी पर आपत्ति लगाने को लेकर है जिसके चलते कार्य रुका हुआ है। जिस जगह पर टंकी बनना था वह जगह पीडब्ल्यूडी का है, जिसे ग्रामीणों और सरपंच ने चुना था।

 उपरोक्त चिन्हांकित जगह   गैंदलाल भूआर्य की जमीन से लगा हुआ है, जिसमें  मकान बना हुआ है।

टंकी बनने  से रास्ता बंद हो जाने की आशंका के चलते गैंदलाल के पिता रामविलास भुआर्य ने  ग्राम पंचायत में आपत्ति दर्ज कराई है।  वही सरपंच पोषण बाई का कहना था की टंकी  सरकारी जगह पे बन रहा था। इसमें   उनका आपत्ति करना  अनुचित है। टंकी  उसी जगह पर बनना चाहिए।

अतः दोनो   पक्षों के  मतभेद के चलते ठेकेदार   लूनिया ने काम अधूरा करने के बाद  हाथ खड़ा कर दिया है।

जबतक विवाद खत्म नहीं हो जाता कार्य करने से मना कर दिया है। अबतक मामला  पेंडिंग है। जिसके चलते कार्य  अधूरा। पड़ा  है।

वही भरनाभाट में मैटेरियल में   कमी जैसे  सरिया सीमेंट इत्यादि में  कम मात्रा डालने के चलते कुछ ग्रामीणों से विवाद होने के कारण अबतक पानी टंकी नही बन  पाया  और  अधूरा  ही रह गया है।

ऐसे ही मामले आलीवारा में भी कार्य चल ही रहा था कनेक्शन   पूरा हो चुका है  टंकी भी कंप्लीट हो चुका है लेकिन   टंकी में पानी पहुंचाने के लिए  बोरवेल नहीं होने के कारण  घरों तक पानी नहीं पहुंच  पाया  है।

ऐसे में देखा जाए तो जेजेएम मिशन असफल होते नजर आ रहा है।

इन्ही सब मामलों को देखते हुए डूमरघुंचा  के ग्रामीणों में भी आशंका   है की  कहीं यहां भी कार्य अधूरा न हो जाए।

इस बात पर ग्रामीणों को दिलासा देते हुए ग्राम पंचायत भरनाभाट के उपसरपंच तिलक साहू ने बताया कि आसपास के ग्रामों जैसा यहां कोई विवाद की स्थिति  नही  होगी। और  काम 100% होने के स्पष्टीकरण पहले ही दे दी है।



🖇️You tube link🔗



WhatsApp