ताजा खबर
जुहा खेलते आरोपियों को खैरागढ़ पुलिस ने पकड़ा ,हुई कार्रवाई
जुहा खेलते आरोपियों को खैरागढ़ पुलिस ने पकड़ा, हुई कार्रवाई स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.) शुक्रवार 06 नवंबर...
Advertisement Department
-
फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नियुक्ति का मामला स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार *दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)* 14/07/2...
शनिवार, मार्च 07, 2026
छत्तीसगढ़ में ‘सूखे नशे’ को लेकर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
गुरुवार, दिसंबर 04, 2025
फर्जी ग्राम सभा आयोजित
बस्तर में नंदराज पहाड़ की पर,
फर्जी ग्राम सभा आयोजित
मंगलवार, जुलाई 30, 2024
सोशल मीडिया का असर
छत्तीसगढ़ के विकाश पर, सोशल मीडिया असरदार
खैरागढ़/पेंड्रीकला छत्तीसगढ़ के विकास कार्य में विभागीय कर्मचारियों की मनमानी हो या फिर जनसमस्या निवारण,की कोई बात।सोशल मीडिया प्लेटफार्म लोगों के लिए दवाई की तरह काम कर रही है। बीते दिनों छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी समेत वर्तमान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को खैरागढ़ में चल रहे मनमानी की लिखित शिकायत सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर और व्हाट्सएप के माध्यम से दिया गया था, जिसमें विभागीय अधिकारी/कर्मचारी समेत तमाम छोटे से लेकर बड़े लापरवाही और मनमाने तरीके से संचालित हो रहे सभी विभागीय कार्यों की स्थिति के बारे में सोशल मीडिया के माध्यम से बताया गया था,जिसका असर तत्काल देखने को मिला।
सोमवार, मई 20, 2024
दुर्ग -शेष अहातों के आबंटन के लिए 24 मई तक निविदा आमंत्रित
दुर्ग -शेष अहातों के आबंटन के लिए 24 मई तक निविदा आमंत्रित
राज्य शासन के आदेशानुसार वर्ष 2024-25 के लिये दुर्ग जिले की देशी/विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों के अनुज्ञप्त परिसर से संलग्न निष्पादन हेतु शेष रहे अहातों की अनुज्ञप्तियों के आबंटन के लिये 18 मई 2024 की प्रातः 10ः30 बजे से 24 मई 2024 सायं 05ः30 बजे तक निविदा आमंत्रित की गई है। ऑनलाईन पद्धति से प्राप्त निविदा/निविदातों में से अनुज्ञप्तिधारियों का चयन की कार्यवाही कलेक्टोरेट सभाकक्ष, दुर्ग में 27 मई 2024, सोमवार को सुबह 11.00 बजे किया जायेगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय सहायक आयुक्त आबकारी जिला दुर्ग से सम्पर्क किया जा सकता है।
बुधवार, फ़रवरी 14, 2024
रायपुर : धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के सचिव, रायपुर कमिश्नर ने राजिम कुंभ कल्प मेला तैयारी के संबंध में संयुक्त रूप से ली बैठक
मेला स्थल पहुंचकर चल रहे कार्यों का किया अवलोकन निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश
धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी, रायपुर कमिश्नर डॉ संजय अलंग, पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक श्री जितेन्द्र शुक्ला, संचालक संस्कृति विभाग श्री विवेक आचार्य ने संयुक्त रूप से आज राजिम स्थित विश्राम गृह में राजिम कुंभ कल्प के आयोजन के तैयारियों के संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में राजिम कुंभ कल्प मेला से संबंधित विभाग के अधिकारियों को मेला स्थल में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने राजिम कुंभ कल्प मेला के विकास के लिए किये जा रहे निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रगतिरत कार्यो का अवलोकन कर निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस दौरान धमतरी कलेक्टर श्रीमती नम्रता गांधी, गरियाबंद जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित तुकाराम कांबले, धमतरी पुलिस अधीक्षक श्री अंजनेय वैष्णव, धमतरी जिला पंचायत सीईओ सुश्री रोमा श्रीवास्तव, गरियाबंद जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि 24 फरवरी माघ पूर्णिमा से शुरू होने वाला राजिम कुम्भ कल्प मेला महाशिवरात्रि 08 मार्च 2024 तक प्रस्तावित है। संभागायुक्त श्री अलंग ने निरीक्षण के दौरान राजिम कुंभ कल्प मेला स्थल तैयारी की अद्यतन स्थिति का अवलोकन करते हुए उन्होंने मेला स्थल पर सड़कों का निर्माण एवं मरम्मत, अस्थाई हेलीपेड का निर्माण, मेला स्थल में पार्किंग की व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण के लिए पार्किंग की व्यवस्था, राजिम मेला के संपर्क मार्गों का मरम्मत, जतमई-घटारानी के पैच रिपेयर, गरियाबंद अन्तर्गत पंचकोशीधाम, गरियाबंद से भूतेश्वर नाथ धाम एवं समस्त धार्मिक स्थलों में जाने वाले सड़कों का मरम्मत, मुख्य मंच एवं नदी के अंदर ट्रैफिक नियंत्रण के लिए पार्किंग की व्यवस्था, विभागीय स्टाल एवं डोम निर्माण, 24 घंटे मेडिकल टीम की ड्यूटी, आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं का भण्डारण एवं वितरण, एम्बूलेंस की व्यवस्था, आपातकालीन चिकित्सा हेतु बेड एवं टेबल इत्यादि की व्यवस्था, नियंत्रण कक्ष की स्थापना, संत महात्माओं के लिए रूकने की व्यवस्था, कुण्ड स्थल पर स्नान के बाद कपड़े बदलने हेतु चेजिंग रूम का निर्माण, लक्ष्मण झुला में सुरक्षा की दृष्टि से कन्ट्रोल रूम बनाने, रात में चलने वाले बसों में एक होमगार्ड की व्यवस्था, मेला स्थल एवं राजिम के सार्वजनिक स्थलों पर दाल-भात सेंटर खोलवाने, मेला स्थल एवं राजिम शहर के सार्वजनिक जगह में पर्याप्त पानी की व्यवस्था, महानदी आरती एवं स्नान का कार्य, मेला स्थल पर पर्याप्त मात्रा में सी.सी.टी..वी. कैमरा लगाने की व्यवस्था, मेला स्थल का साफ-सफाई व नदी क्षेत्र व मेला स्थल में मच्छरों से सुरक्षा हेतु रोजाना फागिंग की व्यवस्था, मंदिरों का रंगरोंगन एवं आकर्षक साज-सज्जा, विभागवार स्वागत गेट निर्माण, मेला क्षेत्र के अंतर्गत संत-समागम स्थल, मुख्य मंच, राजीव लोचन, कुलेश्वर महादेव मंदिर, लोमस ऋषि आश्रम सहित अन्य क्षेत्रों में बिना अवरोध विद्युत की आपूर्ति की व्यवस्था करने, हाईमास्क टॉवर लगाने, शासकीय विभागों का स्टाल लगाने एवं दुकानों का आबंटन करने के निर्देश दिये।
गुरुवार, दिसंबर 28, 2023
बालोद : ग्राम अमोरा, लिमोरा, ओझागहन, सनौद, राघोनवागांव, रीवागहन, कोड़ेकसा, चिखली, कजरबांधा, मटिया ह, आड़ेझर एवं कोटागांव में किया जाएगा 28 दिसम्बर को विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन
बालोद : ग्राम राघोनवागांव,अमोरा, लिमोरा, ओझागहन, सनौद, रीवागहन, कोड़ेकसा, चिखली, कजरबांधा, मटिया ह, आड़ेझर एवं कोटागांव में किया जाएगा 28 दिसम्बर को विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन
मंगलवार, अगस्त 22, 2023
बालोद : दिव्यांग व्यक्तियों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण का चिन्हांकन, मूल्यांकन तथा परीक्षण शिविर का आयोजन
बालोद : दिव्यांग व्यक्तियों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण का चिन्हांकन, मूल्यांकन तथा परीक्षण शिविर का आयोजन
दिव्यांगजनों की शारीरिक समस्याओं को कम करने एवं उनकी गतिशीलता में वृद्धि करने हेतु दिव्यांग व्यक्तियों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण का चिन्हांकन, मूल्यांकन तथा परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाना है। समाज कल्याण के उप संचालक ने बताया कि उक्त शिविर में दिव्यांगजनों से ट्रायसायकल, बैटरी चलित ट्रायसायकल, व्हीलचेयर, श्रवणयंत्र, स्मार्टफोन, छड़ी, ब्रेलकीट, एम.आर.कीट आदि आवश्यकता वाले दिव्यांगजनों का चिन्हांकन कर फार्म भराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद पंचायतों के द्वारा समस्त सचिवों तक दिव्यांगजनों हेतु उपकरण फाॅर्म उपलब्ध कराया जा रहा है। जनपद पंचायत गुरुर में 23 अगस्त को ग्राम पंचायत भवन कवंर, धनेली, कोलिहामार तथा मिर्रीटोला में, जनपंच पंचायत गुण्डरदेही में 24 अगस्त को ग्राम पंचायत भवन खुटेरी रंग, मोंहदीपाट, भाठागांव तथा मिर्रीटोला, जनपद पंचायत डौंडी में 25 अगस्त को ग्राम पंचायत भवन कुसुमकसा, ग्राम पंचायत भवन नर्राटोला, ग्राम पंचायत भवन पटेली, ग्राम पंचायत भवन अवारी तथा जनपद पंचायत डौंडी लोहारा में 28 अगस्त को ग्राम पंचायत भवन सुरेगांव, ग्राम पंचायत भवन देवरी, ग्राम पंचायत भवन भंवरमरा, ग्राम पंचायत भवन संबलपुर में शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि शिविर स्थल में सहायक उपकरण चिन्हाकंन हेतु दिव्यांगजनों का आवश्यक दस्तावेज दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, फोटो अनिवार्यतः के साथ दिव्यांग व्यक्ति स्वयं या अपने प्रतिधित्व को उपस्थित कराकर कृत्रिम अंग या सहायक उपकरण का चिन्हांकन, मूल्यांकन करा सकते है। साथ ही पात्र दिव्यांगजनों को पात्रतानुसार उपकरण प्रदाय किया जावेगा।शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक रखा गया है।
मंगलवार, अगस्त 15, 2023
बालोद : स्वतंत्रता दौड़ में जिला एवं पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों ने लगाई दौड़
शुक्रवार, अगस्त 04, 2023
रायपुर : फसल बीमा रथ को कलेक्टर डॉ भुरे ने दिखाई हरी झंडी
रायपुर : फसल बीमा रथ को कलेक्टर डॉ भुरे ने दिखाई हरी झंडी
गांव-गांव रथ के माध्यम से किसानों को फसल बीमा कराने दिया जाएगा संदेश
कलेक्टर की अपील: 16 अगस्त तक किसान भाई करांए अपनी फसलों का बीमा
सोमवार, जुलाई 24, 2023
दुर्ग: 29 जुलाई को मदिरा दुकानें रहेंगी बन्द
29 जुलाई को मदिरा दुकानें रहेंगी बन्द
सोमवार, जुलाई 03, 2023
बिना थाना प्रभारी संचालित हो रहा, देवरी थाना, जवाबदेही से मिल रहा केवल तसल्ली।
बिना थाना प्रभारी संचालित हो रहा, देवरी थाना,
जवाबदेही से मिल रहा केवल तसल्ली...
बता दे की दो चार दिन पूर्व ही चोरी का मामला सामने आया था, इस पर जानकारी लेना चाहा तो,ज वाबदही कोई कर्मचारी नही मिल पाया, वैसे दो दिन पूर्व ही राजनांदगांव से पहुंचे पल्सर बाइक चोर को देवरी निवासियों के द्वारा पुलिस थाना ले गया था, लेकिन उपरोक्त मामले में कोई f.i.r. नहीं हो पाया है।
जानकारी मांगने पर टाल मटोल कर मामले को निपटा दिया गया, ऐसे में बड़ा सवाल सामने खड़ा होता है की इस हालत में बिना प्रभारी के थाना संचालन सही है या जनता के साथ छलावा होना कहा जाए।
किसी प्रकार की जानकारी मांगने पर जिम्मेदार सामने रहने को तैयार नहीं, कही अगर बड़ी घटना हो जाता है तो फिर प्रार्थी को ही नुकसान झेलना पड़ रहा है, ऐसे ही मामला खैरा निवासी कामेंद्र सिन्हा वाले मामले में सामने आया था, जिसमें प्रार्थी का ही बाइक थाने में जमा कर दिया गया था। कामेंद्र सिन्हा को अपनी बाइक जमानत पर कोर्ट से जमानत करवाना पड़ा था।अगर ऐसे ही चलता रहा तो क्षेत्रीय जनता के साथ भविष्य में बड़ा अन्याय होता रहेगा। माध्यम और निम्न वर्ग के लोगों के साथ छलावा होता रहेगा।
शनिवार, जुलाई 01, 2023
प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत्, रानाखुज्जी स्कूल शिक्षकों के द्वारा किया गया सराहनीय कार्य...
प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत्
रानाखुज्जी स्कूल शिक्षकों के द्वारा किया गया सराहनीय कार्य...
स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
01/07/2023
शुक्रवार, जून 02, 2023
प्रदेश में जिले के सर्वाधिक शालाओं का किया गया चयन कलेक्टर ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
प्रदेश में जिले के सर्वाधिक शालाओं का किया गया चयन,कलेक्टर ने दी बधाई एवं शुभकामनाए
बालोद : सुघ्घर पढ़वईया योजना अंतर्गत बालोद जिले को मिला पहला स्थान
राज्य शासन की सुघ्घर पढ़वईया योजना अतंर्गत बालोद जिले को पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। इस योजना के अंतर्गत बालोद जिले के सर्वाधिक शालाओं का चयन किया गया है।कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने बालोद जिले को मिले इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर सराहना व्यक्त करते हुए इसके लिए जिला प्रशासन के साथ-साथ शिक्षा विभाग की पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
रविवार, मई 28, 2023
बालोद : कलेक्टर ने अंतर्राष्ट्रीय मार्शल आर्ट खिलाड़ी कुमारी दीप्ती साहू से की मुलाकात
कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने शुक्रवार 26 मई को संयुक्त जिला कार्यालय स्थित अपने कक्ष में बालोद जिले के डौण्डीलोहारा विकासाखण्ड के ग्राम कोबा निवासी अंतर्राष्ट्रीय मार्शल आर्ट खिलाड़ी कुमारी दीप्ती साहू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कुमारी दीप्ती साहू को रूस में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बधाई दी। श्री शर्मा ने कुमारी दीप्ती साहू को रूस में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर अपने देश, छत्तीसगढ़ एवं बालोद जिले का नाम रौशन करने के लिए शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कुमारी दीप्ती साहू माप्सा गोवा एवं नेपाल के काठमांडू में आयोजित मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में शामिल होकर दो बार गोल्ड मेडल भी हासिल कर चुकीं है।
गुरुवार, मई 25, 2023
नशेड़ी युवक ने किया रॉड से ताबड़तोड़ हमला, पीड़ित युवक ईट भट्ठे की ओर भागकर बचाई जान...
नशेड़ी युवक ने किया रॉड से ताबड़तोड़ हमला,
पीड़ित युवक ईट भट्ठे की ओर भागकर बचाई अपनी जान...
देवरी/डौंडीलोहारा
(मामला देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले ग्राम खैरा का है,प्रार्थी कामेंद्र सिन्हा के सिर पर आरोपी हितेश सिन्हा ने आपसी दुश्मनी के चलते ताबड़तोड़ हमला कर दिया।)
बुधवार, मई 24, 2023
बालोद : गौठानो में वर्मी बोरी निर्माण बना आय सृजन का साधन
गौठानो में वर्मी बोरी निर्माण बना आय सृजन का साधन
स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
25/05/2023
समूह द्वारा 01 लाख 08 हजार 275 बोरियां निर्माण कर अर्जित किया गया 04 लाख रुपये
सोमवार, मई 15, 2023
स्लग–तहसील कार्यालय मारी बंगला देवरी में चल रही बाबुओं की लापरवाही, नकल प्रतिवेदन की रसीद में लिख दी अवकाश की तारीख...
स्लग–तहसील कार्यालय मारी बंगला देवरी में चल रही बाबुओं की लापरवाही,
नकल प्रतिवेदन की रसीद में लिख दी अवकाश की तारीख...
स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
देवरी–बालोद 15/05/2023
मंगलवार, फ़रवरी 14, 2023
चोर को मिला बागडोर
चोर के हाथ चाबी सौंप दिया जाए तो,
शायद चोरी होना बंद हो जाये
रविवार, जनवरी 15, 2023
बेटियों को वीरता के क्षेत्र में दिया जाएगा माता बहादुर कलारिन पुरस्कार
बेटियों को वीरता के क्षेत्र में दिया जाएगा माता बहादुर कलारिन पुरस्कार
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि माता बहादुर कलारिन पर कलार समाज ही नहीं, बल्कि समूचे छत्तीसगढ़ को गर्व है। उनकी अदम्य वीरता पर हम सबको नाज है उनके नाम पर वीरता के क्षेत्र पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कलार (सिन्हा) समाज मेहनतकश समाज है। छत्तीसगढ़ के विकास में इस समाज का गौरवपूर्ण भागीदारी है। श्री बघेल आज बालोद जिले के कलंगपुर में कलार समाज के प्रांतीय महोत्सव को सम्बोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि महुआ बोर्ड के गठन के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। इस बोर्ड का अध्यक्ष कलार समाज से बनाया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को मकर संक्रांति पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले कलार समाज के प्रतिभावान लोगों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व माध्यमिक शाला ग्राम परसही को हाई स्कूल मे उन्नयन, ग्राम सिकोसा में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना, ग्राम कलंगपुर में सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख रुपये, सीसी रोड निर्माण हेतु 10 लाख रुपए और सोलर हाई मास्क लाईट के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य एवं कलार समाज के महिला मंच के प्रांताध्यक्ष श्रीमती किरण सिन्हा ने की।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम में आगे कहा कि प्रत्येक समाज का रीति-रिवाज, परम्परा एवं संविधान होता है। उन्होंने कहा कि समाज की परम्परायें जो वर्तमान में सामयिक एवं उचित नही है। उन्हें समाप्त करने का कार्य भी समाज को ही करना होगा। श्री बघेल ने कहा कि मेरे और बालोद जिलेवासियों के बीच अटूट रिश्ता एवं असीम अनुराग है, जिसके फलस्वरूप बहुत ही कम अंतराल में लगातार बालोद जिले में मेरा आगमन हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेक लोककल्याणकारी कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ-साथ गरीबों की जीवन में परिवर्तन लाने के लिए सुराजी गांव योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का संचालन किया जा रहा है। इन योजनाओं के जरिए बड़ी संख्या में ग्रामीणजन लाभान्वित हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने हेतु गौठानों में विभिन्न आजीविकामूलक कार्यों को पूरा करने की जिम्मेदारी उन्हें दी गई है। हमारी माताएॅ, बहनें गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, दीया निर्माण, जैविक कीटनाशक निर्माण आदि विभिन्न स्वरोजगारमूलक कार्यों का सम्पादन सफलतापूर्वक कर रहीं है। इसके साथ-साथ अब गौठानों में प्राकृतिक पेंट का भी निर्माण किया जा रहा है। अब स्कूलों एवं सभी शासकीय कार्यालयों की रंगाई-पुताई प्राकृतिक पेंट से की जाएगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा प्रत्येक विकासखण्डों में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क की स्थापना की जा रही है। इसके माध्यम से राज्य के नौजवानों को रोजगार मुहैया कराने के साथ-साथ बैंको से लोन आदि की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
श्री बघेल ने कहा कि राज्य में 65 प्रकार के लघु वनोपजों की समर्थन मूल्य पर खरीदी करने का कार्य भी किया जा रहा है। इन सभी योजनाओं के माध्यम से राज्य के आम लोगों के आय में वृद्धि हो रही है तथा वे आर्थिक रूप से समृद्धि एवं स्वावलंबी बन रहे हैं। इसके साथ-साथ हमारी सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ की परम्परा, संस्कृति, भाषा, रीति-रिवाज के भी संरक्षण एवं संवर्धन हेतु ठोस कार्ययोजना बनाई गई है। इसके अंतर्गत राम वनगमन परिपथ, बाबा गुरू घासीदास तपोस्थलि जैसे सामाजिक-सांस्कृतिक केन्द्रों को नई पहचान दिलाने का कार्य किया जा रहा है।
कार्यक्रम को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य श्रीमती किरण सिन्हा, संजारी बालोद की विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, कलार समाज के प्रांत अध्यक्ष श्री दीपक सिन्हा एवं युवा मंच के अध्यक्ष श्री गोविंद सिन्हा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद, विधायक संजारी बालोद श्रीमती संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में समाजिक बंधु उपस्थित थे।
https://chat.whatsapp.com/LQHKn3o6nciGawUkyN2ucY
गुरुवार, दिसंबर 29, 2022
बालोद : गुण्डरदेही परियोजना के आंगनबाड़ी सहायिका नियुक्ति हेतु दावा आपत्ति 03 जनवरी तक आमंत्रित
बालोद : गुडरदेही प्रोजेक्ट के आंगन बाड़ी सहायिका निर्धारण का दावा आपत्ति 03 जनवरी तक आमंत्रित
जिले के गुंडेरदेही विकासखंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों के पेटीबाड़ी केंद्र में खाली पेटबाड़ी सहायिका के पद पर नियुक्ति के लिए आपत्तिजनक दावा 03 जनवरी 2023 तक के लिए आमंत्रण लिए गए हैं। एकीकृत बाल विकास परियोजना गुण्डरदेही के प्रोजेक्ट में बताया गया है कि ग्राम पंचायत खलारी, भुसरेंगा, बरबसपुर, भोथीपार, परसदा, मोखा, टिकरी, दिया, ओडारसकरी, देवरी द, दानिया, बेलौदी, सिकोसा, रेंगाकठेरा और गब्दी में पेटी बोली में नियत नियतबाड़ी सहायिका के पद पर नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे। उन्होंने बताया कि तैयार मूल्यांकन पत्र ग्राम पंचायतों में आवेदन पत्र प्राप्त मूल्यांकन समिति की बैठक के बाद चर्चा की गई है। उन्होंने बताया कि आवेदन 03 जनवरी 2023 तक कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना गुण्डरदेही में प्रातः 10 बजे से शाम 05.30 बजे तक दावा आपत्तिजनक प्रेजेंटेशन कर सकते हैं।







.jpg)

.jpg)





















