name"keywords" content= "https://designerdeekeshsahu.blogspot.com/?m=1, स्वतंत्र सामाचार स्वतंत्र विचार, news service,balod dainik hindee,news" . स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार: बालोद : गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने किया सनौद और पुरुर में नवीन थाना का शुभारम्भ <a class='tist' data-href='' data-text='' href='#'>WhatsApp</a>

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार

नाम

ईमेल *

संदेश *

बुधवार, मार्च 01, 2023

बालोद : गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने किया सनौद और पुरुर में नवीन थाना का शुभारम्भ



बालोद : गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने किया सनौद और पुरुर में नवीन थाना का शुभारम्भ


स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
01/03/2023

 

 पुलिस और जनता को बताया एक दुसरे का पूरक




प्रदेश के गृह,जेल,लोक निर्माण,धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व,पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज जिले के सनौद और पुरूर ग्रामों में नवीन पुलिस थाना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस और आम जनता को एक दुसरे के पूरक बताते हुए कहा कि दोनों को सामंजस्य बनाकर एक दुसरे की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। श्री साहू ने कहा कि पुरूर चौकी का नवीन थाना के रूप में उन्नयन होने एवं सनौद में नवीन थाना का प्रारंभ होने से इस क्षेत्र के वासियों को पुलिस थाना से संबंधित कार्यों के लिए सहुलियत मिलेगी। इसके साथ ही अपराध नियंत्रण में भी ये दोनों नवीन थाना बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगी। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं गुण्डरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद, संजारी बालोद के विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रवासियों को नवीन थाना खुलने की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री भैयाराम सिन्हा, कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी के अलावा अन्य जन प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

ताजा खबर

X पर एक सदस्य ने सरकार से सवाल करते हुए लिखा,सरकार 112 की सेवा के लिए गंभीर क्यों नहीं..?

X पर वॉयस ऑफ छत्तीसगढ़  नाम के x सदस्य ने सरकार से सवाल करते हुए लिखा, सरकार 112 की सेवा के लिए गंभीर क्यों नहीं..? स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र...

Advertisement Department

WhatsApp