name"keywords" content= "https://designerdeekeshsahu.blogspot.com/?m=1, स्वतंत्र सामाचार स्वतंत्र विचार, news service,balod dainik hindee,news" . स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार: Public <a class='tist' data-href='' data-text='' href='#'>WhatsApp</a>

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार

नाम

ईमेल *

संदेश *

ताजा खबर

खैरागढ़-राजनंदगांव मार्ग पर पेंड्रीकला गांव में दर्दनाक हादसा: बाइक और कार की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल,अस्पताल रिफर

खैरागढ़-राजनांदगांव मार्ग पर पेंड्रीकला गांव में दर्दनाक हादसा: बाइक और कार की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल,अस्पताल रिफर स्वतंत्र सम...

Advertisement Department

Public लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Public लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, फ़रवरी 20, 2025

राशन कार्ड बनवाने दिए सात महीना बीत चुका, अबतक नहीं मिल पाया राशन कार्ड।

राशन कार्ड बनवाने दिए सात महीना बीत चुका,
अबतक नहीं मिल पाया राशन कार्ड










*पेंड्रीकला/खैरागढ़*
खैरागढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है,जिससे क्षेत्र के हितग्राही परेशान हो रहे हैं। राशन कार्ड बनवाने के लिए 7 महीने पहले आवेदन दिया गया था, लेकिन अब तक राशन कार्ड नहीं मिल पाया है। इस मामले में खैरागढ़ जनपद पंचायत की जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। पेंड्रीकला समेत क्षेत्र के हितग्राही इस लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे हैं।

ग्राम पंचायत पेंड्रीकला के हितग्राही छगन लाल साहू के पुत्र के द्वारा निरस्त हो चुके अंत्योदय राशन कार्ड को नवीनीकरण के लिए व नवीनीकरण नहीं होने की स्थिति में दूसरा आवेदन नया कार्ड बनवाने के लिए आवेदन जून 2024 में पेश किया गया था।जो अबतक नहीं मिल पाया है।

ग्राम पंचायत सचिव को इस संबंध में जानकारी लेने पर राशन कार्ड की जानकारी नहीं होने की बात कही।जिसके चलते हितग्राही को अबतक राशन नहीं मिल पाया है। ऐसे लापरवाह पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों के ऊपर शक्त कार्रवाई करने की आवश्यकता है।प्रशासन को ऐसे अधिकारियों के ऊपर तत्काल पद से हटाने की कार्रवाई करनी चाहिए ताकि गरीबों को उनके अधिकार के राशन मिल सके। जबकि खाद्य मंत्री दयाल दास ने पहले ही सख्त निर्देश दिए हैं कि राशन कार्ड बनाने में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।   इस मामले में खाद्य विभाग को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए और हितग्राहियों को राशन कार्ड उपलब्ध कराना चाहिए। इसके अलावा, खैरागढ़ जनपद पंचायत की जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए।






मंगलवार, जून 04, 2024

खैरागढ़/पेंड्रीकला चोरी के बिजली कनेक्शन से चल रहे बोर, कनेक्शन काटकर केबल ले गए बिजली विभाग के कर्मचारी,वार्डवासियों को हो रही पानी की दिक्कत।

खैरागढ़/पेंड्रीकला

अवैध बिजली कनेक्शन से चल रहे थे बोर,
 कनेक्शन काटकर केबल ले गए बिजली विभाग के कर्मचारी,

वार्डवासियों को हो रही पानी की दिक्कत।

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
04/06/2024

















खैरागढ़/पेंड्रीकला 

खबर :–(डीकेश साहू)
पूरा मामला:–

ग्राम पेंड्रीकला  में अभी  जलजीवन मिशन के कार्य अधूरा होने के कारण ग्राम पेंड्रीकला के वार्ड नंबर 01 और 02 और अन्य कुछ वार्डों के  लोगों को  पीने के पानी के लिए भटकना पड़ जाता है,वार्ड नंबर 1 और 02 के लोगों को पानी की समस्या ना हो इसके  लिए   ग्राम प्रमुख (सरपंच) के द्वारा   लोगों को परेशानी न हो इसके  लिए  हर घर नलजल योजना   के तहत लगे कनेक्शन में फिरहॉल पानी पानी की समस्या ना हो करके शमशान घाट के पास ग्राम पंचायत के द्वारा बोर खनन  करवाया गया था, जिसमें से पानी पहुंचाया जा रहा था,लेकिन, उसमे ग्रामीणों  को पीने के लिए पानी की व्यवस्था के लिए कनेक्शन अवैध रूप से लिया गया था, जिसके चलते वार्ड वासियों को लगा था, की  पानी की दिक्कतें  दूर हो गई है, कुछ दिन तक   पानी की समस्या दूर भी हो गई थी, लेकिन  बिजली विभाग के कर्मचारी को सूचना मिली की अवैध बिजली कनेक्शन से बोर चलाया जा रहा है जिसके कारण, इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए,डायरेक्ट   चल रहे   कनेक्शन  को काटकर केबल   साथ ले गए।  परिणाम स्वरूप   ग्रामीणों को पीने की पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। वही कुछ ग्रामीणों ने बताया की पेंड्रीकला में खंती तालाब में भी चल रहे  बोर  का  2 से 3 लाख के आसपास का बिजली बिल पटाना बाकी है, जिसे  पांच सात सालों  से  बिल पटाया नहीं गया है। जिस पर न बिजली विभाग की नजर पड़ी, और न ही सरकार की, वार्ड वाशियो का कहना है कनेक्शन काटना था तो उस सभी कनेक्शन को काटना था जिसमे का बिल नहीं पटाया गया है, लेकिन अबतक न बोर का कनेक्शन कटा है और न ही बिजली बिल पटा है। 

वहीं बिजली विभाग के द्वारा की गई नलजल योजना के बने टोटी में से बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई अन्य वार्ड वासियों के बीच विवाद और मनमुटाव को बढ़ावा देने जैसी है।

वही सरपंच ने बताया फिर हाल नलजल योजना का काम अभी अधूरा है जिसके चलते पानी की टोटी तो लगा है पर पानी बराबर पहुंच रहा है या नहीं इसकी जांच करने के लिए खंभे से डायरेक्ट लिया गया था।


प्रशासन को इस पर ध्यान आकृष्ट कर बिजली कनेक्शन पुनः शुरू करना जनहित और नैतिकता का परिचय होगा।

मंगलवार, मार्च 26, 2024

राजनांदगांव : मतदान जागरूकता के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के दीवार लेखन में नारे बने आकर्षण का केन्द्र

राजनांदगांव : मतदान जागरूकता के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के दीवार लेखन में नारे बने आकर्षण का केन्द्र

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*



 

 लोकसभा निर्वाचन-2024
- अंजोरा हो या घुमका वोट डालना है हमका
- नांदगांव के अब एके पहचान सत प्रतिशत होही मतदान 

वोट डालबो सब चलो ठाठ से सुरगी हो चाहे रतनभाट से


जिले में स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता के लिए व्यापक तौर पर कार्य किए जा रहे हैं। इसकी एक बानगी ग्रामीण क्षेत्रों के दीवार लेखन में दिखी। जिला पंचायत द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में शत-प्रतिशत मतदान के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है और दीवारों पर नारे लिखे जा रहे हैं, ताकि जनसामान्य में मतदान के प्रति रूझान रहे। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह के निर्देशन में लगातार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।


जनपद सीईओ राजनांदगांव सुश्री तनुजा मांझी, जनपद सीईओ डोंगरगांव श्री नवीन कुमार, जनपद सीईओ डोंगरगढ़ सुश्री दिव्या ठाकुर, जनपद सीईओ छुरिया श्री नारायण बंजारा द्वारा स्वीप के तहत वाल राइटिंग के लिए कार्य किया जा रहा है। ऊर्जा एवं उत्साह के साथ टीम द्वारा मतदान के प्रति जनसामान्य में जागरूकता लाने का कार्य किया जा रहा है। वोट करे बर सब ला हे जाना मंडी हो चाहे कन्या शाला, वोट डालबो सब चलो ठाठ से सुरगी हो चाहे रतनभाट से, अंजोरा हो या घुमका वोट डालना है हमका, मतदान करो सब जुन्ना नवा फेर का सोमनी अउ हरदुवा, नांदगांव के अब एके पहचान सत प्रतिशत होही मतदान, वोट करे बर सब ला हे जाना सोच समझ के बटन ला दबाना जैसे नारे दीवारों पर लिखवाये जा रहे हैं।



बुधवार, जनवरी 24, 2024

राजनांदगांव : आईटीआई राजनांदगांव में 30 एवं 31 जनवरी को प्लेसमेंट कैम्प

राजनांदगांव : आईटीआई राजनांदगांव में 30 एवं 31 जनवरी को प्लेसमेंट कैम्प

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
 *दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
23/01/2024



 
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजनांदगांव में मेसर्स मैसर्स स्ट्ररूराइट मेटल बिल्डिंग सिस्टम (यूनिट-2) केएच नंबर 1537 इंडस्ट्रीयल ग्रोथ बोराई जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ द्वारा 30 एवं  31 जनवरी 2024 को सुबह 9 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। प्राचार्य आईटीआई राजनांदगांव ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प में व्यवसाय फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, कम्प्यूटर (कोपा), मैकेनिक डीजल और अधिकारिक ट्रेडों के अलावा गैस कटर, रिगर, सुपरवाईजर से संबंधित इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षणिक तथा आवश्यक प्रमाण पत्र के साथ सम्मिलित हो सकते हैं।

गुरुवार, दिसंबर 28, 2023

बालोद : ग्राम अमोरा, लिमोरा, ओझागहन, सनौद, राघोनवागांव, रीवागहन, कोड़ेकसा, चिखली, कजरबांधा, मटिया ह, आड़ेझर एवं कोटागांव में किया जाएगा 28 दिसम्बर को विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन

बालोद : ग्राम राघोनवागांव,अमोरा, लिमोरा, ओझागहन, सनौद, रीवागहन, कोड़ेकसा, चिखली, कजरबांधा, मटिया ह, आड़ेझर एवं कोटागांव में किया जाएगा 28 दिसम्बर को विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
 *दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
बालोद,28 दिसम्बर 2023 


 




 
केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से बालोद जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन का क्रम निरंतर जारी है। इसके अंतर्गत गुरूवार 28 दिसम्बर को बालोद विकासखण्ड के ग्राम अमोरा में सुबह 10 बजे एवं ग्राम लिमोरा में दोपहर 02.30 बजे तथा डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम राघोनवागांव एवं कोड़ेकसा में सुबह 10 बजे एवं ग्राम रीवागहन एवं चिखली में दोपहर 02 बजे शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम कजराबांधा में 10 बजे एवं मटिया ह में दोपहर 02 बजे शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह जनपद पंचायत गुरूर के ओझागहन में 10 बजे एवं सनोद में दोपहर 02 बजे शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही जनपद पंचायत डौण्डी के आड़ेझर में 10 बजे एवं कोटागांव में दोपहर 02 बजे शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार शिविर के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई है। शिविर में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।






बुधवार, दिसंबर 27, 2023

कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना कर्यालय देवरी द्वारा आगनबाडी सहायिका पद हेतु आवेदन आमंत्रित।

कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय देवरी द्वारा आगनबाडी सहायिका पद हेतु आदेश जारी ...

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार 
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
27/12/2023





 






एकीकृत बालविकाश परियोजना कार्यालय द्वारा जारी आदेश दिनांक 20/12/2023 में कुल 15 मिनी केंद्रों को मुख्य आंगनबाड़ी केंद्र में अपडेट करने के फलस्वरूप 15 नवीन  आंगनबाड़ी सहायिका नियुक्ति की जानी है।

नियुक्ति हेतु आवेदन दिनांक 21/12/2023 से 04/01/2023 तक समय शाम 05 बजे तक आवेदन कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय देवरी में जाकर अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

रिक्त पदों के लिए सभी 15 केन्दों में एकेक पदों पर भर्ती होनी है, जिनमें (देवरी केंद्र क्रमांक 04, मारी केंद्र क्रमांक 04, भंडेरा केंद्र क्रमांक 04, आलीखूंटा केंद्र क्रमांक 02, गणेश खपरी केंद्र क्रमांक 02, डुमरघुंचा केंद्र क्रमांक 01, खामतराई केंद्र क्रमांक 04, सिर्राभांठा केंद्र क्रमांक 02, पिनकापार  केंद्र क्रमांक 04, बोरी केंद्र क्रमांक 01, मनकी सु.केंद्र क्रमांक 02, खेरथा बाजार केंद्र क्रमांक 04, फरदफोड केंद्र क्रमांक 05, भीमकन्हार केंद्र क्रमांक 04, छोटा पिनकापार केंद्र क्रमांक 01, शामिल हैं।)
सभी उल्लेखित केंद्रों में 15 महिला सहायिका की भर्ती की जानी है। इच्छुक योग्य उम्मीदवार कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय में निर्धारित आवेदन तिथि तक जमा कर सकते हैं।

बुधवार, अक्टूबर 25, 2023

राजनांदगांव : सामान्य प्रेक्षक श्री मुकेश कुमार ने डोंगरगांव एवं खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

राजनांदगांव : सामान्य प्रेक्षक श्री मुकेश कुमार ने डोंगरगांव एवं खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
25/10/2023
 
 
 विधानसभा निर्वाचन 2023
 
- मतदान केन्द्रों में पेयजल, विद्युत, रैम्प एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
- अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट कल्लूबंजारी का किया निरीक्षण





विधानसभा क्षेत्र डोंगरगांव एवं खुज्जी के सामान्य निर्वाचन प्रेक्षक श्री मुकेश कुमार ने डोंगरगांव के स्ट्रांग रूम एवं डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। सामान्य निर्वाचन प्रेक्षक श्री मुकेश कुमार ने डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक 186 आरी, 187 आरी, 189 डोंगरगांव, 190 डोंगरगांव, 192 डोंगरगांव, 195 डोंगरगांव, 212 मोहड़, 213 मोहड़, 214 डोंगरगांव, 215 डोंगरगांव, 216 मटिया, 217 मटिया के मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केन्द्रों में पेयजल, विद्युत, रैम्प सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निर्वाचन प्रेक्षक श्री मुकेश कुमार ने खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट कल्लूबंजारी का निरीक्षण किया। उन्होंने चेकपोस्ट पर तैनात स्थैतिक निगरानी दल एवं सभी टीम को सतर्कता से कार्य करने के निर्देश दिए।  उन्होंने स्थैतिक निगरानी दल से कहा कि अंतर्राज्यीय सीमा से जुड़े होने के कारण यहां से अवैध शराब परिवहन, नगदी एवं अन्य अवैध सामग्री का परिवहन हो सकता है। इसके लिए सभी को सजग रहकर सभी वाहनों की जांच करने के निर्देश दिए। निर्वाचन प्रेक्षक श्री मुकेश कुमार ने खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ मतदान केन्द्र क्रमांक 14 लालूटोला, मतदान केन्द्र क्रमांक 15 डूमरडीह, मतदान केन्द्र क्रमांक 37 घोघरे, मतदान केन्द्र क्रमांक 56 बम्हनीचारभांठा, मतदान केन्द्र क्रमांक 86 दामाबंजारी, मतदान केन्द्र क्रमांक 33 छुरिया, मतदान केन्द्र क्रमांक 34 छुरिया का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी मतदान केन्द्रों में  पेयजल, विद्युत सहित अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


शनिवार, अक्टूबर 14, 2023

बालोद : जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केंद्र के संचालन के लिए संविदा पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन 26 अक्टूबर तक आमंत्रित



बालोद : जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केंद्र के संचालन के लिए संविदा पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन 26 अक्टूबर तक आमंत्रित


स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार 
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
बालोद,14 अक्टूबर 2023



 

एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण हेतु एक अम्ब्रेला योजना मिशन शक्ति की शुरूआत की गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केंद्र के संचालन हेतु 08 संविदा पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि योग्य उम्मीदवारों से आवेदन 26 अक्टूबर 2023 तक रजिस्टर्ड डाक, स्पीड पोस्ट, कुरियर के माध्यम से आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया  कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिले के वेबसाइट बालोद डाॅट जीओवी डाॅट इन तथा कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है।

बुधवार, सितंबर 27, 2023

बालोद : निर्वाचन संबंधी दायित्वों के निर्वहन हेतु अधिकारी-कर्मचारी पूरे समय मुस्तैद रहें: कलेक्टर श्री शर्मा


निर्वाचन संबंधी दायित्वों के निर्वहन हेतु अधिकारी-कर्मचारी पूरे समय मुस्तैद रहें,  समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*

बालोद, 27 सितंबर 2023




 
 


कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने कहा कि राज्य में विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के लिए आदर्श आचार संहिता शीघ्र ही लागू होेने वाली है। इसे देखते हुए जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारी पूरे समय मुस्तैद रहकर पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वाचन संबंधी दायित्वों का निर्वहन करें। कलेक्टर श्री शर्मा आज सयंुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में त्रुटि की गुंजाईश बिल्कुल भी नहीं होती इसलिए निर्वाचन संबंधी कार्यों के संपादन करते समय विशेष सावधानी एवं सतर्कता बरती जाएगी। श्री शर्मा ने निर्वाचन संबंधी सभी प्रशिक्षणों के पश्चात् अनिवार्य रूप से टेस्ट भी आयोजित करने को कहा। उन्होंने इस दौरान सभी रिटर्निंग अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के अंतर्गत फाॅर्म 06, 07 एवं 08 के एंट्री के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि 04 अक्टूबर को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने जिले के सभी मतदान केंद्रों, रिटर्निंग आॅफिसर कार्यालयों एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में मतदाता सूची का प्रकाशन कराने के निर्देश दिए। श्री शर्मा ने कहा कि आचार संहिता प्रभावशील होने के बाद किसी भी स्थिति में लोकार्पण एवं भूमिपूजन का कार्य नहीं कराया जा सकता। बैठक में कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि जिन विकास कार्यों का मंगलवार 26 सितंबर को मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल भूमिपूजन किया गया है। उन सभी कार्यों को 30 सितंबर तक अनिवार्य रूप से प्रारंभ कराई जाए। उन्होंने सभी स्वीकृत कार्यों को निर्धारित स्थल पर हर हाल में शुरू कराने तथा वहाँ पर नोटिस बोर्ड लगाकर कार्य प्रारंभ होने के अवधि भी अनिवार्य रूप से अंकित कराने के भी निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का खरीदी कार्य के अंतर्गत किसान पंजीयन कार्य की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य में 01 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य शुरू हो जाएगी। इसके अंतर्गत उन्होंने अनुविभागवार किसान पंजीयन प्रगति की भी समीक्षा की। इसके अलावा उन्होंने धान खरीदी के लिए समुचित मात्रा में बारदानों की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के कार्य में किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कतें नहीं होनी चाहिए।बैठक में कलेक्टर ने सड़क निर्माण कार्य से जुड़े विभाग के अधिकारियों को सड़कों के मरम्मत एवं गड्ढे भराव के कार्य को शीघ्र शुरू कराने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदारों को मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान की राशि को भी तत्काल जारी करने के निर्देश दिए। सहायक संचालक कौशल विकास को बेरोजगारी भत्ता से लाभान्वित हितग्राहियों के लिए रोजगार मेला के आयोजन करने के भी निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क एवं सी-मार्ट आदि के कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को अपने कार्यालयों के लिए आवश्यक सामग्रियों की खरीदी सी-मार्ट से करने के निर्देश दिए। श्री शर्मा ने सहकारी समितियों में समुचित मात्रा में खाद-बीज की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए पर्याप्त मात्रा में इसकी उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

बैठक में उन्हांेने राजस्व प्रकरणों की निराकरण की स्थिति की भी समीक्षा की। इसके अलावा उन्होंने रोका-छेका अभियान की समीक्षा करते हुए प्रत्येक शुक्रवार को इसके लिए अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की फील्ड में उपस्थिति की जानकारी लेते हुए कृषि विभाग के उपसंचालक को अनिवार्य रूप से फील्ड में इनकी उपस्थित सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने लंबे समय तक अपने कार्य में अनुपस्थित गुण्डरदेही विकासखण्ड के आरईओ मुख्यालय कोड़ेवा में पदस्थ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के विरूद्ध तत्काल निलंबन की कार्रवाई भी करने के निर्देश दिए।

शुक्रवार, सितंबर 08, 2023

राजनांदगांव : भरोसे का सम्मेलन का आयोजन 8 सितम्बर को ग्राम ठेकवा में

राजनांदगांव : भरोसे का सम्मेलन का आयोजन 8 सितम्बर को ग्राम ठेकवा में

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
राजनांदगांव 08 सितम्बर 2023



 
 

नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा श्री मल्लिकार्जुन खडग़े होंगे।
मुख्य अतिथि-मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में होगा सम्मेलन का आयोजन।


राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम ठेकवा में 8 सितम्बर 2023 को भरोसे का सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा श्री मल्लिकार्जुन खडग़े उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल करेंगे। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार सुश्री कुमारी शैलजा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा डॉ. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री श्री टीएस सिंहदेव उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर मंत्री श्री अमरजीत भगत, सांसद बस्तर श्री दीपक बैज तथा मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, श्री रविन्द्र चौबे, श्री मोहम्मद अकबर, श्री गुरू रूद्र कुमार, डॉ. शिवकुमार डहरिया, श्री कवासी लखमा, श्री मोहन मरकाम, श्री जयसिंह अग्रवाल, श्री उमेश पटेल, श्रीमती अनिला भेडिय़ा, पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक राजनांदगांव डॉ. रमन सिंह, सांसद संसदीय क्षेत्र राजनांदगांव श्री संतोष पाण्डेय, संसदीय सचिव व विधायक मोहला-मानपुर श्री इन्द्रशाह मंडावी, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण व विधायक डोंगरगांव श्री दलेश्वर साहू, अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण व विधायक डोंगरगढ़ श्री भुनेश्वर शोभाराम बघेल, विधायक खुज्जी श्रीमती छन्नी चन्दू साहू, विधायक खैरागढ़ श्रीमती यशोदा निलाम्बर वर्मा, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती गीता घासी साहू, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम श्री धनेश पाटिला, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग श्री जितेन्द्र उदय मुदलियार, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग श्रीमती तेजकुंवर नेताम, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव श्री नवाज खान, अध्यक्ष श्रीमती रानी सूर्यमुखी देवी राजगामी संपदा न्यास श्री विवेक वासनिक, अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव श्रीमती प्रतिक्षा सूर्यकांत भंडारी, सरपंच ग्राम पंचायत ठेकवा श्रीमती गुंजा साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहेंगे।




सोमवार, अगस्त 14, 2023

रायपुर : इस बार महिला पुलिस बल का बैगपाइपर बैण्ड दस्ता रहेगा आकर्षण का केन्द्र

रायपुर : इस बार महिला पुलिस बल का बैगपाइपर बैण्ड दस्ता रहेगा आकर्षण का केन्द्र



स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार 
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
14/08/2023


हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, पुलिस परेड ग्राउंड पर आज हुई फुल ड्रेस रिहर्सल

कलेक्टर-एस.एस.पी. ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारी ने मुख्य अतिथि के रूप में किया ध्वजारोहण, सलामी भी ली




राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस का गरिमामय समारोह होगा। 15 अगस्त को सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। इस वर्ष समारोह में छत्तीसगढ़  महिला पुलिस बल का बैगपाइपर बैण्ड दस्ता आकर्षण का मुख्य केन्द्र होगा। इस महिला दल द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज सुबह पुलिस परेड ग्राउण्ड पर फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा की मौजुदगी में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे और एस.एस.पी. श्री प्रशांत अग्रवाल ने समारोह के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आज की फुल ड्रेस रिहर्सल में मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारी ने मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचकर ध्वजारोहण किया। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी भी ली। इस दौरान हर्ष फायर भी किए गए।
16 प्लाटून करेंगी आकर्षक मार्च पास्ट- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड पर श्री उदित पुस्कर के नेतृत्व में 16 प्लाटून आकर्षक मार्च पास्ट करेंगी। परेड के टू आई सी श्री गौरव सिंह होंगे। सीमा सुरक्षा बल, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, सशस्त्र सीमा बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की पुरूष एवं महिला प्लाटून, छत्तीसगढ़ पुलिस, जेल पुलिस, नगर सेना की पुरूष एवं महिला प्लाटून और एन.सी.सी. की बालक एवं बालिका प्लाटून के साथ अस्वरोही दल और पुलिस बैंड प्लाटून भी मार्च पास्ट में शामिल होंगी। इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में उड़ीसा पुलिस की प्लाटून भी आमंत्रित मेहमान प्लाटून के रूप में मार्च पास्ट में शामिल रहेगी।
27 पुलिस अधिकारियों को दिए जाएंगे पदक अलंकरण्-  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल स्वतंत्रता दिवस समारोह में 27 पुलिस अधिकारियों को पदक-अलंकरणों से भी सम्मानित करेंगे। समारोह में भारतीय पुलिस पदक, पुलिस वीरता पदक, राष्ट्रपति का पुलिस पदक, गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा पदक और राज्य स्तरीय एवं पुलिस महानिदेशक पुरूस्कार दिए जाएंगे।
स्कूली विद्यार्थियों की आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होगी- स्वतंत्रता दिवस समारोह में इस बार स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। लक्ष्मीनारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रायपुर के लगभग साढ़े तीन सौ विद्यार्थी आजादी के वीर सपूतों को यादकर उनके बलिदान पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगे। सालेम इंग्लिश मीडियम स्कूल के विद्यार्थी देश की एकता अखण्डता पर आधारित नृत्य की प्रस्तुती देंगे। रायपुरा के पं. गिरजा शंकर मिश्रा उच्चतर मा. विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा गढबो नवा छत्तीसगढ़ की थीम पर छत्तीसगढ़ की संस्कृती को प्रोत्साहित करने वाला सुवा नृत्य गीत प्रस्तुत करेंगे।



शुक्रवार, अगस्त 04, 2023

रायपुर : फसल बीमा रथ को कलेक्टर डॉ भुरे ने दिखाई हरी झंडी


रायपुर : फसल बीमा रथ को कलेक्टर डॉ भुरे ने दिखाई हरी झंडी  

 गांव-गांव रथ के माध्यम से किसानों को फसल बीमा कराने दिया जाएगा संदेश

 कलेक्टर की अपील: 16 अगस्त तक किसान भाई करांए अपनी फसलों का बीमा


स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
 *दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
04/08/2023





प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना प्रचार-प्रसार हेतु कलेक्टर द्वारा रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। जिले के लिए एचडीएफसी जनरल इंश्योरेंस कंपनी को बीमा हेतु चयनित किया गया है।  
योजना के माध्यम से जिला रायपुर हेतु खरीफ में मुख्य फसल-धान सिंचित एवं असिंचित के साथ अन्य फसल-मक्का, कोदों, कुटकी, रागी, सोयाबीन, मूंगफली, तुअर (अरहर), मूंग एवं उड़द को अधिसूचित किया गया है तथा बीमा आवेदन की अंतिम तिथि 16 अगस्त तक निर्धारित की गई है। कलेक्टर ने सभी किसान भाईयों से अपील की है कि किसान भाई समय-सीमा को ध्यान में रखते हुए तत्काल अपनी फसलों का बीमा कराएं। बीमा करवाने के लिए क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के माध्यम से या बीमा कंपनी के प्रतिनिधि के माध्यम से या अपने नजदीकी बैंक शाखा को-ऑपरेटिव सोसायटी, पोस्ट ऑफिस एवं लोक सेवा केन्द्र से बीमा आवेदन कर सकते हैं। जिससे विपरीत परिस्थिति आने पर बीमा आवरण का लाभ मिल सके एवं हानि से बच सकें। 
उल्लेखनीय है कि राज्य में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्राकृतिक आपदाओं, कीट और रोगों के कारण फसल नष्ट होने की स्थिति में किसानों को बीमा कव्हरेज और इसकी सहायता प्रदान की जाती है, ताकि कृषि में होने वाले नुकसान की भरपाई हो सके। खरीफ फसलों के अंतर्गत धान सिंचित एवं असिंचित, मक्का, सोयाबीन, अरहर, मूंग एवं उड़द अधिसूचित फसलें हैं, जिनका बीमा किसान करा सकते हैं। उक्त फसलों का बीमा कराने के लिए किसानों को प्रीमियम राशि का मात्र 2 प्रतिशत राशि देनी होती है, शेष राशि का वहन शासन द्वारा किया जाता है।

सोमवार, जुलाई 24, 2023

दुर्ग: 29 जुलाई को मदिरा दुकानें रहेंगी बन्द


29 जुलाई को मदिरा दुकानें रहेंगी बन्द



स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
25/07/2023




कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने 29 जुलाई 2023 को मोहर्रम के अवसर पर जिले में मदिरा दुकानों के लिए शुष्क दिवस घोषित किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 जुलाई, शनिवार को जिले में संचालित सभी प्रकार की मदिरा दुकानें एवं लायसेंस अर्थात् सी.एस.-2 (घघ), सी.एस.-2 (घघ कम्पोजिट), एफ.एल.-1 (घघ), एफ.एल.-1 (घघ कम्पोजिट), एफ.एल.-3 (होटल बार), एफ.एल.-3 (क), एफ.एल.-4 (असैनिक विनोद गृह), एफ.एल.-4ए (व्यवसायिक क्लब), एफ.एल.-7/8 (सैनिक कैंटीन), एफ.एल.-9/9ए एवं भण्डारण भाण्डागार भिलाई पूर्णतः बंद रहेंगे। संबंधित आबकारी उपनिरीक्षक एवं प्रभारी अधिकारियों को उक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा गया है।





शुक्रवार, जुलाई 14, 2023

फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नियुक्त करने का लगा आरोप


फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नियुक्ति का मामला


स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
14/07/2023


मामला हथखोज भिलाई के वार्ड 02 के आंगनबाड़ी का है, जहां कार्यकर्ता नियुक्ति के मामले में बड़ा फर्जीवाड़ा देखने को मिल रहा है। वार्ड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए स्थाई और लोकल निवासियों से आवेदन मांगी गई थी, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिए दामेश्वरी वर्मा समेत कइयों ने फॉर्म भरे थे लेकिन, लेकिन इस आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता नियुक्ति में भ्रष्टाचार होने  का अंदेशा है। वास्तविकता जानने के लिए प्रार्थी करुणा बंछोर ने आवेदन के संबंध में काफी मशक्कत के बाद वास्तविक जानकारी जुटा पाई है जिसमें फर्जीवाड़ा का खुलासा सूचना के अधिकार आवेदन की प्रतिलिपि मिलने के बाद हुई। तात्कालिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नियुक्ति में प्रमाणित निवासी प्रमाण पत्र जो प्रमाणित हो शामिल करना था। सारे नियम एवं शर्तों के बाद पात्रता सूची जारी होना था।









भिलाई/हथखोज

मामला हथखोज भिलाई के वार्ड 02 के आंगनबाड़ी का है, जहां कार्यकर्ता नियुक्ति के मामले में बड़ा फर्जीवाड़ा देखने को मिल रहा है। वार्ड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए स्थानिय निवासियों से आवेदन मांगी गई थी, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिए दानेश्वरी वर्मा समेत अन्यों ने फॉर्म भरे थे लेकिन, लेकिन इस आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नियुक्ति में भ्रष्टाचार का अंदेशा होने पर वास्तविकता जानने के लिए प्रार्थी करुणा बंछोर ने आवेदन के संबंध में काफी मशक्कत के बाद वास्तविक जानकारी जुटा पाई है, जिसमें फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नियुक्ति में प्रमाणित निवासी प्रमाण पत्र की प्रति आवश्यक दस्तावेज के तौर पे संलग्न करना था, जिसके स्थान पर आवेदिका दानेश्वरि वर्मा जिनका निवास जामुल होने के बाद भी अपनी पात्रता सिद्ध करने के लिए वर्तमान में वह हथखोज में पिछले सात महीनों से रह रही है, और इसी का फायदा उठाकर स्वयं को स्थानीय निवासी होना बताकर पार्षद द्वारा हस्ताक्षरित पंचायत निवासी प्रमाणपत्र जारी करवाया गया था। जिस पर शामीलात तारिक 26/11/2019 को 8 वर्ष पूर्व से निवासरत होना बताया है।इस तथ्य की शिकायत कलेक्टर जन चौपाल में अन्य हथखोज निवासी द्वारा की गई, जिसपर जांच अधिकारी संयुक्त कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने आवेदिका और अनावेदिका दोनों पक्षों से लिखित बयान दर्ज किया गया। जांच में गड़बड़ी होने की पुष्टि भी हुई लेकिन अबतक उचित कार्रवाई नहीं हो पाया है। बल्कि अनैतिक तरीके से जामुल निवासी दानेश्वरी वर्मा की कार्यकर्ता के रूप में नियुक्त हो गई है।

दस्तावेज के अनुचित संलग्नता के आधार पर उनकी नियूक्ति आदेश निरस्त होना था। परंतु परियोजना अधिकारी से साठगांठ और अनैतिक राजनैतिक संरक्षण के चलते उनकी नियुक्ति निरस्त नहीं हो पाया है। जबकि पीड़िता  इस मामले की संज्ञान उच्च संबंधित अधिकारियों  से पहले भी न्याय की गुहार लगा चुकी। ताकि उसकी नियुक्ति खारिज हो सके, और   दूसरी वरीयता प्राप्त अभ्यर्थी की नियुक्ति हो सके। क्योंकि दूसरी वरीयता प्राप्त अभ्यर्थी हथखोज की स्थाई निवासी होने के बावजूद नियुक्ति की पात्रता रखती है। अतेव प्रशासन को ऐसे फर्जीवाड़े पर विशेष ध्यान आकर्षित करने की जरूरत है अन्यथा ऐसे भ्रष्टाचारियों के हौसले बुलंद होते रहेंगे, और पात्र अभ्यर्थियों के साथ छलावा होता रहेगा।






गुरुवार, जुलाई 13, 2023

पीएम आवास की स्वीकृति के नाम पर कोई भी शुल्क की मांग करें तो तत्काल करें शिकायत


पीएम आवास की स्वीकृति के नाम पर कोई भी शुल्क की मांग करें तो तत्काल करें शिकायत


स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
बालोद, 12 जुलाई 2023




कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशन में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत जिले में कुल 22,859 आवासों को पूरा कर लिया गया है। साथ ही जिले के शेष 9,535 अपूर्ण आवासों को उनके कार्य के स्तर अनुसार राशि जारी की जा रही है। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य कार्यालय से वित्तीय वर्ष 2016-23 के लिए जिले को कुल 32,394 आवासों के निर्माण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। वर्तमान में आवास की स्वीकृति जारी नहीं की जा रही है। राज्य कार्यालय से लक्ष्य प्राप्त होने पर प्राथमिकता के आधार पर प्रतिवर्ष आवास की  स्वीकृति जारी की जाती है। आवास स्वीकृति या उपरोक्त कार्य में किसी भी स्तर पर कोई शुल्क किसी माध्यम से नहीं लगता है। उन्होंने बताया कि वाट्सएप्प, फोन व आॅनलाईन माध्यम से संपर्क कर आवास की राशि जारी कराने के नाम पर ठगी के शिकार न हो व किसी के बहकावे में आने से बचें। हितग्राही कहीं भी राशि देने से बचें। आपका नाम स्थायी प्रतीक्षा सूची में दर्ज है तो आवास मिलेगा ही। कोई भी शुल्क मांगे तो इसकी शिकायत तत्काल करें।




रविवार, जुलाई 09, 2023

स्पष्ट है भ्रष्टाचार में प्रशासन शामिल है...


सूचना के अधिकार के बाद किया जा रहा प्रशासनिक आदेश पर तबादला

स्पष्ट है भ्रष्टाचार में प्रशासन शामिल है...


स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
09/07/2023



जानकारी नहीं मिलने पर प्रशासन के खिलाफ होगा याचिका दायर

मामला चाहे राजस्व का हो अथवा पुलिस विभाग का या हो पंचायत का,कोई भी कर्मचारी लापरवाही या गड़बड़ी करे तो तबादले के आदेश क्यों..? पद से बर्खास्त  क्यों नहीं..? कानूनी  कार्रवाई सबके लिए बराबर होनी चाहिए,संविधान दंड  एवं सजा सबके लिए तैयार किया है तो फिर संविधान में बनाए गए नियमों का निम्न वर्गो पर ही क्यों असर देखने मिल रहा,निम्न परिस्थिति के लोगों के साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है। तानाशाही रवैया क्यों अपनाया जा रहा है..?





उपरोक्त वीडियो क्लिप मैटेरियल चोरी का है जो ग्राम डूमर्घुंचा थाना देवरी क्षेत्र का है। ज्ञात हो की उक्त मामले में,पुलिस थाना देवरी में अबतक कोई कार्रवाई नहीं किया गया है। बल्कि,यहां का मामला 2013 से चलता आ रहा है। कभी धर्मांतरण को लेकर तो कभी सामाजिक बहिसकार का मामला थाने में अनगिनत बार जा चुका है इसके बावजूद कोई खास कार्रवाई नहीं हो पाया है।

अबतक लगातार थाना प्रभारियों समेत कई अन्य कर्मचारियों का तबादला हो चुका  है। सूचना के अधिकार आवेदन के माध्यम से जानकारी लेनी चाही तो थाने में जानकारी नहीं होने की बात कहकर बात को टाल दिया गया।

जिसके बाद  एसपी ऑफिस बालोद  स्थित जनसूचना अधिकारी से जानकारी हेतु आवेदन प्रेषित किया गया था। ज्ञात हो की उक्त आवेदन समय एक महिना पूरा होने से पहले ही जनसूचना अधिकारी का ही तबादला कर दिया गया है।

जानकारी मिलने के लिए समय अबतक एक महिना पूरा नहीं हुआ है।जानकारी के स्थान पर 22/06/2023 को उपरोक्त रसीद प्राप्त हुआ है जो मांगी गई जानकारी तो नहीं पर प्रशासनिक कार्रवाई की सूचना है।

शनिवार, जुलाई 01, 2023

प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत्, रानाखुज्जी स्कूल शिक्षकों के द्वारा किया गया सराहनीय कार्य...


प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत्

रानाखुज्जी स्कूल शिक्षकों के द्वारा किया गया सराहनीय कार्य...


स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
01/07/2023












प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत् जिलाधीश बालोद के निर्देशानुसार एवम मुख्य चिकित्साधिकारी बालोद, तथा डी,ई,ओ, बालोद के संयुक्त प्रयास तथा जिला संयोजक श्री चंद्रशेखर पवार, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानाखुज्जी के प्राचार्य *श्री रोहित कुमार इंदौरिया* एवं रेडक्रास प्रभारी *मनोज कुमार रॉकी* वा रेडक्रास के छात्र–छात्राओं निक्षय मित्रों के द्वारा आज ग्राम रानाखुज्जी के सेवता मंडावी को खाद्य सामग्री प्रदान किया गया इस प्रकार सराहनीय कार्य बहुत ही प्रशंसनीय है।










हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें–












गुरुवार, जून 22, 2023

अछोली 2 ट्रक की चपेट में आई रक्त सेंटर वाली बस जान तो बची लेकिन वाहनों को क्षति



अछोली 2 ट्रक की चपेट में आई रक्त सेंटर वाली बस
जान तो बची लेकिन वाहनों को क्षति




स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार 
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
20/06/2023












CG 24L 0184ओवरटेक करते हुए,आगे बढ़ा,जो डोंडीलोहारा की ओर से राजनांदगांव की ओर जा रही थी।लेकिन आगे कुछ मिनट दूर जाने के बाद,जहां चौक के सामने एक और सवारी गाड़ी खड़ी थी,जो अपोजिट साइड में सवारी के लिए रुकी हुइ थी,के चलते बस को अचानक रोक दिया गया। बस चालक पीछे यह भूल गया था,की उसके पीछे कुछ ही मिनट पहले ट्रक को क्रॉस किया था,वो लोडिंग गाड़ी है जो जस्ट पीछे से आ रही है,परिणाम स्वरूप ट्रक क्रमांक CG 24L 0184 ने बस को पीछे से टक्कर मार दी।सवारी गाड़ी के जो रुकी हुई थी उसके पीछे में just एक और ट्रक आ रहीं थी,जो राजनादगांव की ओर से लोहारा की ओर बढ़ रही थी,ट्रक क्रमांक CG 08L 3357 थी।उसके सामने ही सवारी गाड़ी खड़ी थी।इश्लिए गाड़ी क्रॉस करते हुए साइड से निकलना था,लेकिन उसके सामने साइड में भी एक और बस आकार खड़ी हो गई,लोडिंग गाड़ी होने की वजह से,
बस क्रमांक–cg 04 hd 8150 को सामने से टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गई।तीनों गाड़ी की टक्कर से किसी को कोई चोट नहीं आई लेकिन,बस को आगे पीछे के टक्कर लगने से कांच और अन्य बॉडी के जैसे पीछे का शेप और विंडो  टूट गई जिससे हल्की नुकसान हुई है।







शुक्रवार, जून 16, 2023

प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त


रायपुर : प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त






स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
रायपुर,16 जून 2023


जनहित को देखते हुए काम पर लौटे पटवारी हड़ताल खत्म कर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मिलने पहुंचे पटवारी



जनहित में काम प्रभावित होने का हवाला देते हुए राजस्व पटवारी संघ 15 जून को हड़ताल समाप्त कर अपने काम पर लौट आए हैं। हड़ताल खत्म कर पटवारी संघ के पदाधिकारी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम उनके निवास कार्यालय पर मुलाकात करने आए।उल्लेखनीय है कि पटवारी संघ 15 मई से हड़ताल पर थे। पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते आम जनता के राजस्व संबंधी कार्यों को निपटाने में काफी कठिनाई आ रही थी। राजस्व विभाग से जुड़ी अत्यावश्यक सेवाओं में हो रही बाधा के चलते शासन ने पटवारियों के कार्य करने से इंकार किए जाने का प्रतिषेध किया था। पटवारियों की हड़ताल के चलते शिक्षा सत्र चालू होने एवं रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रियाधीन होने से विद्यार्थियों को जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र प्राप्त करने में कठिनाई हो रही थी। इन जरूरी दस्तावेजों के नहीं बनने से विद्यार्थियों को दिक्कतें हो रही थी। वहीं किसानों को भी परेशानी हो रही थी। लेकिन अब लोगों की समस्याओं को देखते हुए पटवारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस ले ली है। इस अवसर पर प्रदेश राजस्व पटवारी संघ के अध्यक्ष श्री भागवत कश्यप, कार्यकारी अध्यक्ष श्री ज्योति सर्वे, कोषाअध्यक्ष श्री सतीश चन्द्राकर, सह-सचिव श्री बृजेश राजपूत, रायपुर जिला अध्यक्ष श्री कमलेश तिवारी, संरक्षक श्री संतोष त्रिपाठी, प्रदेश सह सचिव श्री मुरली वर्मा,प्रदेश प्रवक्ता श्री विरेन्द्र बैस सहित श्री सुदर्शन पनका एवं श्री नीरज सिंह मौजूद थे।

सोमवार, जून 12, 2023

एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना अंतर्गत सभी राशनकार्ड हितग्राहियों को 30 जून तक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य



बालोद : एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना अंतर्गत सभी राशनकार्ड हितग्राहियों को 30 जून तक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य



स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
 *दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
12/06/20223



संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग  निर्देशानुसार एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजनांतर्गत सभी राशनकार्डधारी हितग्राहियों का ई-केवाईसी ई-पॉस मशीन के माध्यम से 30 जून 2023 तक ई-केवाईसी का कार्य किया जाना है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जून 2023 के राशन सामग्रियों का वितरण सभी उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से किया जा रहा है।उन्होंने सभी राशनकार्डधारी हितग्राहियो से अपने परिवार के सभी सदस्यों का ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से कराने की अपील की है। इसके लिए शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालको द्वारा घर-घर जाकर भी ई-केवाईसी की कार्यवाही निःशुल्क की जा रही है। जिला खाद्य अधिकारी ने उक्त कार्य के क्रियान्वयन हेतु हितग्राहियों से सहयोग की अपेक्षा की है। जिससे आगामी राशन वितरण के समय किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो ।








WhatsApp