name"keywords" content= "https://designerdeekeshsahu.blogspot.com/?m=1, स्वतंत्र सामाचार स्वतंत्र विचार, news service,balod dainik hindee,news" . स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार: बालोद : बालोद विकासखण्ड के ग्राम मुजगहन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित <a class='tist' data-href='' data-text='' href='#'>WhatsApp</a>

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार

नाम

ईमेल *

संदेश *

ताजा खबर

नेशनल लोक अदालत में 2.39 लाख से अधिक मामलों का निपटारा, 1639 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का सेटलमेंट

नेशनल लोक अदालत में 2.39 लाख से अधिक मामलों का निपटारा, 1639 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का सेटलमेंट स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार  दैनिक ह...

Advertisement Department

शुक्रवार, मार्च 01, 2024

बालोद : बालोद विकासखण्ड के ग्राम मुजगहन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बालोद : बालोद विकासखण्ड के ग्राम मुजगहन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
बालोद,01 मार्च 2024



 बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए शामिल


कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के कुशल निर्देशन में जिले में निरंतर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिससे की आगामी लोकसभा आम निर्वाचन के दौरान जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित की जा सके। इसके अंतर्गत आज बालोद विकासखंड के ग्राम पंचायत मुजगहन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रकांत कौशिक, एसडीएम श्रीमती शीतल बंसल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिला एवं गणमान्य जन उपस्थित थे। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्रकांत कौशिक के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को लोकतंत्र में मताधिकार की महत्व की जानकारी देेते हुए उन्हें सभी प्रकार के निर्वाचनों में अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई।

इस दौरान नए एवं बुजुर्ग मतदाताओं के अलावा  नव विवाहित जोड़ों का सम्मान कर उन्हें अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं:

WhatsApp