name"keywords" content= "https://designerdeekeshsahu.blogspot.com/?m=1, स्वतंत्र सामाचार स्वतंत्र विचार, news service,balod dainik hindee,news" . स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार: Home Balod <a class='tist' data-href='' data-text='' href='#'>WhatsApp</a>

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार

नाम

ईमेल *

संदेश *

ताजा खबर

खैरागढ़-राजनंदगांव मार्ग पर पेंड्रीकला गांव में दर्दनाक हादसा: बाइक और कार की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल,अस्पताल रिफर

खैरागढ़-राजनांदगांव मार्ग पर पेंड्रीकला गांव में दर्दनाक हादसा: बाइक और कार की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल,अस्पताल रिफर स्वतंत्र सम...

Advertisement Department

Home Balod लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Home Balod लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, अक्टूबर 14, 2023

बालोद : जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केंद्र के संचालन के लिए संविदा पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन 26 अक्टूबर तक आमंत्रित



बालोद : जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केंद्र के संचालन के लिए संविदा पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन 26 अक्टूबर तक आमंत्रित


स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार 
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
बालोद,14 अक्टूबर 2023



 

एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण हेतु एक अम्ब्रेला योजना मिशन शक्ति की शुरूआत की गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केंद्र के संचालन हेतु 08 संविदा पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि योग्य उम्मीदवारों से आवेदन 26 अक्टूबर 2023 तक रजिस्टर्ड डाक, स्पीड पोस्ट, कुरियर के माध्यम से आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया  कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिले के वेबसाइट बालोद डाॅट जीओवी डाॅट इन तथा कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है।

शुक्रवार, जून 16, 2023

प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त


रायपुर : प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त






स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
रायपुर,16 जून 2023


जनहित को देखते हुए काम पर लौटे पटवारी हड़ताल खत्म कर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मिलने पहुंचे पटवारी



जनहित में काम प्रभावित होने का हवाला देते हुए राजस्व पटवारी संघ 15 जून को हड़ताल समाप्त कर अपने काम पर लौट आए हैं। हड़ताल खत्म कर पटवारी संघ के पदाधिकारी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम उनके निवास कार्यालय पर मुलाकात करने आए।उल्लेखनीय है कि पटवारी संघ 15 मई से हड़ताल पर थे। पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते आम जनता के राजस्व संबंधी कार्यों को निपटाने में काफी कठिनाई आ रही थी। राजस्व विभाग से जुड़ी अत्यावश्यक सेवाओं में हो रही बाधा के चलते शासन ने पटवारियों के कार्य करने से इंकार किए जाने का प्रतिषेध किया था। पटवारियों की हड़ताल के चलते शिक्षा सत्र चालू होने एवं रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रियाधीन होने से विद्यार्थियों को जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र प्राप्त करने में कठिनाई हो रही थी। इन जरूरी दस्तावेजों के नहीं बनने से विद्यार्थियों को दिक्कतें हो रही थी। वहीं किसानों को भी परेशानी हो रही थी। लेकिन अब लोगों की समस्याओं को देखते हुए पटवारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस ले ली है। इस अवसर पर प्रदेश राजस्व पटवारी संघ के अध्यक्ष श्री भागवत कश्यप, कार्यकारी अध्यक्ष श्री ज्योति सर्वे, कोषाअध्यक्ष श्री सतीश चन्द्राकर, सह-सचिव श्री बृजेश राजपूत, रायपुर जिला अध्यक्ष श्री कमलेश तिवारी, संरक्षक श्री संतोष त्रिपाठी, प्रदेश सह सचिव श्री मुरली वर्मा,प्रदेश प्रवक्ता श्री विरेन्द्र बैस सहित श्री सुदर्शन पनका एवं श्री नीरज सिंह मौजूद थे।

बुधवार, मई 10, 2023

बालोद : मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने डौंडी विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर विकास कार्यों की दी सौगात



बालोद : मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने डौंडी विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर विकास कार्यों की दी सौगात



स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
बालोद 09 मई 2023




 
 

महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने आज जिले के डौण्डी विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर अनेक विकास कार्यों की सौगात दी है। अपने दौरा कार्यक्रम के अंतर्गत आज मंत्री श्रीमती भेड़िया ने डौंडी विकासखंड के ग्राम महामाया, कोपेडेरा, मरारटोला, कोरेटीपारा, लखमाटोला और कामता में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम महामाया में 02 लाख रुपये की लागत से रंगमंच, कोपेडेरा में 07 लाख रुपये की लागत से उचित मूल्य की दुकान, मरारटोला में 06 लाख 50 हजार रुपये की लागत से सामुदायिक भवन, कोरेटीपारा में 06 लाख 50 हजार रुपये की लागत से सामुदायिक भवन, लखमाटोला में 06 लाख 50 हजार रुपये की लागत से सामुदायिक भवन और कामता में 07 लाख रुपये की लागत से उचित मूल्य की दुकान के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर श्रीमती भेड़िया ने कहा कि रंगमंच, उचित मूल्य की दुकान एवं सामुदायिक भवन निर्माण ग्रामीणों की बहुत पुरानी मांग थी। ग्रामीणों की मांग को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के मुखिया श्री भूपेश बघेल ने इन विकास कार्यों की स्वीकृति दी है। जिसके फलस्वरूप आज इन विकास कार्यों का भूमिपूजन हुआ। इसके लिए उन्होंने ग्रामीणों को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार किसान, मजदूर सहित सभी वर्गों के हितों के प्रति कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास के लिए सर्वप्रथम किसानों का विकास करना अत्यंत आवश्यक है। इसे ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार के द्वारा किसानों के हित में अनेक जन कल्याणकारी योजना संचालित कर उनका सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों की हित में ऋण माफी से लेकर धान के समर्थन मूल्य बढ़ाने जैसे अनेक कार्यों को सफलतापूर्वक अमलीजामा पहनाया है। इसके अलावा राज्य शासन द्वारा 65 प्रकार के वनोपजों की समर्थन मूल्य पर खरीदी भी की जा रही है।  जिससे वनों पर आश्रित रहने वाले ग्रामीणों को समर्थन मूल्य पर वनोपज बेचकर अपनी रोजमर्रा की आवायकता पूरी कर सकेंगे। इसके अलावा राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत भूमिहीन परिवारों को सहायता राशि भी दी जा रही।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष डौंडी श्रीमती बसंती दुग्गा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती करिश्मा सलामे, जनपद उपाध्यक्ष श्री पुनीत सेन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा अधिकारी-कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

गुरुवार, अप्रैल 27, 2023

रायपुर : मुख्यमंत्री ने दंतेवाड़ा पहुंचकर जवानों की शहादत को किया नमन



मुख्यमंत्री ने दंतेवाड़ा पहुंचकर जवानों की शहादत को किया नमन



स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
27/04/2023












शहीद जवानों को दिया कंधा, परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस



मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दंतेवाड़ा पहुंचकर अरनपुर  घटना में शहादत देने वाले शहीद जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्पगुच्छ अर्पित कर श्रद्धांजलि दी । मुख्यमंत्री ने शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। उन्होंने शहीद जवानों के परिजनों को भी ढांढस बंधाया।



इस दौरान गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, लोकसभा सांसद श्री दीपक बैज, राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम, बीजापुर विधायक श्री विक्रम मडांवी, दंतेवाड़ा विधायक श्रीमती देवती कर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा, डीजीपी श्री अशोक जुनेजा, एडीजी नक्सल श्री विवेकानंद सिन्हा, बस्तर कमिश्नर श्री श्याम धावड़े, आईजी बस्तर श्री सुंदरराज पी., कलेक्टर श्री विनीत नन्दनवार, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण में भी शहीदों को श्रद्धांजलि और पार्थिव शरीर को कंधा दिया। जिला प्रशासन दंतेवाड़ा द्वारा शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को उनके गृह ग्राम के लिए रवाना किया गया।



ग्राम अरनपुर में 26 अप्रैल को नक्सल घटना में शहीद जवानों में सर्वश्री जोगा सोढ़ी पोलमपल्ली सुकमा, दतेवाड़ा के मुन्ना कड़ती तुमनार दंतेवाड़ा, संतोष तामो भांसी दंतेवाड़ा, दुलगो मंडावी कटेकल्याण दंतेवाड़ा, लखमू राम मड़कामी भैरमगढ़ बीजापुर, जोगा कवासी कटेकल्याण दंतेवाड़ा, हरिराम कटेकल्याण दंतेवाड़ा, जयराम पोडियाम कटेकल्याण दंतेवाड़ा, जगदीश कुमार कोवासी कटेकल्याण दंतेवाड़ा, राजू राम करटम कटेकल्याण दंतेवाड़ा शामिल है।   

मंगलवार, अप्रैल 04, 2023

मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार ‘राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना‘ का बढ़ा दायरा


रायपुर : मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार ‘राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना‘ का बढ़ा दायरा 




स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
रायपुर, 03 अप्रैल 2023



ग्राम पंचायत क्षेत्रों के साथ-साथ यह योजना नगर पंचायतों तथा अनुसूचित क्षेत्र की नगर पालिकाओं में लागू


राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने नवीन आवेदन प्राप्त करने की जारी की समय-सारणी

नवीन आवेदन प्राप्त करने की तिथि 15 अप्रैल निर्धारित


मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की बजट भाषण में की गई घोषणा के अनुसार ‘राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना‘ का विस्तार ग्राम पंचायत क्षेत्रों के साथ-साथ नगर पंचायतों एवं अनुसूचित क्षेत्र की नगर पालिकाओं में किया गया है। राजस्व आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्रदेश में इस योजना के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में हितग्राहियों से नवीन आवेदन प्राप्त कर डाटाएन्ट्री का कार्य करने के लिए समय-सारणी जारी कर दी गई है।


 
समय-सारणी के अनुसार ‘राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना‘ के नवीन आवेदन प्राप्त करने की तिथि 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2023 तक निर्धारित की गई है। पोर्टल में डाटा प्रविष्टि करने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल 2023 तक, तहसीलदार द्वारा पंजीकृत आवेदनों के निराकरण की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2023 तक, आवेदनों की स्वीकृति/अस्वीकृति पश्चात ग्राम पंचायत/नगर पंचायत/नगर पालिका क्षेत्रों पर प्रकाशन कर दावा आपत्ति का ग्राम सभा/सामान्य सभा में निराकरण की अंतिम तिथि 8 मई 2023 निर्धारित की गई है। सामान्य सभा के निर्णय अनुसार पोर्टल में अद्यतीकरण की तिथि 14 मई 2023 तथा अंतिम सत्यापित सूची के प्रकाशन की तिथि 15 मई 2023 निर्धारित की गई है।


राजस्व आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव श्री नीलम नामदेव एक्का ने समस्त कलेक्टर, जिला पंचायत के समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत तथा नगर पालिका को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में ऑनलाईन प्रविष्टि एवं समय-सीमा में किए जाने वाले कार्यों की कार्ययोजना प्रेषित कर समय-सारणी के अनुसार निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए है।


हितग्राही परिवार की पात्रता-


इस योजना की पात्रता केवल छत्तीसगढ़ के मूलनिवासियों को होगी। ग्राम पंचायत तथा नगर पंचायत क्षेत्रों में निवासरत् भूमिहीन कृषि मजदूर परिवार जिनके पास कृषि भूमि नहीं है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र होंगे। पट्टे पर प्राप्त शासकीय भूमि तथा वन अधिकार प्रमाण पत्र से प्राप्त भूमि को कृषि भूमि माना जाएगा।


ग्राम पंचायत तथा नगर पंचायत क्षेत्रों के भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों के अंतर्गत चरवाहा, बढ़ई, लोहार, मोची, नाई, धोबी, पुरोहित जैसे पौनी-पसारी व्यवस्था से जुड़े परिवार, वनोपज संग्राहक तथा समय-समय पर नियत अन्य वर्ग भी पात्र होंगे, यदि उस परिवार के पास कृषि भूमि नहीं है।


अनुसूचित क्षेत्रों के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के आदिवासियों के देवस्थल में पूजा करने वाले व्यक्ति जिन्हें पुजारी, बैगा, गुनिया, मांझी आदि नामों से जाना जाता है, तथा आदिवासियों के देव स्थल के हाट पाहार्या एवं बाजा मोहरिया, कृषि भूमि धारण करने के बावजूद योजनांतर्गत पात्र होंगें। परंतु इस वर्ग के वे परिवार जो शासन से सामायिक भत्ता, आर्थिक सहायता अन्य योजना में प्राप्त कर रहे हों, पात्र नहीं होंगे।


भूमिहीन कृषि मजदूर-


ऐसा व्यक्ति जो कोई कृषि भूमि धारण नहीं करता और जिसकी जीविका का मुख्य साधन शारीरिक श्रम करना है और उसके परिवार का जिसका की वह सदस्य है, कोई सदस्य किसी कृषि भूमि को धारण नहीं करता है। 


कृषि भूमिहीन परिवारों की सूची में से परिवार के मुखिया के माता या पिता के नाम से यदि कृषि भूमि धारित है अर्थात् उस परिवार को उत्तराधिकार हक में भूमि प्राप्त करने की स्थिति होगी, तब वह परिवार भूमिहीन परिवार की सूची से पृथक् हो जाएगा।
आवासीय प्रयोजन हेतु धारित भूमि, कृषि भूमि नहीं मानी जाएगी। अपंजीकृत परिवारों को योजनांतर्गत अनुदान की पात्रता नहीं होगी। पंजीकृत हितग्राही परिवार के मुखिया की मृत्यु हो जाने पर उक्त परिवार के द्वारा पात्रता अनुसार नवीन आवेदन योजनांतर्गत प्रस्तुत किया जाना होगा। यदि पंजीकृत हितग्राही परिवार के मुखिया के द्वारा असत्य जानकारी के आधार पर अनुदान सहायता राशि प्राप्त की गई हो, तब विधिक कार्यवाही करते हुए उक्त राशि उससे भू-राजस्व के बकाया के रूप जाएगी। योजना के हितग्राही के पास 1 अप्रैल 2023 की स्थिति में निर्धारित पात्रता होनी चाहिए।

हितग्राही परिवारों का पंजीयन-


योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए हितग्राही परिवार को आवश्यक दस्तावेज यथा- आधार नंबर, बैंक पासबुक की छायाप्रति के साथ आवेदन ग्राम पंचायत क्षेत्रों में सचिव ग्राम पंचायत एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत के समक्ष प्रस्तुत किया जाना होगा। अनुसूचित क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नगर पालिका में स्थित आदिवासियों के देवस्थल में पूजा करने वाले व्यक्ति जिन्हें पुजारी, बैगा, गुनिया, मांझी आदि नामों से जाना जाता है, तथा आदिवासियों के देव स्थल के हाट पाहार्या एवं बाजा मोहरिया के आवेदन मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका, नगर पंचायत के समक्ष आवेदन करेंगें। आवेदन में मोबाईल नंबर का भी उल्लेख करना होगा। हितग्राही परिवार आवेदन की पावती प्राप्त कर सकेंगे।
योजना के अंतर्गत पात्र चिन्हिंत हितग्राही परिवार के मुखिया को प्रतिवर्ष किस्तों में 7000 रूपए की अनुदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी।


शुक्रवार, सितंबर 23, 2022

छत्तीसगढ़ सरकार बेटियों की सुरक्षा के लिए प्रारंभ करेगी ’हमर बेटी-हमर मान’ अभियान

छत्तीसगढ़ सरकार बेटियों की सुरक्षा के लिए प्रारंभ करेगी ’हमर बेटी-हमर मान’ अभियान


"स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार"
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
23 सितम्बर 2022



जिस समाज में बेटियां सुरक्षित और सशक्त हो, वह समाज निरंतर प्रगति करता है: श्री भूपेश बघेल

अभियान के तहत राज्य की महिला पुलिस अधिकारी -कर्मचारी स्कूल, कॉलेजों में जाकर बेटियों को देंगी कानूनी अधिकार और सुरक्षा के उपायों की जानकारी
सोशल मीडिया क्राइम से बचाव और अधिकार जैसी बातों पर मार्गदर्शन और संवाद भी होगा

गर्ल्स स्कूल, कॉलेजों तथा महिलाओं की उपस्थिति वाली प्रमुख जगहों पर लगाई जाएगी पुलिस की स्पेशल महिला पेट्रोलिंग
’हमर बेटी हमर मान’ हेल्पलाइन के लिये एक मोबाइल नंबर होगा जारी
महिला संबंधी अपराधों की विवेचना प्राथमिकता के आधार पर महिला विवेचक करेंगी ऐसे अपराधों की विवेचना निर्धारित समय में पूरी होकर चालान पेश होने का दायित्व आई.जी. रेंज का होगा


छत्तीसगढ़ सरकार महिला सुरक्षा की दिशा में खासकर बेटियों की सुरक्षा, उनके मान सम्मान की रक्षा, उनकी सुविधा और उन्हें आवश्यक सेवा प्रदान करने के लिये एक अभिनव अभियान ’हमर बेटी-हमर मान’ प्रारंभ करने जा रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज ट्वीट कर यह जानकारी देते हुए इस अभियान के संबंध में कहा है कि बेटियां हमारा मान सम्मान हैं, बेटियां प्रदेश के भविष्य उज्ज्वल की नींव है, जिस समाज में बेटियॉं सुरक्षित हों, सशक्त हो रही हों, वह समाज निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होता है।

’हमर बेटी-हमर मान’ इस अभियान के तहत राज्य की पुलिस की महिला अधिकारी एवं कर्मचारी प्रदेश के सभी ज़िलों में स्कूल कॉलेजों में जाकर बेटियों को उनके कानूनी अधिकार, गुड टच, बैड टच, छेड़खानी, यौन शोषण, साइबर क्राइम, सोशल मीडिया क्राइम से बचाव और अधिकार जैसी बातों पर मार्गदर्शन देंगी और उनसे संवाद करेंगी।
अभियान के तहत गर्ल्स स्कूल, कॉलेजों तथा महिलाओं,युवतियों की उपस्थिति वाली प्रमुख जगहों पर पुलिस की स्पेशल महिला पेट्रोलिंग लगाई जायेगी। ’हमर बेटी हमर मान’ हेल्पलाइन के लिये एक मोबाइल नंबर भी जारी किया जायेगा, जिस पर बेटियां अपनी शिकायत, अपनी परेशानी, अपने साथ होने वाले किसी भी दुर्व्यवहार या अपराध की सूचना दर्ज करा पायेंगी जिन पर प्राथमिकता से कार्यवाही की जायेगी। 
राज्य सरकार द्वारा यह भी तय किया गया है कि महिला संबंधी अपराधों की विवेचना प्राथमिकता के आधार पर महिला विवेचकों से ही करवायी जायेगी, साथ ही ऐसे अपराधों की विवेचना निर्धारित समय में पूरी होकर चालान पेश हो जाये, ये सुनिश्चित करने का दायित्व आई.जी. रेंज को होगा। महिला सुरक्षा हेतु लॉंच किये जाने वाले एप्लिकेशन के संबंध में स्कूल कॉलेजों में जाकर बताया जायेगा कि इसका इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी पूरी आशा है कि महिला सुरक्षा और महिलाओं का सम्मान बढ़ाने की दिशा में यह अभियान एक क्रांतिकारी कदम साबित होगा।  

गुरुवार, जुलाई 21, 2022

हरेली तिहार पर राज्य के गौठानों में होगी पारंपरिक कार्यक्रमों की धूम

हरेली तिहार पर राज्य के गौठानों में होगी पारंपरिक कार्यक्रमों की धूम

*स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार*
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
21 जुलाई 2022






गेड़ी दौड़,फुगड़ी,भौंरा,रस्साकसी आदि की होंगी स्पर्धाएं

चीला, बड़ा, सोहारी, गुलगुला भजिया जैसे छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से महकेंगे गोठान

हरेली-तिहार छत्तीसगढ़ राज्य का पहला त्यौहार है, जो  छत्तीसगढ़ की ग्रामीण कृषि संस्कृति, परंपरा एवं आस्था से जुड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप राज्य के तीज-त्यौहार, परंपरा एवं संस्कृति को आगे बढ़ाने की पहल के चलते हरेली सहित अन्य तिहार जैसे पोला-तीजा,छेर-छेरा पुन्नी आदि का आयोजन बीते तीन सालों से बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को अपनी परंपरा और संस्कृति से जोड़ना है,ताकि लोग छत्तीसगढ़ की  समृद्ध कला-संस्कृति, तीज-त्यौहार एवं परंपराओं पर गर्व की अनुभूति कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ी  तीज-त्यौहारों पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा भी इसी उद्देश्य की पूर्ति का एक हिस्सा ताकि लोग छत्तीसगढ़ी तीज-त्यौहारों के अवसर पर अपनी बढ़-चढ़कर भागीदार सुनिश्चित कर सकें।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशा अनुरूप कृषि विभाग द्वारा गौठानों में हरेली तिहार के दिन 28 जुलाई को ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

इस मौके पर ग्रामीणों के मध्य गेड़ी दौड़, कुर्सी दौड़, फुगड़ी, रस्साकशी, भौंरा, नारियल फेंक आदि की प्रतियोगिताएं तथा छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजन आदि की भी स्पर्धाएं  होंगी।
गोधन न्याय मिशन के प्रबंध संचालक डॉ. अय्याज तम्बोली ने सभी कलेक्टरों,संभागायुक्तों को पत्र लिखकर गौठानों में पारंपरिक कार्यक्रम के साथ ही गौठान प्रबंधन समिति,स्व-सहायता समूह, ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से हरेली तिहार के दिन गौठानों में कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा के संबंध में चर्चा करने को कहा है। हरेली तिहार के दिन गौठानों में पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण के लिए विशेष कैम्प का भी आयोजन किया जाएगा। गौठानों में पशुओं को नियमित रूप से भेजने, खुले में चराई पर रोक लगाने तथा पशु रोका-छेका अभियान में सभी ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी को लेकर भी चर्चा की जाएगी। हरेली तिहार के दिन किसानों को भी गौठानों में विशेष रूप आमंत्रित कर खेती-किसानी के संबंध में उन्हें समसमायिक सलाह देने के साथ ही उन्हें वर्मी कम्पोस्ट का खेती में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। गौठानों के प्रबंधन, क्रय किए गए गोबर,उत्पादित वर्मी कंपोस्ट के रखरखाव सुरक्षा को लेकर भी चर्चा की जाएगी तथा गौठानों में गोबर, वर्मी कम्पोस्ट आदि के सुरक्षित रख-रखाव के लिए  छायादार चबूतरा, तिरपाल आदि के प्रबंध की पहल की जाएगी। हरेली तिहार के मौके पर जनप्रतिनिधियों, गौठान प्रंबंधन समिति के सदस्यों,स्व-सहायता समूह की महिलाओं एवं ग्रामीणों द्वारा फलदार, छायादार पौधों विशेषकर कदम का रोपण किए जाए। गौरतलब है कि राज्य की महत्वकांक्षी सुराजी गांव योजना अंतर्गत नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी का संरक्षण व संवर्धन किया जा रहा है। इसके गरवा कार्यक्रम के तहत राज्य 10624 गौठानों की निर्माण की स्वीकृति दी गई जिसमें से 8408 गौठान निर्मित एवं संचालित हैं। इन गौठानों मंे 20 जुलाई 2020 हरेली पर्व से 2 रूपए किलो दर से गोबर की खरीदी की शुरूआत गोधन न्याय योजना के तहत की गई थी। गौठानों में क्रय गोबर से अब तक 20 लाख क्विंटल से अधिक वर्मी कम्पोस्ट,सुपर कम्पोस्ट,सुपर प्लस कम्पोस्ट महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित किए जा चुके हैं, जिसके चलते राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा मिला है। गोधन न्याय योजना राज्य के ग्रामीण अंचल में बेहद लोकप्रिय योजना साबित हुई है। इस योजना के तहत पशुपालक ग्रामीणों से लगभग दो सालों में 150 करोड़ से अधिक की गोबर खरीदी की गई है,जिसका सीधा फायदा ग्रामीण पशुपालकों को मिला है। क्रय गोबर से वर्मी खाद का निर्माण एवं विक्रय से महिला स्व-सहायता समूहों और गौठान समितियों को 143 करोड़ से अधिक की राशि का भुगतान किया जा चुका है।पशुओं के संरक्षण संवर्धन के उद्देश्य से गांवों में गौठानों की स्थापना से पशुधन प्रबंधन के साथ-साथ ग्रामीणों को आय का एक नया ठौर मिला है। गौठानों में पशुओं की देखभाल, चारा-पानी का निःशुल्क प्रबंध होेने से पशुपालन के खर्च में कमी आयी है। गौठान पशुधन के रोका-छेका अभियान में भी काफी मददगार साबित हो रहे हैं। राज्य में 10 जुलाई से संचालित रोका-छेका अभियान में ग्रामीणों की भागीदारी और गौठान प्रबंधन समिति की मदद से खुले में चराई प्रथा पर काफी हद तक विराम लगा है।

शुक्रवार, जुलाई 01, 2022

मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र को मिली 80.19 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्याे की सौगात

 मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र को मिली 80.19 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्याे की सौगात





रायपुर,01 जुलाई 2022

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा आज नई लेदरी हसदेव रेस्ट हाउस में मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कुल 80 करोड़ 19 लाख रुपए की लागत के 25 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया, जिनमें 66 करोड़ 62 लाख रुपए लागत के 17 कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन 13 करोड़ 56 लाख रुपए की लागत के 08 कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव श्रीमती अम्बिका सिंहदेव, विधायक डॉ. विनय जायसवाल और श्री गुलाब कमरो भी उपस्थित थे।

लोकार्पण के प्रमुख कार्य -
पोंडीडीह से जरौंधा 32.85 कि.मी. का निर्माण कार्य का लोकार्पण जिसकी लागत राशि 23 करोड़ 33 लाख रुपए है। पोंड़ी से मुगुम (जिला कोरबा सीमा) तक 10.30 किमी सड़क निर्माण लागत राशि 7.55 करोड़ रुपए, नई लेदरी पाराडोल मार्ग पर हसदेव नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग 6.76 करोड़ रुपए लागत राशि से, रतनपुर से चोपन व्हाया कोटेया मार्ग पर आंजन नाला पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य 5.10 करोड़ रुपए लागत राशि से, तथा उधनापुर से पैनारी तक सड़क निर्माण कार्य लंबाई 07 कि.मी. कार्य का 5.24 करोड़ रुपए का लोकार्पण किया गया।

भूमिपूजन के प्रमुख कार्य -
भूमिपूजन के तहत मुख्य रूप से शामिल पेण्ड्री अटल चौक से मटूकपुर मार्ग का निर्माण 6.70 कि.मी. लंबाई 8.09 करोड़ रुपए लागत राशि से बनाया जाएगा। क्रेडा के माध्यम से मनेन्द्रगढ़ मे प्रकाश व्यवस्था हेतु 50 नग सोलर हाई मास्ट की स्थापना जिसकी लागत राशि 2.02 करोड़ रुपए होगी। मनेन्द्रगढ़ नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों में स्ट्रीट लाईट 1.20 करोड़ रुपए लागत राशि से, मनेन्द्रगढ़ के एन.एच. 43 से तिराहा चौक पहुॅच मार्ग लंबाई 500 मी. का निर्माण कार्य लागत राशि 49.34 लाख रुपए और कोरिया के वनवासी कल्याण आश्रम से अगरियापारा लालपुर पहुंच मार्ग लं. 810 मी. निर्माण कार्य जिसकी लागत राशि 49.77 लाख रुपए होगी।



शनिवार, जून 11, 2022

पेपर कट आउट News Cut Outs

जान से मारने की धमकी से,

पी–एम आवास घोटाले तक

*स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार*
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया बालोद (छ.ग.)*























सोमवार, जून 06, 2022

21 वीं सदी में भी सड़कों का हाल बेहाल

21 वीं सदी में भी सड़कों का हाल बेहाल

अवगत कराने के बाद भी अबतक उम्मीद पर खरी नहीं उतरी प्रशासन,

बालोद जिला अंतर्गत अंतिम छोर के ग्राम साल्हे से लेकर देवरी मुख्य मार्ग सड़क हो चुका था जर्जर,

जर्जरता के कारण
ग्रामीणों एवम स्कूली बच्चों को हो रही थी आने जाने में परेशानी

संज्ञान के समयांतराल बाद अब लीपा पोती का कार्य हो रहा प्रारंभ उसमें भी नाममात्र की रिपेरिंग

*स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार*
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया बालोद (छ.ग.)*

 सोमवार 06/05/2022


देवरी–साल्हे पहुंच मुख्य मार्ग हो चुका था जर्जर कहीं सड़क पूरी तरह उखड़ी दिख रही तो कहीं सड़क किनारों का आधा भाग ही उखड़ी दिखी,ऐसे में यात्रियों को काफी दिक्कतों  से होकर  गुजरने पड़ते हैं। वहीं  देवरी जाने के लिए यात्री बसो एवम सभी यात्री गाड़ियों के आने जाने के लिए रानाखुज्जी आतरगांव,खेरथा,भरनाभाट, साल्हे के ग्रामीणों को इसी सड़क से होकर देवरी, तहसील कार्यालय, वा मुख्य तहसील कार्यालय डौंडी लोहारा पहुंचने के लिए भी  ग्रामीणों को जिला मुख्यालय जाने तक इसी मुख्य मार्ग से होकर जाना पड़ता है। 



खेरथा महाविद्यालय में अध्ययन करने वाले आसपास के छात्र–छात्राओं को भी इसी मुख्य मार्ग से होकर जाना पड़ता है जो की सड़क की जर्जरता के कारण अध्ययनरत बच्चों को आने जाने में परेशानी झेलना पड़ता है। सड़क में लीपा पोती के कारण सड़क का नवनिर्माण  कार्य भी नही हो पा रहा है। वहीं देखा जाए तो मुख्य मार्ग की चौड़ीकरण करवाने वा नव निर्माण की हालत हो चुकी है फिर भी अब तक नवनिर्माण होने के बजाए उसी सड़क में कहीं कहीं रिपेयरिंग कार्य किया जा रहा है तो कहीं  ज्यों का त्यों उखड़ी हुई देखने को मिल रहा है।


इसी लीपा पोती के कारण सड़क में हर साल रिपेयरिंग कार्य किया जाए तो भी यात्रियों की परेशानी ज्यों का त्यों  है।



























बुधवार, जून 01, 2022

मुख्यमंत्री:– ग्राम बासीन पहुंचकर श्री भूपत साहू को दी श्रद्धांजलि


मुख्यमंत्री:– ग्राम बासीन पहुंचकर श्री भूपत साहू को दी श्रद्धांजलि







मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज बालोद जिले के गुरुर विकासखण्ड के ग्राम बासीन पहुँचकर गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू के बड़े भाई श्री भूपत साहू के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारजनों से भेंट कर अपनी संवेदना प्रकट की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व सांसद श्री पी.एल.पुनिया, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, संजारी बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, बेमेतरा विधायक श्री आशीष छाबड़ा, पूर्व विधायक श्री डोमेन्द्र भेंडिया, श्री भैय्याराम सिन्हा, श्री वीरेंद्र साहू, श्री प्रीतम साहू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।










मंगलवार, मई 31, 2022

पत्रकारिता के आदर्श गुणों को अपनाते हुए राष्ट्र निर्माण में सहयोग करें : सुश्री उइके

पत्रकारिता के आदर्श गुणों को अपनाते हुए राष्ट्र निर्माण में सहयोग करें : सुश्री उइके

*स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार*
दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)

31 मई 2022







वंचित वर्ग की समस्याओं को प्रमुखता से सामने लाए, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय का पंचम दीक्षांत समारोह संपन्न







राज्यपाल एवं कुलाधिपति सुश्री अनुसुईया उइके आज कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर के पंचम दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं और स्नातक, स्नातकोत्तर विद्यार्थियों एवं पीएच.डी. धारकों को उपाधि प्रदान की। इस अवसर पर श्री रविशंकर जी महाराज, वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व महासचिव, ब्रॉडकास्ट एडिटर्स एसोसिएशन श्री एन.के. सिंह, विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर नगर निगम के महापौर श्री एजाज ढेबर उपस्थित थे।  दीक्षांत समारोह में वर्ष 2019, 2020 एवं 2021 के 345 स्नातक, 584 स्नातकोत्तर एवं दो शोधार्थियों को पीएच.डी. की डिग्री एवं प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।



राज्यपाल सुश्री उइके ने उपाधि प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं दी और कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका हमेशा से महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने उपाधि प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों का आह्वान किया कि पत्रकारिता के उन आदर्श गुणों को अवश्य अपनाएं, जिससे समाज और राष्ट्र का नव-निर्माण हो सके। आधुनिक संचार के युग में मीडिया के विद्यार्थियों के सामने दोहरी चुनौती है कि वे पत्रकारिता के उच्च मानदंडों के साथ अपना कैरियर बनाने के साथ ही समाज और राष्ट्र के मुख्य मुद्दों पर भी अपनी व्यापक दृष्टि रखें। उन्होंने कहा कि वैचारिक तौर पर मीडिया की विश्वसनीयता और प्रामाणिकता का संकट बढ़ा है। अनेकों बार हम यह देखते हैं कि वंचित-कमजोर वर्ग, महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दे उतनी प्रमुखता से नहीं आ पाते। मीडिया के लिए यह एक चुनौती है कि समाज के ऐसे वर्गों को भी राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ें। उन्होंने कहा कि आज हम स्वाधीनता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। स्वाधीनता आंदोलन में समाचार पत्र-पत्रिकाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उस दौर में पत्रकारिता एक मिशन की तरह की जाती थी। आजादी के अमृत महोत्सव में उन असंख्य पत्रकारों का त्याग हमें नहीं भूलना चाहिए, जिन्होंने स्वाधीनता आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
सुश्री उइके ने कहा कि सकारात्मक समाचारों को भी प्रमुखता से पाठकों के सामने लाना चाहिए। पॉजिटिव खबरें प्रेरणादायक होती हैं, अन्यथा कई 
बार सुबह अखबार खोलने पर लगता है कि दुनिया में सब कुछ गलत ही हो रहा है। सकारात्मक विचार जीवन में भी सकारात्मकता लाते हैं और चेहरे पर मुस्कान भी। पत्रकारिता का जनसरोकार, हमेशा समाज की धुरी है। वह उससे अलग कभी नहीं हो सकता है। पत्रकारिता का मार्ग कठिन हो सकता है, लेकिन समाज के सरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता, जनसेवा के महान लक्ष्य को पाने में कभी असफल नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि नया मीडिया अनेक संभावनाओं के साथ समाज और देश की नवचेतना जागृत करने में अग्रसर है। सूचना, ज्ञान, मनोरंजन की दुनिया से आगे निकलते हुए आज मीडिया, हमारे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में प्रभावशाली भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार मीडिया में छपी खबरों को भी संज्ञान में लेकर उन्होंने जरूरतमंदों की मदद की है। राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि यहां के विद्यार्थी और यह मीडिया गुरुकुल देशभर में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय परिवार के कुलपति सहित समस्त स्टॉफ को भी हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
दीक्षांत समारोह के मुख्य वक्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री एन. के. सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी अब अपने जीवन के नए चरण में प्रवेश कर रहे हैं। यह नया जीवन आसान नहीं होगा इसका मार्ग कांटों से भरा है, परंतु यदि आप सभी अपनी सच्ची निष्ठा से कार्य करें तो जरूर सफल होंगे। उन्होंने कहा कि सच्चे पत्रकार का जीवन एक संत का जीवन होता है। संत की भांति ही पत्रकार को कठोर तप कर समाज के कल्याण के लिए कार्य करना होता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक पत्रकारिता के समक्ष हजारों चुनौतियां हैं। उन्हें निष्पक्ष रूप से एवं बहुआयामी सोच के साथ कार्य करने की आवश्यकता है तभी आप एक सफल पत्रकार बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को नैतिक रूप से प्रतिबद्ध करने और आधुनिक ज्ञान देने के साथ पूर्ण व्यक्तित्व का धनी बनाने की जिम्मेदारी विश्वविद्यालय के शिक्षकों पर भी है। कुलपति प्रो बल्देव भाई शर्मा ने उपाधि प्राप्त विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्र और समाज भारतीय पत्रकारिता के केंद्र बिंदु हैं। सजगता, निर्भयता, सत्यान्वेषण और मानवसेवा पत्रकारिता के 4 आयाम हैं। इसे सभी युवा विद्यार्थियों को अपने जीवन मे आत्मसात करते हुए जनकल्याण के लिए पत्रकारिता करनी चाहिए। इस अवसर पर दीक्षांत समारोह की स्मारिका का विमोचन किया गया। विश्वविद्यालय का कुल गीत और राज्य गीत भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश नैय्यर, श्री सुधीर सक्सेना, कार्य परिषद् और विद्या परिषद् के सदस्य एवं विश्वविद्यालय संकाय सदस्य सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित थे। कुल सचिव श्री आनंद शंकर बहादुर ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
















सोमवार, मई 30, 2022

जिला परियोजना समन्वयक और क्षेत्रीय कार्यकर्ता के एक-एक पद हेतु आवेदन 13 जून तक भर सकेंगे

परियोजना समन्वयक और क्षेत्रीय कार्यकर्ता के एक-एक पद हेतु आवेदन 13 जून तक भर सकेंगे : बालोद



बालोद 30 मई 2022







अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 एवं नियमों के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर तथा चिन्हित अनुभाग स्तर पर वन अधिकार प्रकोष्ठ में क्रमशः जिला परियोजना समन्वयक एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता (फील्ड वर्कर) के 01-01 पद की नियुक्ति किया जाना है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री के.एस.मसराम ने बताया कि यह पद अशासकीय एवं पूर्णतः अस्थाई होंगे एवं निर्धारित व नियत की गई अवधि (09 माह) के अंतर्गत सीमित होंगे।

   उन्होंने बताया कि उक्त संबंध में विस्तृत जानकारी संयुक्त जिला कार्यालय के आदिवासी विकास विभाग में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर प्राप्त की जा सकती है।









रविवार, मई 29, 2022

धनोरा पूर्ण तहसील बन जाने के बाद लोगों को बड़ी राहत मिली है...


धनोरा पूर्ण तहसील बन जाने के बाद लोगों को बड़ी राहत मिली है...

तहसील कार्यालय का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण,

वही पूर्ण तहसील बनाए जाने पर क्षेत्रीय लोगों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

*स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार*
 दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)

कोण्डागांव जिले के धनोरा को पहले उप तहसील का दर्जा था। क्षेत्रवासियों की मांग पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 27 जनवरी 2021 को धनोरा को पूर्ण तहसील बनाने की घोषणा की थी। उनकी घोषणा के अनुरूप अब धनोरा पूर्ण तहसील बन चुका है। भेंट-मुलाकात अभियान की कड़ी में मुख्यमंत्री श्री बघेल आज केशकाल विधानसभा अंतर्गत धनोरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नव निर्मित तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया।


तहसीलदार न्यायालय के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नायब तहसीलदार दयाराम साहू से क्षेत्र के राजस्व प्रकरणों, भुइंया पोर्टल में एंट्री की जानकारी ली। उन्होंने दर्ज प्रकरणों की जानकारी लेते हुए, समस्त प्रकरणों का निराकरण समय सीमा के भीतर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। दूसरी ओर उप तहसील को पूर्ण तहसील का दर्जा देने पर क्षेत्रीय लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। क्षेत्रीय लोगों ने मुख्यमंत्री से कहा कि धनोरा पूर्ण तहसील बन जाने से अब राजस्व संबंधी व तहसीलदार कार्यालय से जुड़े अनेक काम के लिए उन्हें भटकना नहीं पड़ता। क्षेत्रीय जनता के समय और व्यय की बचत हो रही है। इससे आमजनता को काफी राहत मिली है।










शनिवार, मई 28, 2022

वन संसाधन और वनाधिकार पट्टे दिए जा रहे, फलदार वृक्ष से पेड़ कटाई रुकेगी–बघेल


वन संसाधन और वनाधिकार पट्टे दिए जा रहे, फलदार वृक्ष से पेड़ कटाई रुकेगी–भूपेश बघेल












पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि वन संसाधन और वनाधिकार पट्टे दिए जा रहे, फलदार वृक्ष से पेड़ कटाई रुकेगी।

अब ज्यादा से ज्यादा फलदार वृक्ष लगाने पर जोर दिया जा रहा है। कोंडागांव में भी गारमेंट के कार्य हो रहे, सभी को रोजगार मिल रहा है।गौठानों को रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क के रूप में बदला जाएगा। जहां गोबर खरीदी के साथ-साथ अन्य एक्टिविटी भी किया जाएगा। जिससे लोगो के पास पैसा जाएगा।गोबर से पेंट उत्पादन, बिजली, गोठान में तेल पेराई मशीन स्थापित कर कई रोजगार मूलक कार्य हो रहे। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत कल मैंने कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र में लोगों से भेंट-मुलाकात की। लोगों से सीधी बातचीत कर योजनाओं का फीड बैक लिया। बस्तर में रुझान खेती की तरफ बढ़ा, सिंचाई की मांग बढ़ी है।


लोक संस्कृति को बचाने के लिए हम घोटूल और देवगुड़ी के जीर्णोद्धार का कार्य कर रहे हैं। बस्तर के जन-जीवन मे बड़ा परिवर्तन आया है, भू-जल का उपयोग बढ़ा है। नालों को रिचार्ज करने की जरूरत है। पेयजल उपलब्धता के लिए हम घर-घर नल लगा रहे, बस्तर में ज़्यादा काम करने की ज़रूरत है।बस्तर में अब बैंकों की मांग हो रही है, जबकि यहां कभी बैंक की मांग नही होती थी, यह अच्छा संकेत है।बस्तर बदल रहा,विकास की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। हम विश्वास विकास सुरक्षा को लेकर कार्य कर रहे हैं। हमारे कार्यों से लोगों का विश्वास बढ़ा है,नक्सल पीछे हटे हैं।







सोमवार, मई 23, 2022

महिला महाविद्यालय का नाम भक्त माता कर्मा करने की घोषणा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बालोद के महिला महाविद्यालय का नामकरण भक्त माता कर्मा के नाम करने की घोषणा की






*स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार*
 दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)
बालोद: 23/05/2022



बालोद में जिला स्तरीय कर्मा महोत्सव एवं भूमिपूजन समारोह में हुए शामिल

जिला साहू समाज के भवन के लिए दी 50 लाख रूपए की स्वीकृति 



प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज जिला मुख्यालय बालोद में आयोजित जिला स्तरीय कर्मा महोत्सव एवं भूमिपूजन समारोह में शामिल हुए। साहू समाज के पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री का फूलमाला से उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भक्त माता कर्मा जंयती की बधाई और शुभकामनाएॅ दी। उन्होंने भक्त माता कर्मा उल्लेख करते हुए कहा कि यदि भगवान के प्रति अटूट विश्वास, श्रद्धा और समर्पण है, तो मनोकामना जरूर पूरी होती है। माता कर्मा ने यह साबित किया था कि भक्त की श्रद्धा और भक्ति में यह शक्ति है कि भगवान को भी प्रकट होने पर विवश कर दे। मुख्यमंत्री ने इससे पहले भक्त माता कर्मा की छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने जिला साहू समाज के भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया और निर्माण कार्य के लिए 50 लाख रूपए स्वीकृत किए जाने की घोषणा की। उन्होंने बालोद के महिला महाविद्यालय का नाम भक्त माता कर्मा के नाम पर किए जाने की घोषणा की। 
    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने साहू समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कल पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गॉधी की पुण्यतिथि पर प्रदेश के 26 लाख 68 हजार से अधिक किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों एवं स्वसहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को 1804 करोड़ 50 लाख रूपए की राशि सीधे उनके बैंक खाते में अंतरित की गई।



      उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जिसने न्याय योजना के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति के सामाजिक और आर्थिक अधिकार को सुनिश्चित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत बालोद जिले के 01 लाख 35 हजार 896 किसानों के बैंक खाते में प्रथम किस्त की राशि 87 करोड़ 27 लाख 07 हजार 612 रूपए अंतरित की गई। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत बालोद जिले के 12 हजार 859 हितग्राहियों को 02 करोड़ 57 लाख 18 हजार रूपए अंतरित की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के धान के समर्थन मूल्य के साथ-साथ लघु वनोपजों का भी समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। पहले 07 प्रकार के लघु वनोपजों की खरीदी की जाती थी अब 65 प्रकार के लघु वनोपजों की खरीदी की जा रही है। 



           जिले के प्रभारी मंत्री श्री उमेश पटेल और संजारी-बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने भी कार्यक्रम को संबोधित कर भक्त माता कर्मा जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएॅ दी। कार्यक्रम की समाप्ति पर मुख्यमंत्री को साहू समाज द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री संदीप साहू, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष श्री टहल साहू, जिला साहू संघ के अध्यक्ष श्री सोमन लाल साहू सहित साहू समाज के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री विकास चोपड़ा, कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक श्री गोवर्धन राम ठाकुर, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। 












WhatsApp