name"keywords" content= "https://designerdeekeshsahu.blogspot.com/?m=1, स्वतंत्र सामाचार स्वतंत्र विचार, news service,balod dainik hindee,news" . स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार: Disclaimer <a class='tist' data-href='' data-text='' href='#'>WhatsApp</a>

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार

नाम

ईमेल *

संदेश *

ताजा खबर

खैरागढ़-राजनंदगांव मार्ग पर पेंड्रीकला गांव में दर्दनाक हादसा: बाइक और कार की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल,अस्पताल रिफर

खैरागढ़-राजनांदगांव मार्ग पर पेंड्रीकला गांव में दर्दनाक हादसा: बाइक और कार की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल,अस्पताल रिफर स्वतंत्र सम...

Advertisement Department

Disclaimer लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Disclaimer लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, जून 26, 2022

आवासहीन एवं बेघर परिवारो को स्वयं के घर की चिंता से मिली मुक्ति

आवासहीन एवं बेघर परिवारो को स्वयं के घर की चिंता से मिली मुक्ति


*स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार* *दैनिक हिंदी वेब मीडिया बालोद (छ.ग.)*



बालोद 26 जून 2022
शासन की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण गरीब तबके के आवासहीन एवं बेघर परिवारो को पक्का मकान उपलब्ध कराकर ज्यादा से ज्यादा लोगो को लाभ पंहुचाया जा रहा  है। हितग्राही कच्चे एवं जर्जर मकानो में होने वाली समस्याओ से दूर अपने स्वयं के पक्के मकानों में खुशहाली के साथ जीवन यापन कर रहे है। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि योजना के अंतर्गत कुल 15,250 अतिरिक्त हितग्राही ‘‘आवास प्लस‘‘ में चिन्हांकित है, जिनके नाम योजना के स्थायी प्रतिक्षा सूची में जोड़ा जाकर लाभान्वित किया जाना बाकी है। इस योजना के स्थायी प्रतिक्षा सूची में कुल 43,573 हितग्राहियो का नाम दर्ज है, जिसमें से जिले में कुल 249 भूमिहीन हितग्राहियों को भूमि आबंटित कराया जाकर आज पर्यन्त कुल 31,134 हितग्राहियों को स्वीकृति प्रदान किया गया है तथा स्वीकृति के विरूद्ध में जिले में कुल 21,381 आवास शतप्रतिशत पूर्ण हैं। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में राज्य कार्यालय को पत्राचार किया जाकर लंबित किश्तों की राशि की मांग की जा रही है। शासन द्वारा अतिशीघ्र राशि उपलब्ध कराये जाने हेतु आश्वस्त कराया गया है। योजना के नोडल खाते में राशि की उपलब्धता पश्चात् निर्मित व निर्माणाधीन आवासों के लंबित किश्तो की राशि का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा ।



शनिवार, जून 04, 2022

छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों के हित के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र

छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों के हित के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र


नवीन अंशदायी पेंशन योजना के तहत एनएसडीएल को अंतरित 17 हजार 240 करोड़ रुपए छत्तीसगढ़ सरकार को वापस करने पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण को निर्देशित करने का किया अनुरोध
कहा- ऐसा कोई प्रावधान नहीं जो राज्य को अनुबंध से बाहर जाने तथा पुरानी पेंशन योजना बहाली से रोकता हो
-संघीय ढांचे में यह राज्य सरकार का संप्रभु निर्णय है। राज्य की बजट घोषणा व मंत्रिमंडल के निर्णय के अनुक्रम में निर्णय के क्रियान्वयन से रोका जाना उचित नहीं





*स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार* दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर नवीन अंशदायी पेंशन योजना के तहत एनएसडीएल को अंतरित 17 हजार 240 करोड़ रुपए छत्तीसगढ़ सरकार को वापस करने के लिए पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण को निर्देशित करने का अनुरोध किया है, ताकि शासकीय कर्मचारियों तथा उनके परिजनों के सुरक्षित भविष्य के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णय का क्रियान्वयन किया जा सके।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पत्र में लिखा है- राज्य सरकार द्वारा एनपीएस ट्रस्ट तथा एनएसडीएल के साथ किये गये अनुबंधों में ऐसा कोई विशिष्ट प्रावधान नहीं है जो राज्य शासन को नवीन अंशदायी पेंशन योजना के संबंध में किये गए अनुबंध से बाहर जाने तथा पुरानी पेंशन योजना की बहाली से बाधित करता हो ।
उन्होंने लिखा है- संघीय ढांचे में यह राज्य सरकार का संप्रभु निर्णय है। शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए राज्य की बजट घोषणा व मंत्रिमंडल के निर्णय के अनुक्रम में निर्णय के क्रियान्वयन से रोका जाना उचित नहीं है।

श्री बघेल ने लिखा है- राज्य सरकार के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार एनएसडीएल को 1 नवम्बर, 2004 से 31 मार्च 2022 तक कुल 11,850 करोड़ (कर्मचारी एवं नियोक्ता अंशदान) अंतरित किये गये हैं। एनएसडीएल से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में इस जमा राशि का बाजार मूल्य लगभग 17, 240 करोड़ रूपये है। राज्य सरकार द्वारा 20 मई 2022 को पत्र के माध्यम से उपरोक्त सभी तथ्यों से पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण को अवगत कराते हुए इस जमा राशि को राज्य शासन को वापस करने का अनुरोध किया गया था। प्राधिकरण द्वारा अपने पत्र दिनांक 26 मई 2022 के माध्यम से यह लेख किया गया है कि पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण अधिनियम, 2013, सहपठित पीएफआरडीए (राष्ट्रीय पेंशन योजना अंतर्गत निकासी एवं प्रत्याहरण) विनियमन, 2015 तथा अन्य सुसंगत नियमों में इस आशय का कोई प्रावधान नहीं है जिसमें राज्य सरकार को कर्मचारी एवं नियोक्ता अंशदान की जमा राशि वापस की जा सके।
श्री बघेल ने लिखा है कि छत्तीसगढ़ राज्य के वर्ष 2022-23 के बजट भाषण में राज्य शासन की पेंशन योग्य स्थापना में 1 नवम्बर 2004 अथवा उसके पश्चात नियुक्त समस्त शासकीय कर्मचारियों के लिये नवीन अंशदायी पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की घोषणा की गई है। राज्य मंत्रि-परिषद की बैठक दिनांक 1 मई 2022 में इस निर्णय का अनुमोदन किया जा चुका है तथा इस निर्णय के क्रियान्वयन हेतु आवश्यक अधिसूचना छत्तीसगढ़ राजपत्र (असाधारण) दिनांक 11 मई 2022 को जारी की जा चुकी है।
श्री बघेल ने लिखा है - लोक हित की शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में राज्य के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। राज्य शासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पुरानी मांग पर उनके एवं उनके परिवार के भविष्य को सुरक्षित बनाने की दृष्टि से पुरानी पेंशन योजना की बहाली का निर्णय लिया गया है। 1 अप्रैल 2022 से शासकीय सेवकों के वेतन से किये जाने वाले मासिक पेंशन अंशदान को समाप्त करते हुए एनएसडीएल को जमा किये जाने वाले कर्मचारी एवं राज्य शासन के अंशदान को बंद कर दिया गया है। इसके स्थान पर पुरानी पेंशन योजना के अनुरूप ऐसे प्रत्येक कर्मचारी का नवीन सामान्य भविष्य निधि खाता खोलकर प्रतिमाह उनके मूल वेतन का 12 प्रतिशत अंशदान इस खाते में जमा किया जा रहा है, जो कि कर्मचारी की सेवानिवृत्ति पर सामान्य भविष्य निधि नियमों के अनुरूप ब्याज सहित अंतिम भुगतान किया जायेगा।
श्री बघेल ने लिखा है- राज्य शासन द्वारा यह निर्णय भी लिया गया है कि 31 मार्च 2022 तक एनएसडीएल के पास कर्मचारियों एवं राज्य शासन के अंशदान की जमा कुल राशि को राज्य सरकार द्वारा वापस प्राप्त किया जाए तथा इसमें से कर्मचारियों के अंशदान की कुल जमा राशि उनके सामान्य भविष्य निधि खाते में अंतरित की जाए तथा राज्य शासन के अंशदान की कुल जमा राशि को लोक लेखे के अंतर्गत एक पृथक पेंशन निधि में जमा रखा जाए। इस निधि से भविष्य में पेंशनरी दायित्वों के भुगतान हेतु आवश्यक होने पर राशि का आहरण किया जा सकेगा। साथ ही इस निधि के और संवर्धन हेतु जमा राशि को भारत सरकार, राज्य सरकारों की प्रतिभूतियों में सुरक्षित रूप से निवेशित किया जायेगा तथा प्रतिवर्ष गत वर्ष के पेंशन भुगतान की 4 प्रतिशत के बराबर राशि निवेशित की जायेगी।

बुधवार, मई 18, 2022

दो किसानों के बीच हुई धान कटाई को लेकर गाली गलौज और हाथापाई थाने में हुआ मामला दर्ज...

दो किसानों के बीच हुई धान कटाई को लेकर गाली गलौज व हाथापाई थाने में हुआ मामला दर्ज...



*स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार*
दैनिक हिंदी वेब मीडिया बालोद (छ.ग.)

15/05/2022




    

     ग्राम पंचायत भरनाभाट स्थित आश्रित ग्राम डुमरघुंचा में फिर से मामला गरमा गया है, बता दूं की टी.आई.नवीन बोरकर जी जबतक थे, देवरी थाने में मामला सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था, लेकिन जैसे ही बोरकर सर का बालोद तबादला हुआ, डुमरघुंचा में राजनीति का रुख फिर से विवादों की ओर मुड़ चुका है। शांति व्यवस्था के साथ–साथ न्यायपूर्ण व्यवहार के भी धनी है, नवीन बोरकर साहब।लोग उनका सहृदय सम्मान करते हैं। और लोगों के दिल में जगह बना चुके हैं। जैसे को तैसा कारवाई करने वाले दिल के धनी व्यक्ति है हमारे बोरकर सर।


      विभाग में टी.आई. का फेरबदल हुए मुस्किल से 15 दिन भी नहीं हुए होंगे, की फिर एक नया मारपीट का मामला ग्राम डुमरघुंचा का  आया है,मामला देवरी थाना क्षेत्रांतर्गत स्थित ग्राम डूमर्घुंचा का है जन्हा दो पक्षों में जमकर गाली गलौज के साथ हाथापाई का है।
      ग्राम डूमरघुंचा के पंचायत भरनाभाट के उपसरपंच तिलक राम साहू निवासी ग्राम डुमरघुंचा और  निवासी किसान प्रदूमन साहू के बीच गाली गलौज वा हाथापाई हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान का  है। दोनों के बीच हार्वेस्टर लाने को लेकर विवाद वा अपशब्द कहे जाने के उपरांत उपसरपंच तिलक साहू निवासी ग्राम डूमर्घुंचा एवम दूसरा किसान पुत्र प्रदुमन स्वयं के हार्वेस्टर चालक के साथ धान कटाई का कार्य कर रहा था,साथ में  मनकी निवासी विकेश साहू के द्वारा फसल कटाई का करने के दौरान गांव के ही उपसरपंच तिलक साहू के द्वारा मां बहन की अभद्र गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्के से मारने का मामला सामने आया है।
जिसकी जांच पड़ताल के बाद देवरी थाने में मामले को पंजीबद्ध कर लिया गया है।

वहीं दूसरे पक्ष के आवेदक के तरफ से भी थाने की अपील दर्ज करवाया गया है जिसमें  तिलक साहू के बयानामानुसार,पुलिस थाना में मामले की जांच कर क्रमश:

अप.क्र.- 0/22, धारा 341, 294, 323, 506, 427, 34


के तहत पुलिस चौकी पिनकापर में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है।

दूसरे प्रार्थी  उपसरपंच  तिलकराम डुमरघुचा ने अनावेदक के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा कि वह डुमरघुंचा का रहने वाला है। साथ में  खेती किसानी के अलावा ग्राम पंचायत भरनाभाट का उपसरपंच के पद पर पदस्थ है जोकि वह दिनांक 15.05.2022 के शाम 06.00 बजे के आसपास,धान सुख गया है या गिला है यह देखने के लिए अपने खेत जागेश्वर निषाद के धनहा खेत के आगे पहुंचा था तभी गांव के प्रदुमन साहू उनके दोस्त विकेश साहू जो की ग्राम मनकी का रहने वाला है दोनों ने एक राय होकर रास्ता रोककर मुझे माँ बहन की अश्लील गालिया दिया वा (***)तुम कौन होते हो किसके खेत देखने आ रहे हो साले दलाल और किसका धान कटवाओगे ..?हम लोग हार्वेस्टर वाले होकर धान नहीं कटा रहे है और तुम बाहर से हार्वेस्टर लाकर दलाली कर किसानों के धान कटवाते हो हम लोग हार्वेस्टर वाले होकर किसानो के धान नहीं काट रहे हैं ऐसा प्रदुमन साहू के द्वारा मेरे रास्ते रोककर हाथ में पकड़े डंडे से मुझे मारपीट किया,जिसके चलते बाये हाथ के हथेली तथा सीना में प्रदुमन के मारने से बायें हाथ की उगलिया में काफी चोटे आई हैं खून बह रहा हैं तथा दाहिने गाल तथा चेहरे तथा सीने में चोट आई हैं। मैंने मना किया तो प्रदुमन के दोस्त विकेश साहू जो मनकी के रहने वाला है उन्होंने भी हाथ मुक्का से मुझे मारपीट कर मां बहन की अश्लील गालिया देकर जान से मारने की धमकी दिये मारने के दौरान मेरा शर्ट फट गया है। हाथ व शरीर में काफी दर्द हो रहा है दोनों के द्वारा मुझे मां बहन की अश्लील गालिया दिया है जो सुनने में बुरा लगा जोकि घटना को गांव के कुलदीप, और गन्नू साहू ने देखा व सुना है। घटना के बाद मैं अपने घर डुमरघुचा आ गया था वहां पर प्रदुमन एवं उसके दोस्त मारने के लिए घर के बाहर आये थे, तब मैं डर के वजह से चौकी पिनकापार रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचना बताया जा रहा है।

     वहीं गवाहों वा दूसरे प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है की तिलक साहू को किसी ने डंडे से वार नहीं मारा है, डंडे से मारपीट करना बताना गलत है डंडे से मारपीट नही किया गया है बल्कि,डंडे को बाद में ले जाकर तिलक के द्वारा ही रखा गया है, जो की तिलक साहू के द्वारा पुलिस जांच से पहले झूठे मामले में फसाने के लिए रखा गया है। एवं हाथ को जबरदस्ती खुद से किसी चीज से काटकर झूठे मामले में फसाने की बात सामने आ रही है।

इसके पूर्व भी तिलक साहू के ऊपर दिनांक 12/09/2020 थाना डोंगरगांव में स्थित जंगल में जुहा खेलने के मामले  में  अपराधी पाया गया था एवं  कई बार झूठे f.i.r. करने के मामलों में कानूनन अपराधिक संलिप्तता देखी गई है। जोकि अपराधिक प्रवृति को दर्शाता है। ऐसे अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की जरूरत है। ताकि ग्राम में  आंतरिक शांति बनी रहे...






तिलक साहू पिता गौकरण साहू उम्र 42 साल निवासी डुमरघुचा चौकी पिनकापार थाना देवरी जिला बालोद, घटना दिनांक 15.05.2022 के शाम 06.00 बजे करीबन घटना स्थल जागेश्वर निषाद के धनहा खेत ग्राम डुमरघुचा, सूचना दिनांक 15.05.2022 के रात्रि 08.30 बजे, नाम आरोपी-1. प्रदुमन साहू पिता होरी लाल साहू उम्र 27 साल साकिन ग्राम डुमरघुंचा चौकी पिनकापार,2 विकेश साहू पिता गोपाल साहू निवासी मनकी चौकी पिनकापार।
WhatsApp