name"keywords" content= "https://designerdeekeshsahu.blogspot.com/?m=1, स्वतंत्र सामाचार स्वतंत्र विचार, news service,balod dainik hindee,news" . स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार: Contact us <a class='tist' data-href='' data-text='' href='#'>WhatsApp</a>

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार

नाम

ईमेल *

संदेश *

ताजा खबर

खैरागढ़-राजनंदगांव मार्ग पर पेंड्रीकला गांव में दर्दनाक हादसा: बाइक और कार की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल,अस्पताल रिफर

खैरागढ़-राजनांदगांव मार्ग पर पेंड्रीकला गांव में दर्दनाक हादसा: बाइक और कार की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल,अस्पताल रिफर स्वतंत्र सम...

Advertisement Department

Contact us लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Contact us लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, जुलाई 30, 2024

सोशल मीडिया का असर

छत्तीसगढ़ के विकाश  पर, सोशल मीडिया  असरदार 

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार 
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
30/07/2024




खैरागढ़/पेंड्रीकला छत्तीसगढ़ के विकास कार्य में विभागीय कर्मचारियों की मनमानी हो या फिर जनसमस्या निवारण,की कोई बात।सोशल मीडिया प्लेटफार्म लोगों के लिए दवाई की तरह काम कर रही है। बीते दिनों छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी समेत वर्तमान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को खैरागढ़ में चल रहे मनमानी की लिखित शिकायत सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर और व्हाट्सएप के माध्यम से दिया गया था, जिसमें विभागीय अधिकारी/कर्मचारी समेत तमाम छोटे से लेकर बड़े लापरवाही और मनमाने तरीके से संचालित हो रहे सभी विभागीय कार्यों की स्थिति के बारे में सोशल मीडिया के माध्यम से बताया गया था,जिसका असर तत्काल देखने को मिला।

बीते दिनों खैरागढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम पेंड्रिकला निवासी भुवन विश्वकर्मा के द्वारा सबसे पहले अपनी समस्या बताई थी की काफी समय से तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने के बाद भी बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन पाया है।जिस कारण न आधार कार्ड बना है और ना ही राशन कार्ड में नाम जुड़ पाया है।और ना ही पंचायत के काम हो पा रहा था जिसके चलते काफी समय से परेशानी झेल रहा था,आए दिन भुवन विश्वकर्मा के घर परिवार जनों के बीच वाद विवाद होता रहता था।
अतः मुझे उपरोक्त बातों की जानकारी के बाद तहसील कार्यालय से पुष्टि करने के बाद,समस्त बातों की जानकारी देते हुए,लिखित शिकायत सीधे खैरागढ़ जिला कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा के व्हाट्सएप नंबर पर भेजा था एवं साथ ही वर्तमान मुख्यमंत्री वा  पूर्व मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी भेज दिया था। जिसके बाद 15 दिनों के भीतर ही जन्म प्रमाण पत्र, बच्चे का आधार कार्ड, गैस कनेक्शन बनकर तैयार हो गए थे। व राशन कार्ड के फॉर्म भी जमा हुए हैं अभी बनना बाकी है।

इसी तरह गांव के खोमलाल साहू ने 1 वर्ष पूर्व से अपने परिवार के तीन बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए दिए थे,जिसकी किसी प्रकार की जानकारी ही नहीं थी,जिस फॉर्म की रिसिप्ट लेने के बाद संबंधित विभाग तहसील कार्यालय से जानकारी लेने पर पता चला की तहसील कार्यालय के ऑपरेटर की मनमानी के चलते जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा था।जिसकी ऑनलाइन लगे आपत्ति कॉपी को दिनांक समेत स्क्रीन शॉट निकालकर सीधे कलेक्टर महोदय को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजने के बाद, दूसरे दिन तत्काल अस्थाई जाति प्रमाण पत्र बनकर तैयार हो गया।

वहीं पेन कार्ड बनाने के लिए हितग्राही छगन साहू ने एक वर्ष पूर्व ही खैरागढ़ स्थित चॉइस सेंटर में आवेदन भरे थे लेकिन चॉइस सेंटर वाले की लापरवाही के कारण पेन कार्ड आवेदन में गलत मोबाइल नंबर डालने के कारण पेन कार्ड बनाने के बाद भी डाउनलोड नहीं हो पाया था,चार दिन दौड़ धूप करने में बाद मुस्कील से पैन कार्ड बनवा पाया था। तत्पश्चात पासबुक बनाने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में खाता खुलवाया एक साल से उपर हो जाने के बाद भी बैंक मैनेजर के द्वारा पासबुक नहीं दिए गए थे। दो सप्ताह तक चक्कर लगाने के बाद पब्लिक ऐप में खबर लगाने के दूसरे दिन बाद मैनेजर ने खुद ही आवेदक को शाम चार बजे बैंक बुलाकर पासबुक सौंप दिया था।             
आवेदक छगन साहू का जॉब कार्ड और राशन कार्ड में भी पंचायत कर्मियों की मनमानी देखनी को मिली।
यह की हितग्राही/आवेदक छगन साहू का सीएम आवास योजना में नाम आने के बाद एक किस्त तो मिल गया है लेकिन छगन लाल के शामिल आवेदन में, पड़ोसी फिरनता मंडावी का जॉब कार्ड शामिल किया गया था, जानकारी जनपद पंचायत स्थित आवास शाखा में जाने से हुआ। तत्पश्चात इस संबंध में आवेदन शामिल करने वाले कर्मचारी रोजगार सहायक से इस संबंध में बहस भी हुआ था।
तत्पश्चात इन सारी बातों की जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी को सोशल मीडिया के माध्यम से दिया गया था, जिसके तुरंत बाद जॉब कार्ड ऑनलाइन बनकर तैयार हो गया,लेकिन अबतक जॉब कार्ड मिला ही नही है। इसके पहले रोजगार सहायक के द्वारा 4 महीनों से गुमराह करके रखा था।वही आवेदक की साथ ही राशन कार्ड को केवाईसी करने के बजाए,ग्राम पेंडरीकला सरपंच के द्वारा जनपद पंचायत में बड़े पहचान होने के कारण निरस्त करवा दिया गया है।जिसे पुनः नए राशन कार्ड बनाने हेतु आवेदन अभी लंबित है।

ऐसे अनेकों मामले है जिनमे ग्रामीणों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।जिनमे स्ट्रीट लाइट, जलजीवन के कार्य अधूरे होने के कारण पानी के लिए सड़क क्रॉस करके जाना पड़ता है जिससे आए दुर्घटना का डर बना रहता है।कई पात्र हितग्राहियों के राशन कार्ड ही नही बन पाया है, तो कहीं पात्रता होने के बाद भी निशुल्क राशन के स्थान पर 10 रुपए किलो वाला राशन कार्ड बना दिया गया है। तो कहीं बन रहे आवास योजना के हितग्राहियों का आवास की जियो टैग नहीं हो पाया है। 

इन सब समस्याओं से निपटने के लिए तथा विभागीय भ्रष्ट कर्मचारियों को सबक सिखाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म महत्वपूर्ण योगदान दिया है,उम्मीद है आगे भी सोशल मीडिया माध्यम से समस्या समाधान होता रहेगा।






बुधवार, फ़रवरी 14, 2024

रायपुर : धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के सचिव, रायपुर कमिश्नर ने राजिम कुंभ कल्प मेला तैयारी के संबंध में संयुक्त रूप से ली बैठक

धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के सचिव, रायपुर कमिश्नर ने राजिम कुंभ कल्प मेला तैयारी के संबंध में संयुक्त रूप से ली बैठक


स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
 *दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
14/02/2024
 

मेला स्थल पहुंचकर चल रहे कार्यों का किया अवलोकन निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश



धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी, रायपुर कमिश्नर डॉ संजय अलंग, पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक श्री जितेन्द्र शुक्ला, संचालक संस्कृति विभाग श्री विवेक आचार्य ने संयुक्त रूप से आज राजिम स्थित विश्राम गृह में राजिम कुंभ कल्प के आयोजन के तैयारियों के संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में राजिम कुंभ कल्प मेला से संबंधित विभाग के अधिकारियों को मेला स्थल में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने राजिम कुंभ कल्प मेला के विकास के लिए किये जा रहे निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रगतिरत कार्यो का अवलोकन कर निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस दौरान धमतरी कलेक्टर श्रीमती नम्रता गांधी, गरियाबंद जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित तुकाराम कांबले, धमतरी पुलिस अधीक्षक श्री अंजनेय वैष्णव, धमतरी जिला पंचायत सीईओ सुश्री रोमा श्रीवास्तव, गरियाबंद जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।


उल्लेखनीय है कि 24 फरवरी माघ पूर्णिमा से शुरू होने वाला राजिम कुम्भ कल्प मेला महाशिवरात्रि 08 मार्च 2024 तक प्रस्तावित है। संभागायुक्त श्री अलंग ने निरीक्षण के दौरान राजिम कुंभ कल्प मेला स्थल तैयारी की अद्यतन स्थिति का अवलोकन करते हुए उन्होंने मेला स्थल पर सड़कों का निर्माण एवं मरम्मत, अस्थाई हेलीपेड का निर्माण, मेला स्थल में पार्किंग की व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण के लिए पार्किंग की व्यवस्था, राजिम मेला के संपर्क मार्गों का मरम्मत, जतमई-घटारानी के पैच रिपेयर, गरियाबंद अन्तर्गत पंचकोशीधाम, गरियाबंद से भूतेश्वर नाथ धाम एवं समस्त धार्मिक स्थलों में जाने वाले सड़कों का मरम्मत, मुख्य मंच एवं नदी के अंदर ट्रैफिक नियंत्रण के लिए पार्किंग की व्यवस्था, विभागीय स्टाल एवं डोम निर्माण, 24 घंटे मेडिकल टीम की ड्यूटी, आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं का भण्डारण एवं वितरण, एम्बूलेंस की व्यवस्था, आपातकालीन चिकित्सा हेतु बेड एवं टेबल इत्यादि की व्यवस्था, नियंत्रण कक्ष की स्थापना, संत महात्माओं के लिए रूकने की व्यवस्था, कुण्ड स्थल पर स्नान के बाद कपड़े बदलने हेतु चेजिंग रूम का निर्माण, लक्ष्मण झुला में सुरक्षा की दृष्टि से कन्ट्रोल रूम बनाने, रात में चलने वाले बसों में एक होमगार्ड की व्यवस्था, मेला स्थल एवं राजिम के सार्वजनिक स्थलों पर दाल-भात सेंटर खोलवाने, मेला स्थल एवं राजिम शहर के सार्वजनिक जगह में पर्याप्त पानी की व्यवस्था, महानदी आरती एवं स्नान का कार्य, मेला स्थल पर पर्याप्त मात्रा में सी.सी.टी..वी. कैमरा लगाने की व्यवस्था, मेला स्थल का साफ-सफाई व नदी क्षेत्र व मेला स्थल में मच्छरों से सुरक्षा हेतु रोजाना फागिंग की व्यवस्था, मंदिरों का रंगरोंगन एवं आकर्षक साज-सज्जा, विभागवार स्वागत गेट निर्माण, मेला क्षेत्र के अंतर्गत संत-समागम स्थल, मुख्य मंच, राजीव लोचन, कुलेश्वर महादेव मंदिर, लोमस ऋषि आश्रम सहित अन्य क्षेत्रों में बिना अवरोध विद्युत की आपूर्ति की व्यवस्था करने, हाईमास्क टॉवर लगाने, शासकीय विभागों का स्टाल लगाने एवं दुकानों का आबंटन करने के निर्देश दिये

शुक्रवार, जून 24, 2022

बालोद : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में पदों पर प्रतिनियुक्ति हेतु आवेदन 30 जून तक

बालोद : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में पदों पर प्रतिनियुक्ति हेतु आवेदन 30 जून तक







बालोद 24 जून 2022

उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति जिला बालोद द्वारा संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिन्दी माध्यम विद्यालय बालोद, डौण्डी, डौण्डीलोहारा, अर्जुन्दा एवं गुरूर में रिक्त शैक्षणिक एवं गैर शैक्षिक पदों पर प्रतिनियुक्ति में कार्य करने के लिए आवेदन 30 जून 2022 तक आमंत्रित किए गए है। जिला शिक्षा अधिकारी एवं उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव श्री प्रवास बघेल ने बताया की स्कूल शिक्षा विभाग छ.ग. शासन के विभागीय शिक्षक व कर्मचारी निर्धारित प्रारूप में आवेदन एवं समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतिलिपि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र का प्रारूप, रिक्त पदों का विवरण तथा विस्तृत निर्देश जिले की वेबसाईट बालोद डाट जीओवी डाट इन में तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बालोद के सूचना पटल में अवलोकन हेतु उपलब्ध है।



सोमवार, मई 23, 2022

महिला महाविद्यालय का नाम भक्त माता कर्मा करने की घोषणा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बालोद के महिला महाविद्यालय का नामकरण भक्त माता कर्मा के नाम करने की घोषणा की






*स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार*
 दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)
बालोद: 23/05/2022



बालोद में जिला स्तरीय कर्मा महोत्सव एवं भूमिपूजन समारोह में हुए शामिल

जिला साहू समाज के भवन के लिए दी 50 लाख रूपए की स्वीकृति 



प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज जिला मुख्यालय बालोद में आयोजित जिला स्तरीय कर्मा महोत्सव एवं भूमिपूजन समारोह में शामिल हुए। साहू समाज के पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री का फूलमाला से उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भक्त माता कर्मा जंयती की बधाई और शुभकामनाएॅ दी। उन्होंने भक्त माता कर्मा उल्लेख करते हुए कहा कि यदि भगवान के प्रति अटूट विश्वास, श्रद्धा और समर्पण है, तो मनोकामना जरूर पूरी होती है। माता कर्मा ने यह साबित किया था कि भक्त की श्रद्धा और भक्ति में यह शक्ति है कि भगवान को भी प्रकट होने पर विवश कर दे। मुख्यमंत्री ने इससे पहले भक्त माता कर्मा की छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने जिला साहू समाज के भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया और निर्माण कार्य के लिए 50 लाख रूपए स्वीकृत किए जाने की घोषणा की। उन्होंने बालोद के महिला महाविद्यालय का नाम भक्त माता कर्मा के नाम पर किए जाने की घोषणा की। 
    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने साहू समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कल पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गॉधी की पुण्यतिथि पर प्रदेश के 26 लाख 68 हजार से अधिक किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों एवं स्वसहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को 1804 करोड़ 50 लाख रूपए की राशि सीधे उनके बैंक खाते में अंतरित की गई।



      उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जिसने न्याय योजना के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति के सामाजिक और आर्थिक अधिकार को सुनिश्चित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत बालोद जिले के 01 लाख 35 हजार 896 किसानों के बैंक खाते में प्रथम किस्त की राशि 87 करोड़ 27 लाख 07 हजार 612 रूपए अंतरित की गई। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत बालोद जिले के 12 हजार 859 हितग्राहियों को 02 करोड़ 57 लाख 18 हजार रूपए अंतरित की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के धान के समर्थन मूल्य के साथ-साथ लघु वनोपजों का भी समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। पहले 07 प्रकार के लघु वनोपजों की खरीदी की जाती थी अब 65 प्रकार के लघु वनोपजों की खरीदी की जा रही है। 



           जिले के प्रभारी मंत्री श्री उमेश पटेल और संजारी-बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने भी कार्यक्रम को संबोधित कर भक्त माता कर्मा जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएॅ दी। कार्यक्रम की समाप्ति पर मुख्यमंत्री को साहू समाज द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री संदीप साहू, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष श्री टहल साहू, जिला साहू संघ के अध्यक्ष श्री सोमन लाल साहू सहित साहू समाज के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री विकास चोपड़ा, कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक श्री गोवर्धन राम ठाकुर, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। 












WhatsApp