name"keywords" content= "https://designerdeekeshsahu.blogspot.com/?m=1, स्वतंत्र सामाचार स्वतंत्र विचार, news service,balod dainik hindee,news" . स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार: छुरिया <a class='tist' data-href='' data-text='' href='#'>WhatsApp</a>

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार

नाम

ईमेल *

संदेश *

ताजा खबर

खैरागढ़-राजनंदगांव मार्ग पर पेंड्रीकला गांव में दर्दनाक हादसा: बाइक और कार की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल,अस्पताल रिफर

खैरागढ़-राजनांदगांव मार्ग पर पेंड्रीकला गांव में दर्दनाक हादसा: बाइक और कार की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल,अस्पताल रिफर स्वतंत्र सम...

Advertisement Department

छुरिया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
छुरिया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, सितंबर 08, 2024

सालों से अधूरा पड़ा है शमशान घाट में शेड निर्माण का कार्य...

पूरा मामला ग्राम करेठी (बादराटोला) में शमशान घाट की स्थिति बद से बत्तर...

अंतिम संस्कार के लिए नहीं बन पाया है,कोई शेड

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*

शनिवार 07/09/2024

छुरिया न्यूज 

खबर:संक्षेप में...
छुरिया:–क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम करेठी (बादराटोला) के शमशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए शेड नहीं होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। बरसात के मौसम में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है,जब बारिश के कारण शमशान घाट तक पहुंचने के लिए दलदली रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है।

  दिनांक 05/09/2024 गुरुवार को मृतक दिलीप कुमार  को  ले जाने के दौरान  हुई तेज बारिश...

के बीच किया गया अंतिम संस्कार










ग्रामीणों का कहना है कि शमशान घाट तक पहुंचने के लिए महज 01 किलोमीटर की दूरी है, लेकिन बारिश के कारण रास्ते में काफी दलदल हो जाता है,जिससे अंतिम संस्कार के लिए जाने वाले लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों ने शमशान घाट में शेड बनाने की मांग की है, ताकि बरसात के मौसम में अंतिम संस्कार के लिए जाने वाले लोगों को परेशानी न हो।"

लेकिन अबतक अधूरा पड़ा है वहीं ग्राम  सरपंच पति ने बताया की शेड निर्माण के कार्य एक साल से  अधूरा है, ठेकेदार काम अधूरा करवाने के बाद आधा करके छोड़ दिया है वही सरपंच पति ने बताया की मजदूर नहीं मिलने के कारण कार्य पूरा नहीं होना रहा है। जिस ठेकेदार को काम मिला था वह अधूरा छोड़ दिया है।

वहीं ग्रामीणों ने बताया ग्राम करेठि में  स्ट्रीट लाइट,गली सीमेंटीकरण एवं गौठान में भी काफी कीचड़ हो जाता है जिसके कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वही ग्रामीणों ने  मीडिया के माध्यम से चर्चा के दौरान प्रशासन से अपील करते हुएं कहा  की  सड़क से शमशान घाट तक जाने के रास्ते   एवं शमसान घाट में शेड निर्माण  व प्रतीक्षालय  अत्यंत जरूरी है,साथ ही गली में स्ट्रीट लाइट नहीं होने के कारण  कुछ गलीयो में अंधेरा हो  जाता है । वहीं ग्राम करेठी   से लगा जंगल  क्षेत्र होने के कारण  रात्रि में  जहरीले कीड़े–मकोड़े  समेत अन्य जंगली जानवरों का भी डर बना रहता है। जिसका कार्य करवाने हेतु  प्रशासन से प्रार्थना की है।ताकि भविष्य में  किसी प्रकार की  अनहोनी न हो । 


मंगलवार, मार्च 26, 2024

राजनांदगांव : मतदान जागरूकता के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के दीवार लेखन में नारे बने आकर्षण का केन्द्र

राजनांदगांव : मतदान जागरूकता के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के दीवार लेखन में नारे बने आकर्षण का केन्द्र

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*



 

 लोकसभा निर्वाचन-2024
- अंजोरा हो या घुमका वोट डालना है हमका
- नांदगांव के अब एके पहचान सत प्रतिशत होही मतदान 

वोट डालबो सब चलो ठाठ से सुरगी हो चाहे रतनभाट से


जिले में स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता के लिए व्यापक तौर पर कार्य किए जा रहे हैं। इसकी एक बानगी ग्रामीण क्षेत्रों के दीवार लेखन में दिखी। जिला पंचायत द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में शत-प्रतिशत मतदान के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है और दीवारों पर नारे लिखे जा रहे हैं, ताकि जनसामान्य में मतदान के प्रति रूझान रहे। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह के निर्देशन में लगातार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।


जनपद सीईओ राजनांदगांव सुश्री तनुजा मांझी, जनपद सीईओ डोंगरगांव श्री नवीन कुमार, जनपद सीईओ डोंगरगढ़ सुश्री दिव्या ठाकुर, जनपद सीईओ छुरिया श्री नारायण बंजारा द्वारा स्वीप के तहत वाल राइटिंग के लिए कार्य किया जा रहा है। ऊर्जा एवं उत्साह के साथ टीम द्वारा मतदान के प्रति जनसामान्य में जागरूकता लाने का कार्य किया जा रहा है। वोट करे बर सब ला हे जाना मंडी हो चाहे कन्या शाला, वोट डालबो सब चलो ठाठ से सुरगी हो चाहे रतनभाट से, अंजोरा हो या घुमका वोट डालना है हमका, मतदान करो सब जुन्ना नवा फेर का सोमनी अउ हरदुवा, नांदगांव के अब एके पहचान सत प्रतिशत होही मतदान, वोट करे बर सब ला हे जाना सोच समझ के बटन ला दबाना जैसे नारे दीवारों पर लिखवाये जा रहे हैं।



WhatsApp