ताजा खबर
खैरागढ़-राजनंदगांव मार्ग पर पेंड्रीकला गांव में दर्दनाक हादसा: बाइक और कार की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल,अस्पताल रिफर
खैरागढ़-राजनांदगांव मार्ग पर पेंड्रीकला गांव में दर्दनाक हादसा: बाइक और कार की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल,अस्पताल रिफर स्वतंत्र सम...
Advertisement Department
-
फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नियुक्ति का मामला स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार *दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)* 14/07/2...
शनिवार, दिसंबर 23, 2023
Tally सीखना हुआ और भी आसान
बुधवार, अगस्त 17, 2022
पत्नी की गुमशुदगी रिपोर्ट थाने में दर्ज, आयोग द्वारा दुर्ग आईजी को पत्र प्रेषित कर निराकरण हेतु मंगाया जाएगा जल्द से जल्द रिपोर्ट- डॉ किरणमयी नायक
मंगलवार, मई 24, 2022
राज्यों में प्रत्येक को करीब 4,500 करोड़ की बचत होगी सुनिश्चित मासिक भुगतान से उत्पादक कंपनियों को मिलेगा लाभ
बिजली मंत्रालय डिस्कॉम के पिछले बकाया को समाप्त करने की योजना पर काम कर रहा है
डिस्कॉम पर 18 मई 2022 तक उत्पादन कंपनियों का 1,00,018 करोड़ रुपये बकाया
डिस्कॉम को 48 मासिक किश्तों में बकाया भुगतान करने की अनुमति दी जाएगी,
विलंब से भुगतान पर 19,833 करोड़ रुपये अधिशुल्क की होगी बचत
बिजली उपभोक्ताओं को इस राशि की राहत मिलेगी,
क्योंकि यह खुदरा शुल्क पर हस्तांतरित नहीं होगी
महाराष्ट्र और तमिलनाडु जैसे राज्यों में प्रत्येक को करीब 4,500 करोड़ की बचत होगी
सुनिश्चित मासिक भुगतान से उत्पादक कंपनियों को मिलेगा लाभ
वितरण कंपनी द्वारा उत्पादन कंपनी को भुगतान में विलंब किए जाने से उत्पादन कंपनी के नकदी प्रवाह पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, जिसे कोयले के रूप में इनपुट आपूर्ति के लिए प्रावधान करने की आवश्यकता होती है और बिजली संयंत्र के दिन-प्रतिदिन के संचालन के लिए पर्याप्त कार्यशील पूंजी की जरूरत होती है। प्राप्ति (PRAAPTI) पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार,18 मई 2022 तक, डिस्कॉम की बकाया राशि (विवादित राशि और विलंबित भुगतान अधिभार (एलपीएससी) को छोड़कर) 1,00,018 करोड़ रुपये और एलपीएससी बकाया 6,839 करोड़ रुपये थे।
प्रस्तावित योजना डिस्कॉम द्वारा वित्तीय बकाया का आसान किश्तों में भुगतान को आसान बनाती है। सभी डिस्कॉम को एकमुश्त छूट देने पर विचार किया जा रहा है, जिसमें योजना की अधिसूचना की तारीख को बकाया राशि (मूलधन और एलपीएससी शामिल है) को एलपीएससी के आगे लगाए बिना फ्रीज कर दिया जाएगा।
डिस्कॉम को 48 किश्तों में बकाया राशि का भुगतान करने की छूट दी जाएगी। एलपीएससी लगाए बिना आस्थगित तरीके से बकाया राशि का परिसमापन डिस्कॉम को उनके वित्त में वृद्धि करने का समय देगा। साथ ही, उत्पादक कंपनी को सुनिश्चित मासिक भुगतान से लाभ होगा जो अन्यथा उन्हें नहीं मिल रहा था। हालांकि, डिस्कॉम द्वारा किस्त के भुगतान में देरी के मामले में, विलंब भुगतान अधिभार संपूर्ण बकाया राशि पर देय होगा, जिसे अन्यथा छूट दी गई थी।
प्रस्तावित योजना के परिणामस्वरूप, डिस्कॉम अगले 12 से 48 महीनों में एलपीएससी पर 19,833 करोड़ रुपये की राशि बचाएंगे।
तमिलनाडु और महाराष्ट्र जैसे राज्यों जिन पर बड़ी बकाया राशि है, इस उपाय के परिणामस्वरूप प्रत्येक को 4,500 करोड़ रुपये से अधिक की बचत होगी। उत्तर प्रदेश को लगभग 2,500 करोड़ रुपये जबकि आंध्र प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, राजस्थान तथा तेलंगाना जैसे राज्यों को 1,100 करोड़ से 1,700 करोड़ रुपये की बचत होगी। डिस्कॉम द्वारा की जाने वाली बचत से आखिरकार खुदरा शुल्क में एलपीएससी के बोझ को कम करके बिजली उपभोक्ता को लाभ होगा।
इस उपाय से बकाया का समय पर भुगतान होने की उम्मीद है जो एलपीएससी पर छोड़ी गई राशि की तुलना में उत्पादन कंपनियों के लिए अति महत्वपूर्ण है। साथ ही, यह सुनिश्चित करने के लिए उपयुक्त उपाय किए जा रहे हैं कि डिस्कॉम नियमित आधार पर जेनकोस यानी उत्पादन कंपनियां अपने बकाया का भुगतान करें, अन्यथा जेनकोस द्वारा आपूर्ति कम हो जाएगी।
विलंब भुगतान अधिभार (एलपीएससी) एक डिस्कॉम द्वारा एक जनरेटिंग कंपनी को बेस रेट (एसबीआई की मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) पर आंकी गई) पर बकाये के भुगतान पर लगाया जाता है। एलपीएससी डिफॉल्ट के पहले महीने के लिए आधार दर पर डिफॉल्ट की अवधि और किसी भी समय आधार दर पर अधिकतम 3 फीसदी के अधीन बाद के प्रत्येक महीने के लिए 0.5 फीसदी की वृद्धि के लिए लागू है।
बुधवार, मई 18, 2022
दो किसानों के बीच हुई धान कटाई को लेकर गाली गलौज और हाथापाई थाने में हुआ मामला दर्ज...
दो किसानों के बीच हुई धान कटाई को लेकर गाली गलौज व हाथापाई थाने में हुआ मामला दर्ज...
*स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार*
दैनिक हिंदी वेब मीडिया बालोद (छ.ग.)
15/05/2022
ग्राम पंचायत भरनाभाट स्थित आश्रित ग्राम डुमरघुंचा में फिर से मामला गरमा गया है, बता दूं की टी.आई.नवीन बोरकर जी जबतक थे, देवरी थाने में मामला सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था, लेकिन जैसे ही बोरकर सर का बालोद तबादला हुआ, डुमरघुंचा में राजनीति का रुख फिर से विवादों की ओर मुड़ चुका है। शांति व्यवस्था के साथ–साथ न्यायपूर्ण व्यवहार के भी धनी है, नवीन बोरकर साहब।लोग उनका सहृदय सम्मान करते हैं। और लोगों के दिल में जगह बना चुके हैं। जैसे को तैसा कारवाई करने वाले दिल के धनी व्यक्ति है हमारे बोरकर सर।
रविवार, मई 15, 2022
बालोद जिले के पत्रकारों की लापरवाही का वीडियो दिनों–दिन देखने को मिल रहा
बालोद जिले के पत्रकारों की मनमानी वसूली का वीडियो, आए दिन देखने को मिल रहा
इस वीडियो में वास्तविकता क्या थी।यह बताने की जरूरत ही नहीं है। वीडियो देखने से ही समझ आ जाता है।























.jpg)



