पूरा मामला ग्राम करेठी (बादराटोला) में शमशान घाट की स्थिति बद से बत्तर...
अंतिम संस्कार के लिए नहीं बन पाया है,कोई शेड
स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
शनिवार 07/09/2024
छुरिया न्यूज
खबर:संक्षेप में...
छुरिया:–क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम करेठी (बादराटोला) के शमशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए शेड नहीं होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। बरसात के मौसम में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है,जब बारिश के कारण शमशान घाट तक पहुंचने के लिए दलदली रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है।
दिनांक 05/09/2024 गुरुवार को मृतक दिलीप कुमार को ले जाने के दौरान हुई तेज बारिश...
के बीच किया गया अंतिम संस्कार
ग्रामीणों का कहना है कि शमशान घाट तक पहुंचने के लिए महज 01 किलोमीटर की दूरी है, लेकिन बारिश के कारण रास्ते में काफी दलदल हो जाता है,जिससे अंतिम संस्कार के लिए जाने वाले लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों ने शमशान घाट में शेड बनाने की मांग की है, ताकि बरसात के मौसम में अंतिम संस्कार के लिए जाने वाले लोगों को परेशानी न हो।"
लेकिन अबतक अधूरा पड़ा है वहीं ग्राम सरपंच पति ने बताया की शेड निर्माण के कार्य एक साल से अधूरा है, ठेकेदार काम अधूरा करवाने के बाद आधा करके छोड़ दिया है वही सरपंच पति ने बताया की मजदूर नहीं मिलने के कारण कार्य पूरा नहीं होना रहा है। जिस ठेकेदार को काम मिला था वह अधूरा छोड़ दिया है।
वहीं ग्रामीणों ने बताया ग्राम करेठि में स्ट्रीट लाइट,गली सीमेंटीकरण एवं गौठान में भी काफी कीचड़ हो जाता है जिसके कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वही ग्रामीणों ने मीडिया के माध्यम से चर्चा के दौरान प्रशासन से अपील करते हुएं कहा की सड़क से शमशान घाट तक जाने के रास्ते एवं शमसान घाट में शेड निर्माण व प्रतीक्षालय अत्यंत जरूरी है,साथ ही गली में स्ट्रीट लाइट नहीं होने के कारण कुछ गलीयो में अंधेरा हो जाता है । वहीं ग्राम करेठी से लगा जंगल क्षेत्र होने के कारण रात्रि में जहरीले कीड़े–मकोड़े समेत अन्य जंगली जानवरों का भी डर बना रहता है। जिसका कार्य करवाने हेतु प्रशासन से प्रार्थना की है।ताकि भविष्य में किसी प्रकार की अनहोनी न हो ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें