जिला परियोजना लाईवलीहुड कालेज बालोद में विभिन्न संकायों में प्रशिक्षण प्राप्त करने आवदेन आमंत्रित
*स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार*
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया बालोद (छ.ग.)*
बालोद 04 अगस्त 2022
जिला परियोजना लाईवलीहुड कालेज पाकुरभाट में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत जिले के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितग्राहियों के लिए सिलाई, ब्यूटी पार्लर, मोबाईल रिपेयरिंग एवं आटोमोबाईल संकाय के अंतर्गत प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। जिला परियोजना लाईवलीहुड कालेज के सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितग्राही जिला परियोजना लाईवलीहुड काॅलेज, ग्राम पाकुरभाट में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर आवेदन जमा कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें