name"keywords" content= "https://designerdeekeshsahu.blogspot.com/?m=1, स्वतंत्र सामाचार स्वतंत्र विचार, news service,balod dainik hindee,news" . स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार: संसदीय सचिव श्री निषाद ने चिटफंड कम्पनी के 17 निवेशकों को किया चेक का वितरण <a class='tist' data-href='' data-text='' href='#'>WhatsApp</a>

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार

नाम

ईमेल *

संदेश *

ताजा खबर

नेशनल लोक अदालत में 2.39 लाख से अधिक मामलों का निपटारा, 1639 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का सेटलमेंट

नेशनल लोक अदालत में 2.39 लाख से अधिक मामलों का निपटारा, 1639 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का सेटलमेंट स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार  दैनिक ह...

Advertisement Department

बुधवार, अगस्त 24, 2022

संसदीय सचिव श्री निषाद ने चिटफंड कम्पनी के 17 निवेशकों को किया चेक का वितरण

संसदीय सचिव श्री निषाद ने चिटफंड कम्पनी के 17 निवेशकों को किया चेक का वितरण

"स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार"
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*

डौण्डी विकासखण्ड के 17 निवेशकों को कुल 01 लाख 97 हजार रूपए वापस लौटाया गया
बालोद 24 अगस्त 2022




संसदीय सचिव व गुण्डरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद ने चिटफंड कम्पनी के 17 निवेशकों को कुल 01 लाख 97 हजार रूपए का चेक वितरण किया है। निवेश की गई राशि वापस पाकर निवेशकों ने शासन प्रशासन का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप चिटफंड कम्पनी में निवेश करने वाले लोगों को उनका पैसा वापस लौटाने हेतु जिले में कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में निरंतर कार्रवाई की जा रही है।

इसी तारतम्य में कलेक्टर डॉ सिंह ने बताया कि अनियमित वित्तीय कंपनी कोलकाता वियर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी की ग्राम पैरी, तहसील गुण्डरदेही स्थित अचल संपत्ति को छत्तीसगढ निक्षेपकों का हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 के तहत कुर्की पश्चात प्राप्त धन राशि को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डौण्डीलोहारा द्वारा जांच उपरांत उक्त कंपनी के 17 निवेशकों द्वारा राशि निवेश किया जाना पाया गया।निवेशकों से संबंधित दस्तावेज बांड पेपर,जमा पर्ची एवं निवेशकों का कथन लिया गया।

तत्पश्चात उन्हें राशि भुगतान की अग्रीम कार्रवाई की गई।   

कोई टिप्पणी नहीं:

WhatsApp