name"keywords" content= "https://designerdeekeshsahu.blogspot.com/?m=1, स्वतंत्र सामाचार स्वतंत्र विचार, news service,balod dainik hindee,news" . स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार: बालोद : स्वरोजगार हेतु आवेदन 30 जून तक <a class='tist' data-href='' data-text='' href='#'>WhatsApp</a>

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार

नाम

ईमेल *

संदेश *

ताजा खबर

पेड़ छटाई के दौरान 11 केवी लाइन कि चपेट में आने से युवक की मौत

पेड़ छटाई के दौरान 11 केवी लाइन कि चपेट में आने से युवक हेमंत साहू की हुई मौत  स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार  दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)...

Advertisement Department

गुरुवार, जून 16, 2022

बालोद : स्वरोजगार हेतु आवेदन 30 जून तक

बालोद : स्वरोजगार हेतु आवेदन 30 जून तक

*स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार* *दैनिक हिंदी वेब मीडिया बालोद (छ.ग.)*




बालोद 16 जून 2022

छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम रायपुर द्वारा जिला अंत्यावसायी बालोद में वर्ष 2022-23 हेतु राष्ट्रीय निगम की योजना अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के लोगों को कम ब्याज दर पर ऋण प्रदान किया जाएगा। जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि जिले के इच्छुक शिक्षित बेरोजगार युवक एवं युवतियाॅ 30 जून 2022 तक कार्यालयीन समय में संयुक्त जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक-91 में आवेदन फार्म प्राप्त एवं जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पिछड़ा वर्ग टर्म लोन योजना (01 लाख) अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं। इसी प्रकार अनुसूचित जनजाति वर्ग अंतर्गत आदिवासी महिला सशक्तिकरण (02 लाख), स्माॅल बिजनेस योजना (02 लाख), स्माॅल बिजनेस योजना (03 लाख), टर्म लोन योजना (03 लाख), टर्म लोन योजना (05लाख) उद्योग क्षेत्र, स्माॅल बिजनेस योजना (01 लाख), टर्म लोन योजना (05लाख) कृषि क्षेत्र, स्व.सहायता समूह माइक्रो क्रेडिट (05लाख) कृषि क्षेत्र, पैसेंजर व्हीकल योजना (07.19लाख), स्व.सहायता समूह माइक्रो क्रेडिट (05लाख) सेवा क्षेत्र, ट्रेक्टर ट्राली योजना (10.63 लाख) अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी संयुक्त जिला कार्यालय बालोद के कक्ष क्रमंाक-91 जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति से प्राप्त की जा सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

WhatsApp