रोजगार हेतु आवेदन आमंत्रित–बालोद
वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु शासकीय स्वरोजगार योजनाओं हेतु आवेदन स्वीकार किये जा रहे है।
बालोद,27 मई 2022
वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु शासकीय स्वरोजगार योजनाओं हेतु आवेदन स्वीकार किये जा रहे है। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत ऑफलाईन आवेदन हेतु न्युनतम आयु 18 वर्ष से अधिकतम 35 वर्ष (40 वर्ष आरक्षित वर्ग हेतु ), न्युनतम 8 वीं उत्तीर्ण तथा परिवार की वार्षिक आय तीन लाख रूपए से कम होना अनिवार्य है। व्यवयाय-टेडिंग हेतु दो लाख रूपए, सेवा कार्य हेतु दस लाख रूपए, उद्योग -विनिर्माण हेतु 25 लाख रूपए अधिकतम की पात्रता है। आवश्यक दस्तावेज-प्रोजेक्ट रिपोर्ट, पासपोर्ट साईज फोटो, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी निवास प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (अंकसुची न्यूनतम आठवी उत्तीर्ण), जन्मतिथि संबंधी प्रमाण पत्र, भूमि / भवन किराये पर होने की स्थिित कम से कम पांच वर्ष अवधि के लिए किराया -नामा, मशीनरी/उपकरण/साज-सज्जा हेतु वर्तमान दरों के कोटेशन, परिवार की वार्षिक आय नोटरी द्वारा सत्यापित शपथ पत्र तथा आधार कार्ड।सभी की स्व-सत्यापित 02 प्रतियों सहित निर्धारित प्रारूप में आवेदन कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है।
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन के तहत ऑनलाईन आवेदन हेतु न्युनतम आयु 18 वर्ष है। जिसमें उद्योग/विनिर्माण हेतु अधिकतम 25 लाख रूपए एवं सेवा इकाई हेतु अधिकतम 10 लाख रूपए तक बैंको के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाता है। आवेदन पत्र के लिए ऑनलाईन वेबसाईट में जाकर निम्म दस्तावेज:-पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड, प्रोजेक्ट रिपोर्ट / कार्यकलाप, जनसंख्या एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र (ग्राम पंचायत/नगर पंचायत), जाति प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता/तकनीकी योग्यता की छायाप्रति स्व सत्यापित के साथ अपलोड किया जाना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक कार्यालयीन समय में कार्यालय, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र बालोद पता-घोटिया चौक झलमला में अथवा कार्यालय के दूरभाष क्रमांक
+91-07749-223948 से संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकतें है।
Much more–👇https://designerdeekeshsahu.blogspot.com/2022/05/blog-post_27.html

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें