name"keywords" content= "https://designerdeekeshsahu.blogspot.com/?m=1, स्वतंत्र सामाचार स्वतंत्र विचार, news service,balod dainik hindee,news" . स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार: पेंड्रीकला :– सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान जल जीवन मिशन के पाइप फटे, गांव में पानी की आपूर्ति ठप, <a class='tist' data-href='' data-text='' href='#'>WhatsApp</a>

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार

नाम

ईमेल *

संदेश *

ताजा खबर

नेशनल लोक अदालत में 2.39 लाख से अधिक मामलों का निपटारा, 1639 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का सेटलमेंट

नेशनल लोक अदालत में 2.39 लाख से अधिक मामलों का निपटारा, 1639 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का सेटलमेंट स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार  दैनिक ह...

Advertisement Department

मंगलवार, नवंबर 18, 2025

पेंड्रीकला :– सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान जल जीवन मिशन के पाइप फटे, गांव में पानी की आपूर्ति ठप,

जल जीवन योजना के पाइपों की क्षति से बाधित हुआ जल आपूर्ति,

सड़क विस्तार कार्य पर उठे सवाल

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार 
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
दिन मंगलवार – 18/11/2025




पेंड्रीकला
सड़क चौड़ीकरण   हेतु   खुदाई,
जेसीबी से  फट गए मिशन की पाइप,
जल आपूर्ति हुए बाधित...


 सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान जल जीवन मिशन के पाइप फटे,

गांव में पानी की आपूर्ति ठप,

जल जीवन योजना के पाइपों की क्षति से बाधित जल आपूर्ति,

 सड़क विस्तार कार्य पर उठ रहे सवाल.

खैरागढ़/पेंड्रीकला–गांव के मुख्य सड़क  विस्तारन  हेतु कार्य शुरू हुए  लगभग एक सप्ताह से ज्यादा  बीत चुके है।ग्रामीणों  को एक तरफ  सड़क चौड़ीकरण होने की खुशी है तो वही दूसरी तरफ पेयजल  की समस्या सामने झुलस रही है। बीते वर्ष  भरे गर्मी में पेय जल की समस्या ग्रामीण जन झेले है इसलिए इस वर्ष जल जीवन मिशन अंतर्गत मिलने वाली पेयजल वरदान साबित हुआ था। लेकिन पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों के द्वारा सावधानी नही बरतने की वजह से जल जीवन मिशन के विस्तारन हेतु बिछाए गए पाइप लाइन  कई जगह से डैमेज हो चुके  है।

पेंड्रीकला में जल जीवन मिशन का आलम यह है कि  मिशन के तहत बिछाए गए पाइप को पीडब्ल्यूडी विभाग के ठेके कर्मचारियों के द्वारा सड़क निर्माण के कार्य करवाने के दौरान धोखे से फोड़   दिया गया है।  जेसीबी ऑपरेटर सड़क विस्तारन कार्य हेतु खुदाई के दौरान सड़क किनारे  गड़े  पाइपो को विक्षिप्त कर दिया है।

जमीन के नीचे लगे पाइप की  जानकारी था या नहीं यह तो जांच का विशय है  परंतु फिर हाल ग्रामीणों को अंदेशा होने  लगा है की कहीं बीते वर्ष की भांति इस वर्ष भी पेयजल की  समस्या न झेलनी पड़े।क्योंकि मिशन अंतर्गत लगे पाइप कई जगहों से खुदाई के दौरान फट चुका है। जिससे  गांव में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है। ग्रामीणों को मिलने वाली मिशन  अंतर्गत पेयजल की आपूर्ति बंद हो गई है। मेन पाइप लाइन कई जगह लीकेज हो चुकी है बहुत से घरों के कनेक्शन ही उखड़ चुके हैं। जिसके चलते  पानी की आपूर्ति ठप्प चुकी है। जो समस्या जल जीवन मिशन के विस्तार होने से  पहले  बनी थी वही समस्या आज भी निर्मित हो चुकी है। जिस प्रकार परेशानी ग्रामीणों को  दो साल पहले  झेलना पड़ा था वही समस्या आज भी ज्यों का त्यों बन चुका है। वर्तमान में  वार्ड 1,2,5,एवं 6 के ग्रामीण जिस नल से पानी की पूर्ति करते हैं वह भी केवल  सीमित समय तक ही मिल पाता है। जिस कारण कुछ लोगों को पानी भी नसीब नही हो पाता, ग्रामीणों में डीकेश साहू ने बताया  कि सड़क निर्माण में कार्य करने वाले जेसीबी ऑपरेटर ने खुदाई करने के दौरान थोड़ी सावधानी  बरती होती तो शायद यह समस्या नहीं भी होती।

दूसरा कारण यह भी है की "जब पाइप लाइन बिछाई जा रही थी उस समय भी इस बात का ख्याल नही रखा गया होगा," की भविष्य में सड़क चौड़ीकरण होगा तो पाइप फट सकता है!

 जिसके कारण यह समस्या आज झेलना पड़ रहा है। सड़क चौड़ीकरण के दौरान जल जीवन मिशन के पाइप फटना आम बात बन गया है क्योंकि जल जीवन मिशन के अंतर्गत बिछाए गए पाइप अत्यंत लापरवाही पूर्वक बिछाया गया है। जिसके चलते पाइप का फटना लाजमी हुआ है। गांव में मिशन अंतर्गत मिल रहे पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड 1,2,6,7 के ग्रामीण एक ही जगह से पानी भरते हैं। और ये भी कभी बंद हो जाये तो दूसरो पर निर्भर रहना पड़ता है क्योंकि ज्यादातर सरकारी बोरिंग भी बंद पड़े हैं। इसी कारण पानी भी नसीब नही होता। जल जीवन मिशन में मिलने वाली पेय जल सुविधा ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हुआ था, लेकिन यह भी  लापरवाही के भेंट चढ़ते नजर आ रहा है।

 वही पीडब्ल्यूडी  के  कर्मचारी से चर्चा, के दौरान  इंजीनियर मनीष साहू ने  कहा कि एक दो दिन में पाइप लाइन ठीक  करने की बात कही थी।   लेकिन आज  दो दिन बीत  चुका है। आज भी नलों में पानी नहीं पहुंच पाया है।ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं से  भटकाना अत्यंत  गंभीर मामला  है।  इस पर प्रशासन को तत्काल  समाधान के उपाय  निकालना  चाहिए ताकि लाखों रुपए खर्च कर बनाए गए जल जीवन मिशन का सदुपयोग हो सके। 


जिम्मेदार कौन..?
- स्थानीय जल जीवन मिशन विभाग
- सड़क निर्माण ठेकेदार या
– ग्राम पंचायत

कोई टिप्पणी नहीं:

WhatsApp