name"keywords" content= "https://designerdeekeshsahu.blogspot.com/?m=1, स्वतंत्र सामाचार स्वतंत्र विचार, news service,balod dainik hindee,news" . स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार: *पेंड्रीकला बंजारी मंदिर के पास हुआ सड़क हादसा मदनपुर का युवक हुआ घायल*, <a class='tist' data-href='' data-text='' href='#'>WhatsApp</a>

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार

नाम

ईमेल *

संदेश *

ताजा खबर

नेशनल लोक अदालत में 2.39 लाख से अधिक मामलों का निपटारा, 1639 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का सेटलमेंट

नेशनल लोक अदालत में 2.39 लाख से अधिक मामलों का निपटारा, 1639 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का सेटलमेंट स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार  दैनिक ह...

Advertisement Department

रविवार, अक्टूबर 19, 2025

*पेंड्रीकला बंजारी मंदिर के पास हुआ सड़क हादसा मदनपुर का युवक हुआ घायल*,

*पेंड्रीकला बंजारी मंदिर के पास हुआ सड़क हादसा मदनपुर का युवक हुआ घायल*

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
 *दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
19/18/2025






केसीजी जिले के ग्राम पेंड्रीकला में एक बार फिर  सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया युवक, खैरागढ़ से लौटने के दौरान सड़क हादसे का शिकार  हो गया। मदनपुर निवासी नरेंद्र कुमार साहू शाम 5.30 बजे खैरागढ़ से लौटते वक्त दुर्घटना ग्रस्त हो गया, खैरागढ़ से लौटते वक्त युवक की स्प्लेंडर बाइक अनियंत्रित होकर बंजारी मंदिर के पास रखे नारियल के काउंटर से टकरा गया,टक्कर के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर पर गहरी चोट आई है। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि काउंटर में रखे नारियल भी अत्र तत्र बिखर गया। हादसे के बाद युवक बेहोश हो गया। बेहोशी व गंभीर हालत को देखते हुए राहगीरों के द्वारा मोबाइल फोन से घर वालों और प्रशासन को सूचना दी गई।तत्पश्चात युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। 

मोबाइल में आए मिस्ड कॉल में मोबाइल लॉक होने के बाद भी नंबर सामने शो हो रहा था,जिस पर काल करने पर उनके घर वालों को सूचित कर दिया गया था। बातचीत से जानकारी मिली कि युवक पेंड्रीकला निवासी प्रकाश साहू का दामाद, मदनपुर निवासी नरेंद्र साहू है। तत्पश्चात पेंड्रीकला निवासी प्रकाश साहू को सूचना के साथ साथ प्रशासन को सूचित किया गया। इसके बाद युवक को गंभीर बेहोशी की हालत में इलाज के लिए खैरागढ़ अस्पताल पहुंचाया  गया है।
*घर वालों से मिली जानकारी अनुसार युवक खैरागढ़ गया हुआ था,जहां से वापस लौट रहा था।इसी दौरान  बंजारी मंदिर के पास बाइक अनियंत्रित हो गया,और मंदिर के पास रखे नारियल स्टैंड काउंटर से टकराकर गिर कर बेहोश हो गया था। जिस कारण सिर वा मस्तक में गंभीर चोट आया हुआ था। खून काफी बह  चुका था, वा युवक बेहोश पड़ा था।

ग्रामीणों एवं राहगीरों ने बताया बंजारी मोड के पास दुर्घटना  आए दिन  होते ही रहता है। सावधानी से चलने की जरूरत है। 
ऐसे हादसों को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है। प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों को भी सड़क सुरक्षा को सुधारने और हादसों को रोकने के लिए कदम उठाने चाहिए।साथ ही लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूकता और सावधानी बरतने की जरूरत है।

केवल पेंड्रीकला गांव में ही इसी बीते एक वर्ष में 10 से 15 सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी है।बंजारी मंदिर के आसपास समेत अन्य स्थानों पर भी सड़क हादसों की घटनाएं बढ़ चुकी है।
लोगों को सावधानी पूर्वक वाहन चलाने की जरूरत है।ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

WhatsApp