name"keywords" content= "https://designerdeekeshsahu.blogspot.com/?m=1, स्वतंत्र सामाचार स्वतंत्र विचार, news service,balod dainik hindee,news" . स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार: वृक्षकटाई के दौरान पलटी ट्रेक्टर, हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल <a class='tist' data-href='' data-text='' href='#'>WhatsApp</a>

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार

नाम

ईमेल *

संदेश *

ताजा खबर

नेशनल लोक अदालत में 2.39 लाख से अधिक मामलों का निपटारा, 1639 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का सेटलमेंट

नेशनल लोक अदालत में 2.39 लाख से अधिक मामलों का निपटारा, 1639 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का सेटलमेंट स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार  दैनिक ह...

Advertisement Department

रविवार, मार्च 12, 2023

वृक्षकटाई के दौरान पलटी ट्रेक्टर, हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल




वृक्षकटाई के दौरान पलटी ट्रेक्टर,

हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
11/03/2023











देवरी थाना/गहिरानवागांव

देवरी क्षेत्र में लकड़ी की कटाई धड़ल्ले से चल रही है। प्रशासन को बार बार अवगत कराने के बावजूद क्षेत्र में लकड़ी कटाई पर रोक नहीं लग पाई है। जिसके चलते क्षेत्र में लकड़ी की कटाई जोरों से चलती है। देवरी क्षेत्र के आसपास के ग्रामों से ठेकेदारों के द्वारा पेड़ों को सस्ते दामों पर खरीद कर आरामिलो पर सप्लाई का काम दिनों ब दिन बढ़ रहा है। पंचायत प्रमुखों वा ग्रामीणों की मिलीभगत के चलते लकड़ी का धंधा जोरों से चलता है।ग्रामीण ठेकेदारों के झांसे में आकर पेड़ों को बेच देते हैं।

एक तरफ प्रशासन प्रतिवर्ष लाखों रुपए खर्चा करके, सैकड़ों पौधरोपण करते हैं, वही दूसरी तरफ देखा जाए तो प्रशासन की कमजोरी का ठेकेदार वा लकड़ी कारोबारी इसका जमकर फायदा उठा रहे हैं।

देवरी क्षेत्र में काफी हद तक पेड़ों की कटाई का काम किया जाता है। क्षेत्र के भरनाभाट, डूमरघुंचा, आलीवारा, परसूली, राघोनवागांव, गहिरा नवागांव, खपरी, कुवागांव, इत्यादि ग्रामों में अभी भी कटाई देखने को मिल रही है।

ठेकेदारों और पंचायत की मिलीभगत से यह कारोबार बेझिझक चलता है। जिसका खामियाजा आम लोगों को झेलना पड़ता है, बीते दिनों में ही एक दर्दनाक घटना गहीरानवागांव में देखने मिला,लकड़ी काटने के दौरान ट्रैक्टर पलट गया जिसमें चालक पुरषोत्तम निवासी भरनाभाट वाहन से दब कर बुरी तरह घायल हो गया। लहूलुहान हालत में चालक को सरकारी  अस्पताल ले जाया गया, जिसकी इलाज जारी है। एक छोटी सी लापरवाही के कारण चालक मरते मरते बचा है।ऐसे में प्रशासन की सुस्ती साफ झलक रही है।


पेड़ों की कटाई के चलते वातावरण प्रदूषण तो आम बात है साथ ही जान माल का भी खतरा बना रहता है।

 


कोई टिप्पणी नहीं:

WhatsApp