बिजली विभाग के कर्मचारियों ने दिखाई फुर्ती...जल्द आई रौशनी
"स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार"
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
05/09/2022
तेज आंधी के चलते दिन रात बिजली हुई गुल
देवरी–डूमरर्घुंचा/हरिभूमि खबर का हुआ असर, देर रात बिजली विभाग की टीम ने कर दिया कमाल, दो दिन से बिजली व्यवस्था ठप्प होने के बाद,देर रात बिजली विभाग की टीम लगातार डटे रहे,ग्रामीणों के घर रौशनी पहुंचाने के लिए।लगातार 48 घंटे के बाद जब बिजली कनेक्शन वापस आई तब लोगों के चेहरे पर खुशी ऐसे झलकने लगे मानो दिवाली हो,ग्रामीण झूम उठे बच्चे उछलने लगे। जिस तरीके से तूफान और बारिश ने कहर मचाई थी, ऐसा लग रहा था मानो सप्ताह भर तो बिजली तार जोड़ने में लग ही जाएंगे।
लेकिन बिजली विभाग के कर्मियों की फुर्ती से देवरी क्षेत्र के ग्रामों में टूटे तारों व बिजली के खंभों पर कनेक्शन ठीक कर दिया। पेड़ के टहनियों को देखकर ऐसा लग रहा था। मानो आज भी मोबाइल चार्जिंग करने के लिए,दूसरे गांव जाना पड़ेगा, लोगों को पीने के पानी के लिए सौर ऊर्जा से चलने वाले नल पर कतार लगाना पड़ गया था।
रात के अंधेरे में चिमनी जलाना पड़ गया था। डूमरघुंचा समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में काफी पेड़ गिरे एवम बिजली के तार भी टूटे हुए थे, जिस कारण दो दिनों तक बिजली गुल रही। दो दिनों बाद बिजली आने से अब राहत मिली...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें