आईटीआई डौण्डीलोहारा में प्लेसमेंट कैम्प 22 सितम्बर को
"स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार"
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
14/09/2022
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था डौण्डीलोहारा में सुजुकी मोटर गुजरात द्वारा लगभग 600 पदों हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 22 सितम्बर 2022 को प्रातः 10 बजे से किया जाएगा। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था डौण्डीलोहारा के प्राचार्य श्री पी.ईडपाचे ने बताया कि समस्त शासकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में वर्ष 2017 से अगस्त 2022 तक उत्तीर्ण व्यवसाय-फिटर,डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक,टर्नर,मशीनिष्ट,वेल्ड,रविद्युतकार, टूल एण्ड डाई मेकर,प्लास्टिक प्रोसेसिंग आपरेटर,सीओई (आटोमोबाईल),ट्रेक्टर मैकेनिक, पेंटर जनरल के पुरूष प्रशिक्षणार्थी उक्त प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित हो सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें