मंत्री श्रीमती भेंड़िया तीन दिवसीय इंदौर प्रवास पर
"स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार"
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
रायपुर,13 सितम्बर 2022
केन्द्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के संवेदीकरण कार्यशाला में होंगी शामिल
समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया अपने 14 से 18 सितम्बर तक तीन दिवसीय मध्य प्रदेश के इंदौर प्रवास पर रहेंगी। इंदौर में श्रीमती भेंड़िया भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय संवेदीकरण कार्यशाला में शामिल होंगी।
श्रीमती भेंड़िया 14 सितम्बर को शाम साढ़े 5 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से प्रस्थान कर रात 9.06 बजे इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट पहुंचेगी। श्रीमती भेंड़िया 15 और 16 सितम्बर को संवेदीकरण कार्यशाला में शामिल होंगे और 18 सितम्बर को इंदौर के एयरपोर्ट से शाम 5.40 बजे वायुयान से छत्तीसगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगी और रात्रि 7.15 बजे रायपुर लौट आएंगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें