पिता पुलिस ड्यूटी में दे रही सेवा,
पुत्र ने नशे के हालत में लगा ली फांसी
चिलम गांजे भी मौके से हुए बरामद
*स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार*
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया बालोद (छ.ग.)*
देवरी/आलीवारा
डौंडीलोहारा क्षेत्र अंतर्गत देवरी से बमुश्किल 7 से 8 किलोमीटर की दूरी पर बसे ग्राम आलीवारा में बीते दिनों एक नवयुवक की लाश अपने ही घर के मेयार में लटकी मिली।
युवक का नाम विक्की आर्य पिता कंश आर्य निवासी आलीवारा है जोकि बीते दिनों दिनांक 26/06/2022 को रात्रि अपने आबादी घर पर सोने के लिए गए हुए थे, लेकिन सुबह जब घर वाले देखे तो युवक विक्की आर्य साड़ी के फंदे से लटक हुए थे। जिसकी खबर आसपास के लोगों को होने के बाद सूचना पुलिस थाना देवरी को दी गई जहां।पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा कर कमरे की जांच पड़ताल कर शव की भी तलाशी ली गई, जिसमे कुछ मात्रा में गांजा चिलम एवम रिंग प्राप्त हुए। जांच के दौरान किसी प्रकार की सुसाइड नोट नहीं मिली।
जिसके बाद कोटवारों एवं सरपंचों के बीच पंचनामा तैयार कर अन्य ग्रामीणों के माध्यम से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कुछ ग्रामीणों का कहना है की युवक नशे की हालत में आत्महत्या की है। कुछ लोगों के बीच यह भी चर्चा बनी हुई थी की युवक के बिस्तर के नीचे दो कट्टा भी बरामद हुए हैं। इसकी वास्तविकता क्या है इसके बारे में पंचनामा करने वाले पुलिस भी कुछ नहीं बताई और न कोटवार, लेकिन ग्रामीणों के बीच कुछ लोगों में इस तरह की बातें चल ही रही हैं। वही विक्की आर्य के पिता कंश आर्य की विशेष मामले में ड्यूटी होने की वजह से बेटे के पंचकर्म में भी शामिल होना संभव नहीं हो पाया है। विक्की अपने पिता कंस आर्य का इकलौता पुत्र था। विक्की की शादी को कुछ ही महीने हुए थे। मार्च में शादी हुआ था। 03 महीने बाद ही पत्नी और परिवार वालों को अपनी कमी छोड़ कर हमेशा के लिए पंचतत्व में विलीन हो गए।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें