सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ हुए घायल अछोली निवासी एक अधेड़ घर वापसी के दौरान मवेशी से टकराकर हुए दुर्घटना ग्रस्त
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया बालोद (छ.ग.)*
देवरी/डौडीलोहारा मवेशी से टकराकर एक अधेड़ बाइक सवार देवरी से डौडी लोहारा मुख्य मार्ग पर घर जाते समय मवेशी से टकरा गया जिससे दोपहिया सवार सड़क पर ही घायल हो गया। गिरने के दौरान व्यक्ति के हाथ एवम चेहरे पर मामूली खरोच आई है जिसे आसपास के ग्रामीणों के द्वारा परिचित होने एवम व्यक्ति की पहचान भोज राम सोनकर अछोली निवासी होना जानकर तत्काल राहगीरों के द्वारा एंबुलेंस को सूचना दे दी गई थी। साथ में परिजनों को भी सूचित कर दी गई थी। वही लोहारा से विपरीत दिशा से घर लौट रहे भाजपा युवा मोर्चा खेरथा मंडल के अध्यक्ष श्री गिरधर भूआर्य एवम रूपेश कुमार करबगिया ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बताया कि मवेशी मालिकों को भी सजग होने की जरूरत है। खुले में छोड़ देने वाले गौ पालकों के उपर भी लगाम लाने की बात कही साथ ही ऐसे मामलों में लोगों को जागरूकता लाने की बात की है। को इसकी सलाह भी दी है।
ज्यादातर देखा जाए तो देवरी से बालोद के बीच सड़क दुर्घटना की मुख्य कारण मवेशी से टकराना है। कुछ दिनों पूर्व परसुली के पास बाइक सवार नवयुवक भी इसी तरह मवेशी से टकराकर दुर्घटना ग्रस्त हो गए थे टक्कर इतने जोर से हुई की बाइक में पीछे सवार बच्चे बोल भी नहीं पा रहे थे। दुर्घटना के बाद मवेशी की बाद दूसरे दिन मौके पर ही मौत हो गई थी।
गौ सेवा दल के सदस्यों को ऐसे मामलों में सक्रिय होने की जरूरत है। सड़क में फिजूल घूम रहे मवेशी के मालिक पर भी लगाम लगाने की जरूरत है। यह ध्यान देने की जरूरत है। अथवा पशु अधिनियम के अंतर्गत बने कानून के आधार पर तत्काल करवाई करे। मवेशियों को खुला छोड़ने पर आर्थिक रूप से दण्डित करें। चाहे इस पर प्रशासन कारवाई करे अथवा न करे लेकिन सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्राम प्रमुखों को को ऐसे मामलों में आगे आने की जरूरत है।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें