name"keywords" content= "https://designerdeekeshsahu.blogspot.com/?m=1, स्वतंत्र सामाचार स्वतंत्र विचार, news service,balod dainik hindee,news" . स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार: अधेड़ व्यक्ति की पेड़ पर लटकी मिली लाश <a class='tist' data-href='' data-text='' href='#'>WhatsApp</a>

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार

नाम

ईमेल *

संदेश *

ताजा खबर

पेड़ छटाई के दौरान 11 केवी लाइन कि चपेट में आने से युवक की मौत

पेड़ छटाई के दौरान 11 केवी लाइन कि चपेट में आने से युवक हेमंत साहू की हुई मौत  स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार  दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)...

Advertisement Department

गुरुवार, दिसंबर 09, 2021

अधेड़ व्यक्ति की पेड़ पर लटकी मिली लाश

 अधेड़ व्यक्ति की पेड़ पर लटकी मिली लाश

 वीडियो आया सामने 


स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
दैनिक हिंदी वेब मीडिया बालोद (छ.ग.)














स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार/बालोद
दिनांक 09/12/2021 दिन गुरुवार

  अधेड़ व्यक्ति की लाश बरगद के वृक्ष पर लटका मिला, मृतक की पहचान  डूमरघुंचा निवासी सदाराम साहू के रूप में हुआ है। मृतक, डूमरघूचा पोस्ट खेरथा बाजार, तहसील–डौंडीलोहारा, जिला–बालोद (छ.ग.) का निवासी है। मरने का कारण,अबतक स्पष्ट नहीं हो पाई है लेकिन ग्रामिणजनों से मिली जानकारी अनुसार  यह अंदेसा यह लगाया जा रहा है की आत्महत्या किया होगा। मृतक व्यक्ति का एक दिन पहले ही अपने बड़े बेटे रिखी राम साहू के बीच किसी कारणवश विवाद हुआ था,  विवाद का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। विवाद के वक्त मौजूद ग्रामीणों से जानकारी में पता चला की (गन्नू साहू एवम संतु साहू)  बाप बेटे के बीच एक दिन पहले तकरीबन शाम 4–5 बजे के बीच विवाद के चलते हल्की धक्का मुक्की भी हुई थी। यह बात सत्य है। लेकिन आत्महत्या करते किसी ने नहीं देखा है। दूसरी सुबह  सदाराम साहू का मृत शरीर बरगद के पेड़ में फांसी पर लटका मिला। इसका स्पष्ट कारण कोई नहीं बता पा रहा है। जिस प्रकार से घटना हुई उसे देखकर अनुमान लगाया जा रहा है की आत्महत्या किया होगा।  

ग्रामीणों का कहना है कि रोजाना की तरह आज भी नहाने के लिए तालाब के लिए जा रहे थे, तभी उनकी नज़र वटवृक्ष में लटक रहे लाश पे अचानक पड़ी। तब जानकारी हुई की कोई फांसी लगाया है।

   मरने का वास्तविक कारण किसी को नहीं पता बाद में धीरे से जानकारी हुई की कल दोनों बाप बेटे के बीच विवाद हुआ था।  

  मृतक के पहचान होने के बाद मृतक के घरवालों व ग्रामीणों को तथा नजदीकी पुलिस को भी इसकी सूचना  दे दी गई है। 

    मृतक सदाराम और उसके पुत्र रिखीराम के बीच कल विवाद हुआ था, हो सकता है इसी तनाव की वजह से यह घटना हुई हो। मृतक के 2 लड़के हैं, जिनमें से छोटे पुत्र बुद्धदेव साहू कल गांव गया हुआ था। जिस वक्त विवाद हुआ उस वक्त गांव में नहीं था। संज्ञान से पता चला की उनके पिता रोज 4 बजे नहाने के लिए चले जाते हैं, रोज की तरह आज भी नहाने के लिए निकले रहे होंगे। उधर ही फांसी लगाया है।मृतक के गले में कटा हुआ निशान भी दिख रहा था, एवम फांसी पर लटकी लाश के नीचे सब्जी काटने वाला छोटा चाकू भी बरामद हुआ है। मृतक के गले में हल्का खरोच दिख रहा था। जिसे चाकू से कटने की आशंका जताई जा रही है। मृतक के सीने वा कपड़े में खून के धब्बे भी दिख रहे थे। इससे स्पष्ट कहना सही नहीं हैं की हत्या हुई है या आत्महत्या, ज्यादातर लोगों का यही मानना है की आत्महत्या ही किया होगा। चौकी प्रभारी पिनकापार के आने के बाद ही मृत शरीर को अन्य  ग्रामीणों की मदद से फंदे से उतारकर चौकी प्रभारी पिनकापार के द्वारा पंचनामा तैयार किया गया। 

  घटनास्थल में कमलेश साहू, चंदन साहू, रिखी राम साहू, बुद्धदेव साहू, सोहन साहू भरनाभाठ, जागेशवर निषाद, संतोष निषाद, कन्हैया साहू, कवल सिंग ठाकुर, ललित बढ़ाई, वीरेंद्र ठाकुर, देवघर साहू, सेवाराम यादव, डामेश्वर निषाद एवम अन्य ग्रामीण जन वा वर्तमान सरपंच पति समारू राम ठाकुर भरनाभाठ इत्यादि मौजूद थे। उक्त ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचनामा तैयार किया गया। फंदे के लिए तैयार किए गए कपड़े टॉवल और साल,चाकू बरामद किए गए सामग्री को चौकी प्रभारी के द्वारा जांच के लिए भेज दिया गया है।

   कोटवाल सरपंच और अन्य लोगों के समक्ष पंचनामा तैयार कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। आने के बाद दाह संस्कार फिलहाल कर दिया गया है। 

    पोस्टमार्डम  रिपोर्ट कब तक आएगी इसकी सूचना फिलहाल नहीं मिल पाई है।




कोई टिप्पणी नहीं:

WhatsApp