बालोद: PWD कॉलोनी के पास 5.6 लीटर अवैध देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और शराब जब्त
स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)
बालोद साेमवार 27 जुलाई 2026
बालोद (छत्तीसगढ़)। जिला पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान के तहत बालोद थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने PWD कॉलोनी के पीछे पगडंडी रास्ते के पास से एक व्यक्ति को भारी मात्रा में अवैध शराब ले जाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 जुलाई 2026 की शाम गश्त के दौरान प्रशिक्षु उप निरीक्षक आशमा कुर्रे को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नयापारा निवासी एक व्यक्ति बिक्री के उद्देश्य से अवैध शराब लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर PWD कॉलोनी के पीछे घेराबंदी की और संदेही को रोककर पूछताछ की। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम आशीष शर्मा (उम्र 43 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 03, नयापारा, बालोद) बताया। तलाशी लेने पर आरोपी की बजाज CT 100 मोटरसाइकिल (क्रमांक CG09JE4173) में बंधे एक सफेद कपड़े के थैले से 15 नग अध्धी शोले प्लेन देशी मदिरा (कुल मात्रा 5.625 लीटर, अनुमानित मूल्य ₹2,400) बरामद हुई। शराब के संबंध में वैध दस्तावेज या लाइसेंस न प्रस्तुत कर पाने पर पुलिस ने शराब और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (कीमत करीब ₹20,000) को जब्त कर लिया। आरोपी के पास से जब्त सामान का कुल मूल्य ₹22,400 आंका गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत देहाती नालसी एवं अपराध पंजीबद्ध कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
(https://chat.whatsapp.com/IjptS655mcp3NrG2WBZCIR)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें