“गुम बालिकाओं की घर वापसी: केसीजी पुलिस की संवेदनशील कार्रवाई, दो आरोपी न्यायिक रिमांड पर”
स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)
जिला केसीजी मंगलवार 14 अप्रैल 2026
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में पुलिस ने “ऑपरेशन तलाश” के तहत सराहनीय सफलता हासिल करते हुए दो नाबालिग अपहृताओं को अलग-अलग स्थानों से सकुशल बरामद किया है। इस कार्रवाई से पीड़ित परिजनों में खुशी का माहौल है। पहला मामला थाना गंडई क्षेत्र का है, जहां 11 मार्च 2026 को एक प्रार्थी ने अपनी नाबालिग बहन के 9 मार्च से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता से जांच शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद 13 अप्रैल 2026 को बालिका को आरोपी यश गेडाम (निवासी वणी,जिला यवतमाल, महाराष्ट्र) के कब्जे से सकुशल बरामद कर लिया गया और परिजनों को सौंप दिया गया। दूसरा मामला वर्ष 2024 का है, जिसमें एक नाबालिग बालिका 12 सितंबर 2024 से लापता थी। इस मामले में भी पुलिस ने जांच जारी रखते हुए दुर्ग के शक्ति नगर क्षेत्र से आरोपी नितेश यादव के कब्जे से बालिका को सुरक्षित बरामद किया।पुलिस जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(ड) और 137(2) के साथ ही पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को 14 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।पुलिस की इस संवेदनशील और त्वरित कार्रवाई से न केवल दोनों बालिकाएं सुरक्षित अपने घर पहुंचीं, बल्कि परिजनों के चेहरों पर भी मुस्कान लौट आई है।
(https://chat.whatsapp.com/IjptS655mcp3NrG2WBZCIR)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें