खैरागढ़ में ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़,आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार
स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)
शुक्रवार 27 मार्च 2026
छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जिले में सट्टा और जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 27 मार्च 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बरेठपारा निवासी सतीश रजक मोबाइल के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को सट्टा खिलाते हुए पकड़ लिया।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल, नगद 2000 रुपये और सट्टा पट्टी जब्त की। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 और 7 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें