*पेयजल पाइप लीक होने से नही मिल रहा पानी,
गड्ढा खोदकर भी नहीं बना पाए पाइप लीकेज*
जलजीवन मिशन की ओर से बिछाई गई भूमिगत पाइप वाहनों के दबाव के चलते कहीं लीकेज होने लगी है,तो कहीं में पाइप से सबलाइन पाइप हो रही लीकेज।
मार्ग पर लगे कनेक्शन पूर्व में भी बाधित हुआ था जिसे पीएचई विभाग के द्वारा बनाया गया था। जिस लीकेज को ठीक कराया जा चुका है इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। गांव में जलजीवन मिशन की ओर से बिछाई गई भूमिगत पाइप वाहनों के दबाव के चलते लीकेज होने लगी है। मार्ग पर तीन बार गड्ढा करके लीकेज को ठीक कराया जा चुका है।
इसके बाद भी समस्या समाधान नहीं हो पा रहा है। गढ्ढा खोदने से एक तो मार्ग क्षतिग्रस्त हो रहा है वही लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। पेंड्रीकला मुख्य सड़क किनारे बीते 2 वर्ष पहले ही जलजीवन मिशन के अंतर्गत अंडर ग्राउंड पाइप बिछायी गई थी। अभी काम पूर्ण हुआ भी नही हो पाया है फिर भी तप्ती गर्मी में ग्रामीणों के बीच पेयजल की समस्या को देखते हुए चाबी पंचायत को सौंप दिया गया था। अनेकों जगह पाइप को दुरुस्त करने के लिए कई बार ठीक करने की कोशिश किया जा चुका है लेकिन फिर भी पाइप लीकेज एक के बाद दूसरे जगह फिर हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि लीकेज ठीक नही होने के कारण ऑपरेटर द्वारा पानी चालू नही किया जाता जिससे पानी की व्यवस्था दूसरे जगह से करना पड़ता है।
कुछ ग्रामीणों ने बताया की घटिया पेयजल पाइप लगाने के कारण बार बार पाइप टूट जा रही है। इस पुरे मामले को पीएचई विभाग के अधिकारी को संज्ञान में लेने के बाद विभाग एसडीओपी ने विभागीय कर्मचारियों को समाधान के लिए भेजे थे।लीकेज ठीक भी किए लेकिन दूसरे दिन फिर वही समस्या ज्यों का त्यों बना हुआ है।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें