name"keywords" content= "https://designerdeekeshsahu.blogspot.com/?m=1, स्वतंत्र सामाचार स्वतंत्र विचार, news service,balod dainik hindee,news" . स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार: गुरु गद्दी एवं जैतखाम की पूजा कर लिया आशीर्वाद प्रदेशवासियों की ख़ुशहाली और समृद्धि की कामना की <a class='tist' data-href='' data-text='' href='#'>WhatsApp</a>

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार

नाम

ईमेल *

संदेश *

ताजा खबर

नेशनल लोक अदालत में 2.39 लाख से अधिक मामलों का निपटारा, 1639 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का सेटलमेंट

नेशनल लोक अदालत में 2.39 लाख से अधिक मामलों का निपटारा, 1639 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का सेटलमेंट स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार  दैनिक ह...

Advertisement Department

शनिवार, मार्च 16, 2024

गुरु गद्दी एवं जैतखाम की पूजा कर लिया आशीर्वाद प्रदेशवासियों की ख़ुशहाली और समृद्धि की कामना की

रायपुर : गिरौदपुरी मेला में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय


स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
 

 गुरु गद्दी एवं जैतखाम की पूजा कर लिया आशीर्वाद   प्रदेशवासियों की ख़ुशहाली और समृद्धि की कामना की

रायपुर,16 मार्च 2024



मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बाबा गुरु घासीदास की जन्मभूमि एवं तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में आयोजित गुरुदर्शन मेला में शामिल हुए। उन्होंने गुरु गद्दी एवं जैतखाम की पूजा- अर्चना कर नमन किया और छत्तीसगढ़ वासियों की खुशहाली और तरक्की के लिए कामना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कुतुबमीनार से ऊंचे जैतखाम में पहुंचकर पूजा की साथ ही ऊपर से दूरबीन की सहायता से प्रकृति के नजारे का आनंद लिया। इस अवसर पर भंडारपुरीधाम गुरु गद्दीनशीन श्री बालदास भी उपस्थित रहे।तीन दिवसीय गिरौदपुरी मेले का आज अंतिम दिन है। यह मेला 14 मार्च से प्रारंभ हुआ था।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल,श्री दयाल दास बघेल,पूर्व मंत्री श्री पुन्नू लाल मोहले,विधायक गुरु खुशवंत साहेब,पूर्व संसदीय सचिव सनम जागड़े,पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय,आई जी अमरेश मिश्रा,कलेक्टर के एल चौहान,एसपी सदानंद कुमार,सहित बड़ी संख्या में राजमहन्त,संत और श्रद्धालु गण उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

WhatsApp