कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय देवरी द्वारा आगनबाडी सहायिका पद हेतु आदेश जारी ...
स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
27/12/2023
एकीकृत बालविकाश परियोजना कार्यालय द्वारा जारी आदेश दिनांक 20/12/2023 में कुल 15 मिनी केंद्रों को मुख्य आंगनबाड़ी केंद्र में अपडेट करने के फलस्वरूप 15 नवीन आंगनबाड़ी सहायिका नियुक्ति की जानी है।
नियुक्ति हेतु आवेदन दिनांक 21/12/2023 से 04/01/2023 तक समय शाम 05 बजे तक आवेदन कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय देवरी में जाकर अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
रिक्त पदों के लिए सभी 15 केन्दों में एकेक पदों पर भर्ती होनी है, जिनमें (देवरी केंद्र क्रमांक 04, मारी केंद्र क्रमांक 04, भंडेरा केंद्र क्रमांक 04, आलीखूंटा केंद्र क्रमांक 02, गणेश खपरी केंद्र क्रमांक 02, डुमरघुंचा केंद्र क्रमांक 01, खामतराई केंद्र क्रमांक 04, सिर्राभांठा केंद्र क्रमांक 02, पिनकापार केंद्र क्रमांक 04, बोरी केंद्र क्रमांक 01, मनकी सु.केंद्र क्रमांक 02, खेरथा बाजार केंद्र क्रमांक 04, फरदफोड केंद्र क्रमांक 05, भीमकन्हार केंद्र क्रमांक 04, छोटा पिनकापार केंद्र क्रमांक 01, शामिल हैं।)
सभी उल्लेखित केंद्रों में 15 महिला सहायिका की भर्ती की जानी है। इच्छुक योग्य उम्मीदवार कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय में निर्धारित आवेदन तिथि तक जमा कर सकते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें