name"keywords" content= "https://designerdeekeshsahu.blogspot.com/?m=1, स्वतंत्र सामाचार स्वतंत्र विचार, news service,balod dainik hindee,news" . स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार: दुर्ग : 21 सितंबर को भिलाई में राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन <a class='tist' data-href='' data-text='' href='#'>WhatsApp</a>

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार

नाम

ईमेल *

संदेश *

मंगलवार, सितंबर 19, 2023

दुर्ग : 21 सितंबर को भिलाई में राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन


दुर्ग : 21 सितंबर को भिलाई में राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार 
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*

20/09/2023



21 सितंबर को भिलाई में राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन
- कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा
      

जिले के भिलाई नगर स्थित जयंती स्टेडियम के पास 21 सितंबर 2023 को राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने तैयारियों की आज समीक्षा की। उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक मार्गदर्शन दिये। कलेक्टर ने विभागीय स्टाल में गोधन समृध्दी, गौठान का मॉडल, गौठानो में अजिविका का उत्पाद, बाड़ी योजना, नरवा का मॉडल, रीपा एवं उत्पाद का प्रदर्शन, सी-मार्ट, संजिवनी, मिलेट कैफे, हमर लैब, हाट बाजार क्लीनिक, मितान, धनवंतरी दवाई दुकान, छत्तीसगढ़िया ओलंपिक आदि की प्रदर्शन के संबंध में विभागवार जानकारी ली। उन्होंने विभागीय स्टाल में योजनाओं के उपलब्धियों की राज्य स्तरीय संख्यात्मक जानकारी मय फोटोग्राप्स प्रदर्शित करने कहा। कलेक्टर ने आयोजन की गरिमा को ध्यान में रखते हुए हेलीपेड, मंच, स्वागत हेतु पर्याप्त बुके, सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती, लोकार्पण भूमि पूजन शीलालेख में एकरूपता अतिथियों के लिए टाकिंग पॉइंट और वाहन पार्किंग व्यवस्था के संबंध में चर्चा कर अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों के अनुरूप बेहतर प्रबंध करने निर्देशित किया है। बैठक में एडीएम श्री अरविंद एक्का, नगर निगम भिलाई के आयुक्त अपर कलेक्टर श्री रोहित व्यास, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त श्री लोकेश चंद्राकर, नगर निगम रिसाली के आयुक्त श्री आशीष देवांगन, अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन एवं गोकुलराम रावटे, एसडीएम श्री मुकेश रावटे एवं श्री जागेश्वर कौशल, सभी तहसीलदार एव ंनायब तहसीलदार और नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

ताजा खबर

X पर एक सदस्य ने सरकार से सवाल करते हुए लिखा,सरकार 112 की सेवा के लिए गंभीर क्यों नहीं..?

X पर वॉयस ऑफ छत्तीसगढ़  नाम के x सदस्य ने सरकार से सवाल करते हुए लिखा, सरकार 112 की सेवा के लिए गंभीर क्यों नहीं..? स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र...

Advertisement Department

WhatsApp