स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
दैनिक हिन्दी वेब मीडिया (छग)
खैरागढ़ शनिवार 02 मई 2026
खैरागढ़। जिला केसीजी में अवैध जुआ और सट्टा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खैरागढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को मौके से रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, जो मोबाइल के जरिए ऑनलाइन हार-जीत का खेल चला रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार, 1 मई 2026 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि खैरागढ़ थाना क्षेत्र में कुछ लोग मोबाइल के माध्यम से आईपीएल मैचों पर सट्टा-पट्टी लिखकर अवैध सट्टा संचालन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इतवारी बाजार स्थित संजीत मेन्स वियर और बजरंग होटल के सामने घेराबंदी कर रेड डाली। रेड के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को मौके पर ही सट्टा लिखते हुए गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संजीत कुमार (30 वर्ष) और महेन्द्र कुमार देवांगन (25 वर्ष), दोनों निवासी मुतेड़ा नावगांव, खैरागढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 मोबाइल फोन और ₹2100 नगद राशि जब्त की है। दोनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6 एवं 7 के तहत अपराध क्रमांक 182/2026 और 183/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें