name"keywords" content= "https://designerdeekeshsahu.blogspot.com/?m=1, स्वतंत्र सामाचार स्वतंत्र विचार, news service,balod dainik hindee,news" . स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार: KCG पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: 30 पौवा देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल <a class='tist' data-href='' data-text='' href='#'>WhatsApp</a>

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार

नाम

ईमेल *

संदेश *

ताजा खबर

अवैध शराब बिक्री हेतु रखने वाला आरोपी सिमोन यादव गिरफ्तार

अवैध शराब के साथ आरोपी सिमोन यादव गिरफ्तार स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार  दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.) खैरागढ़,जिला–केसीजी (छत्तीसगढ़) दिन...

Advertisement Department

मंगलवार, अप्रैल 21, 2026

KCG पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: 30 पौवा देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

KCG पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: 30 पौवा देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)
केसीजी। मंगलवार 21 अप्रैल 2026



छुईखदान | जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (KCG) में अवैध गतिविधियों और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ पुलिस ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में छुईखदान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की बिक्री करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। नर्मदा कुंड के पास पुलिस की दबिश मिली जानकारी के अनुसार, 20 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम को सूचना मिली कि बुढ़ानभाठ रोड स्थित नर्मदा कुंड के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेचने की फिराक में है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।आरोपी के पास से भारी मात्रा में शराब बरामद पुलिस ने आरोपी टिकेश पटेल (21 वर्ष), निवासी तुरकारी पारा (खैरागढ़) को पकड़कर उसके पास मौजूद सफेद प्लास्टिक बोरी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बोरी से 30 पौवा 'शोले' देशी प्लेन शराब बरामद की गई। कुल मात्रा: 5.400 बल्क लीटर अनुमानित कीमत: ₹2,400 आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज छुईखदान पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 148/2026 और आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर शराब जप्त कर ली है। आरोपी को आज 21 अप्रैल को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से न्यायालय के आदेश पर उसे उपजेल सलोनी भेज दिया गया है।

 (https://chat.whatsapp.com/IjptS655mcp3NrG2WBZCIR)

कोई टिप्पणी नहीं:

WhatsApp