name"keywords" content= "https://designerdeekeshsahu.blogspot.com/?m=1, स्वतंत्र सामाचार स्वतंत्र विचार, news service,balod dainik hindee,news" . स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार: केसीजी पुलिस का एक्शन मोड: गुंडागर्दी करने वाला सुनील वर्मा गिरफ्तार, सीधे जेल रवाना <a class='tist' data-href='' data-text='' href='#'>WhatsApp</a>

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार

नाम

ईमेल *

संदेश *

ताजा खबर

बालोद: खरखरा नदी पसौद के पास शराब के नशे में धुत युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की सख्त कार्रवाई।

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार  दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.) गुरुवार 21/052026  (https://chat.whatsapp.com/IjptS655mcp3NrG2WBZCIR)

Advertisement Department

सोमवार, अप्रैल 13, 2026

केसीजी पुलिस का एक्शन मोड: गुंडागर्दी करने वाला सुनील वर्मा गिरफ्तार, सीधे जेल रवाना

केसीजी पुलिस का एक्शन मोड: गुंडागर्दी करने वाला सुनील वर्मा गिरफ्तार,सीधे जेल रवाना
स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)
छुईखदान (केसीजी) सोमवार 13 अप्रैल 2026


जिला केसीजी के थाना छुईखदान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने एक बार फिर सख्ती दिखाई है। क्षेत्र में मारपीट और गुंडागर्दी कर अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्व सुनील वर्मा (36 वर्ष) के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सुनील वर्मा, पिता सुखीराम वर्मा,निवासी मारूटोला थाना छुईखदान, द्वारा एक आवेदक के साथ विवाद और मारपीट कर क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न की जा रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में केसीजी पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की,दिनांक 12 अप्रैल 2026 को आरोपी के खिलाफ इस्तगासा क्रमांक 30/53/2026 के तहत धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर उपजेल सलोनी भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति भंग करने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।“कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी, आम जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।”


कोई टिप्पणी नहीं:

WhatsApp