name"keywords" content= "https://designerdeekeshsahu.blogspot.com/?m=1, स्वतंत्र सामाचार स्वतंत्र विचार, news service,balod dainik hindee,news" . स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार: खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में अंधे कत्ल का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार <a class='tist' data-href='' data-text='' href='#'>WhatsApp</a>

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार

नाम

ईमेल *

संदेश *

ताजा खबर

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में अंधे कत्ल का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में अंधे कत्ल का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार  दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)  ठेलकाडीह मंगलवार...

Advertisement Department

मंगलवार, मार्च 03, 2026

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में अंधे कत्ल का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में अंधे कत्ल का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार 
दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)
 ठेलकाडीह मंगलवार 3 मार्च 2026


ठेलकाडीह (जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई), 3 मार्च 2026 थाना ठेलकाडीह पुलिस ने ग्राम गहिरा-गोपालपुर में हुए बुजुर्ग की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने हत्या के बाद चोरी की झूठी कहानी गढ़कर जांच को गुमराह करने की कोशिश की थी।
क्या है मामला
27 फरवरी 2026 की सुबह लगभग 8:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम गहिरा-गोपालपुर निवासी लेडगूराम वर्मा की हत्या हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वॉड और एफएसएल की सीन ऑफ क्राइम यूनिट को भी बुलाया गया और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
जांच में हुआ खुलासा
जांच के दौरान ग्रामीणों, पंच गवाहों और परिजनों के बयान के आधार पर संदेह के दायरे में आए आरोपी बिरेंद्र कुमार वर्मा (पिता- रामकुमार वर्मा), निवासी ग्राम गहिरा-गोपालपुर, को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया।
हत्या की वजह
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि मृतक अक्सर उसके घर आता-जाता था और उसे घर व खेती के काम को लेकर अपमानित करता था। साथ ही, आरोपी को मृतक पर उसके परिवार की महिला के प्रति गलत नजर रखने का संदेह था। इसी आक्रोश में उसने 26 फरवरी की रात करीब 11 बजे कुल्हाड़ी (टंगिया) से सोते समय लेडगूराम वर्मा के सिर पर तीन वार किए और गला दबाकर हत्या कर दी।
चोरी की झूठी कहानी रची
हत्या के बाद आरोपी ने वारदात को चोरी का रूप देने के लिए नए मकान की पिछली खिड़की तोड़ी और घर के अंदर आलमारी में तोड़फोड़ की। पुलिस ने आरोपी के मेमोरेण्डम के आधार पर घटना में प्रयुक्त टंगिया, खून लगे कपड़े और अन्य साक्ष्य बरामद कर जब्त कर लिए हैं।
आरोपी न्यायिक रिमांड पर
पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर 3 मार्च 2026 को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि त्वरित कार्रवाई और वैज्ञानिक जांच के चलते अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई जा सकी।

कोई टिप्पणी नहीं:

WhatsApp