name"keywords" content= "https://designerdeekeshsahu.blogspot.com/?m=1, स्वतंत्र सामाचार स्वतंत्र विचार, news service,balod dainik hindee,news" . स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय परिवार में शोक: मुख्य न्यायाधीश की माताजी को शांति हवन में दी गई श्रद्धांजलि <a class='tist' data-href='' data-text='' href='#'>WhatsApp</a>

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार

नाम

ईमेल *

संदेश *

ताजा खबर

राजनादगांव हत्याकांड:– मामूली विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, 05 साल बाद आरोपी को आजीवन कारावास

राजनादगांव हत्याकांड:– मामूली विवाद में युवक की  चाकू मारकर हत्या,  05 साल बाद आरोपी को आजीवन कारावास  स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार  दैनिक...

Advertisement Department

बुधवार, फ़रवरी 18, 2026

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय परिवार में शोक: मुख्य न्यायाधीश की माताजी को शांति हवन में दी गई श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय परिवार में शोक: मुख्य न्यायाधीश की माताजी को शांति हवन में दी गई श्रद्धांजलि

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)
बुधवार  18/02/2026





बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की माताजी स्वर्गीया श्रीमती कुसुम सिन्हा की स्मृति में 18 फरवरी 2026 को सायं शांति हवन एवं शोक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य न्यायाधीश के शासकीय आवास, बोदरी स्थित उच्च न्यायालय आवासीय परिसर में सम्पन्न हुआ।वैदिक रीति से आयोजित शांति हवन के उपरांत भजन संध्या एवं श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित जनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने स्वर्गीया श्रीमती कुसुम सिन्हा के सरल, स्नेहमयी एवं संस्कारवान व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए कहा कि उनके आदर्शों एवं आशीर्वाद ने सदैव परिवार को कर्तव्यपरायणता और सेवा की भावना से प्रेरित किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, विधि मंत्री गजेंद्र यादव, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, विधायक सुशांत शुक्ला सहित न्यायपालिका, प्रशासन, पुलिस एवं विधि जगत से जुड़े अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना के साथ हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

WhatsApp