name"keywords" content= "https://designerdeekeshsahu.blogspot.com/?m=1, स्वतंत्र सामाचार स्वतंत्र विचार, news service,balod dainik hindee,news" . स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार: ‎खैरागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दिनदहाड़े सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार,3.95 लाख की संपत्ति बरामद <a class='tist' data-href='' data-text='' href='#'>WhatsApp</a>

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार

नाम

ईमेल *

संदेश *

ताजा खबर

‎खैरागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दिनदहाड़े सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार,3.95 लाख की संपत्ति बरामद

खैरागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दिनदहाड़े सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार,3.95 लाख की संपत्ति बरामद स्वतंत्र समाचा...

Advertisement Department

सोमवार, फ़रवरी 16, 2026

‎खैरागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दिनदहाड़े सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार,3.95 लाख की संपत्ति बरामद

खैरागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दिनदहाड़े सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार,3.95 लाख की संपत्ति बरामद

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार 
दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)
सोमवार 16 फरवरी 2026

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में दिन के समय सूने मकानों को निशाना बनाने वाले आदतन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए थाना खैरागढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, नगदी रकम तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग 3,95,500 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 45/2026 धारा 305-ए बीएनएस तथा चौकी जालबांधा (थाना खैरागढ़) में अपराध क्रमांक 47/2026 धारा 331(4), 305-ए बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। पहली घटना में प्रार्थी सुनील साहू,निवासी उदयपुर (थाना छुईखदान) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 11 फरवरी 2026 की शाम खेत से लौटने पर उसके घर के दो कमरों के दरवाजे खुले मिले और आलमारी टूटी हुई थी। आलमारी में रखे 30 हजार रुपये नगद एवं सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए थे।दूसरी घटना ग्राम बफरा की है, जहां प्रार्थी रेखचंद साहू परिवार सहित शादी में गया था। 14 फरवरी 2026 को लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और नगदी व आभूषण चोरी पाए गए।मामले की गंभीरता को देखते हुए केसीजी पुलिस द्वारा थाना छुईखदान,चौकी जालबांधा एवं साइबर सेल खैरागढ़ की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर चोरी के पैटर्न का विश्लेषण किया तथा पुराने आरोपियों और संदिग्धों की जानकारी जुटाई।जांच के दौरान सूचना मिली कि ग्राम करमतरा निवासी ओमप्रकाश साहू जेल से छूटने के बाद संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त है। पुलिस ने ओमप्रकाश साहू (19 वर्ष) एवं दिलेश्वर साहू (23 वर्ष), दोनों निवासी करमतरा चौकी जालबांधा,थाना खैरागढ़,को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने उदयपुर, बफरा तथा अन्य स्थानों पर सूने मकानों में चोरी करना स्वीकार किया।आरोपियों की निशानदेही पर उनके घर से सोने के 12 लॉकेट,एक जोड़ी टॉप्स,एक जोड़ी ईयरिंग, चांदी का लच्छा,आठ जोड़ी पायल,करधन,बिछिया,कड़ा तथा 5 हजार रुपये नगद बरामद किए गए। साथ ही दिलेश्वर साहू के कब्जे से 1500 रुपये नगद एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और सब्बल जब्त किया गया। कुल बरामद संपत्ति की कीमत लगभग 3,95,500 रुपये आंकी गई है।पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिवत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया है। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए आम नागरिकों से अपील की है कि घर को सूना छोड़ने से पहले पड़ोसियों को सूचना दें तथा संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।


कोई टिप्पणी नहीं:

WhatsApp