name"keywords" content= "https://designerdeekeshsahu.blogspot.com/?m=1, स्वतंत्र सामाचार स्वतंत्र विचार, news service,balod dainik hindee,news" . स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार: कांकेर घटना पर अमित अजीत जोगी के सोशल मीडिया खाते से यूजर ने छत्तीसगढ़ बंद को बताया सही,लेकिन कारण को गलत बताया <a class='tist' data-href='' data-text='' href='#'>WhatsApp</a>

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार

नाम

ईमेल *

संदेश *

ताजा खबर

नेशनल लोक अदालत में 2.39 लाख से अधिक मामलों का निपटारा, 1639 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का सेटलमेंट

नेशनल लोक अदालत में 2.39 लाख से अधिक मामलों का निपटारा, 1639 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का सेटलमेंट स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार  दैनिक ह...

Advertisement Department

मंगलवार, दिसंबर 23, 2025

कांकेर घटना पर अमित अजीत जोगी के सोशल मीडिया खाते से यूजर ने छत्तीसगढ़ बंद को बताया सही,लेकिन कारण को गलत बताया

कांकेर घटना पर अमित अजीत जोगी के सोशल मीडिया खाते से यूजर ने छत्तीसगढ़ बंद को बताया सही,लेकिन कारण को गलत बताया

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
 दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)
23/12/2025



कांकेर जिले के अमाबेड़ा (बड़े तिवड़ा) गांव में कब्र खोदकर शव निकाले जाने की घटना पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेता अमित अजीत जोगी के सोशल मीडिया खाते से कड़ी प्रतिक्रिया दी है। यूजर ने इस घटना को अमानवीय,अक्षम्य और असंवैधानिक करार दिया है।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जारी अपने बयान में लिखा कि कांकेर बंद सही है,लेकिन उसका कारण गलत बताया जा रहा है।उन्होंने स्पष्ट किया कि वे बंद का समर्थन दफन के विरोध में नहीं,बल्कि दफन के अधिकार की रक्षा के लिए कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक को अपने धर्म के अनुसार सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार या दफन का अधिकार है,जो भारत के संविधान के अनुच्छेद 21, 25 और 300A के तहत संरक्षित है।यह केवल एक गांव की घटना नहीं,बल्कि पूरे राष्ट्र की अंतरात्मा पर चोट है।यूजर ने अपने बयान में यह भी कहा कि कोई भी सत्ता, यहां तक कि राज्य भी,किसी नागरिक से यह मौलिक अधिकार नहीं छीन सकती।उन्होंने मानवता, संविधान और मानवीय गरिमा के पक्ष में एकजुट होने की अपील की।बयान के अंत में उन्होंने “जय छत्तीसगढ़” और “जय संविधान” के नारे के साथ अपने विचार समाप्त किए हैं।कांकेर की इस घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, वहीं राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी तेज़ हो गई हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

WhatsApp