name"keywords" content= "https://designerdeekeshsahu.blogspot.com/?m=1, स्वतंत्र सामाचार स्वतंत्र विचार, news service,balod dainik hindee,news" . स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार: पेंड्रीकला में चोरी की घटनाएं बढ़ीं,टायर पंचर दुकान को बनाया निशाना ‎ <a class='tist' data-href='' data-text='' href='#'>WhatsApp</a>

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार

नाम

ईमेल *

संदेश *

ताजा खबर

नेशनल लोक अदालत में 2.39 लाख से अधिक मामलों का निपटारा, 1639 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का सेटलमेंट

नेशनल लोक अदालत में 2.39 लाख से अधिक मामलों का निपटारा, 1639 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का सेटलमेंट स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार  दैनिक ह...

Advertisement Department

सोमवार, दिसंबर 22, 2025

पेंड्रीकला में चोरी की घटनाएं बढ़ीं,टायर पंचर दुकान को बनाया निशाना ‎

पेंड्रीकला में चोरी की घटनाएं बढ़ीं,टायर पंचर दुकान को बनाया निशाना

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार 
दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)
रविवार 22/12/2025



सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई चोर की करतूत

‎पेंड्रीकला/खैरागढ़
‎पेंड्रीकला क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया है। ताजा मामला ग्राम पेंड्रीकला स्थित एक टायर पंचर दुकान का है, जहां बीती रात करीब 3:50 बजे अज्ञात चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार चोर ने श्री पंचमुखी ऑयल पार्ट्स एवं टायर पंचर दुकान को निशाना बनाते हुए वहां से पुराने टायर,ट्यूब एवं पुराने रिंग चोरी कर लिए। सुबह जब दुकान संचालक ने दुकान खोली तो चोरी की जानकारी हुई,जिसके बाद आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी गई।दुकान संचालक द्वारा जब सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया,तो उसमें चोर की पूरी करतूत कैद नजर आई।फुटेज में चोर दुकान के सामान चोरी करते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। संचालक ने फुटेज को सुरक्षित रखते हुए पुलिस को सौंपने की तैयारी शुरू कर दी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कुछ दिन पहले ही किसानों के कोठार और घर में से धान चोरी की घटनाएं सामने आई थीं,जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश और दहशत है।
‎ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए तथा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।साथ ही चोरों की जल्द गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
‎फिलहाल मामले की सूचना संबंधित थाने में देने की तैयारी की जा रही है। पुलिस द्वारा जांच के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने की संभावना है।

कोई टिप्पणी नहीं:

WhatsApp