name"keywords" content= "https://designerdeekeshsahu.blogspot.com/?m=1, स्वतंत्र सामाचार स्वतंत्र विचार, news service,balod dainik hindee,news" . स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार: भूपेश बघेल का सरकार पर हमला बोले प्रदेश में अब पुलिस भी सुरक्षित नहीं <a class='tist' data-href='' data-text='' href='#'>WhatsApp</a>

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार

नाम

ईमेल *

संदेश *

ताजा खबर

नेशनल लोक अदालत में 2.39 लाख से अधिक मामलों का निपटारा, 1639 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का सेटलमेंट

नेशनल लोक अदालत में 2.39 लाख से अधिक मामलों का निपटारा, 1639 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का सेटलमेंट स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार  दैनिक ह...

Advertisement Department

शनिवार, दिसंबर 20, 2025

भूपेश बघेल का सरकार पर हमला बोले प्रदेश में अब पुलिस भी सुरक्षित नहीं

स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार 
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
शनिवार 20/12/2025




छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में अब पुलिस अधिकारी भी सुरक्षित नहीं हैं।भूपेश बघेल ने सुकमा जिले के एसडीओपी पर दंतेवाड़ा में हुए चाकू से जानलेवा हमले का जिक्र करते हुए कहा कि यह घटना इस बात का प्रमाण है कि राज्य सरकार चाकूबाजी और बढ़ते अपराधों के सामने बेबस हो चुकी है। उन्होंने बताया कि सुकमा के एसडीओपी किसी काम से दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय आए हुए थे, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में उनके सिर और गले के पास गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्हें दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।पूर्व मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री विजय शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि उन्हें केवल नक्सलवाद के खिलाफ अभियानों के लिए ही नियुक्त किया गया है, जबकि राज्य में हो रहे अपराधों, लगातार बढ़ती चाकूबाजी और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के प्रति उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं है। बघेल ने आरोप लगाया कि सरकार के लिए कानून-व्यवस्था कोई मुद्दा ही नहीं रह गया है।उन्होंने आगे कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ को नशा और अपराध का गढ़ बना दिया गया है। भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि यदि नक्सलवाद की समाप्ति के लिए सरकार और गृह मंत्री को 100 में से 100 अंक दिए जाएं, तो वहीं राज्य की कानून-व्यवस्था, बढ़ते अपराध और चाकूबाजी की घटनाओं पर नियंत्रण करने में सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है।इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को लेकर बहस तेज हो गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

WhatsApp