जिला तो बन गया लेकिन जन्म प्रणाम पत्र बनाने के लिए भी राजनादगांव जाना पड़ रहा आवेदकों को...
स्वतंत्र समाचार स्वतंत्र विचार
*दैनिक हिंदी वेब मीडिया (छ.ग.)*
27/05/2024
*खैरागढ़ जिला बन गया लेकिन अबतक जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए भी आवेदक लगा रहे हैं तहसील के चक्कर*
जन्मप्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदक लगा रहे तहसील कार्यालय के चक्कर,
(खैरागढ़/पेंड्रीकला)
ग्राम पेंड्रीकला का है आवेदक भुवन विश्वकर्मा ने बताया की बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ग्राम पंचायत के साथ तहसील कार्यालय के दो चक्कर लगा चुके हैं।लेकिन अबतक उनके बेटे *ओमान विश्वकर्मा* का जन्म प्रमाण पत्र नही बन पाया है।नायब तहसील कार्यालय में पदस्थ बाबू से इस संबंध में जानकारी लेना चाहा।परन्तु सीधे मुंह बात भी नहीं किए आवेदक के साथी ने बाबू से जानकारी लेना चाहा जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए क्या है प्रोसेस.*जवाब आया आप ज्यादा वकालत मत करो,चुपचाप बाहर बैठो...या फिर 2 बजे के बाद आना।*इसके बाद आवेदक अपने सहयोगी गवाही के साथ चुपचाप बाहर निकल गए...बताए अनुसार 2 बजे कार्यालय पहुंचने पर पता चला की *बाबू* खाना छुट्टी पर घर गए हैं।आने में 10 मिनट लगेगा।अंततः 3 बजे तक प्रतीक्षा करने के बाद पुन:कार्यालय पहुंचे बाबू से इस संबंध में जानकारी लेना चाहा पर उनके द्वारा टेढ़ी मुंह जवाब बंद नहीं हुआ।*कहने लगे...बयान देकर आओ...*आवेदक को समझ ना आने पर सहयोगी से फुसफुसाकर पूछने लगे!क्या बोला *समझ ही नही आया*ज्ञात हो की सहयोगी पेशे से वेब मीडिया का पत्रकार था।जो सब शांत खड़े होकर देख और सुन रहा था।काम हो जाए इस उम्मीद में पत्रकार डीकेश साहू शांत रहकर चुपचाप सुनता रहा।हद तो तब हो गई जब कार्यालय के बाबू ने तारिक भी फिक्स नहीं बताई,जन्म प्रमाण पत्र कब मिलेगा यह पूछा तो कहने लगे 2 तारिक को मिल जायेगा,थोड़ी समय बीतने के बाद कहने लगे 4 तारिक को आ जाना,फिर थोड़ी देर बाद कहने लगे 7 को आ जाना।अंत में यह भी कह दिए की जन्म प्रमाण पत्र मिलेगा या नहीं यह आने के बाद पता चलेगा।आके पता कर लेना,असंतोष आवेदक जिला कार्यालय के सांख्यिकी विभाग में जन्म प्रमाण पत्र के संबंध में जानकारी लेना चाहा तो पता चला,जिला कार्यालय के कर्मचारी को जन्म प्रमाण पत्र बनाने के अथॉरिटी नहीं है,इसलिए जन्मप्रमाण पत्र बनाने के लिए राजनांदगांव जिला कार्यालय जाना पड़ेगा।*आवेदक को अब तक कंफ्यूजन बना हुआ है की जन्म प्रणाम पत्र बन पाएगा या नहीं*

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें